Home Government News>Himachal Govt मुख्यमंत्री से Taxi एवं Truck Operators के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री से Taxi एवं Truck Operators के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

0
मुख्यमंत्री से Taxi एवं Truck Operators के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज कांगड़ा जिला के विभिन्न टैक्सी एवं ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज कांगड़ा एयरपोर्ट पर भेंट की। मुख्यमंत्री ने यूनियन के पदाधिकारियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने कांगड़ा जिले में आरटीओ तथा एमवीआई के माध्यम से भी फिलहाल कमर्शियल वाहनों के लिए मैनुअल फिटनेस टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पहाड़ी राज्यों की व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए इस विषय को केन्द्र सरकार के समक्ष उठाया गया है।

प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के अध्यक्ष विक्की पठानिया, करतार पठानिया, मेहर सिंह ठाकुर, मोहिंदर सिंह, संजय शर्मा, कार्तिक शर्मा, कुलजीत राणा, नीका राम, कर्मा, अशोक शर्मा तथा कपिल शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here