Blog

  • Punjab News: पॉश इलाके में Activa सवार महिला को घसीटता ले गया Car चालक, देखें CCTV

    Punjab News: पॉश इलाके में Activa सवार महिला को घसीटता ले गया Car चालक, देखें CCTV

    अमृतसर : जिले के पॉश इलाके रंजीत एवेन्यू में सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां तेज रफ्तार कार चालक ने एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक्टिवा सवार महिला को 50 मीटर दूर कार चालक साथ घसीटता हुआ ले गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कार चालक एक्टिवा सवार को सड़क पर घसीटता हुआ ले जा रहा है। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर कार चालक की तालाश शुरू कर दी है।  
  • Punjab News: घर से चोर ने उड़ाई Jaquar की टूटियां व अन्य कीमती सामान, देखें वीडियो

    Punjab News: घर से चोर ने उड़ाई Jaquar की टूटियां व अन्य कीमती सामान, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रतिदिन चोरों द्वारा दिन दहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम देने के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला अमृतसर के बस स्टैंड के पास सामने आया है, जहां एक चोर शातिर मकान मालिक के घर में ना होने का फायदा उठाकर उसके घर में घुस गया और कीमती सामान चोरी करने लग गया।

    इस दौरान घर के मालिक ने सीसीटीवी फुटेज के इलाका निवासियों की मदद से चोर को काबू कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार मकान मालिक चंडीगढ़ गया हुआ था। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसने घर में चोर द्वारा घटना को अंजाम देते हुए देख लिया, जिसके बाद उसने लोगों की मदद से चोर को काबू कर लिया और चंडीगढ़ से अमृतसर पहुंचकर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।

    मामले की जानकारी देते हुए घर के मालिक ने बताया कि वह घर से चंडीगढ़ गए हुए थे और यह शातिर चोर मेरे घर में घुस गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा कि चोर घर से Jaguar की टूटियां सहित अन्य कीमती चोरी कर रहा था। इस दौरान लोगों में पहले तो चोर की जमकर छित्तर परेड की और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि चोर को गिरफ्तार करके थाने ले जाया जा रहा है। चोर के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • उपमुख्यमंत्री 26 को गणतंत्र दिवस पर ऊना में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

    27 को हरोली अस्पताल में करेंगे एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीनों का लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 26 जनवरी को ऊना में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। जिला प्रशासन ने समारोह को भव्य व भावपूर्ण बनाने के लिए तमाम तैयारियां की हैं। नगर निगम बनने के बाद ऊना में राष्ट्रीय महत्व का यह पहला आयोजन है। ऐसे में ऊना शहर को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है। मिनी सचिवालय समेत मुख्य भवनों और महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष लाइटिंग की गई है।

    उपमुख्यमंत्री 26 जनवरी को सुबह 10:40 बजे एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद, 10:55 बजे स्कूल प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण करेंगे। वे मार्च पास्ट की सलामी लेने के साथ जिला वासियों को संबोधित करेंगे।

    समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों और सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं पर आधारित झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना, और अन्य योजनाओं की झलक देखने को मिलेगी। स्कूल परिसर में एक विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

    27 जनवरी को हरोली अस्पताल का दौरा

    प्रवक्ता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री 27 जनवरी को सुबह 11:30 बजे हरोली अस्पताल का दौरा करेंगे। वे यहां नव स्थापित एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन का लोकार्पण करेंगे। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं सशक्त होंगी और क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

  • Punjab News: रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में पहुंची पुलिस ने की चेकिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में पहुंची पुलिस ने की चेकिंग, देखें वीडियो

    बठिंडाः गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है, जहां स्कूलों और कॉलजों के विद्यार्थी 26 जनवरी को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। वहीं पुलिस भी लोगों को सुरक्षित माहौल प्रधान करने के चलते पूरी मुस्तैद दिख रही है। इसी के चलते बठिंडा पुलिस ने जिले के रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया।

    एसपी सिटी नरिंद्र सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर आज हमने बठिंडा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया ताकि कोई भी शरारती तत्व किसी तरह की शरारत न कर सके और बठिंडा में कानून व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील की गई है कि अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो पुलिस को उसकी सूचना दें, उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा।

    चेकिंग के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्थल और टिकट ऑफिस तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की, ताकि 26 जनवरी को बठिंडा में लोग बेफिक्र होकर त्यौहार मना सकें। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान जीआरपी पुलिस, बम निरोधक दस्ता तथा सिटी पुलिस मौजूद थी जिन्होंने सार्वजिनक स्थानों की चेकिंग के साथ लोगों का सामान भी चेक किया और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की।

  • Jalandhar News: गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले लगे खालिस्तानी नारे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले लगे खालिस्तानी नारे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में दल खालसा और शिरोमणि अकाली दल (अ) द्वारा आज पैदल रोष मार्च निकाला गया। इस दौरान गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले खालिस्तानी नारे लगाए गए। मामले की जानकारी देते हुए परमजीत सिंह मंड दल खालसा द्वारा कहा गया कि गणतंत्र दिवस के विरोध में यह रोष मार्च निकाला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाए है कि पिछले 70 सालों में पंजाब के हक इसी सविंधान के जरिए छीने गए है।

    सिखों के यही छीन लिया गया है कि वह सिख नहीं है, वह केशधारी हिंदू है। उन्होंने कहा कि काफी समय बीत जाने के बाद सिखों ने इस सविंधान को अपनाया। इस दौरान उन्होंने पानी सहित कई पंजाब के हक छीनने के आरोप लगाए गए। जो इस देश से अलग होना चाहता है, उन पंजाब और विदेश में निशाना बनाया जा रहा है। वहीं पंजाब के यूएपीए और एनएस के तहत कई जवान जेल में बंद किए गए। इस दौरान पंजाब में बंदी जत्थेबंदी की रिहाई नहीं की जा रही।

    दुनिया में एक कानून है जिसमें लोगों को स्वंय निर्णय का अधिकार होना चाहिए, जिसमें लोगों ने इस अधिकार में रहना है या नहीं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को यह अधिकार भी नहीं मिल रहा, जिसके चलते वह इस गणतंत्र दिवस के जश्न को मनाना नहीं चाहते।

    इस दौरान उन्होंने हाथों में तख्तियां पकड़कर कहा कि पंजाब की आजादी ही एक हल है। इसी को लेकर यह रोष मार्च निकाला जा रहा है। आज जालंधर, मानसा और गुरदासपुर में रोष मार्च निकाला जाना था, लेकिन जालंधर को छोड़कर अन्य दोनों जिलों में उनकी जत्थेबंदियों के नेताओं को नजरबंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जेल में बंंद सासंद अमृतपाल सिंह को लेकर कहा कि जिन्हें लोगों को जीत दर्ज करवाई है, उन्हें जेल में बंद किया गया है।

  • Punjab News: बस स्टैंड के पास सड़क हादसे में पटवारी की हुई मौत

    Punjab News: बस स्टैंड के पास सड़क हादसे में पटवारी की हुई मौत

    नवांशहरः बंगा ब्लॉक के गांव फराला के बस स्टैंड के पास सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा हैकि मृतक पटवारी के पद पर तैनात था। मृतक की पहचान रवि पटवारी निवासी गांव सुंध-मकसूदपुर के रूप में हुई है।

    पटवारी की मौत की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर छा गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। डॉ. रवीन्द्र सूंध ने बताया कि विदेश से रिश्तेदारों के आने पर नौजवान का अतिंम संस्कार किया जाएगा।

  • Punjab News: Society के प्रधान और Vice प्रधान में खूनी झड़प, देखें वीडियो

    Punjab News: Society के प्रधान और Vice प्रधान में खूनी झड़प, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में लड़ाई झगड़ों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सैक्टर-88 स्थित एक निजी सोसायटी से सामने आया है जहां, प्रधान और वाइस प्राधन में खूनी झड़प हो गई जिसके बाद जख्मी हालत में दोनों को मोहाली के अस्पताल दाखिल करवाया गया। घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक, इंद्रजीत कौर के घर खुशप्रीत कौर पत्नी शिव देव और सिक्योरिटी गॉर्ड मनप्रीत सिंह उनके घर रात के समय घुस गया और आपस में दोनों महिलाओं की झड़प हो गई। इस दौरान खुशप्रीत कौर ने इंद्रजीत को चाकू मारकर घायल कर दिया। बाद में घर के अन्य मैंबरों के बीच में आने से मामला शांत हुआ और घायल इंद्रजीत को अस्पताल दाखिल करवाया गया। बताया जा रहा है कि महिला की हालत अभी ठीक है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • Kapurthala News: पूर्व सरपंच के घर के सामने चली गोलियां, देखें CCTV

    Kapurthala News: पूर्व सरपंच के घर के सामने चली गोलियां, देखें CCTV

    कपूरथलाः एक पूर्व सरपंच के घर के सामने गोलियां चलने का मामला सामने आया है। घटना कस्बा काला संघिया से जालंधर रोड पर स्थित गुरुद्वारा खास काला के पास की है। गणिमत यह रही कि घटना में कोई हताहात नहीं हुआ है। जानकारी देते कपड़ा शोरूम के मालिक जगरूप सिंह रूपा पुत्र लुभाया सिंह निवासी खास काला और उनकी पत्नी हरप्रीत कौर संघा ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे एक युवक ने उनके शोरूम के सामने फायरिंग की। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। चौकी काला संघिया के इंचार्ज एएसआई अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। चौकी प्रभारी अमरजीत सिंह ने यह भी बताया कि पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इस घटना के पीछे दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश हो सकती है और पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान कर लेगी। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
  • Jalandhar News: कल भारी मात्रा में किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, किया ऐलान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कल भारी मात्रा में किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, किया ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के किसानों द्वारा सभी फसलों पर एमएसपी की गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर कल 26 जनवरी को किसानों का देशव्यापी ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है। इसी के चलते कल जालंधर में दोआबा किसान यूनियन की ओर से सभी किसान संगठनों की कॉल पर एक बड़े ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएंगा। किसान नेता ने कहा कि इस मार्च में 700 से ज्यादा ट्रैक्टर शामिल होंगे। यह ट्रैक्टर मार्च आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल का हौंसला बढ़ाने के लिए निकाला जाएगा।


    यह ट्रैक्टर मार्च भोगपुर से किसानों द्वारा किशनगढ़, करतापुर से जालंधर, जालंधर पीएपी से डीसी कॉप्लेक्स, नसराले से होशियारपुर, आदमपुर से जालंधर, होशियापुर डीसी कॉप्लेक्स के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है ऐसे में उसे जगाने को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है। किसान नेता ने कहा कि इस उद्देश्य किसी को परेशान करने का नहीं है। बता दें कि यह मार्च जालंधर ही नहीं बल्कि देश भर में निकाला जा रहा है। जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा की ओर से और भारतीय किसान यूनियन की ओर से उत्तर प्रदेश में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। जबकि, अन्य किसान संगठन भी देशव्यापी ट्रैक्टर मार्च का हिस्सा बनेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि ट्रैक्टर मार्च के दौरान भाजपा के नेताओं के घर और दफ्तर का घेराव किया जाएगा और अडानी-अंबानी के शॉपिंग मॉल्स पर भी विरोध प्रदर्शन होगा।

    उन्होंने कहा कि उसके बाद 29 जनवरी को पंजाब के व्यास में बड़ी बैठक होगी, जहां से 30 जनवरी को हजारों की संख्या में ट्रैक्टर लेकर किसान पंजाब के शंभू बॉर्डर पर पहुचेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में 13 फरवरी 2024 से किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसान नेताओं ने 26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकालने का आह्वान किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने ट्रैक्टर मार्च को लेकर वीडियो जारी कर बताया कि दोनों किसान मोर्चों के साथ ही अन्य किसान संगठन भी ट्रैक्टर मार्च में जुड़ रहे हैं और 26 जनवरी को पूरे देशभर में हम लोग ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। सरवन सिंह पंढेर ने 26 जनवरी को विरोध मार्च को लेकर कहा कि दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक किसान अपने ट्रैक्टर लेकर कॉरपोरेट घरानों के शॉपिंग मॉल पर पहुंचेंगे और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेताओं के दफ्तरों और घरों पर भी ट्रैक्टर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

    बाद में किसान अपने ट्रैक्टर लेकर अनाज स्टोरेज के लिए जो silos गोदाम बने हैं वहां पर प्रदर्शन करेंगे। किसान नेता ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों के हक की 12 मांगों को मनवाने की बात की जाएगी। केंद्र और राज्य सरकार से मांग की जाएगी कि खेती और मंडियों को निजी हाथों में न सौंपा जाए। पंजाब में किसानों के ऊपर 307 के मुकदमे दर्ज हैं उन्हें वापस लिया जाए। सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि चंडीगढ़ में कौमिन साहब मोर्चा किसानों के मानवाधिकारों के लिए काम कर रहा है। हम उसका समर्थन करते हैं. किसान नेता ने कहा कि आज 25 जनवरी को अमृतसर में बड़ी कन्वेंशन हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में 29 जनवरी को हम लोग पंजाब के व्यास में जुटेंगे और 30 जनवरी को हजारों ट्रैक्टर टॉलियों के साथ शंभू मोर्चे की ओर कूच करेंगे।

  • Punjab News: कार और ट्रक की टक्कर में विधायक की बहन की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: कार और ट्रक की टक्कर में विधायक की बहन की मौत, देखें वीडियो

    कार के उड़े परखच्चे, 3 घायल

    मुक्तसर साहिबः दोदा गांव के पास कार और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में Verna कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना में जलालाबाद से विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी की बहन की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतिका की पहचान ममता रानी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब ममता रानी और अन्य लोग जलालाबाद के गांव मोहलवी वाला से बठिंडा जा रहे थे। दोदा गांव के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। ममता रानी, जो गांव मोलवी वाला के सरपंच अमरिक सिंह की पत्नी थीं, की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए तीन लोगों में 2 महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को मुक्तसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ममता रानी अपने पिता से मिलने बठिंडा के अस्पताल जा रही थीं, जहां उनके पिता उपचाराधीन हैं। ममता रानी ढाणी मोहरी राम के सरपंच सुधीर कंबोज की भी बहन थीं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने अपना कार्यक्रम रोककर तत्काल घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया।