Blog

  • 8.61 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू

    8.61 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू

    ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने 8.61 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू किया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एस आई यू टीम यातायात चेकिंग के लिए पुराना होशियारपुर रोड ऊना में मौजूद थी कि गुप्त सूचना मिली कि एक कार में दो युवक चिट्टा लेकर आ रहे हैं। पुलिस पार्टी ने आ रही कार संख्या (एचपी 22-4549)अल्टो को चैकिंग के लिए रोका और गहनता से जांच करने पर 8.61 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।
    आरोपित युवकों की पहचान कृष्ण कुमार उर्फ मोनू (27) पुत्र कमाल सिंह निवासी वार्ड नंबर 11 दोसड़का डाकघर मौही जिला हमीरपुर व सूरजपाल उर्फ बादल निवासी शाहजहांपुर यूपी के रूप में हुई है। आरोपित युवकों से पुलिस पूछताछ में पता चलेगा कि चिट्टा कहां से लाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • बड़ा हादसाः नहाने गए 2 छात्रों की हुई मौत, इलाके में शोक की लहर

    बड़ा हादसाः नहाने गए 2 छात्रों की हुई मौत, इलाके में शोक की लहर

    जांजगीर-चाम्पा: आज 15 अगस्त को जब पूरा देश स्वतंत्रा की 77वीं वर्षगाँठ मना रहा था तो वही छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले से आई एक खबर ने सबको हैरान कर दिया। दरअसल यहां के कुदरी जलाशय में बड़ा हादसा सामने आया हैं। जानकारी के मुताबिक़ कुदरी बैराज में नहाने के दौरान दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई है। छात्र संभवतः छुट्टी पर घूमने के लिए कुदरी बैराज पहुंचे थे।

    इस दौरान वे नहाने के लिए जलाशय पर उतरे लेकिन वे गहराई की तरफ बढ़ गए। इस दौरान दोनों की डूबने से मौत हो गई। बहरहाल पुलिस ने शवों को बरामद कर मृत छात्रों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। एक साथ दो-दो मौतों से जहां परिजनों में शोक का माहौल है तो वही इलाके में शोक की लहर फ़ैल गई है। पुलिस मामले की जाँच और दुसरे साथी छात्रों से पूछताछ कर रही है।

  • पंजाब: हाईटैंशन तारों की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

    पंजाब: हाईटैंशन तारों की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

    लुधियाना: शहर के न्यू शिवपुरी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बिजली की हाईटैंशन तारों की चपेट में आने से एक 10 साल के बच्चे की मौत हो ई है। बिजली तारों में हुई शार्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई तथा इस दौरान बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान कृष्णा के रूप में हुई है तथा हादसे दौरान पिता बाल-बाल बचा है। वहीं घटना दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल शार्ट सर्किट से न्यू शिवपुरी में हाई टैंशन बिजली तारों में आग लगने से वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आग की चिंगारियां इतनी तेज थीं कि मौके पर मौजूद लोग सहम से गए। वहीं उक्त हादसे दौरान एक बच्चे की मौत हो जाने की भी खबर है। न्यू शिवपुरी गली नं 7 में हाई टेंशन तारों की चपेट में आने से 10 साल के बच्चे कृष्णा की मौत हो गई है, जबकि पिता बाल-बाल बचा है। बच्चे ने डोर हाई टेंशन तारों की तरफ फैंका, जिस कारण उसकी मौत हो गई। इस दौरान कई घरों के मीटर भी जल गए। 

    वहीं इस मामले को लेकर लोगों का कहना है कि घर की छत के ऊपर तारों में ब्लास्ट होने से बच्चे की मौत हुई है। वहीं फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने पर इलाके के लोगों में रोष पाया जा रहा है। क्योंकि इलाका निवासियों का कहना है कि घटना को बीते करीब आधे घंटे से ज्यादा का बीत चुका है, लेकिन फायर ब्रिगेड काफी देरी से पहुंची। मृतक बच्चे की बॉडी काफी ज्यादा झुलस चुकी है। पूरे इलाके की बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया है तथा पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद है तथा स्थिति पर पूरी तरह से नियंत्रण रखा जा रहा है।

  • पंजाबः सतलुज नदी में छोड़े गए पानी से डूबे ये गांव, देखें वीडियो

    पंजाबः सतलुज नदी में छोड़े गए पानी से डूबे ये गांव, देखें वीडियो

    नंगल/संदीप शर्मा : भाखड़ा बांध से सतलुज नदी में छोड़े गए 4 हजार क्यूसीक पानी से इलाकों के लोगो मैं भगदड़ मच गई है। नंगल तहसील में पड़ते सतलुज नदी से सटे बेली और जोल गांव पूरी तरह से पानी में डूब गए। सतलुज नदी से सटे घरों को खाली कराया जा रहा है। लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाते नजर आ रहे हैं। भारी मात्रा में आए पानी के चलते लोग घरों में फंस गए है, जिन्हे निकलने के लिए प्रशासन  प्रयास कर रहा है।

    पानी में फंसे परिवारों को बचाने के लिए डीएसपी सतीश कुमार जेसीबी पर बैठकर मौके पर पहुंच गए। डीएसपी ने बताया कि  फंसे हुए लोगों में एक छोटा बच्चा भी था जो ज्यादा परेशान हो गया था उनसे बच्चे की हालत देखी नहीं गई। इसलिए उन्होंने जेसीबी की मदद से लोगो को निकालना शुरू कर दिया।

  • वायुसेना का MI-171 हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, 26 सुरक्षाबलों की मौत, 8 घायल

    वायुसेना का MI-171 हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, 26 सुरक्षाबलों की मौत, 8 घायल

    नाइजीरियाः वायुसेना का एक MI-171 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया जिससे 26 लोगों की मौत हो गई वहीं 8 घायल हो गए। वायु सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि घायलों को बचाने वाला एक हेलीकॉप्टर सोमवार सुबह उस क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जहां सेना आपराधिक समूहों से लड़ रही थी।

    AFP के मुताबिक इस क्रैश में नाइजीरियाई सुरक्षा बल के 26 लोगों की जान चली गई और 8 लोगों के घायल हो गए। वायुसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि MI-171 हेलिकॉप्टर ने सोमवार को जुनगेरु से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि सेना का यह हेलिकॉप्टर लुटेरों से हो रही मुठभेड़ के बीच घायलों के रेस्क्यू में लगा था। इसी दौरान क्रैश हो गया।

    एएफपी ने दो अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस क्रैश में 3 अधिकारियों सहित 23 सैनिकों और 3 JTF (जॉइंट टास्क फोर्स) के कर्मचारियों की मौत हुई है।  क्रैश होने से पहले हेलिकॉप्टर 11 मृत और 7 घायल लोगों को लेकर जा रहा था, जिसके बाद उससे संपर्क टूट गया था। एक अधिकारी ने बताया कि लुटेरों की तरफ से की गई फायरिंग की वजह से हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलिकॉप्टर ने जुनगेरु से कडूना के लिए उड़ान भरी थी। जो बाद में चकूबा गांव के नजदीक क्रैश पाया गया। जानकारी के मुताबिक हेलिकॉप्टर में सवार लोगों के रेस्क्यू के लिए कोशिश की जा रही है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

  • 77वें आजादी दिवस पर मोगा में निकाली गई नशा विरोधी रेली

    77वें आजादी दिवस पर मोगा में निकाली गई नशा विरोधी रेली

    मोगा : देश में आज 77 वां आजादी दिवस बहुत बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है और सभी देश वासी उन स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहे है जिन्होंने हमें आज खुले आसमान के निचे आजादी से रहने की आजादी दिलाई हम अंग्रेजो से तो आजाद हो गए लेकिन हमारी युवा पीढ़ी नशे के दल-दल में फंस रही है बल्कि नशे की गुलाम हो रही है।

    नशे की गुलामी से इसको निकालने के लिए जहा सरकारे भी अपना पूरा जोर लगा रही है। वही अब समाजिक, धार्मिक ओर सिख जत्थेबंदियों के इलावा सोसल वर्कर एन.जी.ओ ने कमान संभाली है। वही आज आजादी के 77वें आजादी दिवस पर नोजवानों को नशा मुक्त करने के लिए एक बड़ी रेली नशा मुक्त निकाली गई। जिसमें सियासी, धार्मिक, सिख जथेबंदियो के इलावा सोसल वर्कर एन.जी.ओ ने शहर में नशा मुक्त पंजाब रेली निकाली गई, जिसमें युवाओं को जागरूक किया गया।

  • पंजाबः सेंट्रल जेल में कर्मचारियों से भिड़े कैदी, फाड़ी वर्दी

    पंजाबः सेंट्रल जेल में कर्मचारियों से भिड़े कैदी, फाड़ी वर्दी

    लुधियाना: सेंट्रल जेल में कैदियों द्वारा कर्मचारियों से झड़प होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो हवालातियों पर कर्मचारी की वर्दी फाड़ने व गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। सहायक सुपरिंटैंडैंट गगनदीप शर्मा की शिकायत पर आरोपियों विरुद्ध धारा 186 व 353 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान गुरजंट सिंह व साहिल कंडा के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ थाना नं. 7 के जांच अधिकारी गुरदयाल सिंह ने मामला दर्ज किया है।

  • स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सीएम की सुरक्षा में हुई चूक..

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सीएम की सुरक्षा में हुई चूक..

    पटनाः स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार में चूक हो गई। सीएम नीतीश कुमार जब अपना संबोधन दे रहे थे, तब अचानक एक युवक उनके मंच के सामने आ गया। वह मुख्यमंत्री के ‘D’ एरिया में घुस चुका था। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। शख्स की पहचान नीतीश कुमार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि शख्स के पिता बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) के जवान थे, कुछ साल पहले ड्यूटी पर उनकी मौत हो गई। ऐसे में शख्स अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी की मांग कर रहा था। शख्स के हाथ में पोस्टर था, इसमें उसने अपनी मांग को लिख रखा था।

    नीतीश कुमार जब तिरंगा फहराने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी शख्स ने उनके पास जाने की कोशिश की। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। पटना जिला प्रशासन ने मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। शख्स नीतीश कुमार के पिता का नाम राजेश्वर पासवान बताया जा रहा है। वह मुंगेर का रहने वाला है। नीतीश से पूछताछ की जा रही है।

    शुरुआती जांच में पता चला है कि नीतीश के पिता राजेश्वर की कुछ सालों पहले ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। नीतीश का दावा है कि वह अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी पाने के पात्र है। क्योंकि उसके पिता की ड्यूटी के दौरान मौत हुई थी। वह इसी वजह से सीएम से मिलना चाहता था। हालांकि की प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए है।

  • 14 वर्षीय किशोरी से सौतेले बाप ने किया दुराचार , पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज 

    14 वर्षीय किशोरी से सौतेले बाप ने किया दुराचार , पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज 

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के महिला थाना के अंतर्गत आते एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी ने अपने सौतेले पिता द्वारा दुराचार करने की शिकायत पुलिस को दी है।पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में यूपी के शाहपुर जिला वागपत, हाल निवासी संतोषगढ़ की 14 वर्षीय किशोरी ने बताया कि पिछले काफी समय से परिवार सहित वह  ऊना में रह रही है। किशोरी ने बताया कि उस के पहले पिता का देहांत हो चुका है, जबकि माता ने यूपी के ही एक व्यक्ति से शादी कर ली। जवकि किशोरी पहले अपनी नानी के पास यूपी में रहती थी, मां की दुसरी शादी के वाद वह अपने साथ ऊना ले आए। किशोरी ने बताया कि मेरी मां को कम दिखाई देता है जिस का फ़ायदा उठा कर मेरा सौतेला पिता मेरे साथ नाजायज संबंध बनाता है।
    किशोरी का कहना है कि उसका सौतेला पिता करीब 2 वर्षों से उसे परेशान कर रहा है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां भी देता था। मामले को लेकर किशोरी ने पुलिस को शिकायत दी है। किशोरी ने पुलिस से उस के सौतेले पिता को जेल में बंद करके कड़ी सजा की मांग की है।  इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने किशोरी के सौतेले पिता पर पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज़

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज़

    शहीद स्मारक पर पुष्पांजली अर्पित कर शहीदों को किया नमन

    ऊना/सुशील पंडित :जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रांगण में धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों ने भव्य मार्च पास्ट किया। 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में रोहित ठाकुर ने स्वाधीनता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाली महान विभूतियों को याद कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल के वीर सपूतों ने आजादी की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका निभाई है। हमें इस बात का गर्व है कि देश का पहला परमवीर चक्र हिमाचल के वीर सपूत मेजर सोमनाथ शर्मा को अपने सर्वाेच्च बलिदान के लिए प्राप्त हुआ था। 
    शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में हाल ही में हुई बारिश ने पूरे राज्य में आपदा की स्थिति उत्पन्न कर दी है जिससे प्रदेश को लगभग 8 हज़ार करोड़ रूपये का नुक्सान हुआ है। राज्य सरकार इस आपदा के कारण प्रभावित लोगों को सीमित संसाधनों के बावजूद युद्धस्तर पर राहत मुहैया करवा रही है। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग भी वांछित है जिसके लिए मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खु ने केंद्र सरकार से तुरंत 2 हज़ार करोड़ रूपये की अंतरिम राहत की मांग रखी है। रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश से आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आपदा राहत कोष-2023 बनाया गया है। मुसीबत की इस घड़ी में लोग इस कोष में बढ़-चढ़कर अंशदान कर रहे हैं जो बहुत मददगार साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान गम्भीर संकट की स्थिति को देखते हुए सरकार ने राहत के तौर पर दी जाने वाली राशि को कई गुणा बढ़ाया है। पहले पक्के घरों को आंशिक क्षति पर 12 हज़ार 500 रूपये तथा कच्चे मकान को आंशिक नुक्सान होने पर 10 हज़ार रूपये की मदद की जाती थी। लेकिन भारी वर्षा से जिन परिवारों के घर पूर्ण या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें एक-एक लाख रूपये की राहत राशि प्रदान की जा रही है। इसके अलावा दुकानों और ढाबों को नुक्सान पहुंचने पर सामान के एवज़ में 10 हज़ार रूपये की सहायता मिलती थी। लेकिन वर्तमान में दुकानों व ढाबों मालिकों को राज्य सरकार द्वारा एक लाख रूपये की राहत राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि किराएदार के सामान को नुक्सान होने पर पहले 25 हज़ार रूपये की मदद का प्रवाधान था। लेकिन अब आपदा के दौरान प्रभावित परिवारों को 50 हज़ार रूपये की राशि प्रदान की जा रही है। रोहित ठाकुर ने बताया कि कृषि और बागवानी योग्य भूमि में बाढ़ से गाद आने पर पहले लगभग 1400 रूपये प्रति बीघा मुआवज़ा दिया जाता था। लेकिन वर्तमान में ऐसी भूमि के लिए 5 हज़ार रूपये प्रति बीघा की दर से राहत राशि प्रदान की जा रही है।
    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा व स्वास्थ्य सहित सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए कृत संकल्प है तथा प्रदेश सरकार ने हाल ही में शिक्षा विभाग में 6 हज़ार पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की है। इस कड़ी में शीघ्र ही अन्य विभागों मे रिक्त पड़े महत्वपूर्ण पदों को भरने की प्रक्रिया को आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरक्की में जिला ऊना का भी विशेष योगदान है। ऊना जिला से आरंभ हुई सहकारिता की मुहिम को पूरे देश ने अपनाया गया है। इसके अलावा औद्योगिकरण तथा खाद्यय उत्पादन के क्षेत्र में भी जिला ऊना की प्रदेश व देश में विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि जिला में स्थापित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्क से तरक्की के नए आयाम स्थापित होंगे तथा जिला व प्रदेश के अनेक लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोज़गार के अवसर हासिल होंगे।इस मौके पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने एमसी पार्क में बने शहीद स्मारक पर पुष्पांजली अर्पित कर शहीदों को नमन किया | जिला ऊना में आपदा के दौरान राहत व बचाव कार्यों में अनुकरणीय योगदान देने के लिए लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ अरविन्द, जेई गुलशन कुमार, आशीष कुमार, जेसीबी ऑप्रेटर, नरेश कुमार, मंगत राम, टिप्पर ड्राईवर हुसन चंद, बेअंत सिंह, हिमाचल होमगार्ड की 12वीं वाहिनी ऊना से प्रशामक मुकेश कुमार, गृह रक्षक केशव कुमार व सैक्शन लीडर दविन्द्र जीत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
     
    हिमाचल प्रदेश में आपदा के दौरान अपनी बचत की राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमाकर अनुकरणीय कार्य करने के लिए पनव शर्मा व कुमारी मानसी राणा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रूहान भाटिया ने स्वच्छ पर्यावरण का अनुकरण करते हुए दो किलो पोलीथीन इकट्ठा कर नगर पंचायत दौलतपुर को सौंपा तथा पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतू उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुमारी सौम्या शर्मा द्वारा रामायण महाकाव्य का हिन्दी में संक्षिप्त एवं सरल अनुवाद करने तथा मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 हज़ार रूपये की राशि प्रदान के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।तालाबों को साफ करके इनका कायाकल्प करके अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया गया। इससे जहां जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा वहीं ग्रामीण क्षेत्र पर्यटन का केंद्र भी बनेंगे जिसके लिए ग्राम पंचायत नंगनोली के प्रधान मैहताब ठाकुर और ग्राम पंचायत चुल्हड़ी के प्रधान कर्ण सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट विभागीय सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग के सम्मानित किए गए अधिकारियों व कर्मचारियों में निरीक्षक अशोक कुमार, उप निरीक्षक गुरध्यान सिंह, सहायक उप निरीक्षक रघुबीर सिंह, जमालदीन व विनोद, हैड कांस्टेबल कमल कृष्ण, नरेंद्र कुमार व राजेश कुमार तथा महिला कांस्टेबल साधना के नाम शामिल है।
    इस मौके पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल फोटो गैलरी के संस्थापक डॉ राजेंद्र अत्री द्वार स्थापित फोटो गैलरी का अवलोकन किया। फोटो प्रदर्शन में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार के ऐतिहासिक व दुर्लभ चित्रों को प्रदर्शित किया गया। फोटो प्रदर्शनी आगामी एक सप्ताह तक उपायुकत कार्यालय ऊना सहित जिला ऊना के विभिन्न स्थलों पर भी लगाया जाएगा ताकि क्षेत्रवासियों को प्रदेश व देश के प्राचीन ऐतिहासिक चित्रों को जानने का मौका मिलेगा। इस अवसर ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक चैतन्य शर्मा, चिंतपूर्णी क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, ऊना विस के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व उद्योग मंत्री कुलदीप सिंह, ऊना विस के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा, पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता विजय डोगरा, जगत राम शर्मा, विवेक शर्मा उपायुक्त ऊना ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।