Blog

  • कोलकाता की घटना को लेकर ममता बनर्जी पर बरसे केंद्रीय मंत्री

    कोलकाता की घटना को लेकर ममता बनर्जी पर बरसे केंद्रीय मंत्री

    नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि परास्नातक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में ‘‘राजनीति के लिए कोई जगह नहीं’’ होनी चाहिए। बनर्जी ने आरोप लगाया था कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में तोड़फोड़ के पीछे विपक्षी दलों का हाथ है। प्रधान ने कहा कि बनर्जी की, इस मामले में लीपापोती करने और अपराधियों को बचाने की कोशिश गंभीर सवाल खड़ा करती है।

    प्रधान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में बार-बार पूरी व्यवस्थागत विफलता देखने को मिली है। लेकिन दोष ‘वाम और राम’ पर लगा दिया जाता है। ममता दीदी का बयान बेहद घिनौना, शर्मनाक और निंदनीय है। वह दिन दूर नहीं जब ममता दीदी अपने कुशासन के लिए ‘एलियंस’ और परग्रहियों को भी दोषी ठहराएंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तुष्टिकरण की राजनीति को अपनी राजनीति का आधार बनाकर ममता दीदी को अपनी घोर असफलताओं को छिपाने के लिए अभी भी भगवान राम की शरण लेनी पड़ रही है। न्याय मिलना चाहिए और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर राजनीति के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।’’

    केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ममता दीदी द्वारा असहमति को दबाने और अपराधियों को बचाने का प्रयास गंभीर सवाल खड़े करता है। उनसे महिलाओं की सुरक्षा, त्वरित सुनवाई, न्याय और निष्पक्षता की उम्मीद करना बेमानी है।’’ कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में नौ अगस्त को स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक का शव मिला था। अपराध के संबंध में एक दिन बाद एक नागरिक स्वंयसेवी को गिरफ्तार किया गया था। अज्ञात बदमाशों ने बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि के बाद अस्पताल परिसर में प्रवेश कर कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ की थी।

  • ऊना जिले में 1425 करोड़ से चकाचक होगी पेयजल-सिंचाई और सीवरेज सुविधा

    ऊना जिले में 1425 करोड़ से चकाचक होगी पेयजल-सिंचाई और सीवरेज सुविधा

    975 करोड़ की परियोजनाओं के चल रहे काम, 450 करोड़ के नए काम जल्द होंगे आरंभ

    जल शक्ति विभाग की प्रमुख अभियंता अंजू शर्मा ने कार्यों की प्रगति का लिया जायजा, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    ऊनासुशील पंडित: ऊना जिले में 1425 करोड़ रुपये से पेयजल-सिंचाई और सीवरेज सुविधा चकाचक होगी। इसमें करीब 975 करोड़ रुपये की लागत की 154 परियोजनाओं के काम तेज गति से चल रहे हैं, वहीं 450 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं के नए काम जल्द आरंभ होंगे। जल शक्ति विभाग की प्रमुख अभियंता अंजू शर्मा ने गुरुवार को ऊना जिले का दौरा कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। अंजू शर्मा ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में निर्माणाधीन प्रत्येक विकास परियोजना की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की और कार्यों को तेजी से पूरा करने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान समेत विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

    प्रमुख अभियंता ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय का जिम्मा देख रहे उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री के निर्देशानुसार लोगों की सुविधा के लिए प्रदेश में प्रत्येक जिले में पेयजल-सिंचाई और सीवरेज सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में जलशक्ति विभाग ऊना जिले में बन रही विभिन्न परियोजनाओं के कार्य को समयबद्ध पूरा करने तथा आगे प्रस्तावित योजनाओं को जल्द से जल्द आरंभ करने के लिए प्रयासरत है।

    प्रमुख अभियंता ने किया फील्ड विजिट
    बैठक के बाद अंजू शर्मा ने बाथू-बाथड़ी का दौरा कर वहां बीते रविवार आई बाढ़ से पेयजल योजना को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पंजावर में 7.22 करोड़ रुपये से सरनाला के तटीकरण कार्य, अठवाईं में 3.35 करोड़ से खड्ड के तटीकरण और खड्ड गांव में 6.90 करोड़ से किए जा रहे तटीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पीजीआई सेटेलाइट सेंटर और बल्क ड्रग पार्क परियोजना के तहत बालीबाल में बन रहे प्रशासनिक भवन के लिए पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की परियोजनाओं की प्रगति भी देखी। उन्होंने रामपुर मंे 3.26 करोड़ से बन रहे जलशक्ति विभाग के सर्किल कार्यालय भवन तथा 6.21 करोड़ रुपये से हरोली में निर्माणाधीन विश्राम गृह के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पूबोवाल में 2 करोड़ रुपये की लागत से सरोवर के सौंदर्यकरण कार्य का जायजा भी लिया।

    विकास की तेज रफ्तार
    अंजू शर्मा ने बताया कि ऊना जिले में पेयजल सुविधा को बेहतर बनाने के लिए लगभग 498 करोड़ की 48 परियोजनाओं के काम चल रहे हैं। इनमें 245 करोड़ रुपये खर्चे जा चुके हैं। वहीं एडीबी के सहयोग से 140 करोड़ रुपये की लागत की पेयजल की 19 परियोजनाओं का काम किया जा रहा है। इसके अलावा अमराली में 25 लाख लीटर क्षमता के जल भंडारण टैंक का बनाया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि जिले में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मुहैया कराने के लिए 187.34 करोड़ की 61 परियोजनाओं के काम तेज गति से चल रहे हैं। इनमें अब तक 70 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। इसके अलावा 120 करोड़ रुपये की दो प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं बीत क्षेत्र और कुटलैहड़ चरण-दो केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को स्वीकृति के लिए भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि करीब 90 करोड़ रुपये व्यय करके भिबौर साहिब की लिफ्ट सिंचाई योजना के विस्तार, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण का कार्य प्रस्तावित है।

    इसके अतिरिक्त 79.61 करोड़ रुपये से हरोली क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में उठाऊ सिंचाई परियोजना और 21.98 करोड़ रुपये की लागत से हरोली के पंड़ोगा क्षेत्र में उठाऊ सिंचाई परियोजना का कार्य प्रस्तावित है। बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत लठियाणी, बुढान और ढुंगली के विभिन्न गांवों के लिए गोविंद सागर झील से लिफ्ट सिंचाई योजना के लिए 29.44 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। 23.13 करोड़ रुपये खर्च करके अंब क्षेत्र में 8 खड्डो ं- पलोह सूरी खड्ड, सूरी रपोह खड्ड, अंब टिल्ला खड्ड, रपोह खड्ड, जवार खड्ड, घुमन खड्ड, कुरलुही खड्ड और सोहारी टकोली खड्ड पर सिंचाई जल वितरण प्रणाली को सुदृढ़ किया जाएगा। अम्ब गांव में कृषि भूमि, संपत्ति और आबादी की सुरक्षा के लिए बाढ़ नियंत्रण कार्यों पर 7.30 करोड़ रुपये तथा गांव बदायूं में कृषि भूमि, संपत्ति और आबादी की सुरक्षा के लिए 4.66 करोड़ रुपये बाढ़ नियंत्रण कार्यों पर व्यय किए जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि 60.44 करोड़ रुपये लगात से जिले में 5 सीवरेज योजनाओं का काम किया जा रहा है। इनमें ऊना, संतोषगढ़, मैहतपुर, गगरेट और चिंतपूर्णी में सीवरेज प्रणाली का काम किया जा रहा है। अब तक इसमें 50.73 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। वहीं, 76.82 करोड़ रुपये की संतोषगढ़ शहर और आसपास के पांच गांव अजोली, सनोली, बीनेवाल पूना, माजरा और मलूकपुर में जल निकास प्रणाली का काम प्रस्तावित है।

  • डीसी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं का किया मार्गदर्शन

    डीसी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं का किया मार्गदर्शन

    सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत हिमकैप्स कॉलेज बढे़ड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


    ऊनासुशील पंडित
    : ऊना जिला प्रशासन की खास पहल ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रम के तहत उपायुक्त जतिन लाल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी)  सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को हिमकैप्स कॉलेज बढे़ड़ा में आयोजित मार्गदर्शन और काउंसलिंग सत्र में  कॉलेज के करीब 500 विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करने को लेकर तैयारी के नजरिये से महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

    उन्होंने विद्यार्थियों को विषय चयन, सिलेबस की जानकारी देने के अलावा उनसे अपने अनुभव साझा करते हुए मनोबल बढ़ाया। उपायुक्त ने युवाओं की परीक्षा से जुड़ी जिज्ञासाओं-शंकाओं का समाधान भी किया। उन्होंने युवाओं से सफलता के लिए सही दिशा में, सही दृष्टिकोण से पूरे उत्साह के साथ लगातार समर्पित प्रयास जारी रखने का आह्वान किया ।

    कार्यक्रम के उपरांत जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिला प्रशासन सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत युवाओं एवं महिलाओं के कल्याण व उत्थान को लेकर मुख्यतः 6 घटकों पर काम कर रहा है, जिनमें से एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर युवाओं का मार्गदर्शन करना भी शामिल है। इसमें  यूपीएससी, एचपीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करने से जुड़े हर पहलू को लेकर युवाओं का मार्गदर्शन करने का प्रयास किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि अमूमन देखा गया है कि युवाओं को इन परीक्षाओं को लेकर कई चीजों की जानकारी ही नहीं होती। जिसके चलते उन्हें कई तरह की दुविधाओं-दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।  परीक्षा के विषयों से लेकर किताबों तक के बारे में सही जानकारी के अभाव में यहां वहां भटकना पड़ता है। हमारी कोशिश है कि उनकी समस्याएं सुनकर समाधान किया जाए। उनके वित्तीय दिक्कतों से लेकर मानसिक परेशानियों तक में मदद की जाए। इसके लिए सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रयास किए जा रहे हैं।

    गरीब बच्चियों को उच्च शिक्षा में 2 लाख तक की आर्थिक मदद
    उपायुक्त ने सामर्थ्य कार्यक्रम के विषय में आगे बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद के साथ साथ इस कार्यक्रम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की पात्र लड़कियों को उच्च शिक्षा में सहायता की पहल की गई है। इसमें जिला प्रशासन ने गरीब परिवारों की 25 जरूरतमंद लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का निर्णय लिया है। इसके लिए केवल वही लड़कियां पात्र होंगी जिनके पिता गुजर गए हों या  70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हों। आवेदक ऊना जिले की निवासी होनी चाहिए, उन्होंने किसी अन्य योजना का लाभ न लिया हो तथा उनके परिवार की वार्षिक आय 50 हज़ार रुपये या इससे कम होनी चाहिए। चयनित लड़कियों को उनकी डिग्री या उच्च शिक्षा के लिए 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। पहले चरण में 25 लड़कियों का चयन उनके अंक और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इस योजना में वित्तीय लाभ लेने के लिए पात्र लड़कियां उपायुक्त कार्यालय में 25 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं। आवेदन से संबंधित जानकारी उपायुक्त कार्यालय के कक्ष सं. 413 से प्राप्त की जा सकती है।

    मुख्य छः घटकों पर आधारित होगी सामर्थ्य कार्यक्रम
    जतिन लाल ने सामर्थ्य कार्यक्रम के मुख्य छः घटकों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें – फिटनेस, प्रतिस्पर्धात्मकता, कला एवं संस्कृति, उद्यमिता, जागरूकता एवं नियंत्रण और सामाजिक मूल्यों के संवर्धन पर फोकस किया गया है। पहले घटक फिटनेस के तहत, युवाओं को नशे से बचाने और उनकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के मकसद से पंचायत स्तर पर ओपन जिम्नेजियम, खेल के मैदान, योग कोर्ट और सामुदायिक खेल आयोजनों पर बल दिया जाएगा।

    दूसरे घटक प्रतिस्पर्धात्मकता के अंतर्गत, बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करना शामिल है, जिसमें यूपीएससी कोचिंग, उच्च अध्ययन छात्रवृत्ति, पठन कक्ष और सेना प्रवेश परीक्षा की तैयारी में सहायता की जाएगी। तीसरे घटक  कला एवं संस्कृति में  कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए शिल्प, संस्कृति केंद्र, महोत्सव, उत्सव, सांस्कृतिक दौरे और भाषा पाठ्यक्रमों पर फोकस किया जाएगा।

    चौथे घटक उद्यमिता के तहत, आजीविका केंद्र, नौकरी मेले, स्वयं सहायता समूह सहयोग और कृषि आधुनिकीकरण पर बल दिया जाएगा। पाँचवे घटक जागरूकता और नियंत्रण में, नशा मुक्ति अभियान, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण और कुपोषण उन्मूलन पर काम किया जाएगा। छठे घटक सामाजिक मूल्य संवर्धन के तहत, महिला सशक्तिकरण, मूल्यपरक शिक्षा कैंप, रक्तदान शिविर और सामुदायिक सेवा गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

    इस अवसर पर हिमकैप्स कॉलेज के चेयरमैन विक्रमजीत सिंह, प्रधानाचार्य नर्सिंग कार्तिक सैलवी, प्रधानाचार्य लॉ जसवंत सिंह सहित कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थीगण मौजूद रहे।

  • Punjab : रिश्वत लेने के आरोप में Inspector Jatinderpal Singh गिरफ्तार

    Punjab : रिश्वत लेने के आरोप में Inspector Jatinderpal Singh गिरफ्तार

    चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आबकारी और कर विभाग, पंजाब के कपूरथला में तैनात दो कर्मचारियों, जतिंदरपाल सिंह, इंस्पेक्टर और संजीव मलहोत्रा, क्लर्क के खिलाफ 10,000 रुपये रिश्वत लेने और 20,000 रुपये की और रिश्वत मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। इस मामले में इंस्पेक्टर जतिंदरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और कल उसे अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुहल्ला कियामपुरा, कपूरथला शहर के निवासी नीरज शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह कपूरथला शहर के कियामपुरा में बिजली के सामान की एक दुकान चला रहा है और उसने मार्च महीने में एक कूलर बेचा था। किसी कारणवश कूलर खरीदने वाले ग्राहक के साथ विवाद हो गया, जिसके निपटारे के लिए उक्त दोनों कर्मचारियों ने दखल दिया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त दोनों कर्मचारियों ने उसे मोबाइल फोन पर अपने लेखाकार के पास कार्यलय आने के लिए कहा, जहां बिल में अनियमितताओं के निपटारे के लिए 45,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई।

    शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि इसके बाद क्लर्क संजीव मलहोत्रा ने व्हाट्सएप कॉल पर उससे एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की, लेकिन सौदा 30,000 रुपये में तय हो गया। उसने अगले दिन पहली किश्त के रूप में 10,000 रुपये दे दिए और अब वह बाकी 20,000 रुपये की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के साथ फोन पर हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर सबूत के रूप में विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया।

    प्रवक्ता ने बताया कि जांच के बाद शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं, क्योंकि ये मौखिक सबूत के रूप में प्रस्तुत की गई रिकॉर्ड की गई बातचीत के साथ मेल खाते हैं। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 17 दिनांक 14.8.24 को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 और आईपीसी की धारा 384, 120-बी के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी इंस्पेक्टर जतिंदरपाल सिंह को आज उसके कार्यालय कपूरथला से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी संजीव मलहोत्रा को गिरफ्तार करने की कोशिश जारी हैं।

  • हरोली के रामपुर पुल पर एलइडी लाइट चुराने के आरोप में तीन गिरफ्तार

    हरोली के रामपुर पुल पर एलइडी लाइट चुराने के आरोप में तीन गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना से हरोली सड़क पर रामपुर पुल पर लगी एलइडी लाइट्स चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा है। दरअसल 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के मध्य नजर रामपुर पुल को प्रशासन द्वारा तीन रंगों की एलईडी लाइट्स लगाकर सजाया गया था। पुलिस ने भी 14 ओर 15 अगस्त की रात को एक पुलिस टीम पैट्रोलिंग हेतु लगा रखी थी। परंतु चोरों ने पुलिस के राउंड पर बापिस जाते ही एलईडी लाइटों पर हाथ साफ साफ़ करना शुरू कर दिया। कुछ  लाइटों का पल भर में बंद होना शुरू हुआ तो संबंधित ठेकेदार तथा वहां पर नियुक्त किए गए चौकीदारों को इसकी भनक लगी और एलईडी लाइट को चोरी कर रहे तीन युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। हरोली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों से पूछताछ की तथा बाद में उनको गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने उनसे चोरी की हुई 4 लाइट रिकवर कर ली है।  तीनों आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है । तीनों में एक नाबालिक युवक भी है जिसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के पास पेश किया जा रहा है।
    आरोपियों की पहचान सुलेन्द्र (21)पुत्र चन्द्रपाल निवासी गांव उदयपुर डा0 व तह0 विलारी जिला मुरादावाद यूपी
     सन्तोष (19)पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव उदयपुर डा0 व तह0 विलारी जिला मुरादावाद यूपी व वाल अपचारी(17) निवासी  विहार के रूप में हुई है।
    पुलिस थाना प्रभारी सुनील सांख्यान ने मामला दर्ज होने और आरोपीयों को गिरफ्तार करने की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस पूछताछ में पता चला है कि तीनों आरोपी रामपुर के नजदीक ही प्राइवेट क्वार्टर लेकर अपने परिवारों के साथ मिलकर रहते हैं तथा तीनों मिलकर एक बाइक पर लाइट चुराने हेतु रामपुर पुल पर पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपियों की बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। तीनों ही आरोपी यूपी और बिहार के रहने वाले हैं जोकि पेखुवाला  तथा ऊना के इलाकों में मजदूरी का काम करते हैं। थाना प्रभारी ने आम जनता से निवेदन किया है कि किसी भी बाहरी राज्य के व्यक्ति को कोई भी मकान मालिक बिना पुलिस पंजीकरण के अपने घर में ना रखें अन्यथा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
  • Punjab News: ठगी के मामले में West Way Visa Immigration के मालिक और मैनेजर पर FIR दर्ज

    Punjab News: ठगी के मामले में West Way Visa Immigration के मालिक और मैनेजर पर FIR दर्ज

    लुधियानाः पंजाब में ठगी ट्रैवल एजेंटों के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला फिरोज गांधी मार्केट स्थित वेस्ट वे वीजा इमिग्रेशन ऑफिस से सामने आया है। जहां वीजा इमिग्रेशन के मालिक और मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी फर्जी लाइसेंस बनाकर विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे।

    बताया जा रहा है कि आरोपी विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों से ठगी कर चुके है। जिसकी पुलिस को कई शिकायतें भी मिली थी। आरोपियों के खिलाफ 4 एफआईआर दर्ज है। इस मामलों की जांच असिस्टेंट एसीपी सिविल लाइंस जतिन बंसल को सौंपी गई थी। ACP सिविल लाइन जतिन बंसल ने बताया कि आरोपी मनीष कुमार वेस्ट वे इमिग्रेशन का मालिक है और धनवंत सिंह ऑफिस में मैनेजर है। पुलिस को उनके खिलाफ शिकायत मिली थी और जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने न सिर्फ लोगों से पैसे ठगे हैं बल्कि उनके पास जाली लाइसेंस भी है।

    वे जाली लाइसेंस के जरिए इमिग्रेशन ऑफिस चला रहे थे। वहीं अब वेस्ट वे वीजा के मालिक मनीष कुमार और मैनेजर धनवंत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी के लिए सजा), 467 (मूल्यवान सुरक्षा, वसीयत आदि की जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी) और 471 (जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को असली के तौर पर इस्तेमाल करना) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत दर्ज की गई है।

    पहली एफआईआर अर्जुन नगर, करबरा चौक निवासी रवि कुमार की शिकायत पर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह और उसका परिवार विदेश जाना चाहते थे, जिसके नाम पर आरोपियों ने उनसे 21 लाख रुपए ले लिए। लेकिन पैसे मिलने के बाद आरोपी प्रक्रिया को टालते रहे। आरोपियों ने न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए।

    इसी तरह जालसाजों ने गिल रोड स्थित दशमेश नगर की पवनदीप कौर से 10 लाख रुपए ठग लिए। महिला और उसका पति विदेश जाना चाहते थे, जिसके लिए आरोपियों ने उनसे पैसे तो ले लिए, लेकिन विदेश नहीं भेजा।

    तीसरी पीड़िता जिसकी शिकायत पर तीसरी एफआईआर दर्ज की गई है, वह होशियारपुर की किरणप्रीत कौर है। महिला ने बताया कि वह और उसका पति अमेरिका जाना चाहते थे। इसके लिए आरोपियों ने उनसे 8.50 लाख रुपये लिए, लेकिन पैसे लेने के बाद वादा पूरा नहीं किया।

    चौथी एफआईआर संगरूर की सुखवीर कौर की शिकायत पर दर्ज की गई है, जिसने आरोपियों के हाथों 10 लाख रुपए गंवा दिए। महिला और उसका पति यूनाइटेड किंगडम जाना चाहते थे। एसीपी सिविल लाइंस जतिन बंसल ने बताया कि आरोपी मनीष कुमार वेस्ट वे इमिग्रेशन का मालिक है और धनवंत सिंह ऑफिस का मैनेजर है। पुलिस को इनके खिलाफ शिकायत मिली थी और जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने न सिर्फ लोगों से पैसे ठगे हैं बल्कि उनके पास फर्जी लाइसेंस भी है। वे फर्जी लाइसेंस के जरिए इमिग्रेशन ऑफिस चला रहे थे।

  • Jalandhar News: Tanda फाटक के पास बाइक चोरी करते चोर काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Tanda फाटक के पास बाइक चोरी करते चोर काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में दिन दहाड़े स्नेचिंग की वारदातों के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला टांडा फाटक के नजदीक से सामने आया है। जहां स्नेचरों द्वारा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को 3 स्नेचर मास्टर चाबी लगा रहे थे, जिन्हें लोगों ने रंगे हाथ काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने स्नेचरों की जमकर छित्तर परेड की। मामले की जानकारी देते हुए बाइक मालिक अमित कुमार ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा 4 स्नेचर मास्टर चाबी लगाकर बाइक लेकर फरार होने लगे थे।
    इस दौरान एक स्नेचर पहले ही मौके से फरार हो गया, जबकि 3 स्नेचरों को मौके पर काबू कर लिया गया। व्यक्ति ने बताया कि स्नेचरों के बैग की तालाशी दौरान बाइक में से प्लास, चाकू बरामद हुए। व्यक्ति ने बताया कि उक्त स्नेचर माता रानी से माथा टेककर आए है। इस दौरान लोगों ने स्नेचरों की जमकर छित्तर परेड करके घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस स्नेचरों को काबू करके थाने ले गई।
  • Punjab News: करंट लगने से डेयरी के कर्मचारी की मौत

    Punjab News: करंट लगने से डेयरी के कर्मचारी की मौत

    बठिंडाः जिले के बल्ला राम से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गली नंबर 10/17 के समीप एक डेयरी में करंट लगने से कर्मचारी बेहोश हो गया। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियर एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे और करंट लगने से झुलसे कर्मी को सिविल अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया।

    लेकिन डॉक्टरों द्वारा उसे कर्मी को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय विशाल ( पुत्र बाबू राम निवासी बल्ला राम नगर के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने नंगे पैर बारिश में गीली जगह पर रखे ग्राइंडर को हाथ लगाया था। इस दौरान करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया और उसकी मौत हो गई।

  • Punjab : निशान साहिब की बेअदबी मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसर – निशान साहिब की बेअदबी का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें गांव गुरु की वडाली में एक खेत में लगे निशान साहिब को ट्रेक्टर की मदद से हटा दिया गया। हटाने के बाद इस पर विवाद शुरू हुआ।  इस दौरान निशान साहिब को काफी नुकसान पहुंचाया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसके बाद सिख संगठनों के नेता और धार्मिक नेता मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन से मांग की।

    पत्रकारों से बातचीत में सिख नेता और संत सिपाही लुधियाना के नेता दविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि जब उन्होंने ये तस्वीरें देखीं तो उनका दिल टूट गया और उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन से बात की है और अब उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि वीडियो के जरिए यह मामला सामने आया। पुलिस ने 295ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर छापेमारी भी की जा रही है।वहीं सिख समुदाय और वाल्मीकि समुदाय मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान पुलिस भी आश्वासन दे रही है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। अब देखना होगा कि पुलिस इन आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजती है।

  • बड़ी खबरः 4 जिलों के SP सहित 15 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    बड़ी खबरः 4 जिलों के SP सहित 15 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    इस जगह से पुलिस कमिश्नर का भी हुआ तबादला

    फरीदाबादः पंजाब के बाद हरियाणा में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर शुरू हो गया है। दरअसल, हरियाणा में विधानसभा चुनावों के ऐलान से ठीक पहले सरकार ने 15 पुलिस अफसरों का तबादला किया गया। 12 IPS और 3 हरियाणा पुलिस सर्विस के अधिकारी हैं। सरकार के आदेशों के मुताबिक फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य को हटा दिया गया है। उन्हें हम IG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी दी गई। वह एडमिनिस्ट्रेशन के भी IG होंगे। इसके अलावा पानीपत के SP अजीत सिंह शेखावत को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर लोकेंद्र सिंह पानीपत के नए एसपी होंगे। भिवानी के एसपी वरूण सिंगला को हटाकर नरेंद्र बिजारणिया को नया SP लगाया गया है। वरूण सिंगला अब कुरूक्षेत्र के नए एसपी होंगे। कुरूक्षेत्र में तैनात एसपी जशनदीप सिंह को केंद्रीय डेपुटेशन के लिए रिलीव कर दिया गया है। कैथल की एसपी उपासना को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह पर राकेश कालिया नए SP होंगे। इसके अलावा ओपी नरवाल को फरीदाबाद का नया पुलिस कमिश्नर लगाया गया है।