Blog

  • Punjab News: मृतक के नाम परमिट जारी करने के आरोप में RTA दफ्तर के बाहर ट्रांसपोर्टरों का धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: मृतक के नाम परमिट जारी करने के आरोप में RTA दफ्तर के बाहर ट्रांसपोर्टरों का धरना, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के परिवहन कार्यालय (RTA) के बाहर मानसा जिले के ट्रांसपोर्टरों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि RTA बठिंडा ने गंभीर धांधली करते हुए एक मृत व्यक्ति के नाम पर वाहन परमिट जारी किया है। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि यह मामला केवल भ्रष्टाचार तक सीमित नहीं, बल्कि सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ और नियमों की खुली अवहेलना है।

    एक ट्रांसपोर्टर ने बताया, “उन्होंने जब RTA के अधिकारी से जानकारी मांगी तो पता चला कि जिनके नाम पर परमिट जारी हुआ है, उस व्यक्ति की 2 साल पहले ही मौत हो चुकी हैं। ऐसे में यह स्पष्ट है कि विभाग में रिश्वत लेकर फर्जीवाड़ा किया गया है।”

    दूसरी धरने के जवाब में RTA के अधिकारी गगनदीप सिंह ने सभी आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली पूरी तरह पारदर्शी है और कोई भी परमिट नियमानुसार ही जारी किया जाता है। उन्होंने कहा, “यदि किसी ट्रांसपोर्टर को किसी भी तरह की आपत्ति है, तो वह प्रमाण सहित लिखित शिकायत दे। हम जांच के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन बेबुनियाद आरोपों से विभाग की छवि खराब करने की कोशिश न की जाए।”

    विरोध कर रहे ट्रांसपोर्टरों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और यदि अधिकारी दोषी पाए जाएं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। धरना समाप्त करते हुए ट्रांसपोर्ट यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

  • Jalandhar News: भाभी ने एजेंट से मिलकर विदेश में 4 लाख में बेची युवती, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भाभी ने एजेंट से मिलकर विदेश में 4 लाख में बेची युवती, देखें वीडियो

    संत सींचेवाल की मदद से ओमान से लौटी पीड़िता ने बताई दर्दभरी दास्तां

    जालंधर, ENS: जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक भाभी ने एजेंट के साथ मिलकर युवती को विदेश में 4 लाख रुपए में बेच दिया। मिली जानकारी के अनुसार युवती,परिवार की आर्थिक मजबूरियों के कारण नौकरी की खोज में ओमान गई थी, जहां वह मानवीय तस्करी का शिकार हो गई। बाद में पता चला कि उसकी भाभी ने एक एजेंट के साथ मिलकर उसे 4 लाख रुपये में बेच दिया। विदेश में पीड़िता 2 माह तक सड़कों पर भटकती रही। पीड़िता ने बताय कि उसे वहां गंभीर अत्याचार, असमान व्यवहार और जान से मारने की धमकियों का सामना करना पड़ा। वहीं अब राज्यसभा सदस्य संंत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से वह वतन वापिस पहुंची। किसी तरह उसने अपने परिवार से संपर्क किया। पीड़िता के मुताबिक ओमान में उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब की करीब 20 लड़कियां एक पार्क में नरक जैसी जिंदगी जी रही हैं। पीड़िता ने बताया कि उसने अपने घर की मजबूरियों को देखकर सब सहन कर लिया था, लेकिन जब उसकी बिना वजह पिटाई करनी शुरू हो गई तब उसकी हदें पार हो गई। पीड़िता ने बताया कि ओमान में उसे लंबे समय तक दिन-रात काम करने के लिए मजबूर किया गया, न तो वेतन दिया गया और न ही पूरा खाना दिया जाता था। उसने बताया कि अत्याचार के विरोध में उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं और मनमानी करने के लिए मजबूर किया गया। पीड़िता ने कहा कि किसी तरह वह बच कर वहां से निकलने में कामयाब हुई। जिसके बाद वह 2 महीनों तक ओमान की सड़कों पर भटकनी पड़ी जहां उसके लिए कोई सहारा नहीं था।पीड़िता ने यह भी खुलासा किया कि ओमान में उसकी जैसी लगभग 20 और लड़कियां यूपी, बिहार और पंजाब की हैं, जो एक पार्क में नरक जैसी जिंदगी जी रही हैं। जिनकी जिंदगी हर समय खतरे में हैं। एक भयावह दृश्य का जिक्र करते हुए पीड़िता ने बताया कि एक लड़की को उसकी आंखों के सामने सीधे पार्क में खींच कर उसके बाल पकड़ कर कार में बिठाया गया। इस घटना ने उसके मन को पूरी तरह से झकझोर दिया और उसकी वापसी की उम्मीद को खत्म कर दिया। फिर किसी तरह पीड़िता ने अपने परिवार से संपर्क किया और अपने पति को सारी जानकारी दी। संत सीचेवाल की मदद से विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के सहयोग से तुरंत कार्रवाई हुई, जिसके चलते 10 दिनों के भीतर पीड़िता की सुरक्षित वापसी संभव हुई। पीड़िता और उसके परिवार ने संत सीचेवाल और भारतीय सरकार का हृदय से धन्यवाद किया। पत्रकारों से बातचीत में राज्यसभा सदस्य संंत बलबीर सिंह सीचेवाल ने गहरी सहानुभूति व्यक्त कर कहा कि बिना माओं-बाप की बेटी को उसकी ही सखी भाभी के द्वारा इस तरह फंसाने का मामला इस बात को स्पष्ट करता है कि लालच कितने हद तक हमारे मनों में घर कर गया है। उन्होंने विदेशी मंत्रालय और भारतीय दूतावास का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि जब तक मानव तस्करी करने वाले गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई और लगाम नहीं लगाई जाती, तब तक परिस्थितियों में बदलाव नहीं आ सकता। उन्होंने पंजाब के लोगों को भी ऐसे गिरोहों और खासकर रिश्तेदारों से बचने की अपील की, जो विदेश जाने के बड़े-बड़े सपने दिखाते हुए लड़कियों को अरब मुल्कों में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि घर से निकले के बाद परिवार ने उस पर झूठा चोरी का इल्जाम लगा दिया था, जिस कारण उससे ओमान से बाहर निकलना और भी मुश्किल हो गया और उसने यह भी बताया कि यह तरीका वहां और लड़कियों के साथ भी इस्तेमाल किया जा रहा है, जो इंसाफ की तलाश में अभी भटक रही हैं।
  • श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान महायज्ञ का गोंदपुर जयचंद में दिव्य-भव्य शुभारंभ

    श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान महायज्ञ का गोंदपुर जयचंद में दिव्य-भव्य शुभारंभ

    उपमुख्यमंत्री के निवास से निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का दिखा अद्वितीय संगम

    ऊना/सुशील पंडित: गोंदपुर जयचंद में सोमवार को भक्तिमय वातावरण में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा एवं ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की आत्मिक शांति एवं मोक्ष की प्राप्ति हेतु आयोजित किया जा रहा है।

    कार्यक्रम की शुरुआत उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के गोंदपुर स्थित निवास से निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जो गोंदपुर कम्युनिटी सेंटर तक पहुंची। इस पावन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पूरे मार्ग में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनुपम संगम देखने को मिला।

    कथा स्थल पर पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कथा व्यास अनंत श्री विभूषित परम पूज्य संत स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज का शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर उनकी सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री ने समस्त पूज्य संतों एवं ब्राह्मणों का पारंपरिक रूप से टोपी और शाल पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

    प्रथम दिवस की कथा में स्वामी श्री राजेंद्र दास महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा श्रवण के माहात्म्य एवं फलश्रुति का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रस में सराबोर किया। कथा के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद एवं भंडारे का पावन लाभ प्राप्त किया। गौरतलब है कि यह श्रीमद् भागवत कथा 29 जून तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।

  • मानसून के साथ आता है खतरा! इन कीड़ों से रहें सावधान

    मानसून के साथ आता है खतरा! इन कीड़ों से रहें सावधान

    मानसून के मौसम में नमी और बारिश की वजह से कई प्रकार के कीड़े-मकोड़े और जीव सक्रिय हो जाते हैं। इनमें से कुछ कीड़े मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक (जानलेवा तक) साबित हो सकते हैं। नीचे ऐसे कुछ सामान्य कीटों की सूची दी गई है जो मानसून में अधिक देखे जाते हैं और जिनसे सावधान रहने की जरूरत है:

    मानसून में नजर आने वाले खतरनाक कीड़े और उनकी हानियां:

    1. मच्छर (Mosquitoes)
    • बीमारियाँ: डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका वायरस
    • जोखिम: कुछ मामलों में डेंगू और मलेरिया जानलेवा हो सकते हैं
    • बचाव: मच्छरदानी, रिपेलेंट, पानी जमा न होने देना
    2. चींटियाँ (Especially लाल या काली बड़ी चींटियाँ)
    • बीमारियाँ: एलर्जी, त्वचा पर जलन या सूजन
    • जोखिम: कुछ प्रजातियां विषैली होती हैं; एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है
    3. बिच्छू (Scorpions)
    • जोखिम: डंक मारने पर तेज़ दर्द, सूजन और कुछ प्रजातियों में विष जानलेवा भी हो सकता है
    • इलाके: गीले और अंधेरे स्थानों में छिपे रहते हैं (जूतों में, पत्थरों के नीचे)
    4. सांप (Snakes)
    • जोखिम: मानसून में सांप बाहर निकलते हैं; ज़हरीले सांप का डसना जानलेवा हो सकता है
    • सावधानी: झाड़ी या कीचड़ भरे इलाकों में सतर्कता रखें
    5. तिलचट्टे (Cockroaches)
    • बीमारियाँ: टाइफाइड, डायरिया, फूड पॉइजनिंग
    • जोखिम: खाने-पीने की चीजों को दूषित करते हैं
    6. जोंक (Leeches)
    • जोखिम: खून चूसती हैं, और कभी-कभी इंफेक्शन फैला सकती हैं
    • इलाके: गीली मिट्टी, दलदली क्षेत्र

    >मानसून में बचाव के लिए टिप्स:

    • घर के आसपास पानी जमा न होने दें
    • कीटनाशक का उपयोग करें
    • पूरी आस्तीन वाले कपड़े पहनें
    • घर साफ-सुथरा और सूखा रखें
    • जूते पहनकर ही बाहर निकलें
    • बिस्तर पर मच्छरदानी लगाएं
  • धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत बीटन पंचायत में विशेष शिविर 26 जून को

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना जिले के हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायत बीटन में ‘धरती आबा जनभागीदारी अभियान’ के अंतर्गत 26 जून को विशेष ग्राम सभा एवं सैचुरेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा।उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि यह अभियान केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार 15 से 30 जून तक देशभर में चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजातीय क्षेत्रों और विशेष रूप से सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर समुदायों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की शत-प्रतिशत जानकारी व लाभ पहुँचाना है।

    इसी के तहत बीटन पंचायत में आयोजित होने वाले शिविर में आधार नामांकन एवं ई-केवाईसी, आयुष्मान भारत, पीएम किसान, जनधन योजना, सामाजिक सुरक्षा प्रमाण पत्र, राशन कार्ड जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही स्वास्थ्य जांच, वृक्षारोपण इत्यादि गतिविधियां और योग सत्र एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित होंगी। उपायुक्त ने बताया कि अभियान के सफल संचालन को लेकर सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं । उन्हें अपने प्रतिनिधियों को शिविर में अनिवार्य रूप से भेजने और समन्वित प्रयासों से लाभार्थियों को सेवाएं उपलब्ध करवाने को कहा गया है। साथ ही, सीएससी और स्वयं सहायता समूहों को भी डिजिटल सेवाओं और जन जागरूकता गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि सभी विभागों को अपनी गतिविधियों से जुड़ी रिपोर्ट, कवरेज और फोटोग्राफ्स 1 जुलाई तक डीआरडीए ऊना को सौंपनी होगी। इसके अतिरिक्त, अभियान की व्यापक जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर भी बल दिया गया है।

  • Punjab News: पुलिस स्टेशन से 50 मीटर दूर हमलावारों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस स्टेशन से 50 मीटर दूर हमलावारों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, देखें वीडियो

    ज़ीरकपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला तहसील रोड पर गोलियां चलने का सामने आया है। जहां मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। हैरानी की बात यह है कि यह घटना पुलिस स्टेशन से मात्र 50 मीटर की दूरी पर हुई। जानकारी के अनुसार, प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाले जगतार सिंह गांव खेड़ी तहसील कार्यालय के पास मौजूद थे।

    इस दौरान वह कागजी कार्रवाई पूरी करवाने के लिए आए हुए थे। वहीं दस्तावेज़ केंद्र के बाहर मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उस पर गोली चला दी। घटना में प्रॉपर्टी डीलर के कंधे पर गोली लगी। घायल अवस्था में प्रॉपर्टी डीलर को स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावरों ने हेलमेट पहने थे और वारदात के बाद फरार हो गए। सूचना मिलते ही ज़ीरकपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि प्रॉपर्टी डीलर जैसे ही दोपहिया वाहन से उतरा तो बाइक सवार हमलावार गोली चलाकर मौके से फरार हो गए। ऐसा लग रहा है कि हमलावर प्रॉपर्टी डीलर की रेकी करते हुए आ रहे थे। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • कुटलैहड़ भाजपा मंडल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि पर रखा कार्यक्रम, भुट्टो ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

    कुटलैहड़ भाजपा मंडल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि पर रखा कार्यक्रम, भुट्टो ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता,इतिहास के पन्नो में दर्ज है उनका बलिदान: भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ के बंगाणा में स्थित भाजपा कार्यालय, बंगाणा में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 76वीं पुण्यतिथि पर एक विशेष श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कुटलैहड़ भाजपा मंडल द्वारा किया गया, जिसमें कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दिवंगत श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी दूरदर्शिता, बलिदान और राष्ट्रहित पर बल दिया। समारोह की शुरुआत भाजपा मंडल के अध्यक्ष  राजेंद्र मलांगड़ की अध्यक्षता में हुई। भाजपा कार्यालय बंगाणा में उपस्थित कार्य कर्ताओं, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवा मोर्चा सदस्यों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की।

    भुट्टो ने कहा कि श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान की शहादत को भारत आज भी नहीं भूला है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1953 में जम्मू-कश्मीर में अधिकारपूर्वक प्रवेश करने के कारण मुखर्जी ने जो बलिदान दिया, वह भारतीय राष्ट्रीयता के लिए जगजाहिर है।उन्होंने कहा कि अखंड भारत की नींव रखने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी को ही आज भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाना उचित है। उनकी दूरदर्शिता ने भाजपा को एक वैश्विक राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि डॉ. मुखर्जी ने ‘एक देश, एक विधान, एक निशान, एक प्रधान’ का नारा देकर जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के खिलाफ आवाज उठाई और उसके विरोध में संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

    इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और सभी ने डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन, उनके संघर्ष और उनके बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव अमर रहेगा। दविंदर भुट्टो ने अंत में कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के लिए सदैव तत्पर रहें। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, उपाध्यक्ष राज कुमार मनकोटिया, सूरम सिंह, प्यारे लाल के साथ अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

  • Haryana News: जनरल परेड में DCP ने ईआरवी चालकों को दी सख्त हिदायतें

    Haryana News: जनरल परेड में DCP ने ईआरवी चालकों को दी सख्त हिदायतें

    पंचकूलाः पुलिस लाइन में सुबह जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस उपायुक्त पंचकूला सृष्टि गुप्ता और पुलिस उपायुक्त अपराध एवं यातायात अमित दहिया ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूदा पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, अनुशासन और ड्यूटी के प्रति उनकी तत्परता का जायजा लिया तथा कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ करने की प्रेरणा दी।

    इस अवसर पर डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल) चालकों को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचना अनिवार्य है। उन्होंने ईआरवी स्टाफ को अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी और सतर्कता से निभाने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय पर मौके पर पहुंचना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

    परेड के दौरान लाइन अफसर सब इंस्पेक्टर अजब सिंह एवं असिस्टेंट सीडीआई एएसआई हरदयाल सिंह के नेतृत्व में जवानों ने दंगा नियंत्रण (रायट कंट्रोल) उपकरणों के साथ अभ्यास किया। अभ्यास के अंतर्गत दंगा नियंत्रण की रणनीति, भीड़ नियंत्रण के तरीके और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया का पूर्वाभ्यास किया गया। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक दौड़ में भी भाग लिया, जिससे उनकी फिजिकल फिटनेस पर बल दिया गया।

    जनरल परेड के समापन पर डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से फीडबैक प्राप्त किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक सुधारों को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए और आश्वासन दिया कि पुलिस बल की कार्यक्षमता और सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। इस परेड के माध्यम से पंचकूला पुलिस ने न केवल अनुशासन और तत्परता का परिचय दिया, बल्कि आपदा प्रबंधन और आपात प्रतिक्रिया की अपनी तैयारी का भी प्रदर्शन किया।

  • Punjab News: राज्यसभा में जाने को लेकर अरविंद केजरीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: राज्यसभा में जाने को लेकर अरविंद केजरीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः वेस्ट हलके में हुए उपचुनाव में आप पार्टी के संजीव अरोड़ा ने 10 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की। संजीव अरोड़ा की जीत के बाद एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा में जाने की अटकलें तेज हो गई। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। दरअसल, संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल को मैदान में उतारे जाने की खबरें सामने आ रही थी। अब मीडिया के सामने आकर खुद अरविंद केजरीवाल ने इस बात से इनकार किया है। राज्यसभा में जाने को लेकर चल रही अटकलों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, मुझे कई बार राज्यसभा भेजा गया है।

    मैं आपको बताना चाहता हूँ कि मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं। पार्टी की राजनीतिक मामलों की कमेटी यह फैसला करेगी कि किसे नामित करना है। वहीं संजीव अरोड़ा के जीत के बाद आप पार्टी में जबरदस्त उत्साह है और वरिष्ठ नेता खुश नजर आ रहे हैं। कार्यकर्ता पार्टी के मुख्यालय में जीत का जश्न मना रहे हैं। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात सीट और पंजाब की लुधियाना पश्चिमी सीट पर आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर आप सभी को बधाई।

    गुजरात और पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद। दोनों जगहों पर जीत पिछली चुनावों की तुलना में लगभग दोगुने अंतर से हुई है। अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में हुई उपचुनावों में पार्टी के प्रभावशाली प्रदर्शन का जश्न मनाते हुए यह घोषणा की कि ये नतीजे 2027 में पंजाब और गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सेमीफाइनल का संकेत देते हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, लड़ी गई 5 सीटों में से, ‘आप’ ने दो जीती हैं – एक गुजरात में और एक लुधियाना में शामिल है।

  • Punjab News: मेला बंद करवाने पर भड़की संगत, माहौल बिगड़ता देख भागी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: मेला बंद करवाने पर भड़की संगत, माहौल बिगड़ता देख भागी पुलिस, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के अधीन आते गांव महमदवाल में उस समय माहौल गरमा गया। जब माहिलपुर पुलिस ने गांव में ही धार्मिक स्थल बाबा ख्वाजा पीर की जगह पर हो रहे मेले को बंद करवा दिया गया। इस दौरान मौके पर मेला देखने आई संगतों और गांववासियों में मेला बंद होने को लेकर गुस्सा देखने को मिला।

    संगतों और गांववासियों ने गुस्से में आकर माहिलपुर पुलिस की गाड़ी के सामने खड़े होकर थाना प्रमुख गगनदीप सिंह सेखों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर माहौल खराब होते देख माहिलपुर पुलिस भी मौके से भागती हुई कैमरों में कैद हो गई।