Punjab : निशान साहिब की बेअदबी मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर – निशान साहिब की बेअदबी का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें गांव गुरु की वडाली में एक खेत में लगे निशान साहिब को ट्रेक्टर की मदद से हटा दिया गया। हटाने के बाद इस पर विवाद शुरू हुआ।  इस दौरान निशान साहिब को काफी नुकसान पहुंचाया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसके बाद सिख संगठनों के नेता और धार्मिक नेता मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन से मांग की।

पत्रकारों से बातचीत में सिख नेता और संत सिपाही लुधियाना के नेता दविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि जब उन्होंने ये तस्वीरें देखीं तो उनका दिल टूट गया और उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन से बात की है और अब उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि वीडियो के जरिए यह मामला सामने आया। पुलिस ने 295ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर छापेमारी भी की जा रही है।वहीं सिख समुदाय और वाल्मीकि समुदाय मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान पुलिस भी आश्वासन दे रही है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। अब देखना होगा कि पुलिस इन आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *