Blog

  • Furniture Market में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियां, देखें वीडियो

    Furniture Market में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियां, देखें वीडियो

    महाराष्ट्रः मुबंई के गोरेगांव में फर्नीचर मार्किट में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे फर्नीचर मार्किट में बने गोदाम में आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।


    घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं इस घटना में किसी के हताहता होने की अभी तक सूचना नहीं मिली है।

  • Jalandhar News: Congress को बड़ा झटका, 6 नेता AAP Party में हुए शामिल

    Jalandhar News: Congress को बड़ा झटका, 6 नेता AAP Party में हुए शामिल

    जालंधर, ENS: देहात में कांग्रेस को आप पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल, प्रधानगी के पहले आप पार्टी ने कांग्रेस के जीत दर्ज किए 6 नेताओं को आप पार्टी में शामिल कर लिया है। कांग्रेस के 6 नेताओं को पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने पार्टी में शामिल किया है।

    बता दें कि इस चुनाव में 13 वार्डों में कांग्रेस के 8 नेताओं ने जीत हासिल की थी, जबकि आप पार्टी की ओर से 5 नेताओं ने जीत हासिल की थी। अब 6 नेताओं के आप पार्टी में शामिल होने के बाद जल्द आप पार्टी प्रधान के नाम का ऐलान कर सकती है।

  • Jalandhar News: रूस में फंसे भारतीयों को लेकर CBI जांच शुरू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रूस में फंसे भारतीयों को लेकर CBI जांच शुरू, देखें वीडियो

    फर्जी एजेंट अंकित डोंकर से की गई पूछताछ, पीड़ित जगदीप से CBI ने साधा संपर्क

    जालंधर, ENS: रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्ध पर अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हालांकि युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका के नए राष्ट्रपति ट्रंप ने OPEC से तेल की कीमतों में कटौती की मांग की है। उनका कहना है कि इससे रूस-यूक्रेन का युद्ध रुक जाएगा। दूसरी ओर इस युद्ध में अभी भी कई भारतीय लोग वहां पर फंसे हुए है। रूस और यूक्रेन के कारण पंजाब सहित कई राज्यों के नौजवान को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन युद्ध की ऐसी परिस्थिति में इन नौजवानों को वहां पर फंसाने का काम पंजाब और विदेश के फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा किया गया है। जिस कारण इन नौजवानों के पारिवारिक सदस्य और भी परेशानी का सामना कर रहे है। वहीं अब पिछले दिनों अमृतसर की पंजाब पुलिस द्वारा 2 फर्जी ट्रैवल एजेंटों को किडनैपिंग मामले में जालंधर के गांव तलहन से गिरफ्तार किया गया और पुलिस इनके नेक्सस को बेनकाब करने में जुटी हुई है। इन फर्जी ट्रैवल एजेंटों के गिरफ्तार होने से रूस में फंसे नौजवानों के पारिवारिक सदस्यों मन में एक आस जगी है कि अब उनके नौजवान वापिस आ पाएंगे। पंजाब पुलिस द्वारा श्रीलंका के लोगों की किडनैपिंग मामले में गिरफ्तार किए गए 2 फर्जी ट्रैवल एजेंटों के मामले में अब नया मोड आया है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए मुख्य आरोपी अंकित डोंकर को पिछले दिनों सीबीआई द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर दिल्ली ले जाया गया और 2 दिन पूछताछ करने के बाद वापिस अमृतसर जेल भेज दिया गया। हालांकि सीबीआई द्वारा अंकित डोंकर से क्या पूछताछ की गई इसके बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। सूत्रों से पता चला है कि रूस में भारतीय नौजवानों को फंसाने वाले इस फर्जी ट्रैवल एजेंट अंकित डोंकर को लेकर सीबीआई द्वारा पूछताछ की गई है। पंजाब के जालंधर के कस्बा गोराया के जगदीप कुमार ने फोन पर जानकारी देते बताया कि पंजाब पुलिस के बाद अब सीबीआई ने उन्हें संपर्क किया है और बयान देने के लिए कहा गया है। जगदीप कुमार ने बताया कि पिछले साल उनका भाई इसी फर्जी ट्रैवल एजेंट के कारण रूस में फस गया था और उसे दबाव डालकर ऋषि आर्मी में भर्ती करवाया गया था। यही नहीं अंकित डोंकर और कुछ रूसी विदेशी एजेंटों द्वारा 10 से 12 भारतीय नौजवानों को रूसी आर्मी में भर्ती कराया गया है और उनके मोबाइल फोन तक छीन लिए गए थे। लेकिन अंकित डोंकर की गिरफ्तारी के बाद अब उन्हें आस जगी है कि अब रूस जाकर वह अपने भाई को वापस लाने में कामयाब हो पाएंगे और अन्य भारतीय नौजवान जो वहां फंसे हैं उनकी भी मदद कर उनके पारिवारिक सदस्य होने वापस लाने के लिए रूस जा रहे हैं। विश्विनीय सूत्रों के अनुसार अब जालंधर देहात पुलिस गिरफ्तार किए गए फर्जी ट्रैवल एजेंट अंकित डोंकर को जालंधर लेकर आएगी और उससे गहनता से पूछताछ कर रूस में फंसे भारतीय नौजवानों के बारे पता करवाएगी, कि कैसे इन नौजवानों को रूसी आर्मी में भर्ती करवाया गया है। पिछले साल जालंधर देहात पुलिस ने फर्जी ट्रैवल एजेंट अंकित डोंकर सहित कई लोगों पर 406, 420 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया था। मानव तस्करी से जुड़ा यह मामला अब जोर पकड़ रहा है और पंजाब पुलिस व सीबीआई इस मामले को लेकर गंभीरता सहित जांच करने में जुटी हुई है। बता दें कि जालंधर देहात पुलिस द्वारा दर्ज की गई फिर के दौरान दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया था और अब अमृतसर पुलिस द्वारा किडनैपिंग मामले में मुख्य आरोपी अंकित डोंकर को किडनैपिंग मामले में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई थी और अब मानव तस्करी के इस मामले में जालंधर देहात पुलिस अंकित डोंकर को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर इस मामले को जल्द करने का प्रयास करेगी। वहीं जगदीप कुमार ने कहा है कि उनकी बात सीबीआई अधिकारी के साथ हुई है और सीबीआई अधिकारियों ने कहा है कि जिन लोगों की शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं की गई वह लोग अपनी शिकायत सीबीआई में आकर दर्ज करवाई और इन ट्रैवल एजेंट के खिलाफ जो सबूत है वह भी आकर पेश करें।
  • Punjab News: चाइना डोर के गट्टू सहित व्यक्ति काबू, देखें वीडियों

    Punjab News: चाइना डोर के गट्टू सहित व्यक्ति काबू, देखें वीडियों

    फिरोजपुरः पाबंदी के बावजूद चाइना डोर की बिक्री लगातार हो रही है, जिसको लेकर पुलिस भी सख्त है। इसके बावजूद डोर बेची जा रही है। फिरोजपुर में इंस्पैक्टर अभिनव चौहान की अगुवाई में गठित टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते चाइना डोर के 8 गट्टू बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।


    थाना मुखी इंस्पैक्टर अभिनव चौहान ने बताया कि सूचना मिली थी कि सतपाल वासी बेटू कदीम घर में दुकान चलाता था। जिसमें वह पाबंदीशुदा चाइना डोर बेचने का काम कर रहा था। सूचना पर छापेमारी करते आरोपी को डोर के साथ काबू किया। तलाशी के दौरान उसकी दुकान से 8 चाइना डोर गट्टू बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है, जल्द ही आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: तेज रफ्तार कार ने व्यक्ति को कुचला, 7 फीट हवा में उछला, देखें CCTV

    Jalandhar News: तेज रफ्तार कार ने व्यक्ति को कुचला, 7 फीट हवा में उछला, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप में तेज रफ्तार कार का उस समय कहर देखने को मिला, जब पैदल सड़क किनारे खड़े ऑटो का इंतजार करते हुए व्यक्ति को कुचलकर चालक घटना स्थल से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि घटना में व्यक्ति 7 फीट हवा में उछालकर ड्राइवर सीट से दूसरी सीट ओर सड़क पर जाकर गिरा। हादसे में व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    ईलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि कार चालक 120 की स्पीड से गाड़ी चला रहा था और उसने ऑटो का इंतजार करने के दौरान उसे कुचल दिया। मृतक की पहचान राम कुमार पुत्र परसराम न्यू मॉडल हाउस की मौत हो गई। परजिनों के अनुसार राम कुमार मंडियों में फड़ी लगाकर पुराने बर्तन के लेन-देन का काम करता था। 23 जनवरी को देर रात 10.30 बजे छुटटी करने के बाद वह माथा टेकने के लिए भार्गव कैंप में स्थित पीर दरगाह पर गया था। जहां तो भार्गव कैंप अड्डे के पास कार चालक ने राम को कुचल दिया।

    उन्होंने बताया कि माथा टेकने के बाद गुरु नानक गार्मेंट की दुकान के बाहर देर रात11 से 11.30 के बीच राम ऑटो का इंतजार कर रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया, देर रात राम की ईलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के आरोप है कि इस घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई है, लेकिन उनके द्वारा सख्ती से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। परिजनों के अनुसार कार चालक मॉडल टाउन से गुरु रविदास चौक की ओर आ रहा था और इस दौरान उसने राम को कुचल दिया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज भी खुद ही उन्होंने ढूंढकर निकाली है, लेकिन अभी भी थाना भार्गव कैंप की पुलिस आरोपी को पकड़ने का आश्वसान देकर मामले को शांत करने में लगी हुई है।

  • Punjab News: इस इलाके के होटल में पुलिस की Raid, पाकिस्तान से जुड़े तार, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके के होटल में पुलिस की Raid, पाकिस्तान से जुड़े तार, देखें वीडियो

    होटल मालिक ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

    अमृतसरः यहां के एक होटल में गुरदासपुर की बटाला पुलिस द्वारा छापामारी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम होटल पहुंची और होटल की संपत्ति जब्त कर ली गई है। पुलिस के अनुसार यहां बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार चल रहा था जिसमें पाकिस्तानी तस्कर भी शामिल थे जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरीश बहल ने बताया कि अमृतसर के इस होटल में नशे का कारोबार चल रहा था, जिसको लेकर पुलिस ने 2024 में मामला दर्ज किया था जिसमें हेरोइन की खेप जब्त की गई थी। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस होटल के कमरा नंबर 103 में नशा तस्कर फोन करके नशे की तस्करी करते थे। वह पाकिस्तान में ड्रग तस्करों से इस होटल के जरिए संपर्क रखते थे और ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन की बड़ी खेप मंगवाते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर इस होटल पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि होटल को जब्त कर लिया है, फिलहाल इस संपत्ति को बेचा नहीं जा सकता और जल्द ही पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर इस संपत्ति को फ्रीज कर देगी। होटल मालिक ने बताया कि उन्होंने कुछ समय के लिए अपना होटल किसी को किराए पर दिया था तथा वह एक माह बाद ही अपने होटल का किराया लेने आता था तथा लिखित समझौते के बाद ही उसने अपना होटल किराए पर दिया था। यदि किरायेदार ने होटल में किसी गलत व्यक्ति को जगह दी है, तो पुलिस होटल किराये पर देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है, लेकिन गुरदासपुर पुलिस दबाव बनाकर उनके होटल को बंद कराने पर तुली हुई है। इसके साथ ही होटल मालिक ने मीडिया के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई।
  • महाकुंभ में 10 लोगों से भरी नाव पलटी, Punjabi Singer Guru Randhawa ने लगाई डुबकी, देखें वीडियो

    महाकुंभ में 10 लोगों से भरी नाव पलटी, Punjabi Singer Guru Randhawa ने लगाई डुबकी, देखें वीडियो

    प्रयागराजः महाकुंभ में लगातार हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज महाकुंभ के 13वें दिन यानी शनिवार सुबह किला घाट पर यमुना में एक नाव पलटने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि नाव में सवार 10 लोग गंगा में डूबने लगे थे, लेकिन घटना स्थल पर मौजूद जल पुलिस मुस्तैदी दिखाते हुए सभी को बचा लिया। जहां हादसा हुआ, वहां यमुना की गहराई 35 फीट के करीब थी। सभी को प्राइमरी ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल भेजा गया है। इससे पहले, सुबह महाकुंभ क्षेत्र में सेक्टर-2 के पास दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। फायर अफसर विशाल यादव ने बताया कि एक गाड़ी में आग लग गई थी। उसके पास खड़ी दूसरी गाड़ी भी आधी जल गई। वजह अभी स्पष्ट नहीं है। इससे पहले 19 जनवरी को सिलेंडर की गैस लीक होने से सेक्टर- 19 में आग लग गई थी। इसमें 180 टेंट जल गए थे। वहीं दूसरी ओर महाकुंभ में मशहूर गायक और संगीतकार गुरु रंधावा पहुंचे, जहां उन्होंने मां गंगा में पवित्र स्नान किया और इस आध्यात्मिक अनुभव को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया। गंगा स्नान के दौरान ली गई वीडियो और तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा “मां गंगा में पवित्र स्नान करने का सौभाग्य मिला, जहां आस्था प्रवाहित होती है और आध्यात्मिकता फलीभूत होती है। भगवान के आशीर्वाद के साथ अपनी नई यात्रा शुरू कर रहा हूं। हर हर गंगे!” उनके इस पोस्ट ने न केवल संगीत प्रेमियों को बल्कि धार्मिक आस्थावानों को भी प्रभावित किया। उनके इस आध्यात्मिक अनुभव ने यह दर्शाया कि कलाकार भी धर्म और अध्यात्म से गहराई से जुड़े होते हैं और गंगा स्नान के महत्व को समझते हैं। गंगा स्नान के दौरान गुरु रंधावा ने परंपरागत विधियों का पालन किया, मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और फिर गंगा आरती में सम्मिलित होकर देवी गंगा की स्तुति की। इस संपूर्ण अनुभव ने उन्हें आध्यात्मिक रूप से और भी मजबूत किया। उन्होंने रात के समय नाव से गंगा दर्शन किया। गंगा के निर्मल जल में मंदिरों की रोशनी का प्रतिबिंब, दूर तक सुनाई देतीं आरती की मंत्रमुग्ध कर देने वाली ध्वनियां और ठंडी हवा में बहती भक्ति की सुगंध—इन सभी ने मिलकर उन्हें एक आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कराया। गुरु रंधावा अपने पंजाबी और बालीवुड संगीत के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उनकी चर्चा एक आध्यात्मिक यात्रा के कारण हो रही है।
  • पूरी रात नींद लेने के बाद भी दिनभर रहती है थकान, क्या ये आलस के लक्षण? जानें

    पूरी रात नींद लेने के बाद भी दिनभर रहती है थकान, क्या ये आलस के लक्षण? जानें

    हेल्थः कई बार पूरी रात अच्छे से सोने के बाद भी आप बहुत थका हुआ महसूस करते हैं। ऐसी में हम सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि क्या हमारे अंदर ही कोई समस्या है या फिर हम काम के कारण ज्यादा थक गए हैं। हालांकि यह समस्या आज के समय में आम हो गई है और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने वाले लोगों को भी महसूस होती है। बहुत सारे लोगों को कुछ दिनों में काफी आलस महसूस होता है और वह सोचते हैं कि यह शरीर की थकान है या केवल उनका आलसीपन है। हालांकि यह दोनों चीजें ही एक दूसरे से जुड़ी हुई है।

    थकान से आपकी मानसिक सेहत और पाचन तंत्र सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। थकान का कारण होता है क्रोनिक स्थिति। अगर डायबिटीज जैसी शारीरिक स्थिति है तो थकान हर समय महसूस हो सकती है। इसके अलावा अगर आपने लंबे समय तक कोई शारीरिक श्रम वाला काम किया है तो भी थकान हो सकती है। थकान कोई मेडिकल समस्या नहीं है। हालांकि इसके कारण भी आपका काम और व्यक्तिगत जीवन नेगेटिव रूप से प्रभावित हो सकता है। वट के असंतुलन के कारण आप को थकान होती है। यह आपको मानसिक और शारीरिक तनाव के कारण हो सकती है। लगातार काम करते रहने की वजह से थकान हो सकती है।

    थकान को ठीक करने के लिए आप ऑयल मसाज कर सकते हैं या फिर रोजाना कुछ ताजे फलों जैसे अनार, अंगूर, खजूर, गन्ने आदि का सेवन कर सकते हैं। थकान आपके शरीर को दिन के अंत में प्रभावित करती है जबकि आलस आपको पूरे दिन परेशान और प्रभावित करता है।

    आलस में आपका शरीर किसी काम पर फोकस नहीं करना चाहता। कफ में असंतुलन होने के कारण आप को आलस महसूस होता है। कई बार दोपहर का खाना खाने के बाद भी आलस ज्यादा होता है क्योंकि उस समय कफ ज्यादा एक्टिव होता है। इस समय अगर आप चाय या कॉफी पी लेते हैं तो इस अधिक बढ़े हुए कफ को शांत कर सकते हैं। चाहे थकान हो या फिर आलस, इन्हें कम करने के लिए आप को अपने सोने का एक समय निर्धारित कर लेना है और रोजाना उसी समय पर सोने का प्रयास करना है। यह कोशिश करें की रोजाना 8 घंटे से अधिक समय के लिए न सोएं।

    डिस्क्लेमर: यह सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • शराब देने से मना करने पर ठेके पर बदमाशों का हमला, किए हवाई फायर, देखें वीडियो

    शराब देने से मना करने पर ठेके पर बदमाशों का हमला, किए हवाई फायर, देखें वीडियो

    सीकरः शराब देने से मना करने पर बदमाशों द्वारा ठेके पर हंगामा करने का मामला सामने आया है। बोलेरो में सवार होकर आए 10-12 बदमाशों ने सेल्समैन पर बंदूक तान दी और लोहे के सरिये से गेट पर हमाल कर दिया। जानकारी देते हुए सेल्समैन कपिल कुमार ने बताया कि रात करीब 8ः30 बजे एक बोलेरो गाड़ी ठेके पर आई। बोलोरो में सवार एक युवक शराब लेने के लिए आया तो उससे कहा कि शराब ठेका बंद हो चुका है और शराब नहीं मिलेगी। इसके बाद दूसरा बदमाश उस गाड़ी से हाथ में लोहे का सरिया लेकर उतरा और बदमाश ने गेट पर वार किया और गाली गलौज करनी शुरू कर दी। सेल्समैन ने बताया कि गाड़ी में से एक बदमाश और उतरकर आया उसके हाथ में पिस्तौल थी। उसने पहले एक हवाई फायर किया। उसके बाद शराब ठेके के बाहर खड़ी दो बाइकों में बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की और बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान शराब ठेके के कारिंदों ने सारी घटना का वीडियो भी बना लिया। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
  • CM के गृह क्षेत्र में नेता का गोलियां मारकर कत्ल, 2 घायल

    CM के गृह क्षेत्र में नेता का गोलियां मारकर कत्ल, 2 घायल

    अंबाला: जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला मुख्यमंत्री नायब सैनी के गृह क्षेत्र नारायणगढ़ से सामने आया है, जहां बहुजन समाज पार्टी के नेता हरबिलास रज्जुमाजरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार अहलूवालिया पार्क के नजदीक हमलावरों ने बसपा नेता समेत 3 लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई।

    हरविलास के साथी चुन्नू और एक अन्य साथी को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि यह हमला किसने और क्यों किया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। अभी तक मामले में पुलिस की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। चश्मदीदों के मुताबिक 4 से 5 हमलावर कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने ओवरटेक कर पहले तो बसपा नेता हरबिलास रज्जुमाजरा की कार को रोका और फिर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।

    चश्मदीदों के मुताबिक बसपा नेता ने हमलावरों से बचने की कोशिश की, हरबिलास रज्जुमाजरा कार से उतर कर भागने लगे, लेकिन बदमाशों ने उन्हें नीचे गिरा दिया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिससे उनकी मौत हो गई। उनके दो साथी घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में हरबिलास रज्जुमाजरा ने बसपा-इनेलो के साझा उम्मीदवार के तौर पर नारायणगढ़ सीट से चुनाव लड़ा था। उन्हें 28 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। फिलहाल वो हरियाणा में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव के पद पर तैनात थे।