बड़ी खबरः Lawrence Bishnoi के करीबियों के 13 ठिकानों पर ED के रेड

नई दिल्लीः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबियों के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी ने राजस्थान और हरियाणा में 13 जगह पर बिश्नोई गैंग के सदस्यों और सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल गैंगस्टरों और गैंगस्टर से आतंकवादी पर कार्रवाई तेज कर दी है। दरअसल, NIA और कई राज्यों की पुलिस द्वारा दर्ज FIR पर संज्ञान लेते हुए इन गैंगस्टरों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की है। ईडी गोल्डी बराड़ के सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर भी तलाशी ले रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *