Home Government News>Himachal Govt शिक्षा मंत्री ने आनी में हुई दुखद घटना पर जताया शोक

शिक्षा मंत्री ने आनी में हुई दुखद घटना पर जताया शोक

0
शिक्षा मंत्री ने आनी में हुई दुखद घटना पर जताया शोक

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में हुई दुखद घटना में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद हृदय विदारक है और पूरे समुदाय के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करने की भी कामना की। रोहित ठाकुर ने स्थानीय प्रशासन को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने तथा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here