Blog

  • जालंधरः इस इलाके में कोठी से 3 लाख रुपए कैश और 24 तोले सोना लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: शहर में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। ताजा मामला बस्ती बावा खेल थाने के अधीन आते राजा गार्डन से सामने आया है। जहां कोठी नंबर 260 को चोरों ने निशाना बनाया है। मामले की जानकारी देते हुए घर के मालिक सतीश मेहता ने बताया वह और उसकी पत्नी 2 दिन से किसी काम के लिए शहर से बाहर गए थे। बीते दिन जब देर रात 9:30 बजे के करीब घर आए तो उन्होंने देखा घर के अंदर के दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं।

    यह देख वह हैरान रह गए। इस दौरान जब उन्होंने देखा घर की अलमारी को चैक किया तो उसमें 3 से 3,30 लाख रुपए कैश और 24 तोले सोना गायब था। मालिक सतीश मेहता ने बताया कि बताया उन्होंने घर में काम करने वाली नौकरानी को भी छुट्टी दे रखी थी। जिसके चलते घर में कोई भी 2 दिन तक मौजूद नहीं था। पीड़ित का कहना है कि इसी का फायदा उठानकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की शिकायत पीड़ित परिवार ने पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਦੀ ਧੀ ਬਣੀ ਲੜਕਿਆਂ ਲਈ ਮਿਸਾਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ : ਅੱਜ ਦੇ ਸਮਾਜ ਵਿੱਚ ਔਰਤ ਨੂੰ ਮਰਦ ਦੇ ਬਰਾਬਰ ਦਰਜਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਚਾਹੇ ਉਹ ਕੋਈ ਵੀ ਖਿੱਤਾ ਹੋਵੇ ਅੱਜ ਲੜਕੀਆਂ ਮੁੰਡਿਆਂ ਦੇ ਬਰਾਬਰ ਹਰ ਫੀਲਡ ਚ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ, ਪਰ ਅੱਜ ਵੀ ਕੁਝ ਔਰਤਾਂ ਅਜਿਹੀਆਂ ਹਨ ਜੋ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਆਰਥਿਕ ਮੰਦੀ ਦੀ ਵਜ੍ਹਾ ਨਾਲ ਪੜ ਨਹੀਂ ਪਾਉਂਦੀਆਂ ਤੇ ਬਾਕੀ ਔਰਤਾਂ ਤੋਂ ਪਿੱਛੇ ਰਹਿ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ। ਪਰ  ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੀ ਇਕ ਧੀ ਨੇ ਅਜਿਹੀਆਂ ਘਟ ਪੜੀਆਂ ਲਿਖੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਲਈ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਆਟੋ ਚਲਾ ਕੇ ਇਕ ਮਿਸਾਲ ਕਾਇਮ ਕੀਤੀ ਹੈ। 

    ਜਿਲਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਹਲਕਾ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਦੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਇਸ ਧੀ ਦਾ ਨਾਮ ਅਨੂ ਸ਼ਰਮਾ ਹੈ ਜੋਕਿ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਹਲਾਤਾਂ ਨੂੰ ਵੇਖਦੇ ਹੋਏ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਮਦਦ ਕਰਨ ਅਤੇ ਆਰਥਿਕ ਤੌਰ ਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਮਜਬੂਤ ਕਰਨ ਲਈ ਆਪਣਾ ਵਡਮੁੱਲਾ ਯੋਗਦਾਨ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਦ ਇਸ ਧੀ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਤੀ ਸਬਜ਼ੀ ਬੇਚਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਨੇ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ 2 ਬੱਚੇ ਵੀ ਹਨ। ਮਹਿੰਗਾਈ ਦੇ ਇਸ ਦੌਰ ਦੇ ਵਿਚ ਘਰ ਦਾ ਗੁਜ਼ਾਰਾ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਸੀ ਜਿਸ ਵਜ੍ਹਾ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਘਰੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲ ਪਰਿਵਾਰ ਪ੍ਰਤੀ ਆਪਣਾ ਯੋਗਦਾਨ ਦੇਣ ਦਾ ਸੋਚਿਆ ਅਤੇ ਇਸ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਵੀ ਸਾਥ ਦਿੱਤਾ ਤੇ ਹੁਣ ਆਟੋ ਚਲਾ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਆਰਥਿਕ ਮਦਦ ਚ ਆਪਣਾ ਯੋਗਦਾਨ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਸੁਨੇਹਾ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਊਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੰਮ ਕੋਈ ਵੀ ਛੋਟਾ ਜਾ ਵਡਾ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦਾ, ਇਸ ਲਈ ਘਰ ਬੈਠੇ ਕਿਸਮਤ ਨੂੰ ਕੋਸਣ ਦੀ ਵਜਾਏ ਘਰੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲੋ ਅਤੇ ਕੁਝ ਕਰ ਕੇ ਵਿਖਾਓ। 

    ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਜਦ ਆਟੋ ਬੈਠੀਆਂ ਸਵਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਵਧਿਆ ਲੱਗਿਆ ਕਿ ਇਹ ਧੀ ਬਾਕੀ ਔਰਤਾਂ ਲਈ ਉਦਾਰਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਕਿ ਕੋਈ ਨਾ ਕੋਈ ਕੰਮ ਜਰੂਰ ਕਰਨ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਹ ਪਰਿਵਾਰ ਲਈ ਆਪਣਾ ਯੋਗਦਾਨ ਦੇ ਸਕਣ।

  • पूर्व PM की बहू का रोड पर फूटा गुस्सा, बाइक सवार को जमकर लताड़ा, वीडियो वायरल

    नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा की बहू भवानी रेवन्ना ने उनकी लग्जरी कार में टक्कर मारने वाले एक बाइक सवार को जिस तरह डांटा, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भवानी के उस बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है, जिसमें उन्होंने उनकी 1.5 करोड़ रुपये की कार को बाइक सवार की जान से ज्यादा कीमती बता दिया। हालांकि बेलगावी सुवर्णा सौधा में हुई इस घटना के जवाब में भवानी के पति जद (एस) विधायक और पूर्व मंत्री एच.डी रेवन्ना ने अपनी पत्‍नी की टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा, “अगर किसी को भवानी की बातों से ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं। उसके दोस्त की कार टूटने पर उसने गुस्से में प्रतिक्रिया व्यक्त की। भवानी ने अपने जीवन में कभी किसी को चोट नहीं पहुंचाई है।” वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भवानी एक बाइक सवार पर रोड पर ही गुस्सा निकाल रही हैं।

    दरअसल इस शख्स की बाइक भवानी की लग्जरी कार से टकरा गई थी। जिसके बाद भवानी ने कहा कि अगर तुम मरना चाहते थे, तो तुम्‍हें बस के नीचे जाना चाहिए था। तुम मेरी कार से क्यों मरना चाहते थे। वीडियो में वह चिल्लाती नजर आ रही हैं, “मरने की चिंता करना बंद करो यार। मेरी 1.5 करोड़ रुपये की कार का क्या होगा?” घटना मैसूरु जिले के केआर नगर तालुक में सालिग्राम गांव के पास हुई थी। लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो भवानी ने जोर देकर कहा कि “जो भी मुझसे बात करना चाहता है, वह पहले 50 लाख रुपये दे और फिर बात करे। वायरल हुए इस वीडियो को देखकर लोगों ने भवानी के गुस्से की आलोचना की है और जनता के प्रति देवेगौड़ा परिवार के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं।

  • पंजाबः रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अपने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान माल हल्का मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब में तैनात माल पटवारी नरिंदर कुमार उर्फ ​​नीटा को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि राजस्व विभाग के उक्त कर्मचारी के खिलाफ श्री मुक्तसर साहिब जिले के मलोट शहर निवासी सुरजीत सिंह की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त पटवारी ने उसकी जमीन के इंतकाल के बदले में 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी और उसने उससे एक बार 2,000 रुपये और दूसरी बार 1,000 रुपये लिए थे।

    शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि उक्त पटवारी राजस्व रिकॉर्ड में इंतकाल दर्ज करने की एवज में 3000 रुपये और मांग रहा है और उसने रिश्वत मांगने वाले पटवारी की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि बठिंडा रेंज की विजिलेंस यूनिट ने शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 3,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में उक्त राजस्व कर्मचारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी पटवारी को कोर्ट न्यायालय में पेश कर इस संबंध में आगे की जांच की जाएंगी। 

  • बड़ी खबरः Lawrence Bishnoi के करीबियों के 13 ठिकानों पर ED के रेड

    नई दिल्लीः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबियों के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी ने राजस्थान और हरियाणा में 13 जगह पर बिश्नोई गैंग के सदस्यों और सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल गैंगस्टरों और गैंगस्टर से आतंकवादी पर कार्रवाई तेज कर दी है। दरअसल, NIA और कई राज्यों की पुलिस द्वारा दर्ज FIR पर संज्ञान लेते हुए इन गैंगस्टरों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की है। ईडी गोल्डी बराड़ के सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर भी तलाशी ले रही है।

  • भारी बारिश से मची तबाही, 8 की मौ’त

    नई दिल्ली : तमिलनाडु  में चक्रवाती तूफान मिचौंग से हालात पूरी तरह से बेकाबू हो गए हैं। मंगलवार को भीषण बारिश की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और उसके पड़ोसी जिलों में सोमवार से ही लगातार बारिश हो रही है। चेन्नई में मिचोंग ने तबाही मचा रखी है।

    पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक बारिश की वजह से 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोग घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही 17 सुरंगों को बंद कर दिया गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में आपदा नियंत्रक टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

  • पंजाबः सड़क हादसे में व्यक्ति की हुई मौत, 10 दिन पहले हुई थी शादी

    मोरिंडाः श्री चमकौर साहिब रोड पर गांव सरहाना में कार हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक की 10 दिन पहले ही शादी हुई थी और वह अपनी पत्नी को लेने के लिए अपनी ससुराल रुडकी डायमंड्स जा रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद युवक को कार से निकालकर एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

    इस संबंध में थाना सदर मोरिंडा के SHO इंस्पेक्टर सिमरनजीत सिंह ने बताया कि जगदीप सिंह पुत्र जैमल सिंह निवासी गांव टपरियां जिला मोहाली अपनी पत्नी को लेने के लिए गांव रूड़की हीरां स्थित अपने ससुराल जा रहा था। इस दौरान उसकी वर्ना कार किसी कारण से अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोपड़ भेज दिया गया है। पुलिस का कहना हैकि मृतक के परिवार के सदस्यों के बयानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

  • चक्रवाती तूफान का असर, अगले 3 दिन तक बारिश

    चक्रवाती तूफान का असर, अगले 3 दिन तक बारिश

    नई दिल्ली : चक्रवाती तूफान ने तमिलनाडु में कहर बरपाया है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगा है। राजधानी रायपुर में देर रात से मौसम ने करवट ली हैरिमझिम फुहारों के साथ बारिश हो रही है इससे रायपुर में ठंड बढ़ गई है इसका असर अगले 3 दिन तक रहने के आसार मौसम विभाग ने जताया है इससे किसानों की परेशानी बढ़ सकती है क्योंकि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ठीक चरम पर पहुंची हैकिसान फसल काट मंडी में धान बेच रहे है लेकिन बारिश के कारण किसान की चिंता बढ़ गई है दरअसल दक्षिण बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मिगजौम के चलते तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में भारी बारिश हो रही है इसका असर आंध्रप्रदेश से लगे छत्तीसगढ़ राज्य में भी हो रहा है खासकर इसका प्रभाव बस्तर संभाग में देखने को मिल रहा है इसके साथ मध्य छत्तीसगढ़ तक भी आसमान में बादल छाए हुए है रायपुर में बुधवार सुबह रिमझिम बारिश के साथ हुई है इसके बाद रायपुर मौसम विभाग ने अगले 3 दिन के लिए हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी कर दी है

    छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन बारिश होने का आसार

      आपको बता दें कि तूफान उत्तर दिशा में तटीय आंध्र प्रदेश के समानांतर आगे बढ़ते हुए नेल्लौर और मछलीपट्टनम के मध्य आज दोपहर एक प्रबल चक्रवाती तूफान के रूप में पहुंचने की संभावना है इस समय इसकी गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है अब रायपुर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 5 और 6 दिसंबर को प्रदेश के दक्षिण-पूर्व में स्थित जिलों में एक दो स्थानों में भारी वर्षा भी होने की संभावना हैबस्तर संभाग और उससे लगे जिले संभावित है

  • पंजाबः घर के बाहर बैठे व्यक्ति के हाथों से मोबाइल छीनकर स्नैचर फरार, देखें CCTV

    अमृतसरः शहर में लूटपाट और क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेखौफ लुटेरों दिन-दहाड़े गली मोहल्लों में सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला जंडियाला गुरु के अधीन आते गार्डन एनक्लेव से सामने आया है। जहां घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रहे बुजुर्ग व्यक्ति से 2 बाइक सवार स्नैचर मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। विदेश में रहते कर्मजीत सिंह ने फोन के जरिए बताया कि उनके पिता घर के बाहर धूप में बैठे हुए थे।

    इसी दौरान बाइक पर दो युवक आए। दोनों के चेहरे ढके हुए थे। बाइक पर चलते-चलते ही स्नैचर उनके पिता के करीब पहुंचे और झपटा मार मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपियों ने पीछे मुड़ कर भी नहीं देखा। कर्मजीत सिंह ने बताया कि उनके पिता काफी बुजुर्ग हैं। घटना के बाद उन्होंने फोन पर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद कर्मजीत सिंह ने सोशल मीडिया व ई-मेल के माध्यम से इसकी शिकायत पुलिस को दी। वहीं उन्होंने अपने मोबाइल से घटना का सीसीटीवी फुटेज भी निकाला है। कर्मजीत सिंह ने बताया कि दोनों स्नैचर काले रंग के स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर थे। दोनों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। कर्मजीत ने आस जताई है कि पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाई भी करेगी और आरोपियों को पकड़ेगी।

  • स्कूल बस हादसे का शिकार, कुल 43 बच्चे थे सवार, 16 घायल

    नई दिल्ली :  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बड़ा हादसा टल गया। यहां स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरने वाली थी लेकिन राहत की खबर रही कि ऐसा नहीं हुआ घटना के दौरान बस में 40 से ज्यादा बच्चे सवार थे जो प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट की सैर कर वापस धमतरी लौट रहे थे बस खाई की ओर बढ़ रही थी कि एक पेड़ से टकराकर रुक गई घटना दरिमा थाना इलाके की है  गौरतलब है कि हिल स्टेशन मैनपाट की खूबसूरती देखने के लिए एक स्कूल अपने छात्रों को पिकनिक पर लेकर आया था। सोमवार की सुबह बच्चे मैनपाट आए और शाम 7 बजे के करीब उनकी वापसी थीइस दौरान मैनपाट के घाट में काली मंदिर के पास बस अनियंत्रित हो गई। लेकिन एक पेड़ आने की वजह से गाड़ी रुक गई और ड्राइवर ने बस पर वापस कंट्रोल पाया। इसी के साथ एक हादसा होने से बच गया। 

    16 छात्र घायल, तीन को गंभीर चोटें

    जानकारी के अनुसार घटना के दौरान बस में 43 छात्र-छात्राएं सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही दरिमा पुलिस और एंबुलेंस मौके के लिए रवाना हुई। इस हादसे में 15-16 छात्र घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा लाया गया है जबकि 3 बच्चों को गंभीर चोट आई है। गंभीर घायलों का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।