Home Government News>Himachal Govt मुख्यमंत्री ने नाविक आदित्य शर्मा के निधन पर किया शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री ने नाविक आदित्य शर्मा के निधन पर किया शोक व्यक्त

0
मुख्यमंत्री ने नाविक आदित्य शर्मा के निधन पर किया शोक व्यक्त

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हॉर्मुज स्टेªट में अमेरिकी हमले के दौरान एक तेल टैंकर पर कार्यरत नाविक आदित्य शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आदित्य शर्मा हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र के निवासी थे।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here