Home Government News>Himachal Govt सिरमौर हादसे पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का शोक संदेश, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

सिरमौर हादसे पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का शोक संदेश, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

0
सिरमौर हादसे पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का शोक संदेश, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सिरमौर जिला के हरिपुरधार के पास हुए एक निजी बस के दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

शिक्षा मंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने को कहा। रोहित ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here