Blog

  • जालंधर के बाद अब इस इलाके में गौ रक्षा दल ने 2 तस्कर पकड़े

    फिरोजपुरः गौ तस्करी के मामलेे लगातार बढ़ रहे है। दो दिन पहले ही जालंधर पठानकोट चौक पर गौ मांस से भरा हुआ ट्रक हिंदू संगठनों ने पकड़ा था। जो कि पानीपत से श्रीनगर जा रहा था। अभी यह मामला थमा नहीं था कि अब फिरोजपुर से गौ तस्करी का मामला सामने आया है। फिरोजपुर में बूचड़खानें में लेकर जा रहे गोवंशों को गऊ रक्षा दल के सदस्यों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पिछले 3 दिनों में जिले से गौ रक्षा दल की यह दूसरी बरामदगी है। आरोपियों को पुलिस का सौंप दिया गया है। छोटा हाथी में गोवंशों को छुपा कर ले जा रहे थे। आरोपियों के वाहन से दो गोवंश भी बरामद हुए है। दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

    थाना कुलगढ़ी पुलिस को दिए गए बयान में गऊ रक्षा दल के महासचिव महंत गरीब दास संचालक अपना घर वृद्ध आश्रम कोटकपूरा ने बताया है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी लक्खा व करन मसीह निवासी जिला तरनतारण बेसहारा गोवंशों को पकड़ कर बूचड़खाने ले जाते है। आज भी ऐसी पक्की सूचना मिली थी। जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई। सूचना के आधार उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। जो कि छोटा हाथी में गोवंशों को छुपा कर ले जा रहे थे। आरोपियों के वाहन से दो गोवंश भी बरामद हुए। उन्होंने बताया कि तीन दिनों में यह दूसरी बड़ी बरामदगी जिले से उनकी टीम ने की है।

    इसके पहले फाज्लिका से पठानकोट किन्नू के कैरेटों की आड़ में ट्रक के अंदर छुपा कर ले जाए जा रहे 12 गोवंशों को बरामद कर फिरोजपुर कैंट पुलिस को सौंपा गया था। पुलिस एएसआई जोरा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • जालंधरः थाने के सामने मोबाइल हाउस के मालिक पर युवक ने चाकुओं से किया हमला, देखें Live

    जालंधर, ENS: मकसूदां थाने के सामने युवक द्वारा मोबाइल हाउस के मालिक पर चाकुओं से हमला किया गया। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक ने कहा कि उसकी थाने के सामने अरोड़ा मोबाइल हाउस के नाम से दुकान है। बीते दिन उसके पास एक महिला पैसे ट्रांसफर करवाने के लिए आई थी। पीड़ित का कहना है कि सर्वर में आ रही प्रॉब्लम के चलते पैसे ट्रांसफर नहीं हो सके। जिसके बाद उक्त महिला का उसे पैसे ट्रांसफर करने को लेकर 2 बार फोन आया, लेकिन सर्वर की प्रॉब्लम के कारण उसने महिला को बता दिया था कि सर्वर जैसे ही ठीक होगा पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे।

    इस बात के कुछ देर बाद एक युवक उसकी दुकान पर आ गया और गाली गालौच करता हुए पैसे मांगने लगा। दुकानदार का कहना है कि मैंने उसे कहा कि मैं तुम्हे नहीं जानता इसलिए मैं तुम्हे पैसे नहीं दे सकता। पीड़ित का आरोप है कि इस बात को लेकर गुस्साए युवक ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पीड़ित को दोनों हाथों पर 12 से 13 टांके लगे है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित ने पुलिस पर उक्त युवक के खिलाफ हल्की धाराएं लगाकर मामला दर्ज करने के आरोप लगाए है।

    पीड़ित ने आरोप लगाए है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जमानती धाराएं लगाई है। ऐसे में पीड़ित का कहना है कि उक्त युवक दोबारा आकर उस पर हमला कर सकता है। पीड़ित ने गुहार लगाते हुए कहा कि जब उक्त युवक उसे जान से मार देंगा, क्या उसके बाद पुलिस उक्त युवक को गिरफ्तार करेंगी। पीड़ित का कहना है कि अगर वह हाथ आगे ना करता तो उक्त युवक उसकी गर्दन पर चाकुओं से हमला कर उसे जान से मार सकता था। पीड़ित ने कहा कि उसके मामले की जांच एएसआई सुखविंदर सिंह कर रहे है। पीड़ित ने आरोप लगाए हैकि वह पहले वह मकसूदा थाने में शिकायत देने के लिए गया था, लेकिन मकसूदा थाने की पुलिस ने यह कहते हुए मामला दर्ज नहीं किया कि एरिया उनके हलके में नहीं आता है।

  • 6 साल बाद आई पाकिस्तान की दुल्हन को मिला इतने दिनों का वीजा

    अमृतसरः भारत सरकार ने पाकिस्तानी जावरिया खानम को 45 दिन का वीजा दिया है। दरअसल, जर्मन में 6 साल पहले पढ़ाई करते हुए भारत का समीर पाकिस्तान की जवरिया खानम को दिल दे बैठा। दोनों में 6 साल ये प्यार बढ़ता गया और आज ये प्यार सरहदों की दूरियां मिटा रहा है। जवरिया दुल्हन बन कर अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत आ गई है और दो दिन बाद वह कोलकत्ता के बिजनसमैन अहमद कमाल खान के बेटे समीर के साथ शादी करेगी।

    समीर खान ने अटारी बॉर्डर पर पत्नी के बाहर आने का इंतजार करते समय बताया कि वह कोलकाता के हैं। उनके पिता बिजनस मैन हैं। 5 साल जर्मनी में पढ़ाई की और वहीं उनकी मुलाकात पाकिस्तान में अपनी मां की दूर की रिश्तेदार जवरिया खान से प्यार हो गया। जवरिया पाकिस्तान में कराची के अजमत इस्माइल खान की बेटी है। समीर ने बताया कि जर्मनी में ही उन्होंने एक दूसरे से शादी का फैसला कर लिया था। परिवार रिश्तेदार थे तो दोनों तरफ से शादी के लिए हां हो गई। लेकिन इसके बाद करोना का दौर शुरू हो गया।

    समीर ने बताया कि करोना के कारण दोनों को अपने-अपने देश लौटना पड़ा। लेकिन प्यार कम नहीं हुआ। करोना का दौर खत्म होने के बाद दो साल तक वीजा की कोशिशें चलती रही। दो साल बाद अब सिर्फ जवरिया को वीजा मिला है। इसलिए जवरिया अकेले शादी करने भारत आ रही है। दो दिन बाद दोनों का निकाह हो जाएगा और जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में दोनों शादी करने वाले हैं। इसके बाद दो साल से वीजा की कोशिशें शुरू हो गई। दो साल बाद सिर्फ उसे वीजा मिला है। अब वह आ रही है और दो दिन में निकाह हो जाएगा। शादी की सेलिब्रेशन जनवरी के फस्ट वीक में होगा।

  • पंजाब : मिनिस्ट्रियल यूनियन की हड़ताल के पक्ष में उतरी PCSM एसोसिएशन

    मोगा : पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन की चल रही हड़ताल को उस समय एक और बढ़ावा मिला जब पीसीएमएस एसोसिएशन और पैरान मेडिकल स्टाफ ने 2 घंटे के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर दीं। इस मौके पर डॉ. गगनदीप सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सरकार अपने वादों से मुकर रही है और अपना कर्मचारी विरोधी चेहरा दिखा रही है। इस बीच सभी कर्मचारी अपने दफ्तरों के बाहर सड़कों पर बैठे रहे। जिला मोगा में जिला अध्यक्ष गुरबचन सिंह कंग के नेतृत्व में कलम छोड़ हड़ताल/कंप्यूटर बंद/ऑनलाइन काम बंद के कारण स्वास्थ्य विभाग मोगा के कार्यालय का काम बंद किया जा रहा है।उन्होंने यह भी ऐलान किया कि अगर कोई भी कैबिनेट मंत्री किसी भी जिले में सरकारी कार्यक्रम में आएगा तो उसे काले झंडे दिखाए जाएंगे। इस अवसर पर जिला महासचिव जसविंदर सिंह मटवानी कार्यालय सिविल सर्जन ने कहा कि संगठन ने यह भी निर्णय लिया है कि निकट भविष्य में पंजाब भर के सभी डीसी कार्यालयों के सामने भाईचारा संगठन जिला स्तरीय विशाल रौश रैली निकालेंगे।

    बाजारों में रोष रैली निकाल पंजाब सरकार का पुतला फूंका जाएगा। जसविंदर सिंह ऑफिस सिविल सर्जन ने कहा कि सरकार ने अब तक कोई वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द ही अधिकारियों को निर्देश देना चाहिए कि वेतन आयोग की त्रुटियों से संबंधित मुद्दों को सरकार द्वारा हल किया जाना चाहिए और जसविंदर सिंह मटवानी ने मांगों पर रौशनी डाली और कहा कि वरिष्ठ सहायकों की 25% सीधी भर्ती के माध्यम से भरी जानी चाहिए और भी कई मांगें थीं। अगर अब भी सरकार ने मांगें नहीं मानी तो मिटिंग कर अगले तेज संघर्ष की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर जसविंदर सिंह, विकास कुमार, तेजिंदर सिंह, रमन कुमार, चरण कौर, लखवीर कौर, परमिंदर सिंह भी मौजूद थे।

  • मोगा : पुलिस ने युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ने का किया प्रयास

    – कबड्डी टूर्नामेंट में पंजाब पुलिस मानूके की टीम जीती

    – पंजाब पुलिस नशे के खात्मे के लिए अपने प्रयास जारी रखेगी- आईजी गुरशरण सिंह संधू 

    मोगा : पंजाब के मुख्य मंत्री एवं डी.जी.पी. की ओर से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जमीनी स्तर पर नशे को पूरी तरह से खत्म करने और युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों, सामाजिक बुराइयों, शिक्षा और खेल पर ध्यान केंद्रित करने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए सेमिनार और खेल टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं।  ये विचार आज फरीदकोट रेंज के आईजी श्री गुरशरण सिंह संधू ने गांव घल्ल कलां में मोगा पुलिस द्वारा आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।

    उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस के प्रयास जारी रहेंगे।  युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ने का यह तरीका काफी कारगर साबित हो रहा है।  उन्होंने नशा तस्करों को भी चेतावनी दी कि वे इस अवैध गतिविधि को बंद कर दें अन्यथा उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार भी वितरित किये।  इस टूर्नामेंट में पंजाब पुलिस मानूके की टीम पहले स्थान पर रही, जबकि डगरू की टीम दूसरे और मल्ली  ग्रुप की टीम तीसरे स्थान पर रही।  प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को क्रमशः 15000 रुपये, 11000 रुपये, 5000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

    इस अवसर पर जानकारी देते हुए एस.एस.पी.  विवेकशील सोनी ने बताया कि इस अभियान के तहत जिला पुलिस मोगा द्वारा एक मैराथन का आयोजन किया गया और ब्लूमिंग बड्स में क्रिकेट, वॉलीबॉल, रस्साकशी, बैडमिंटन आदि के टूर्नामेंट स्कूल मोगा के तलवंडी भंगेरीया (मोगा) आयोजित में किए गए थे।  कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर श्री कुलवंत सिंह विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर एसपी मनमीत सिंह ढिल्लों, एसपी जांच अजय राज सिंह, इंस्पेक्टर हरजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।

  • NCRB Report में हुआ खुलासा: पंजाब में भ्रष्टाचार मामलों में हुई बढ़ौतरी

    चंडीगढ़ः NCRB Report में जहां पंजाब को नशे के मामले में कुछ राहत मिली है, वहीं भ्रष्टाचार मामलों में बढ़ौतरी हुई है। दरअसल, एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में अनुसूचित जाति (एससी) के खिलाफ अपराधों व अत्याचारों में गिरावट आई है। 2021 में दर्ज 200 मामलों की तुलना में 2022 में 162 मामले सामने आए हैं। जहां तक आर्थिक अपराधों का सवाल है तो पंजाब में ऐसे अपराधों में 2021 में 3,599 केस दर्ज किए गए थे। 2022 में यह आकड़ा बढ़कर 3,667 हो गया। इसमें आपराधिक विश्वासघात, जालसाजी, धोखाधड़ी और आपराधिक हेराफेरी के मामले शामिल है। यह खुलासा राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की नवीनतम रिपोर्ट में हुआ है।

    वहीं प्रदेश में भ्रष्टाचार के अपराधों में 40 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। 2021 में दर्ज 162 मामलों की तुलना में 2022 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से संबंधित कुल 227 मामले सामने आए थे। एनसीआरबी ने कहा कि 2022 में 65 ट्रैप मामले, दो आय से अधिक संपत्ति के मामले और 135 आपराधिक कदाचार के मामले दर्ज किए गए थे। पंजाब में साइबर अपराध के मामलों में भी इजाफा हुआ है। 2022 में साइबर अपराध के 697 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 2021 में यह आंकड़ा 551 था। रिपोर्ट के अनुसार 2022 में राज्य के खिलाफ अपराध के 78 मामले दर्ज किए गए। इनमें राजद्रोह और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले भी शामिल हैं। पर्यावरण संबंधी अपराधों के 60 मामले थे। इन्हें वन अधिनियम और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था।

    रिपोर्ट के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कुल अपराध की घटनाएं 2021 में 2,995 से बढ़कर 2022 में 3,658 हो गईं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में गिरावट आई है क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश में 2021 में दर्ज 343 मामलों की तुलना में 2022 में 325 केस सामने आए हैं। 2022 में शहर में 78 दुष्कर्म की घटनाएं हुईं। शहर में बच्चों के खिलाफ अपराधों में गिरावट देखी गई। बच्चों के खिलाफ 2021 में 234 अपराध के मामले दर्ज किए गए। वहीं 2022 में यह आंकड़ा घटकर 224 हो गया। चंडीगढ़ में किशोर अपराध बढ़ा है। 2021 में 54 मामले सामने आए थे। वहीं 2022 में यह आंकड़ा बढ़कर 80 हो गया।

  • भारतीयों के लिए बड़ी राहत, इस देश ने वीजा फ्री एंट्री देने की घोषणा की

    नई दिल्ली : क्रिसमस और न्यू ईयर पर विदेश घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए मलेशिया सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने घोषणा की है कि 1 दिसंबर से भारत के नागरिकों को बिना वीजा के मलेशिया में आने की अनुमति होगी, उन्होंने कहा कि ये फ्री वीजा पर भारतीय नागरिक 30 दिन तक रह सकेंगे, उन्होंने भारत के साथ ही चीन के नागरिकों के लिए भी इस सुविधा की घोषणा की है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम इब्राहिम ने रविवार देर रात अपनी पार्टी पीपुल्स जस्टिस पार्टी कांग्रेस के एक कार्यक्रम में ये घोषणा की , उन्होंने कहा कि मलेशिया आने वाले सभी पर्यटकों की शुरूआती जाँच जरूर की जाएगी क्योंकि सुरक्षा एक अलग मामला है, यदि किसी व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड है या किसी से आतंकवाद का खतरा है तो उसे प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, आपको बता दें कि अभी मलेशिया ने फ्री वीजा की सुविधा खाड़ी के देशों और तुर्किये एवं जॉर्डन सहित अन्य पश्चिम एशियाई देशों को ये सुविधा प्राप्त है, इस कड़ी में भारत और चीन भी शामिल हो गए हैं।

  • पंजाबः देवर संग मिलकर महिला ने किया पति का क’त्ल, देखें वीडियो 

    अमृतसरः रिश्ते इस कदर तार-तार होते जा रहे हैं कि अवैध संबंधों के पत्नी पति का या पति पत्नी का कत्ल कर रहा है। ऐसा ही एक मामला अमृतसर जिले के गांव बोपाराय खुर्द से सामने आया है, जहां महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सविंदर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक महिला ने देवर के साथ मिलकर तेजधार हथियार से पति का कत्ल कर दिया गया। पता चला है कि महिला के अपने देवर से अवैध संबंध थे।

    अवैध संबंध के चलते महिला अपने पति को रास्ते से हटाना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों ने मिलकर व्यक्ति की हत्या की साजिश रची। दोनों ने रात करीब 1.30 बजे उसकी तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मामले की जानकारी देते हुए जीजा निरंजन सिंह ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 साल पहले लखविंदर कौर से हुई थी। सविंदर सिंह मिस्त्री का काम करता था। कुछ समय पहले उसे पता चला कि उसकी पत्नी और उसके छोटे भाई जंग सिंह के बीच अवैध संबंध हैं, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा।

  • पंजाबः इस इलाके में व्यक्ति ने की गुटका साहिब की बेअदबी, लोगों ने की पिटाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः दोराहा में गांव लंडा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां व्यक्ति ने गुटका साहिब की बेअदबी की। मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति ने अपने घर के अंदर गुटका साहिब के अंग फाड़े। आरोपी की पहचान 41 वर्षीय गुरदीप सिंह निवासी लंडा के तौर पर हुई। जब उक्त व्यक्ति सरेआम बेअदबी कर रहा था तो पड़ोसियों ने इसकी वीडियो बनाकर इलाके के समाजसेवी हनी सेठी को भेज दी। जिसके बाद हनी सेठी कुछ युवक के साथ मौके पर पहुंचे। बेअदबी करने वाले की पिटाई की गई। इसके बाद फिर थाने ले जाकर पुलिस के हवाले किया गया। 

    काबू किए लोगों ने बताया कि आरोपी गुरदीप सिंह ने गुटका श्री नितनेम साहिब के अंग फाड़े। जिसके बाद ऊपर जूता रखकर बेअदबी की। मौके पर जब हनी सेठी ने उससे पूछा तो आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बेअदबी की है। जिसके बाद गुस्साए युवाओं ने आरोपी की पिटाई भी की। हनी सेठी ने वीडियो में आरोपी से सभी बातों का खुलासा कराया। जैसे कि अकसर देखा जाता है कि बेअदबी के बाद कहा जाता है कि आरोपी मानसिक रोगी है। इसे लेकर पहले ही वीडियो में यह साबित किया गया कि बेअदबी करने वाला मानसिक रोगी नहीं है।

    उसे हर चीज की पहचान है। उसने जानबूझकर यह अपराध किया है। वीडियो में जब आरोपी अपना गुनाह स्वीकार कर रहा था तो उसे बेअदबी करने का कारण पूछा गया। आरोपी ने कहा कि वे घर में अकेला रहता है। 10 सालों से उसे काम नहीं मिल रहा था। रोजाना पाठ भी करता था। आज गुस्से में आकर अंग फाड़ दिए। दोराहा थाना में आरोपी गुरदीप सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए के तहत केस दर्ज किया गया। 

  • जालंधरः इस इलाके में कोठी से 3 लाख रुपए कैश और 24 तोले सोना लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: शहर में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। ताजा मामला बस्ती बावा खेल थाने के अधीन आते राजा गार्डन से सामने आया है। जहां कोठी नंबर 260 को चोरों ने निशाना बनाया है। मामले की जानकारी देते हुए घर के मालिक सतीश मेहता ने बताया वह और उसकी पत्नी 2 दिन से किसी काम के लिए शहर से बाहर गए थे। बीते दिन जब देर रात 9:30 बजे के करीब घर आए तो उन्होंने देखा घर के अंदर के दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं।

    यह देख वह हैरान रह गए। इस दौरान जब उन्होंने देखा घर की अलमारी को चैक किया तो उसमें 3 से 3,30 लाख रुपए कैश और 24 तोले सोना गायब था। मालिक सतीश मेहता ने बताया कि बताया उन्होंने घर में काम करने वाली नौकरानी को भी छुट्टी दे रखी थी। जिसके चलते घर में कोई भी 2 दिन तक मौजूद नहीं था। पीड़ित का कहना है कि इसी का फायदा उठानकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की शिकायत पीड़ित परिवार ने पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।