Blog

  • Punjab News: अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार पुलिस द्वारा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं देहात पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्तौल और कारतूस बरामद किए है। वहीं पुलिस ने युवक से मिली बाइक को भी जब्त किया है।

    पकड़े गए युवक से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है, उसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जानकारी के अनुसार मेहता थाना पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर पुल सुआ दयालगढ़ से सतिंदर पाल सिंह को गिरफ्तार किया है। सतिंदर पाल खेवराजपुटा का रहने वाला है।

    आरोपी के पास से एक पिस्तौल, मैगजीन, 4 कारतूस और एक बरामद बरामद की गई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनिंदर सिंह आईपीएस और डीएसपी जंडियाला रविंदर सिंह के नेतृत्व में की गई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मेहता में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 67 दर्ज कर दिया है। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • भारी वर्षा और बाढ़ के कारण जलमग्न हुआ स्कूल, बच्चों को निकाला सुरक्षित बाहर

    भारी वर्षा और बाढ़ के कारण जलमग्न हुआ स्कूल, बच्चों को निकाला सुरक्षित बाहर

    बीजिंगः दक्षिण चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में भारी वर्षा और बाढ़ के कारण जलमग्न एक स्कूल से 400 से अधिक 9वी कक्षा के छात्रों और 30 शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ये स्कूल सीनियर हाई स्कूल प्रवेश परीक्षा से ठीक एक दिन पहले जलमग्न हो गया है।

    भारी बारिश के कारण तिआन’ए काउंटी के एथनिक हाई स्कूल में अचानक बाढ़ आ गयी। निचले इलाके में स्थित होने के कारण स्कूल में पानी भर गया। बाद में, सभी को एक अन्य स्कूल में स्थानांतरित किया गया जहां पर वैकल्पिक परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। चीन के मौसम विभाग के अनुसार यहां अगले तीन दिनों तक और बारिश होने के आसार हैं।

  • आवारा कुत्तों का आतंकः 7 बच्चों सहित कई लोग हुए घायल, देखें वीडियो

    आवारा कुत्तों का आतंकः 7 बच्चों सहित कई लोग हुए घायल, देखें वीडियो

    खरगोन: मध्य प्रदेश में खरगोन कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय नगर सहित आसपास के मोहल्लों में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। आवारा कुत्तों ने कई लोंगो पर हमला कर दिया। इस दौरान कुत्तों के हमले में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में से 7 मासूम बच्चे भी शामिल हैं जिनके गाल, सिर, चेहरे और अन्य जगह काटने से बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बच्चों सहित सभी घायलों का जिला अस्पताल में ईलाज जारी है।

    बता दें कि, एक के बाद एक परिजन अपने घायल मासूम बच्चों को खून से लथपथ लेकर पहुंचे तो जिला अस्पताल में चीख पुकार मच गई। इस दौरान कुत्तों ने अधिकांश बच्चों के चेहरों को निशाना बनाया। जिसके बाद सभी बच्चों के चेहरों पर डाक्टरों द्वारा टांके लगाए गए हैं। घायल बच्चों को ट्रामा सेंटर के वार्ड में आब्जर्वेशन में रखा गया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने बताया कि, उनके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे तभी कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। यही नहीं कुत्तों के झुंड द्वारा अनेक मोहल्ले में भी बड़े बुजुर्गो पर भी हमला कर दिया।

    गौर हो कि एक के बाद एक परिजन अपने घायल मासूम बच्चों को खून से लथपथ लेकर पहुंचे तो जिला अस्पताल में चीख पुकार मच गई। इस दौरान कुत्तों ने अधिकांश बच्चों के चेहरों को निशाना बनाया। जिसके बाद सभी बच्चों के चेहरों पर डाक्टरों द्वारा टांके लगाए गए हैं। घायल बच्चों को ट्रामा सेंटर के वार्ड में आब्जर्वेशन में रखा गया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने बताया कि, उनके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे तभी कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। यही नहीं कुत्तों के झुंड द्वारा अनेक मोहल्ले में भी बड़े बुजुर्गो पर भी हमला कर दिया।

     
  • भारत में नहीं रिलीज होगी Diljit Dosanjh की Sardaar Ji-3 Movie

    भारत में नहीं रिलीज होगी Diljit Dosanjh की Sardaar Ji-3 Movie

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ की नई फिल्मी Sardaar Ji-3 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सरदार जी-3 फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी। दिलजीत दोसांझ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से सरदार जी-3 का ट्रेलर शेयर किया। 27 जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी से विवाद शुरू हो चुका है। व्हाइट हिल स्टूडियोज़ ने घोषणा की है कि फैन्स द्वारा बेसब्री से प्रतीक्षित फिल्म सरदार जी 3 (शुक्रवार) 27 जून 2025 को विदेशों में रिलीज़ की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन अमर हुंदल ने किया है और इसके निर्माता गुणबीर सिंह, मनमोहर सिंह और दिलजीत हैं। इस घोषणा ने दुनियाभर के प्रशंसकों में काफी उत्साह जगा दिया है। एक शानदार कास्ट और मोहक कहानी वाली यह फिल्म एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव प्रदान करने का वादा करती है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज (FWICE)। के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि फिल्म को भारत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करने वाले हर प्रोड्यूसर और एक्टर को बैन किया जाएगा। दोसांझ भारत में कहीं परफॉर्म नहीं कर सकेंगे। बी.एन. तिवारी ने कहा है, ‘हमने उन पर बैन लगाया था इस फिल्म को रिलीज न करने के लिए। मैंने सुना है कि वो फिल्म फॉरेन में या पाकिस्तान में रिलीज कर रहे हैं। यदि इस तरीके से कोई भी हरकत करते हैं तो दिलजीत दोसांझ और उनकी प्रोडक्शन कंपनी व्हाइट लेदर हाउस और जितने भी प्रोड्यूसर हैं, सबको इंडिया में बैन करेंगे। यहां उनके कोई प्रोग्राम हो पाएंगे। ऐसी फिल्म को बनाने वाले और उसके साथ काम करने वाले को कभी माफी नहीं है। फेडरेशन पूरी तरह से सरदार जी-3 को बैन करता है। उन्होंने हमें बहुत खुशी है कि सरदार जी 3 27 जून को विदेशों में रिलीज़ हो रही है! हालांकि भारत में रिलीज़ को फिलहाल रोका गया है। हम आपके प्यार और धैर्य की सराहना करते हैं, और भारत में रिलीज़ की तारीख जल्द ही साझा की जाएगी। हम उम्मीद करते हैं कि आप यह फिल्म बड़ी स्क्रीन पर जरूर देखेंगे। जहां विदेशी रिलीज़ अगले सप्ताह विश्वव्यापी दर्शकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है, वहीं भारतीय प्रशंसक घरेलू रिलीज़ शेड्यूल पर और अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। व्हाइट हिल स्टूडियोज़ की और भी दिलचस्प घोषणाओं के लिएं जुड़े रहें। दरअसल, सोशल मीडिया पर लोग दिलजीत दोसांझ को ट्रोल कर रहे हैं। पहले फिल्म में आमिर की मौजूदगी की कोई पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन ट्रेलर में उनके आने के बाद अब हलचल मच गई है। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म में हानिया दिलजीत के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।
  • Punjab News: पराली से भरी ट्रॉली से बाइक की टक्कर में 2 दोस्तों की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: पराली से भरी ट्रॉली से बाइक की टक्कर में 2 दोस्तों की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक-फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर स्थित गांव निक्कोसरा में दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 2 दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों का मोटरसाइकिल सड़क के बीच पलटी पराली से भरी ट्राली से जा टकराया। मृतकों की पहचान मनजोत सिंह (15) पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव चक्क महिमा और शुभदीप सिंह (14) पुत्र राजबीर सिंह गांव निक्कोसरा के तौर पर हुई है।

    मृतक नौजवानों के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके बेटे दोनों दोस्त थे और यह बीती रात करीब 9 बजे गांव निकोसरा पेट्रोल पंप से तेल भरवाने जा रहे थे। रास्ते में पराली वाली ट्रॉली पलटी हुई थी, जिससे उनकी मोटरसाइकिल की भयावह टक्कर हुई और दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक नौजवानों के परिवार और स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से पलटी हुई इस ट्रॉली को ट्रैक्टर चालक वहीं छोड़कर अपना ट्रैक्टर लेकर चला गया था। यदि समय रहते इस सड़क को खाली कराया जाता तो यह बड़ा हादसा टाला जा सकता था।

    इस मौके पर मृतक नौजवानों के परिवार के सदस्य जहां रो-रोकर बुरी हालत में हैं, वहीं न्याय की मांग भी की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतक नौजवानों के शवों को अपने कब्जे में लेकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जो भी मृतक नौजवानों के परिवार के सदस्य बयान दर्ज कराएंगे, उसके अनुसार उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Ludhiana News: नतीजे जारी होने के बाद आशु और संजीव अरोड़ा का आया बयान, देखें वीडियो

    Ludhiana News: नतीजे जारी होने के बाद आशु और संजीव अरोड़ा का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः वेस्ट हलके की सीट पर हुए उपचुनाव में आप पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने 10 हजार 636 वोटों से जीत हासिल की। जारी हुए चुनाव के नतीजों में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु 24 हजार 542 वोटों से दूसरे नंबर पर रहे, जबकि भाजपा के उम्मीदवार जीवन गुप्ता 20 हजार 323 वोटों से तीसरे नंबर पर और शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार परोपकार सिंह घुम्मण 8203 वोटों से चौथे पर नबंर पर काबिज रहे।

    चुनाव में जीत हासिल करने के बाद संजीव अरोड़ा मीडिया के सामने आए, जहां उन्होंने कहा कि लोगों को इस जीत का श्रेय दिया। संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह जीत लोगों की जीत है और वेस्ट हलके के लोगों को बेस्ट विधायक मिल गया है। वहीं संजीव अरोड़ा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने उन्हें बधाई दी। कैबिनेट मंत्री बनने को लेकर संजीव अरोड़ा ने कहाकि यह फैसला पार्टी का है और पार्टी हाईकमान ही तय करेंगी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी ली।

    आशु ने कहा कि इस चुनाव को उनकी पार्टी ने एक तरफा चुनाव नहीं होने दिया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता द्वारा विक्टरी निशान दिखाए जाने को लेकर कहा कि इसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता, लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो वह उनकी छोटी सोच का नतीजा है। आशु ने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा करके टिकट दी थी। इस उपचुनाव में उनके द्वारा आप पार्टी को कांटे की टक्कर दी गई। ऐसे में वह चुनावों के नतीजे जारी होने के बाद हार की जिम्मेदारी अपने सिर लेते है।

  • Punjab News: कांग्रेस प्रधान Raja Warring सहित अन्य नेताओं ने BJP पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस प्रधान Raja Warring सहित अन्य नेताओं ने BJP पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब कांग्रेस को एकजुट करने और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पठानकोट में ‘जुड़ेगा ब्लॉक, जीतेगी कांग्रेस’ मुहिम शुरू की गई। कांग्रेस की इस मुहिम के दौरान पंजाब के अलग-अलग जिलों में रैलियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज पठानकोट के भोआ हलके में पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के नेतृत्व में एक विशेष रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में प्रताप सिंह बाजवा व पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा जैसे बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया।

    जिन्होंने न सिर्फ आम कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों को ब्लॉक स्तर पर व लोगों को एकजुट होकर एकत्रित होने का संदेश दिया, बल्कि मौजूदा पंजाब सरकार व भाजपा सरकार के खिलाफ कड़ा रुख भी अपनाया। उन्होंने पंजाब में बढ़ रहे अवैध खनन सहित अन्य मामलों को लेकर भी बात की। इस अवसर पर राजा वडिंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा, जोगिंदर पाल पूर्व विधायक ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा कि पठानकोट में अवैध खनन का बोलबाला है। पंजाब में लगातार गैंगस्टरों द्वारा कारोबारियों को धमकियां मिल रही है। इस दौरान पंजाबी दिवगंत गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर कहा कि अभी तक मूसेवाला के परिवार को इंसाफ नहीं मिला। मूसेवाला का परिवार इंसाफ को लेकर अभी तक कोर्ट के चक्कर काट रहा है।

  • Oppo K13x 5G Launch: जानें कीमत, Features और Specifications

    Oppo K13x 5G Launch: जानें कीमत, Features और Specifications

     Tech: Oppo ने हाल ही में Oppo K13x 5G को लॉन्च किया है, जो एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है, और इसमें कुछ शानदार फीचर्स दिए गए हैं। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं:

    > Oppo K13x 5G के फीचर्स:

    कैमरा: 50MP मुख्य कैमरा: Oppo K13x 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जो अच्छे फोटोग्राफी और वीडियो कैप्चर के लिए सक्षम है। इसमें कई फोटोग्राफी मोड्स और AI सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे आपके फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाया गया है। दो अन्य कैमरे: इसके अलावा, यह स्मार्टफोन कुछ और कैमरे भी ऑफर करता है, जैसे कि पोर्ट्रेट और वाइड एंगल शॉट्स के लिए सेकेंडरी कैमरे, जिनसे आपका फोटोग्राफी अनुभव और भी स्मार्ट हो सकता है। बैटरी: 6000mAh बैटरी: Oppo K13x 5G में आपको 6000mAh की विशाल बैटरी मिलती है, जो पूरे दिन की बैटरी लाइफ प्रोवाइड करने के लिए तैयार है। इससे आप लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, और मल्टीटास्किंग कर सकते हैं बिना चार्जिंग के बारे में चिंता किए। डिस्प्ले: 6.7-इंच FHD+ डिस्प्ले: फोन में 6.7 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले है, जो वाइड व्यू एंगल और शानदार रंगों के साथ वीडियो, गेम्स और कंटेंट को एन्जॉय करने का मौका देता है। प्रोसेसर: Dimensity 700 प्रोसेसर: इसमें MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G कनेक्टिविटी और तेज़ परफॉर्मेंस के लिए सक्षम है। गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भी यह प्रोसेसर सक्षम है। RAM और स्टोरेज: 6GB RAM और 128GB स्टोरेज: इस फोन में 6GB RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे microSD कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम: ColorOS 12.1 (Android 12): Oppo K13x 5G में ColorOS 12.1 UI है, जो एंड्रॉइड 12 पर आधारित है। यह स्मार्टफोन उपयोगकर्ता को एक सहज और कस्टमाइज़्ड अनुभव देता है। > Oppo K13x 5G की कीमत: इस स्मार्टफोन की कीमत लगभग ₹17,999 से ₹19,999 के बीच हो सकती है, जो कि वेरिएंट और ऑफ़र के हिसाब से बदल सकती है। > कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स:
    • 5G कनेक्टिविटी: 5G नेटवर्क के सपोर्ट के साथ, यह फोन उच्च-गति वाली इंटरनेट स्पीड का अनुभव कराता है।
    • फिंगरप्रिंट सेंसर: यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है, जिससे आपके डेटा की सुरक्षा बढ़ जाती है।
    • USB Type-C पोर्ट: चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
    निष्कर्ष: Oppo K13x 5G एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है जो उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे, विशाल बैटरी और 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। यदि आप एक अच्छा कैमरा फोन और मजबूत बैटरी चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
  • Himachal News: पुलिस ने काटे 399 वाहनों के चालान 

    Himachal News: पुलिस ने काटे 399 वाहनों के चालान 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 399  वाहनों के चालान काटे गए,जिनमें से 142 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 105200 /-रूपये वसूल किए।

    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 05 व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में 1000/-रुपये वसूल किए गए।इसी कड़ी में जिला ऊना में पुलिस चौकी सन्तोषगढ  के तहत अवैध खनन अधिनियम के अन्तर्गत दो वाहनों के चालान काटे गए,जिन्हें आगामी कार्यवाही हेतु माननीय अदालत भेजा गया है।

  • Himachal News: कार, टैंपो की टक्कर में 6 घायल, मामला दर्ज

    Himachal News: कार, टैंपो की टक्कर में 6 घायल, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव वरनोह में कार व टैंपो (छोटा हाथी) की टक्कर हो गई जिसमें दोनों वाहनों में सवार छः लोग घायल हो गए। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में वक्शीश सिंह निवासी वरनोह ने बताया कि बीते रोज करीब 2.30 बजे बरनोह में चौधरी ढावा के पास गाडी संख्या (पीवी 01 डी 8109) समूर की तरफ से ऊना की ओर तेज रफ्तार से आई जिसने सही दिशा में आ रहे टैम्पो (छोटा हाथी ) संख्या (एचपी 97 ए-2337) को टक्कर मार दी ।

    जिससे टैम्पो में सवार रविन्द्र सिंह पुत्र शंकर दास , रमा गौतम पत्नी रविन्द्र सिंह, अशमिता पुत्री रविन्द्र सिंह व दिव्यांश गौतम व कार चालक तरसेम लाल व उसकी पत्नी प्रिया को चोटें आई है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर तरसेम लाल पुत्र हरी लाल निवासी ट्रांसपोर्ट नगर जालन्धर पंजाब के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट व वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।