Blog

  • पंजाबः सीएम मान ने लोगों दी बड़ी राहत, इस माह से पहले के सारे बकाया बिजली बिल माफ

    पंजाबः सीएम मान ने लोगों दी बड़ी राहत, इस माह से पहले के सारे बकाया बिजली बिल माफ

    चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सीएम मान धीरे-धीरे अपने वादों को पूरा कर रहे है। आज सुबह 2 माह में 600 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वायदा पूरा करने के पश्चात सीएम मान ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने राज्य में 31 दिसंबर 2021 से पहले के सभी बिजली माफ करने का एलान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि चाहे उपभोक्ता का एक किलोवाट का लोड है या फिर 10 किलोवाट का। 31 दिसंबर तक के सारे बिजली बिल माफ कर दिए जाएंगे। हर कैटागिरी के बिजली बिल पंजाब सरकार की तरफ से माफ किए गए हैं। ऐलान किया गया है कि जिन उपभोक्ताओं के बिल लंबित थे, उन्हें अब बिल नहीं भरना होगा।

    73 लाख परिवारों को होगा फायदा 

    पंजाब में आज से हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। आम आदमी पार्टी सरकार ने इसे औपचारिक रूप से लागू कर दिया है। हालांकि इसमें सरकार की तरफ से तय शर्तों का पालन करना होगा। पंजाब में 2 महीने बाद बिजली बिल बनता है। ऐसे में एक बिल में 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। अगर 2 महीने में बिजली की खपत 600 यूनिट से एक यूनिट भी ज्यादा हुई तो फिर पूरा बिल देना होगा। सरकार का दावा है कि इससे पंजाब के 73 लाख परिवारों को फायदा होगा।

    सीएम भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकार चुनाव के वक्त वादे करती थी। जिन्हें पूरे होते पूरे 5 साल लग जाते थे। पर हमारी सरकार पंजाब के इतिहास में नई परंपरा शुरू कर चुकी है। आज पंजाबियों के साथ की गई एक और गारंटी को पूरा करने जा रहे हैं। आज से हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।

    मुफ्त बिजली के लिए यह शर्तें

    जनरल कैटेगरी को 2 महीने में 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। अगर एक यूनिट ज्यादा हुआ तो पूरा बिल चुकाना पड़ेगा।
    1 किलोवाट कनेक्शन तक SC कैटेगरी को 600 यूनिट पूरी तरह मुफ्त रहेगी। वह ज्यादा खर्च करेंगे तो उन्हें उसी अतिरिक्त यूनिट का बिल चुकाना होगा।
    1 किलोवाट से ज्यादा कनेक्शन वाले SC कैटेगरी को 600 यूनिट से ज्यादा खर्च होने पर पूरा बिल चुकाना होगा।
    अगर इनकम टैक्स भरते हैं और 600 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च हुई तो पूरा बिल चुकाना होगा।

  • पंजाबः कांग्रेसी नेता प्रताप बाजवा ने विधायक दल में की 5 नई नियुक्तियां 

    पंजाबः कांग्रेसी नेता प्रताप बाजवा ने विधायक दल में की 5 नई नियुक्तियां 

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा में कांग्रेस के विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कांग्रेस विधायक दल में 5 नई नियुक्तियां की है। इन नियुक्तियों में बाजवा द्वारा विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा को जनरल सचिव, विधायक हरदेव सिंह लाडी को सचिव, विधायक अवतार सिंह जूनीयर को कैशियर, विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी को चीफ व्हीप, विधायक बलजिंदर सिंह धालीवाल, विधायक नरेश पूरी और विधायक सुखविंदर सिंह कोटली को व्हीप बनाया गया है। 

  • पंजाबः रिश्वत मामले में पटवारी सहित 2 पर गिरफ्तार, ASI की तालाश जारी

    पंजाबः रिश्वत मामले में पटवारी सहित 2 पर गिरफ्तार, ASI की तालाश जारी

    जालंधर, (वरुण) : राज्य में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने आज पटवारी सहित 2 लोगों को काबू किया है। हालांकि भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में लुधियाना में तैनात एएसआई की तालाश के लिए छापेमारी की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक भ्रष्टाचार के आरोप में पटवारी और डीड राइटर शामिल है।

    इसकी जानकारी भ्रष्टाचार एक्शन लाइन, मुख्य निदेशक सतर्कता ब्यूरो वरिंदर कुमार ने दी। पहले मामले में बंगा में पदस्थ आरोपी पटवारी मानवदीप सिंह व उसके सहयोगी नवजोत कुमार उर्फ ​​लवी को वीरवार को शिकायतकर्ता से भूमि हस्तांतरण म्यूटेशन का इंतकाल दर्ज कराने के एवज में 2000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना विजिलेंस ब्यूरो, जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 एवं 7-ए के तहत दिनांक 30 जून 2022 की प्राथमिकी संख्या 9 दर्ज की गई है।

    आरोपी डीड राइटर गिरफ्तार

    इसके अलावा विजिलेंस ब्यूरो की टीमों ने वीरवार को तहसील कार्यालय जालंधर में पदस्थापित आरोपी डीड राइटर (अरजी नवीस) मुकुल गुप्ता को भी पिछले भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया है, जिसमें उसने प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। बिना एनओसी के शिकायतकर्ता मामला प्राथमिकी संख्या 08 दिनांक 10.06.2022 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7ए के तहत थाना सतर्कता ब्यूरो, रेंज जालंधर में दर्ज किया गया था।

    एक पुराने मामले में एएसआई पर मामला दर्ज, छापेमारी जारी

    एक अन्य मामले में लुधियाना कमिश्नरेट के दुगरी थाना में तैनात आरोपी एएसआई मंजीत सिंह पर शिकायतकर्ता के खिलाफ एक पुराने मामले का चालान पेश करने के लिए 1500 रुपए की रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया गया है। एएसआई शिकायतकर्ता से 3 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था। प्राथमिकी संख्या 7, दिनांक 28.06.2022 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत पुलिस थाना सतर्कता ब्यूरो, लुधियाना में दर्ज की गई है और पुलिस आरोपी एएसआई को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

  • पंजाबः पेपर देने गए 10  स्टूडेंट के मोबाइल चोरी

    पंजाबः पेपर देने गए 10 स्टूडेंट के मोबाइल चोरी

    अमृतसरः पंजाब में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि आए दिन वह दिन-दिहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला अमृतसर जिले से सामने आया है। जिले में पॉलिटेक्निक कॉलेज में परीक्षा देने गए 10 स्टूडेंट्स के मोबाइल चोरी हो गए हैं।

    स्टूडेंट्स ने परीक्षा में जाने से पहले अपने मोबाइल दो एक्टिवा में रख दिए थे, लेकिन जब वे परीक्षा देकर वापस लौटे तो उनकी एक्टिवा के बूट स्पेस खुले हुए थे और सभी मोबाइल चोरी हो चुके थे। पुलिस ने राहुल मरवाहा की शिकायत पर मामला दर्ज कर दिया है।

    इलेक्ट्रिक विभाग में चौथे समेस्टर का स्टूडेंट राहुल 

    राहुल ने पुलिस को जानकारी दी कि वह गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज खंडवाला छेहर्टा में इलेक्ट्रिक विभाग में चौथे समेस्टर का स्टूडेंट है। वह परीक्षा देने के लिए सुबह 9 बजे कॉलेज पहुंचा। उसने अपनी एक्टिवा PB02-CP-2445 में अपना मोबाइल VIVO T-I, अपने दोस्त शिवम मोबाइल फोन VIVO Y-93, जशनदीप सिंह मोबाइल VIVO Y-90, सरनजीत सिंह का मोबाइल Redmi Note -8, सवद सिंह का मोबाइल MI A-3, लवप्रीत सिंह का मोबाइल सैमसंग M11, हरसिमरन जीत सिंह का मोबाइल आई-फोन, नवजोत सिंह का मोबाइल रियलमी 6-ए एक्टिवा में रख लिया। इसके बाद वे परीक्षा देने चले गए।

    परीक्षा देकर लौटा तो देखा, टूटा हुआ था एक्टिवा का लॉक 

    परीक्षा दोपहर 12 बजे खत्म हुई। जब वह बाहर आया और देखा कि उसका एक्टिवा का बूट स्पेस लॉक टूटा हुआ था। उसमें रखे सभी मोबाइल फोन भी गायब थे। इतने में उनका दोस्त अभिनव शर्मा भी वहां आ गया। उसकी एक्टिवा का लॉक भी टूटा हुआ था और मोबाइल फोन एमआई 9-ए व अन्य दोस्त का मोबाइल रेड-मी नोट-9 चोरी हो चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज करके सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही सभी फोन भी ट्रेसिंग पर लगा दिए हैं, ताकि आरोपियों के बारे में सुराग मिल सके।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन से पुलिस ने भारी मात्रा में की चांदी बरामद

    पंजाबः रेलवे स्टेशन से पुलिस ने भारी मात्रा में की चांदी बरामद

    संगरूरः पंजाब के संगरूर जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन आज सुबह पौने 3 बजे आई ट्रेन से व्यक्ति को तालाशी के लिए रोका। संदिग्ध व्यक्ति तालाशी दौरान वहां से जैसे ही भागने लगा पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस मुलाजिमों ने शक के आधार पर उसको पकड़ कर जब तलाशी ली तो उसके पास से चांदी के बिस्कुट व चांदी के मोती बरामद हुए जो लगभग 40 किलो के करीब थे। पुलिस के मुताबिक चांदी को अवैध रूप से लाया गया था और पुलिस ने इसे जब्त कर कार्रवाई के लिए ईटीओ संगरूर में भेज दिया है। 

    पुलिस ने तालाशी दौरान 40 किलो चांदी की बरामद

    रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज जगजीत सिंह ने बताया कि स्टेशन पर सुबह पौने 3 बजे ट्रेन आई जिसमें से एक व्यक्ति संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस मुलाजिमों ने तलाशी ली तो उसके पास से चांदी के बिस्कुट व चांदी के मोती बरामद हुए। जो लगभग 40 किलो के करीब थे। इस संबंधी जब काबू किए गए शख्स से पूछताछ की गई तो वह चांदी के बिल दिखाने में असमर्थ रहा। इस संबंधी रेलवे पुलिस ने ईटीओ संगरूर को पत्र लिखकर इस बारे जानकारी दी।

    आरोपी अवैध रूप से लाया था चांदीः चौंकी इंचार्ज

    चौकी इंचार्ज के अनुसार उक्त व्यक्ति अवैध रूप से यहां चांदी ला रहा था, जिसके बाद संबंधित विभाग ने उसके खिलाफ जांच की। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास चांदी खरीदने का कोई दस्तावेज या बिल नहीं था। 

    आरोपी का दावाः खरीद कर लाया था चांदी, बिल उसके पास मौजूद

    दूसरी ओर उस व्यक्ति ने दावा किया कि उसने चांदी खरीदी कर लेकर आया है और वह खुद संगरूर में एक दुकान चलाता था। इसके अलावा उन्होंने दावा किया है कि उनके पास सभी बिल मौजूद हैं। जब उनसे पूछा गया कि चांदी खरीदने के लिए उनके पास लाखों रुपए कहां से आए तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। फिलहाल इस मामले पर संबंधित विभाग द्वारा विचार किया जा रहा है और इस पर उचित कार्रवाई की जा रही है।

  • सिविल कोर्ट में हुआ धमाका, परिसर में मची अफरातफरी

    सिविल कोर्ट में हुआ धमाका, परिसर में मची अफरातफरी

    पटनाः बिहार की राजधानी पटना के सिविल कोर्ट में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज के बाद कुछ देर तक कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। उधर, घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हालातों को पर काबू पाया। फिलहाल, धमाके में एक पुलिस कर्मी के घायल होने की खबर है।

    हॉस्टल से कुछ दिन पहले बम जब्त किया गया था

    जानकारी के मुताबिक, पटना के एक हॉस्टल से कुछ दिन पहले बम जब्त किया गया था। बरामद बम को मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जा रहा था। पेशी के दौरान ही बम ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के दौरान वहां मौजूद मामले की जांच में जुटे पुलिस अधिकारी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कदमकुआं थाना की पुलिस जब्त किए गए बम को लेकर कोर्ट पहुंची थी। 

    कम थी धमाके की तीव्रता

    बताया जा रहा है कि जो ब्लास्ट होने वाले बम की तीव्रता काफी कम थी जिसकी वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल, धमाके में घायल पुलिस कर्मी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, साथ ही मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

  • पंजाबः पूर्व सीएम चन्नी के भांजे को लेकर हाईकोर्ट से आया फैसला, पढ़ें

    पंजाबः पूर्व सीएम चन्नी के भांजे को लेकर हाईकोर्ट से आया फैसला, पढ़ें

    चडीगढ़ः पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह हनी को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट में भूपिंदर हनी को आज जमानत दे दी है। पिछले कल भूपिंदर सिंह हनी के वकीलों द्वारा दायर रेगुलर बेल याचिका पर दोनों पक्षों के वकीलों की बहस हुई थी। बहस सुनने के बाद हाईकोर्ट ने जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। लेकिन आज हाईकोर्ट ने फरवरी महीने से प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी के बाद जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भानजे भूपिंदर सिंह हनी को जमानत देकर बड़ी राहत प्रदान की है।

    भूपिंदर हनी को ईडी ने किया था गिरफ्तार

    रेत खनन माफिया से अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के बदले 10 करोड़ रुपए लेने से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हनी को गिरफ्तार किया था। इस समय हनी न्यायिक हिरासत में जेल में है। हनी ने जालंधर अदालत में जमानत याचिका खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। 

    विधानसभा चुनाव से पहले ईडी ने बरामद किए थे 10 करोड़ रुपए 

    ईडी अधिकारियों ने जनवरी-फरवरी में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले हनी के घर से 10 करोड़ रुपए बरामद किए थे। ईडी अधिकारियों ने दावा किया था कि पूछताछ में हनी ने खनन विभाग में अधिकारियों के तबादलों और पोस्टिंग की एवज में यह रकम खनन माफिया से लेने की बात कबूल की।

    पूर्व सीएम चन्नी से भी ईडी ने की थी पूछताछ

    ईडी  के अधिकारी इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी से भी पूछताछ कर चुके हैं। ईडी ने समन भेजकर चन्नी को तलब किया। चन्नी ने जालंधर स्थित इडी दफ्तर पहुंचकर अपने बयान दर्ज करवाए। इडी अधिकारियों ने चन्नी से उनके भानजे भूपिंदर सिंह हनी के साथ की गई यात्राओं के बारे में कई सवाल पूछे। ईडी दफ्तर में पेशी के बाद खुद चन्नी से ट्वीट करके बताया था कि उन्होंने इडी अधिकारियों के सवालों के जवाब दिए हैं।

    रेगुलर बेल को जालंधर अदालत में की थी याचिका दायर 

    भूपिंदर सिंह हनी ने 20 अप्रैल 2022 को जालंधर अदालत में रेगुलर बेल के लिए याचिका दायर की थी। 27 अप्रैल 2022 को दोनों पक्षों के वकीलों में अदालत में अपना-अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई 30 अप्रैल को तय की। 30 अप्रैल को कोर्ट ने 2 मई और फिर 2 मई को सुनवाई आगे बढ़ाते हुए 4 मई की तारीख दे दी। 4 मई को जालंधर अदालत ने हनी की जमानत याचिका खारिज करते हुए उसकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी।

    कोर्ट में ईडी ने कहा- 325 करोड़ का है मामला

    ईडी की तरफ से कोर्ट में पेश हुए अधिवक्ता लोकेश नारंग ने कहा था कि खनन माफिया से सीएम चन्नी के नाम का इस्तेमाल कर 10 करोड़ रुपए लेने वाले हनी के तार बहुत जगह जुड़े हैं। ईडी के वकील ने कोर्ट में कहा कि यह मामला सिर्फ 10 करोड़ रुपए का नहीं है, बल्कि जांच में पता चला है कि मुख्यमंत्री का नाम इस्तेमाल कर तकरीबन 325 करोड़ रुपए कमाए गए।

  • पंजाबः पुलिस ने पकड़े सिख फॉर जस्टिस से जुड़े तीन आरोपी

    पंजाबः पुलिस ने पकड़े सिख फॉर जस्टिस से जुड़े तीन आरोपी

    संगरूरः पंजाब पुलिस ने दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संगरूर पुलिस ने पंजाब और हरियाणा में सक्रिय सिख फार जस्टिस के लिए तीन सिखों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनमें चंडीगढ़ की एलांते माल (अब नेक्सस एलांते माल) का पूर्व सिक्योरिटी गार्ड और पिता-पुत्र की जोड़ी शामिल है।

    संगरूर के एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू  ने दी जानकारी 

    इसकी जानकारी देते हुए एसएसपी संगरूर के मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि संगरूर लोकसभा उपचुनाव दौरान शहर के कई हिस्सों में खालिस्तानी और एसजेएफ के नारे लिखे गए थे। पुलिस ने असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया था। टीम ने लंबी पड़ताल के बाद जिला बरनाला के गांव हमीदी के रेशम सिंह सहित मनप्रीत सिंह व उसके पिता कुलविंदर सिंह निवासी पिंडी केहर सिंह वाली लोंगोवाल को गिरफ्तार किया है।

    रेशम सिंह चंडीगढ़ में सिक्योरिटी गार्ड का करता था काम 

    रेशम सिंह कभी चंडीगढ़ के अलांते माल में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था, उसने अपने साले कुलविंदर सिंह उसके पुत्र मनजीत सिंह से मिलकर पंजाब व हरियाणा में खालिस्तान जिंदाबाद व एसजेएफ के नारे लिखकर लोगों में दहशत पैदा की। वह विदेश बैठे खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत पन्नू के इशारे पर पैसे लेकर काम करता था।

    आरोपियों से बाइक व अन्य सामान बरामद

    उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए रेशम सिंह व उसके साथियों से पांच मोबाइल, पांच सिम, दो मोटरसाइकिल, तीन बोतल पेंट बरामद किए गए। आरोपितों ने संगरूर सहित करनाल, तकीपुर, गांव केहर सिंह वाली व अन्य स्थानों पर खालिस्तानी नारे लिखे थे। रेशम सिंह गुरपतवंत सिंह के संपर्क में था। एसएसपी ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। इससे जुड़े कई राज सामने आने की आशंका है।

  • पंजाबः दिन-दिहाड़े लुटेरे दुकान से 4 तोले सोना लूट हुए फरार

    पंजाबः दिन-दिहाड़े लुटेरे दुकान से 4 तोले सोना लूट हुए फरार

    तरनतारनः पट्टी शहर में दुकानदार से दिन-दिहाड़े लूट की वारदात का मामला सामने आया है। पट्टी शहर में ज्वेलर को नशीली वस्तु सूंघाकर 4 तोले सोना छीनने की ख़बर सामने आई है। मिलीज जानकारी के अनुसार, चौंक भंडियांवाला पट्टी स्थित जैस्मीन ज्वेलर्स के मालिक बलबीर सिंह पुत्र भूपिंदर सिंह से लुटेरों ने नशीली वस्तु सूंघाकर सोना लूटा है। भूपिंदर सिंह गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब की प्रबंध समिति के अध्यक्ष भी हैं।

    लूटेरों ने सूुबह 12 बजे दिया वारदात को अंजाम

    उन्होंने बताया कि 2 लुटेरे सुबह 11:40 बजे पर उनकी दुकान पर आए और नशीली वस्तु सूंघाकर दुकान से 4 तोले सोना लूट लिया। भूपिंदर सिंह ने बताया आरोपियों ने उन्हें गहने दिखाने को कहा जैसे वह गहने दिखाने लगे तो लूटरों ने उन्हें नशीली वस्तु सूंघा दी, जिससे वह बेहोश हो गया।

    जांच में जुटी पुलिस

    उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया तो लूटेरे करीब 4 तोले सोने लूट कर फरार हो गए। इस संबंधी उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वहां आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के खिलाफ मामला दर्ज

    दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के खिलाफ मामला दर्ज

    नई दिल्लीः दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले सीएम सरमा की पत्नी भी सिसोदिया के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दर्ज कर चुकी हैं। दिल्ली के मंत्री ने कोविड पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) के ठेके को लेकर सीएम सरमा पर आरोप लगाए थे।

    सिसोदिया ने PPE किट मामले में लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप 

    डिप्टी सीएम सिसोदिया ने PPE किट के ठेके में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि सरमा ने अपनी पत्नी रिनीकी भुइयां सरमा से जुड़ी कंपनी को कॉन्ट्रेक्ट दिलाए थे और इसका अत्याधिक भुगतान कराया था।

    हिमंत बिस्वा ने अपनी पत्नी की कंपनी को दिया ठेकाः सिसोदिया

    सिसोदिया ने कहा था, ‘हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी पत्नी की कंपनी को ठेका दिया। उन्होंने पीपीई किट्स के लिए 990 रुपये का भुगतान किया। जबकि, उसी दिन दूसरी कंपनी से अन्य लोगों ने 600 रुपये प्रति पीस के हिसाब से खरीदा। यह बड़ा अपराध है।’ साथ ही उन्होंने दावा किया था कि इसे साबित करने के लिए दस्तावेज मौजूद हैं।

    सरमा दंपति ने सिसोदिया को दी थी चुनौती 

    हालांकि, सरमा दंपति ने आरोपों से इनकार किया है। सीएम ने सिसोदिया को चुनौती दी थी और कहा था, ‘आपसे जल्दी गुवाहाटी में मिलूंगा, क्योंकि आप आपराधिक मानहानि का सामना करेंगे।’ खास बात है कि कांग्रेस, वाम दलों, तृणमूल कांग्रेस, असम जातिय परिषद, राजजोर दल और आंचलिक गण मोर्चा ने भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।