Blog

  • ਰਿਆਸਤੀ ਸ਼ਹਿਰ ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿੱਚ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਜਗਨ ਨਾਥ ਦੀ ਰਥ ਯਾਤਰਾ ਦੇ ਮੌਕੇ ਦਿਖੀ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਂਝ

    ਰਿਆਸਤੀ ਸ਼ਹਿਰ ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿੱਚ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਜਗਨ ਨਾਥ ਦੀ ਰਥ ਯਾਤਰਾ ਦੇ ਮੌਕੇ ਦਿਖੀ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਂਝ

    ਧਾਰਮਿਕ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਰਥ ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਕੀਤਾ ਫੁਲਾਂ ਦੀ ਵਰਸ਼ਾ ਨਾਲ ਸਵਾਗਤ ਅਤੇ ਲਗਾਇਆ ਲੰਗਰ ਤੇ ਠੰਡੇ ਮਿੱਠੇ ਜਲ ਦੀ ਛਬੀਲ

    ਕਪੂਰਥਲਾ (ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ)। ਭਗਵਾਨ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਚੌਕ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚਣ ਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀਆਂ ਸਿੱਖ ਧਾਰਮਿਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਵਰਖਾ ਕਰਕੇ ਅਤੇ ਸੁਆਗਤੀ ਗੇਟ ਬਣਾ ਕੇ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ। ਸਿੱਖ ਧਾਰਮਿਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ  ਸਮੂਹਿਕ ਤੌਰ ਤੇ ਠੰਡੇ ਮਿੱਠੇ ਜਲ ਦੀ ਛਬੀਲ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਕਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਇਆ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ, ਜਥੇਦਾਰ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬੱਬਰ, ਜਥੇਦਾਰ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬੱਤਰਾ, ਸੁਖਰਾਜ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਸੋਨਾ, ਜਥੇਦਾਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬੰਟੀ,  ਬੋਹੜ ਸਿੰਘ,  ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ, ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਣਾ, ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇਵ, ਸਵਰਨ ਸਿੰਘ, ਬਲਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਧੰਜਲ, ਮਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਬਲਕਾਰ ਚੰਦ ਨਾਹਰ, ਤਰਵਿੰਦਰ ਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ, ਧੰਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ, ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬੱਬਲੂ, ਪ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਮੁਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਸਮੇਤ ਵੱਖ ਵੱਖ ਧਾਰਮਿਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • पंजाबः पूर्व सरपंच के पौते  की बर्थडे पार्टी में चली गोली, युवक की मौत

    पंजाबः पूर्व सरपंच के पौते की बर्थडे पार्टी में चली गोली, युवक की मौत

    तरनतारनः पंजाब में एक बार फिर से क्राइम की वारदातों का ग्राफ बढ़ना शुरू हो गया है। राज्य में रोजाना गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब पंजाब के तरनतारन से गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिले में बर्थडे पार्टी के दौरान गोली चली है।

    गोली खाना खा रहे युवक के सिर पर लगी है। जिसकी अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच के पौते के जन्म पर रखी पार्टी में कई फायर हुए। पुलिस अब परिवार के बयानों व फुटेज के आधार पर गोलियां चलाने वाले का पता लगाने में जुटी है। घटना तरनतारन के गांव चूसलेवड में हुई। 

    पूर्व सरपंच के पोते के जन्मदिन पर रखी गई थी पार्टी

    एसएचओ हर्षा सिंह ने बताया कि गांव चूसलेवड के पूर्व सरपंच रसाल सिंह के घर पर पौते ने जन्म लिया था। जिस पर पार्टी रखी गई थी। पार्टी में शराब भी परोसी जा रही थी और नशे में युवा हवाई फायर भी कर रहे थे। इसी दौरान डीजे पर नाचते हुए एक अज्ञात ने गोली चला दी। यह गोली पास ही टेबल पर खाना खा रहे गुरवेल सिंह के सिर पर लगी।

    युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

    घटना के बाद गोली चलाने वाला तो मौके से फरार हो गया, लेकिन गुरवेल का शव खून से लथपथ वहीं पड़ा रहा। गांव के लोगों ने उसे तुरंत उठाया और पट्‌टी के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। हालत अधिक खराब होने के कारण उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। अमृतसर में इलाज शुरू हुआ, लेकिन डॉक्टर गुरवेल सिंह को बचा ना सके।

    गोलियां चलाने अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर

    पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पार्टी में बन रही वीडियो के आधार पर गोलियां चलाने वालों का पता लगाया जा रहा है। वहीं गुरवेल के परिवार के बयान भी लिए जा रहे हैं। उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब: सीएम मान ने सिख नेताओं को सौंपी बरगाड़ी बेअदबी मामले की रिपोर्ट 

    पंजाब: सीएम मान ने सिख नेताओं को सौंपी बरगाड़ी बेअदबी मामले की रिपोर्ट 

    चंडीगढ़ : बरगाड़ी बेअदबी मामले को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। सीएम भगवंत मान ने बरगाड़ी बेअदबी मामले में सीएम मान ने जांच रिपोर्ट सिख नेताओं को सौंप दी है। दरअसल, आज सिख नेताओं के साथ सीएम मान की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में बरगाड़ी बेअदबी मामले को लेकर चर्चा की गई।

    बरगाड़ी बेअदबी मामले की राम रहीम से भी की गई पूछताछ 

    बता दें कि 2015 में फरीदकोट के बरगाड़ी गांव में इस बेअदबी को अंजाम दिया गया था। बरगाड़ी गांव से श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के अवशेष मिले थे। गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला से पावन सवरूप चोरी किया गया था। इस मामले में सुनारिया जेल में बंद आरोपी राम रहीम से भी पूछताछ की गई है।

    पंजाब सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने इस मामले की जांच रिपोर्ट बनाकर सीएम भगवंत मान को सौंपी थी और उन्होंने यह रिपोर्ट सिख नेताओं को दे दी है।  

  • कांग्रेस की स्थिति चोर मचाए शोर जैसी: मनोहर लाल

    कांग्रेस की स्थिति चोर मचाए शोर जैसी: मनोहर लाल

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, श्याम मिन्हास, उपाध्यक्ष पोहू लाल भारद्वाज, कुलदीप संधू, धर्मजीत सिंह, जगजीत सिंह, राजीव कालिया, बलविंदर गोल्डी, ठाकुर होशियार सिंह, नवीन पुरी, विजय भरवाल और मंगल सिंह ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के मुट्ठी भर कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उनकी साजिशों को कभी भी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की हालत चोर मचाए शोर जैसी है।

    मुख्यमंत्री के दौरे के बाद हुई घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खुद अपने कपड़े फाडे और भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि उनके साथ मारपीट हुई थी तो फिर उन्हें कोई चोट क्यों नहीं आई केवल कपड़े ही क्यों फटे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी पुरानी आदतों को नहीं छोड़ पा रहे। वर्तमान समय में हर कोई व्यक्ति पढ़ लिखकर विकासात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता आज भी अपनी पार्टी की पुरानी परिपाटी पर चलते हुए लोगों को गुमराह करने का ही प्रयास कर रहे हैं।

    भाजपा की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने एक सुर में कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा प्रदेश भर में करवाए जा रहे विकास कार्यों को देखकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है। जबकि कांग्रेसी अपने कई कार्यकालों में इतना विकास नहीं करवा पाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बड़े नेताओं का सम्मान करना सीखना चाहिए। अपनी कमियों को छुपाने के लिए दूसरे दलों के बड़े नेताओं का विरोध करने की आदतों को अब छोड़ देना चाहिए। जिला भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाने का प्रयास करने उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने की कड़े शब्दों निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गुंडागर्दी को कभी सहन नहीं किया जा सकता।  कांग्रेस पार्टी के गुंडा तत्व नेता युवाओं को बरगला कर गलत रास्तों पर भटकाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि अभिभावकों को भी इन नेताओं का चाल चलन देखकर अपने युवाओं को ऐसी संगत से दूर रखना चाहिए।

  • बुढ़ापा पेंशन की आयु 60 वर्ष करने से जिला ऊना में नए 11,143 व्यक्तियों को मिली पेंशनः सत्ती

    बुढ़ापा पेंशन की आयु 60 वर्ष करने से जिला ऊना में नए 11,143 व्यक्तियों को मिली पेंशनः सत्ती

    एक जुलाई से प्रदेश सरकार नए पात्र व्यक्तियों को पेंशन देने जा रही सरकार 

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने बुढ़ापा पेंशन की आयु सीमा घटाकर 60 वर्ष कर दी है, जिससे जिला ऊना में नए 11,143 पात्र व्यक्तियों को पेंशन मिलने जा रही है। उन्होंने आयु सीमा 70 वर्ष से घटाकर 60 साल करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली जुलाई से सभी पात्र व्यक्तियों को पेंशन देने का फैसला किया है, जो ऐतिहासिक है। 

    सत्ती ने कहा कि नए 11,143 व्यक्तियों को बुढ़ापा पेंशन प्रदान करने के साथ-साथ जिला ऊना में 592 विधवा पेंशन, 346 को दिव्यांगता पेंशन तथा एक व्यक्ति को कुष्ठ रोगी पुनर्वास भत्ता देने को स्वीकृति की है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग को 30 जून तक सभी पात्र व्यक्तियों का डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए थे तथा जिला कल्याण अधिकारी, सभी तहसील कल्याण अधिकारियों व उनकी टीम ने बेहतर कार्य करते हुए समय सीमा के भीतर इस काम को पूरा किया और अब सभी पात्र व्यक्तियों को एक जुलाई 2022 से पेंशन मिलने जा रही है। 

    छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि अब जिला ऊना में कुल 58,108 व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। वृद्धावस्था पेंशन वालों की संख्या बढ़कर 36,877 हो गई है। इसके अतिरिक्त 6240 व्यक्तियों को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, 2212 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, 7330 को विधवा पेंशन, 58 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय अपंगता पेंशन, 5334 को अंपग राहत भत्ता, 46 को कुष्ठ रोग भत्ता तथा 11 को ट्रांसजैंडर पेंशन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अनेकों जन कल्याणकारी निर्णय लिए हैं, जिनका लाभ आज प्रदेश की जनता को मिल रहा  है।

  • जालंधरः अवैध पिस्टलों और जिंदा कारतूसों सहित 4 गिरफ्तार

    जालंधरः अवैध पिस्टलों और जिंदा कारतूसों सहित 4 गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। कमिश्नरेट पुलिस ने पिस्टल और जिंदा कारतूसों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए डीसीपी जसकीरण सिंह  तेजा ने बताया कि एडीसीपी गुरबाज सिंह की अगुवाई में सीआईए 2 के प्रभारी इंद्रजीत सिंह और उनकी टीम मकसूदा क्षेत्र में मौजूद  थी। तभी उन्हें सूचना मिली की भगत सिंह कॉलोनी के नजदीक कुछ युवक अवैध हथियारों सहित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं।  जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त आरोपियों को 2 पिस्टल और 10 जिंदा कारतूसो सहित काबू कर लिया । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ असला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    आरोपियों की पहचान गगन ग्रोवर प्रदीप ग्रोवर, अभिषेक मल्होत्रा पुत्र जोगिंदर मल्होत्रा, हरप्रीत सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह, राज सिंह पुत्र मनजीत सिंह चारों वासी शहीद भगत सिंह कॉलोनी के तौर पर हुई है। 

  • लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार, 1 फरार

    लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार, 1 फरार

    जालंधर (वरुण)। थाना रामामंडी के अधीन पड़ती दकोहा चौकी की पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज मनीष शर्मा को अरमान नगर के रहने वाले धीरपाल नेहरा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 30 जून की रात को जब वह काकी पिंड चौक के ठेके के पास पहुंचा। 

    तो वहां दो युवक खड़े थे जिन्होंने उसे रोक कर तेजधार हथियार दिखाएं और पैसों की डिमांड करने लगे उसके पास केवल ₹200 थे । इसलिए लुटेरे उसका मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छीने गए मोटरसाइकिल सहित बलराज सिंह पुत्र संतोष सिंह वासी दादूवाल को काबू कर लिया। जबकि इस वारदात में शामिल दूसरा आरोपी गोपाल वर्मा को गोपी पुत्र विजय कुमार वासी न्यू गणेश नगर मौके से फरार हो गया। पुछताछ के दौरान आरोपी बलराज ने  बताया कि वह संदीप सिंह ढिल्लों पुत्र सुरिंदर सिंह वासी गणेश नगर के साथ मिलकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता हैं । पुलिस ने  संदीप घर दबिश देकर उसे  एक और मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया ।  पुलिस आरोपियों के साथी गोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • उपलब्धियों भरा रहा प्रदेश सरकार का साढ़े चार वर्ष का कार्यकालः कंवर

    उपलब्धियों भरा रहा प्रदेश सरकार का साढ़े चार वर्ष का कार्यकालः कंवर

    वीरेंद्र कंवर ने संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत ग्राम पंचायत चताड़ा में सुनीं जन समस्याएं

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा पूरे प्रदेश में एक समान विकास करवाया है। इसी कड़ी में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भी सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा व पेयजल सहित सभी अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। सरकार की स्वच्छ, निष्पक्ष व ईमानदार छवि की बदौलत हिमाचल प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में रिकॉर्ड मतदान कर भाजपा के मिशन रिपीट को कामयाब करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने संपर्क से समर्थन यात्रा के अंतर्गत ग्राम पंचायत चताड़ा के विभिन्न वार्डों में जन समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि साढ़े 4 वर्ष पूर्व वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने के पश्चात प्रदेश को बेसहारा गौवंश मुक्त बनाने का संकल्प लिया था, जिसके तहत हिमाचल प्रदेश में गौ सेवा आयोग का गठन किया गया। आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अनेक गौ अभ्यारण तथा गौशालाएं निर्मित की गई। वीरेंद्र कंवर ने बताया कि प्रदेश सरकार अपने वर्तमान कार्यकाल में 20,000 से अधिक बेसहारा गौवंश को आश्रेय देने में सफल हुई है तथा इन गौशालाओं में प्रत्येक गौवंश को चारा आदि के लिए ₹ 700 प्रति माह की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। परिणाम स्वरूप प्रदेश में न केवल किसानों को बेसहारा पशुओं द्वारा फसलों की उजाड़ से हो रहे नुकसान से राहत मिली है, बल्कि इससे अतीत में सड़कों पर बेसहारा घूम रहे पशुओं के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आई है।

    उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में गत साढ़े 4 वर्षों  के दौरान 150 करोड़ रुपए पेयजल योजनाओं पर तथा 250 करोड़ रुपए सड़कों पर खर्च किए जा चुके हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत  प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है तथा भविष्य में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में किसान के खेत तक सिंचाई की सुविधा हो, इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सामाजिक कल्याण तथा जनहित से जुड़े विषयों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में 50% किराए में छूट दी है इसके अलावा 125 यूनिट तक प्रतिमाह बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल पूरी तरह माफ कर बड़ी राहत प्रदान की है। प्रदेश सरकार 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को बिना आय सीमा के पेंशन सुविधा प्रदान कर रही है। इससे पूर्व उन्होंने विश्राम गृह थाना कलां में भी जन समस्याएं सुनी। 

    वीरेंद्र कंवर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सरकार के मिशन रिपीट के लिए आपसी तालमेल के साथ एकजुट होकर कार्य करें तथा लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने में उनका सहयोग व मार्गदर्शन करें तथा उन्हें प्रोत्साहित करें। 

    इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष तरसेम लाल, कुटलैहड़ भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश बांका, चताड़ा पंचायत के उपप्रधान मास्टर ज्ञान दास, पूर्व उप प्रधान मंगल सिंह, कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष दीपक राणा के अलावा सुरेश कुमार, पवन कुमार, विजय सिंह, कुलवंत, चमन लाल, रविंद्र कुमार, हंस राज, मोहित कुमार, सनी खन्ना, राजेश मिन्हास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

  • सेना भर्ती रैली 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीरा में

    सेना भर्ती रैली 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीरा में

    सेना भर्ती में भाग लेने के लिए 30 जुलाई तक कर सकते हैं आॅनलाईन आवेदन 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीरा, जिला हमीरपुर में आयोजित होगी। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती में भाग लेने के इच्छुक अभ्यार्थी भारतीय थल सेना की वेबसाईट  http://www.joinindianarmy.nic.in पर 30 जुलाई तक आॅनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत सभी आर्मस के लिए अग्निवीर (सामान्य डयूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर टेªडस मैन 10वीं पास व अग्निवीर टेªडस मैन 8वीं पास के लिए सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

    संजीव कुमार ने बताया कि अग्निवीर सेना भर्ती के लिए अभ्यार्थी की आयु 1 अक्तूबर, 2022 को साढे 17 वर्ष से 23 वर्ष तक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों को अग्निवीर सेना भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड 11 से 21 अगस्त तक पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अग्निवीर सेना भर्ती रैली के दौरान अभ्यार्थी को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ लेकर आना अनिवार्य होगा। इसके अलावा स्टेट ओपन स्कूल से उत्तीर्ण हुए अभ्यार्थियों के पास स्कूल के प्रधानाचार्य और बीईओ/डीईओ से प्रति हस्थाक्षरित स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र या स्थानांतरण प्रमाण पत्र होना चाहिए।

    उन्होंने बताया कि आॅनलाईन आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी के पास मैट्रिक प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, मोबाईल नंबर, फोटोग्राफ, साईन व बोनाफाईड जैसे दस्तावेज होना अनिवार्य रहेगा।

  • खालसा ऐड के Ravi Singh का सोशल मीडिया अकाउंट बैन

    खालसा ऐड के Ravi Singh का सोशल मीडिया अकाउंट बैन

    चंडीगढ़ : खालसा एड के रवि सिंह को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। खालसा एड के रवि सिंह के ट्विटर अकाउंट पर पाबंदी लगा दी गई है। इसकी जानकारी खुद रवि सिंह ने अपने फेसबुक पर पोस्ट सांझा करके दी है।

    उन्होंने लिखा, मेरा ट्विटर अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया है! ये है बीजेपी के राज में लोकतंत्र का असली चेहरा !! सिख सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाने से हमें अपनी आवाज उठाने से नहीं रोका जा सकेगा! हम केवल जोर से उठेंगे!