Blog

  • कितना Gold रख सकती हैं महिलाएं? जानें नियम

    कितना Gold रख सकती हैं महिलाएं? जानें नियम

    नई दिल्लीः भारत में महिलाओं में सोने के प्रति कुछ ज्यादा ही लगाव देखा जाता है। भारतीय परिवारों में इस वजह से सोना काफी समय से सबसे लोकप्रिय संपत्तियों में से एक बना हुआ है। भारत में लगभग हर परिवार के पास कुछ मात्रा में सोना होता है। फिर चाहे वह आभूषण, सिक्के या आधुनिक निवेश योजनाओं के रूप में हो, हर परिवार में किसी न किसी रूप में सोने जरूर होता है। सोने को सौभाग्य और धन के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है।

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में कितना सोना रखा जा सकता है, इसकी कुछ खास सीमाएं हैं? अगर आप भी घर में सोना रखते हैं तो आपको कुछ नियमों के बारे में जरूर पता होना चाहिए।

    खरीद और भंडारण के लिए नियमः भारत सरकार ने नागरिकों द्वारा सोने की खरीद, बिक्री और भंडारण के संबंध में कुछ नियम बनाए हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अनुसार, आप घर में एक निश्चित मात्रा में ही सोना रख सकते हैं। इसलिए आपके पास चाहे जितना भी सोना हो, आपके पास इस बात का सबूत होना चाहिए कि आपने इसे कैसे हासिल किया।

    कितना सोना रख सकती हैं महिलाएंः आयकर कानून के अनुसार विवाहित महिला अपने पास 500 ग्राम सोना रख सकती है। जबकि अविवाहित महिला के लिए सोने की सीमा 250 ग्राम रखी है। परिवार के पुरुषों को केवल 100 ग्राम सोना रखने की अनुमति है।

    अगर आपने घोषित आय या कर-मुक्त आय (जैसे कि कृषि) से सोना खरीदा है या फिर आपको यह कानूनी तौर पर विरासत में मिला है, तो इस पर कोई टैक्स नहीं लगता। अगर छापेमारी की जाती है, तो अधिकारी निर्धारित सीमा के भीतर मिले सोने के आभूषणों को जब्त नहीं कर सकते।

    घर में सोना रखने पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ता, लेकिन अगर सोना बेचा जाए तो उस पर टैक्स देना पड़ता है।

    3 साल बाद सोना बेचने पर टैक्स लगेगा?
    अगर आप 3 साल तक सोना रखने के बाद उसे बेचते हैं तो उससे होने वाले मुनाफे पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स लगेगा। इसकी दर 20 फीसदी है।

    अगर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) को 3 साल के अंदर बेचा जाता है तो मुनाफा बेचने वाले की आय में जुड़ जाता है और टैक्स स्लैब के हिसाब से आयकर लगता है। अगर 3 साल बाद बेचा जाता है तो मुनाफे पर 20 फीसदी इंडेक्सेशन और 10 फीसदी बिना इंडेक्सेशन के टैक्स लगता है। अगर बॉन्ड को मैच्योरिटी तक रखा जाता है तो मुनाफे पर कोई टैक्स नहीं लगता।

     

  • Jalandhar : AAP नेता Pawan Tinu ने कांग्रेस कैंडिडेट सुरिंदर कौर को लेकर किए सनसनीखेज खुलासे, देखे वीडियो

    Jalandhar : AAP नेता Pawan Tinu ने कांग्रेस कैंडिडेट सुरिंदर कौर को लेकर किए सनसनीखेज खुलासे, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS : वेस्ट हलके मे हो रहे उपचुनाव को लेकर राजनीति खेमो में चर्चाओं और आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आप पार्टी द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार रहे पवन टीनू ने कांग्रेस की कैंडिडेट सुरिंदर कौर को लेकर सनसनीखेज खुलासे किए।

    टीनू ने कहा कि मैडम सुरिंदर कौर पर आरोप लगते हुए कहा कि 5 साल तक नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर तैनात रही। उस समय कांग्रेस की सरकार थी। जिसके बावजूद स्ता में रह कर भी उन्होंने शहर के किसी भी विकास कार्य या स्मार्ट सिटी के घोटाले को उजागर व रोकने में कोई योगदान नहीं दिया।

    टीनू ने सुरिंदर कौर और उनके बेटे पर सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर रह कर देओल नगर में कमर्शियल जमीन को रिहायशी बताकर उस पर अवैध निर्माण करवाने का आरोप लगाया है। टीन ने सरकार से मांग की हैं कि इस मामले कि विजिलेंस जांच करवाई जाए , ताकि पता लग सके कि सरकारी खजाने को कितना लूटा गया है।

    टीनू ने आगे कहा कि मैडम सुरिंदर कौर ने अपने कार्यकाल में अक्सर कोरोना की गाइड लाइन को ही को सीरियस लिया। इसीलिए उन्होंने हमेशा लोगो से दुरी बना कर रखी। मैडम सुरिंदर कौर के वार्ड मे लोगो सीवेरज, पानी और कूड़े की समयस्या को लेकर परेशान रहे है। जल्लोवाल आबादी में ट्यूबवेल खराब हो गया था। लोग पानी के लिए तरस गए थे। जिसके बावजूद मैडम सुरिंदर कौर ने सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर रह कर भी नया ट्यूबवेल लगवाने की जहमत नहीं उठाई। यह मामला आप की सरकार के ध्यान में आते ही उनके वार्ड में नया ट्यूबवेल लगवाया गया।

    टीनू ने बताया कि मैडम सुरिंदर कौर ने सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर रहकर यदि शहर के लोगो के हित में एक भी कार्य किया होता, तो आज लोगो द्वारा उनकी खिलाफत नहीं होती। विकास कार्य तो दूर की बात है उन्होंने तो हमेशा लोगो से दुरी ही बनाई रखी। जिसका खामियाजा उन्हें इस उपचुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस प्रेस वार्ता में पवन टीनू के साथ राजविंदर कौर थियारा और गुरचरण सिंह चन्नी भी मौजूद थे।

  • Punjab : नशे के खात्मे को लेकर पुलिस ने उठाया यह कदम, देखें वीडियो

    Punjab : नशे के खात्मे को लेकर पुलिस ने उठाया यह कदम, देखें वीडियो

    बठिंडा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार नशों के विरुद्ध चल रही मुहिम के बीच पंजाब पुलिस ने इस गंभीर मुद्दे के विरुद्ध लड़ाई में लोगों के साथ बैठक की। पुलिस ने विशेष नशा विरोधी जागरूकता अभियान शुरू किया है।

    बठिंडा के डीएसपी सिटी वन और SHO ने थाने की ओर से नशे के खिलाफ अर्जुन नगर मोहल्ले में लोगों के साथ बैठक की। नशे के कोड़ को खत्म करने के लिए बठिंडा पुलिस एक्शन में है। पुलिस ने लोगों के साथ बैठक की जा रही है और नशा तस्करों को पकड़ने के लिए लोगों से सहयोग की मांग की।

  • हाइवे से टकराया स्कूटी सवार युवक, मौ’त

    हाइवे से टकराया स्कूटी सवार युवक, मौ’त

    नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नेशनल हाइवे 49 पर सड़क किनारे खड़ी हाइवा के पीछे टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अफरीद गांव से जांजगीर आ रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। घटना सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीफ और हाथनेवार के पास हुआ है। मृतक की पहचान चनद्रभान लाठिया (33) के तौर पर हुई है। जो यूक्रेन से MBBS की पढ़ाई कर कोरबा जिले के अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहा था। वह 6 जुलाई की रात अफरीद गांव में अपने रिश्तेदार की शादी में गया था। वहां से रात में जांजगीर लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गया।

    वह स्कूटी से नेशनल हाइवे 49 पर पहुंचा था कि सड़क किनारे खड़े हाइवा के पीछे टकरा गया। स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और युवक स्कूटी से 20 मीटर दूर सड़क के बीच जाकर मुंह के बल जा गिरा, जिसे चेहरा, सिर, सीना और अन्य जगहों में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चालक सड़क किनारे हाइवा को खड़ी कर कोई भी साइड लाइट नहीं जलाया गया था, जिससे यह हादसा हुआ है। परिजनों ने बताया कि चंद्रभान 30 जून को ही इंटर्नशिप खत्म किया था। 8 जुलाई को मेडिकल की लाइसेंस के लिए उसे रायपुर जाना था। सारागांव पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच शव को पोस्टमॉर्टम के के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। हाइवा को जब्त कर लिया गया है। साथ ही परिजनों की शिकायत पर ड्राइवर पर भी FIR की गई है।
  • बरसात के मौसम में भूलकर भी न ट्राई करें ये Food Combinations!

    बरसात के मौसम में भूलकर भी न ट्राई करें ये Food Combinations!

    Health Tips: बरसात के मौसम में गलत फूड कॉम्बिनेशन सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं, क्योंकि इस समय पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। बरसात के मौसम में खाने-पीने की क्रेविंग बढ़ जाती है। इस मौसम में चटपटा, तीखा, चाट से लेकर कोल्ड ड्रिंक तक, कई चीजें खाने का मन करता है। अधिकतर चीजों को आप घर पर ही बनाकर खाते हो, लेकिन फिर भी यह नुकसानदेह बन सकता है। इसका कारण मानसून के मौसम से गलत फूड कॉम्बिनेशन हो सकता है।

    बरसात के मौसम में कई खाद्य पदार्थों के कॉम्बिनेशन का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इनसे इसलिए बचना महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस मौसम में जलवायु और पर्यावरण के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। कुछ फूड कॉम्बिनेशन आपको बताए हैे, जिन्हें बरसात के मौसम में भूल से भी नहीं खाना चाहिए।

    दूध के साथ कभी न करें नमकीन स्नैक्स का सेवन, हो सकता है बड़ा नुकसान - never consume salty snacks with milk-mobile

    कई लोग दूध और नमकीन खाद्य पदार्थों का सेवन एक साथ करते हैं, जैसे कि स्टफ्ड परांठा, चीला, पकोड़े आदि। यह कॉम्बिनेशन आपके पेट पर भारी पड़ सकता है। दोनों ही चीजें पचने में समय लेती हैं, पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है और एसिडिटी और पेट की अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

    दूध-मछली भी एक साथ खाना पाचन के लिए अच्छा नहीं है। इन्हें एक साथ खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा भी शामिल है।

    Do not eat Dahi Doodh and these fruits together worst food combination Never eat these things together-दूध, दही और इन फलों को एक साथ खाने से बचें, सेहत को फायदे की जगह

    दही और खट्टे फल एक साथ खाने से पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे बुखार, ठंड और खांसी की समस्या हो सकती है।

    Consuming watermelon summer amazing men just keep this mind | गर्मियों में तरबूज का सेवन पुरुषों के लिए गजब का फायदेमंद, बस इस बात का रखें ध्यान

    तरबूज का सेवन करने के तुरंत बाद पानी पीना भी आपके पचान के लिए अच्छा नहीं है। इससे पाचन धीमा हो सकता है और गैस्ट्रिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसी तरह खीरा और टमाटर से भी दूरी बनानी चाहिए। इन दोनों का पाचन एक साथ करना मुश्किल होता है, जिससे पेट में एसिडिटी और ब्लोटिंग हो सकती है।

    Fruit Tea Flavorful Images - Free Download on Freepik

    चाय के साथ फल खाने से पेट की गड़बड़ी और एसिडिटी हो सकती है। ये आपके पाचन के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। आप चाय पीने के 2 घंटे बाद ही फल का सेवन करें या चाय पीने से 1 घंटे पहले।

    Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

     
  • Punjab: Delivery Boy के कत्ल के मामले आया नया मोड़, देखें वीडियो

    Punjab: Delivery Boy के कत्ल के मामले आया नया मोड़, देखें वीडियो

    लुधियाना : टिब्बा रोड पर जमैटो डिलीवरी बॉय की मौत के मामले में लगातार ये खबरें सोशल मीडिया पर आ रही थीं कि बदमाशों ने जमैटो डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की और उसे लूटने के बाद अधमरा कर दिया। इस घटना के पुलिस लगातार इस मामले में जांच कर रही है। इस मामले में एसीपी रूपनदीप ने पत्रकार वार्ता में बताया कि डिलीवरी बॉय के साथ किसी भी तरह की कोई लूट नहीं हुई है।

    वह डिलीवरी करने जा रहा था, उसी वक्त उसका एक्सीडेंट हो गया और उसका सिर सड़क से टकरा गया और वह घायल हो गया। सिर में चोट लगने से मौत हुई है।  उन्होंने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक सिल्वर रंग की गाड़ी आ रही है।  जिसकी वे जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में गलत खबर फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने भी इस संबंध में जानकारी दी है कि सिर पर किसी हथियार से वार नहीं किया गया है।

  • युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंका, जाने मामला

    युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंका, जाने मामला

    नई दिल्ली : मेरठ के भवानी नगर एक युवक की गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव नौचंदी थाना क्षेत्र के एक नाले में पड़ा मिला है। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया कि भवानी नगर नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ था। युवक का गला धारदार हथियारों से काट रखा था।

     शव मिलने से आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया और नोचंदी थाना पुलिस ने आकर शव की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस शव की पहचान नहीं कर पाई। नौचंदी थाने के इंस्पेक्टर महेश राठौर का कहना है कि नाले में मिले युवक की उम्र करीब 28 साल है। शव की पहचान नहीं हुई है। युवक के गले में चोट के निशान है। युवक के शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Punjab : NGT ने केमिकल यूनिट को 1 करोड़ का लगाया जुर्माना

    Punjab : NGT ने केमिकल यूनिट को 1 करोड़ का लगाया जुर्माना

    अमृतसर :  नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल National Green Tribunal (एनजीटी) ने अमृतसर स्थित अमर कलर केम इंडिया फैक्ट्री पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना और बंद करने का आदेश दिया है। ग्रीन ट्रिब्यूनल ने यह कार्रवाई जून 2023 में पब्लिक एक्शन कमेटी द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर की है।  इसके अलावा, इसने राज्य में प्रदूषणकारी उद्योगों द्वारा किए जा रहे उल्लंघनों की अनदेखी करने के लिए पंजाब राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की आलोचना की।

    आपको बता दें कि इस केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री के बारे में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अमृतसर को कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद मामला पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पटियाला के ध्यान में लाया गया। यहां यह भी बता दें कि फैक्ट्री मालिक अपनी ऊंची पहुंच के कारण कोई भी कार्रवाई करने से कतराते थे। लेकिन इस मामले में जून माह में पब्लिक एक्शन कमेटी की ओर से शिकायत दी गई थी. जिस पर एनजीटी ने तत्काल प्रभाव से 1 करोड़ रुपये जुर्माना भरने के आदेश जारी किए है।

    एनजीटी ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशक; केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और पीएसपीसीबी की एक उच्चस्तरीय समिति भी गठित की। सीपीसीबी समन्वय और अनुपालन के लिए नोडल एजेंसी होगी, जो औद्योगिक स्थल का दौरा करेगी और सदस्य सचिव, पीएसपीसीबी को एक रिपोर्ट सौंपेगी। जिसके बाद पीएसपीसीबी द्वारा उद्योग को बंद करने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी। औद्योगिक घराने द्वारा सभी उल्लंघनों को दूर किए जाने तक उद्योग को बंद करना जारी रहेगा फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की सिफारिश करते हुए पीठ ने कहा, “पर्यावरण कानूनों का उल्लंघन भी एक अपराध है।

    विनियामक प्राधिकरण को पिछले उल्लंघनों के साथ-साथ आपराधिक शिकायतें दर्ज करके लगातार उल्लंघनों के लिए आपराधिक मुकदमा चलाना चाहिए।” एनजीटी ने कहा कि 1 करोड़ रुपये का अंतरिम पर्यावरण मुआवजा लगाना उचित लगता है। अंतिम मुआवजा सभी संबंधित हितधारकों से प्रासंगिक जानकारी एकत्र करने के बाद पीएसपीसीबी द्वारा निर्धारित किया जाएगा।

  • छोटी सी चीज़ को लेकर 24 वर्षीय युवक को उतरा मौत के घाट, जाने मामला

    छोटी सी चीज़ को लेकर 24 वर्षीय युवक को उतरा मौत के घाट, जाने मामला

    झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में एक विधवा समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, करीब एक महीने पहले एक महिला और 24 वर्षीय पुरुष के बीच मोबाइल फोन को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद कथित तौर पर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

    पुलिस ने बोड़ाम थाना क्षेत्र के लायलयम जंगल से एक युवक का शव बरामद किया, जिसकी पहचान राजाराम सोरेन के रूप में की गयी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने कहा कि शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। उन्होंने कहा, “जांच से पता चला कि जिस युवक की मौत हुई, उसके पास महिला का मोबाइल फोन था और उसने उसे वापस नहीं किया। इससे झगड़ा शुरू हो गया, जिसने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया, जो उसके घर पहुंचे और कथित तौर पर उस व्यक्ति की हत्या कर दी। उसे पीट-पीटकर मार डाला। “

    एसपी ने बताया कि आरोपियों ने शव को जंगल में फेंक दिया। गर्ग ने कहा कि सोरेन पटमदा पुलिस थाने के अंतर्गत एक अन्य गांव का निवासी था और विधवा के घर पर नियमित मेहमान था। यह पूछे जाने पर कि क्या पीड़िता और विधवा के बीच कोई रिश्ता था, एसपी ने कहा कि इस पहलू की जांच की जा रही है।

  • Punjab: कुत्ते की इस हरकत को देखकर हो जाओगे हैरान, वायरल वीडियो

    Punjab: कुत्ते की इस हरकत को देखकर हो जाओगे हैरान, वायरल वीडियो

    बठिंडा : बारिश होते ही सभी का मन बारिश के पानी में भीगने के लिए मचल उठता है। मानसून की पहली बारिश में जानवर भी खुश नजर आ रहे है। आपने अक्सर इंसानों को बारिश में डांस करते देखा होगा। लेकिन वायरल हो रही वीडियो में एक कुत्ता डांस करता दिखाई दे रहा है। बारिश में नाचते-कूदते एक कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है।

    बारिश की बूंदों में झूमते इस कुत्ते को देखकर लग रहा है कि यह भी इंसानों की तरह तपती गर्मी से बेहद परेशान था। वीडियो में देखा जा सकता है, कि जैसे ही ये कुत्ता बारिश में जाता है वैसे ही इसकी खुशी का ठिकाना नहीं होता है। वह इधर से उधर भागकर डांस करने लगता है।