लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार, 1 फरार

जालंधर (वरुण)। थाना रामामंडी के अधीन पड़ती दकोहा चौकी की पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज मनीष शर्मा को अरमान नगर के रहने वाले धीरपाल नेहरा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 30 जून की रात को जब वह काकी पिंड चौक के ठेके के पास पहुंचा। 

तो वहां दो युवक खड़े थे जिन्होंने उसे रोक कर तेजधार हथियार दिखाएं और पैसों की डिमांड करने लगे उसके पास केवल ₹200 थे । इसलिए लुटेरे उसका मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छीने गए मोटरसाइकिल सहित बलराज सिंह पुत्र संतोष सिंह वासी दादूवाल को काबू कर लिया। जबकि इस वारदात में शामिल दूसरा आरोपी गोपाल वर्मा को गोपी पुत्र विजय कुमार वासी न्यू गणेश नगर मौके से फरार हो गया। पुछताछ के दौरान आरोपी बलराज ने  बताया कि वह संदीप सिंह ढिल्लों पुत्र सुरिंदर सिंह वासी गणेश नगर के साथ मिलकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता हैं । पुलिस ने  संदीप घर दबिश देकर उसे  एक और मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया ।  पुलिस आरोपियों के साथी गोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *