हाइवे से टकराया स्कूटी सवार युवक, मौ’त

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नेशनल हाइवे 49 पर सड़क किनारे खड़ी हाइवा के पीछे टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अफरीद गांव से जांजगीर आ रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। घटना सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीफ और हाथनेवार के पास हुआ है। मृतक की पहचान चनद्रभान लाठिया (33) के तौर पर हुई है। जो यूक्रेन से MBBS की पढ़ाई कर कोरबा जिले के अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहा था। वह 6 जुलाई की रात अफरीद गांव में अपने रिश्तेदार की शादी में गया था। वहां से रात में जांजगीर लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गया।

वह स्कूटी से नेशनल हाइवे 49 पर पहुंचा था कि सड़क किनारे खड़े हाइवा के पीछे टकरा गया। स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और युवक स्कूटी से 20 मीटर दूर सड़क के बीच जाकर मुंह के बल जा गिरा, जिसे चेहरा, सिर, सीना और अन्य जगहों में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चालक सड़क किनारे हाइवा को खड़ी कर कोई भी साइड लाइट नहीं जलाया गया था, जिससे यह हादसा हुआ है। परिजनों ने बताया कि चंद्रभान 30 जून को ही इंटर्नशिप खत्म किया था। 8 जुलाई को मेडिकल की लाइसेंस के लिए उसे रायपुर जाना था। सारागांव पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच शव को पोस्टमॉर्टम के के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। हाइवा को जब्त कर लिया गया है। साथ ही परिजनों की शिकायत पर ड्राइवर पर भी FIR की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *