Blog

  • पंजाब : नशे की ओवरडोज से युवक की हुई मौ’त

    तरनतारन : विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव भोइया के युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान तरसेम सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि तरसेम सिंह रोजाना की तरह घर से काम पर गया था, तभी वह हमारे गांव के पास रोड पर नशे में धुत्त पड़ा हुआ मिला उसके पास से नशीली एक सिरिंज भी मिली।

    बेहोशी की हालत में तरसेम को परिजन निजी अस्पताल में डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया । परिजनों ने रोते हुए कहा कि नशे से हर दिन युवाओं की मौत हो रही है, लेकिन सरकार नशे पर लगाम नहीं लगा रही है। परिवार वालों ने सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द नशे पर लगाम लगाई जाए ताकि किसी और परिवार में तबाही न हो।

  • बहन का भाई के साले पर आया दिल, की शादी, हुआ खौफनाक अंत

    नालंदाः बिहार के नालंदा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र केशोपुर गांव की है। इस घटना के बाद आक्रोशि परिजनों ने ससुराल पक्ष पर संगीन आरोप लगाए हैं और गला दबाकर हत्या करने की बात कही है। मृतका की पहचान तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव निवासी शंकर कुमार की (18) वर्षीया पत्नी अंजली कुमारी के रूप में की गई है।

    इस घटना के बाद मृतका के मायके वाले शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचे जहां परिजन ससुराल के परिवार पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। घटना के बारे में जहानाबाद जिला के काको पाली निवासी मृतका के पिता रामबाबू मिस्त्री ने बताया कि एक साल पूर्व उनकी बेटी अंजली कुमारी ने शंकर कुमार से भागकर अपने चचेरे भाई के साले के साथ शादी करली थी। इसमें उसके चचेरे भाई समेत गोतिया का भी सहयोग था। उसके बाद से शंकर कुमार और उसका परिवार 2 लाख रुपए की डिमांड कर रहा था।

    मृतका के पिता ने बताया कि पैसे ना देने पर गला दबाकर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। घटना के बाद दामाद ने ही फोन कर घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद सभी लोग बेटी के ससुराल पहुंचे जहां देखा कि शव बेड पर पड़ा हुआ हैं और गले पर काला निशान है और ससुराल के सभी सदस्य फरार हैं। मायके वालों ने बताया कि युवक फर्नीचर बनाने का काम करता है। वह दुकान खोलने के लिए 2 लाख रुपए की मांग कर रहा था। चार दिन पूर्व भी उसने फोन कर पैसे की मांग की थी।

    पैसे और सामान नहीं देने के कारण उसने गला घोंटकर अंजली की हत्या कर दी। इस घटना में युवक समेत उसका पूरा परिवार शामिल है, ऐसा मृतका के पिता का आरोप है। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मायके वाले दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। इस केस में पुलिस ने आरोपी पति शंकर को हिरासत में ले लिया है एवं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जूटी है।

  • EVM सुरक्षा में तैनात सिपाही ने दी जान, अगले महीने थी शादी

    बिहार: आरा में ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात एक बिहार पुलिस के सिपाही ने आत्महत्या कर ली। घटना नवादा थाना क्षेत्र के कृषि भवन में ईवीएम सुरक्षा के लिए बने गार्ड रूम की है। मृत सिपाही पटना जिले के घोषवरी थाना क्षेत्र के शहरी गांव निवासी शिव पासवान का 27 वर्षीय पुत्र हेमंत कुमार था. वह भोजपुर पुलिस बल में बतौर कांस्टेबल तैनात था।

    नवादा थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड कृषि भवन में वीवीपीएटी गोदाम बनाया गया था। यहां लोकसभा चुनाव के लिए सुरक्षित ईवीएम रखा गया है.सिपाही हेमंत कुमार के अलावा भी दो और सिपाही भी इस ड्यूटी पर थे. इसमें से एक सिपाही छुट्टी पर था और दूसरा सब्जी लाने बाजार गया था। जब दूसरा सिपाही वापस आया तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है. इसके बाद खिड़की से झांकने पर पाया की रूम में खून ही खून था।

    सिपाही ने देखा उसका साथी हेमंत कुमार जमीन पर गिरा हुआ है। सिपाही ने तुरंत वरीय पदाधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद एसपी प्रमोद कुमार डीएम राजकुमार व अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया के तहत दरवाजा तोड़ा गया। अंदर हेमंत कुमार के शव के पास उसकी राइफल पड़ी हुई थी।

    जानकारी के मुताबिक हेमंत कुमार की 30 अप्रैल को शादी होने वाली थी और कुछ दिनों से वो मानसिक रूप से परेशान रह रहा था. कारण क्या था ये उसे जानकारी नहीं है। मृतक के परिजन पहुंचेंगे तो पूरा मामला स्प्ष्ट हो पायगा।

  • पठानकोट : BJP नेता दिनेश सिंह को टिकट मिलने पर जश्न का माहौल, देखें वीडियो

    पठानकोट : लोकसभा चुनावों का बिलगुल बज चुका है। हर एक पार्टी अपने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर रही है। जिसके चलते भाजपा की ओर से पंजाब के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है।जिसमें लोकसभा हलका गुरदासपुर के लिए पठानकोट के विधानसभा हलका सुजानपुर के दिनेश सिंह बब्बू को उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है।

    जैसे है दिनेश सिंह बब्बू का नाम लिस्ट में आया उनके घर पर वर्करों का तांता लगना शुरू हो गया। बता दें कि दिनेश सिंह बब्बू विधानसभा हलका सुजानपुर से 3 बार लगातार विधायक रह चुके है और पंजाब सरकार में वह डिप्टी स्पीकर भी रहे है।

    अब भाजपा की ओर से उनको लोकसभा हलका गुरदासपुर से मैदान में उतारा है। इस बारे में जब दिनेश सिंह बब्बू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पार्टी ने मेरे ऊपर भरोसा जताया है। मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। इसके इलावा दिनेश सिंह बब्बू कई मुद्दों पर बोले।

  • पंजाब : तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने व्यक्ति को मारी टक्कर, देखें CCTV

    लुधियाना : सिविल सिटी में होली के दिन एक बुजुर्ग का एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार 59 साल के व्यक्ति के साथ हादसा हुआ है। इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी देते हुए बुजुर्ग के बेटे ने बताया कि होली के दिन हम लोग दुकान के बाहर बैठे थे।

    तभी मेरे पिता सड़क पार करने लगे, तभी एक तेज रफ्तार स्पलेंडर बाइक ने मेरे पिता को टक्कर मारकर, वहां से भाग निकला। मेरे पिता अभी जेरे इलाज में है। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीनियर अधिकारियों से मांग की उन्हें इंसाफ दिलवाया जाए।

  • पंजाब : करोड़ों की हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना : एसटीएफ पुलिस ने नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कपिल कुमार उर्फ कपिल निवासी शिवपुरी और वरुण कुमार उर्फ वीनू के तौर पर हुई है। आरोपी  पाकिस्तान से हेरोइन लाकर लुधियाना में अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करते थे। जानकारी देते हुए एसटीएफ इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि वह काराबारा चौक की स्लिप रोड पर मौजूद थे।

    उन्हें गुप्त सूचना दी कि श्मशान घाट मोहल्ला शिवपुरी इलाका दरेसी में नशा तस्कर कपिल और वरुण एक्टिवा स्कूटी संख्या PB-10-HW-0285 पर हेरोइन सप्लाई करते हैं। दोनों आरोपी श्मशान घाट मोहल्ला शिवपुरी एरिया में ग्राहकों की प्रतीक्षा कर रहे थे। आरोपियों पर रेड करके उन्हें काबू किया जा सकता है। पुलिस ने जब चेकिंग की तो एक्टिवा की डिग्गी से 1 किलो 950 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    पूछताछ में आरोपी कपिल कुमार ने बताया कि उसकी एक्टिवा स्कूटी RAPIDO और UBER कंपनी में रजिस्टर्ड है, जो कि कंपनियों में एक्टिवा चलाने का काम करते है। आरोपी ने कहा कि वह बार्डर एरिया से सस्ते दाम पर लाकर हेरोइन शहर के इलाकों में बेचते है। आरोपियों के पुराने रिकार्ड की भी जांच की जाएगी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसमें कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

  • पंजाब : घर पर गिरी आसमानी बिजली, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    घर का सारा सामान जलकर राख

    श्री मुक्तसर साहिब : गिद्दड़बाहा हलके के गांव दौला में अमर सिंह सदस्य पुत्र मेजर सिंह के घर पर असमानी बिजली गिरने का मामला सामने आया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया अमर सिंह ने बताया कि रात करीब पौने 2 बजे हमारे घर की छत पर बनी पानी की टंकी पर बिजली गिर गई, जो मकान की दोनों मंजिलों से होते हुए बिजली मीटर तक पहुंच गई, जिससे मीटर भी जल गया।

    उन्होंने बताया कि कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन फ्रिज, एसी, पंखे, सीसीटीवी कैमरे, फोन, इनवर्टर, वाटर फिल्टर के अलावा घर की सारी बिजली फिटिंग जल गई। इस संबंध में गांव की सरपंच रंजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि अमर सिंह के घर पर बिजली गिरने से करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

    इस संबंध में गांव की सरपंच रणजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि अमर सिंह के घर पर बिजली गिरने से करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पटवारी को नुकसान की जानकारी दे दी है और मांग की है कि अमर सिंह को नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।

  • पंजाब: किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौ’त, जाने मामला

    अमृतसर : शंभू बॉर्डर किसानों के आंदोलन में सुबह एक और किसान की मौत हो गई है। किसान दया सिंह ( 71) अमृतसर के गांव का निवासी था और काफी दिनों से आंदोलन में मौजूद था। किसान आंदोलन के 48वें दिन  तरसिक्का बाबा बकाला अमृतसर के निवासी दया सिंह पुत्र शिंगारा सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किसान की मौत हार्ट अटैक होने से बताई जा रही है। लेकिन असली वजह पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद सामने आयेगी।

     किसान दया सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। दया सिंह सेना से रिटायर थे और 6 दिन पहले किसान मोर्चा में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है की उनकी करीब 10 बीघे जमीन थी, जिस पर वह खेती करते थे। दया सिंह तरसिक्का के कट्टर अनुयायी थे। शंभू बॉर्डर पर दया सिंह को मिलाकर 10 किसानों की मौत हो चुकी है।

    इससे पहले किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने सुबह एक वीडियो भी शेयर की है जिसमें उसने दावा किया है कि सरकार झूठ फैला रही है कि बॉर्डर पर किसान नही है जबकि यहां ट्रालियां और ट्रैक्टर लगी है। सैकड़ों किसान आज भी बैठे हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चा लगातार बढ़ रहा है, कम नहीं हो रहा। किसान सेवा भी कर रहे हैं और मोर्चा भी संभाल रहे हैं।

  • 2 सहेलियों से दरिंदगी! खेत में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

    2 सहेलियों से दरिंदगी! खेत में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

    वैशालीः बिहार के वैशाली से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मनचलों ने बाजार गई दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि दोनों सहेली महुआ बाजार कपड़े खरीदने जा रही थी तभी गांव के ही 7 मनचलों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। घटना महुआ थाना क्षेत्र की है। 

    दो सहेलियां महुआ बाजार कपड़ा खरीदने जा रही थी तभी गांव के 7 लड़कों ने जबरन दोनों को पकड़ लिया और गेहूं के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गये, जिसके बाद दोनों लड़कियां रोती बिलखती अपने घर पहुंची और इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। 

    इसके बाद परिजन आनन-फानन में महुआ थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों की बात सुनने और दोनो लड़कियों का बयान लेने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित दोनों बच्चियों को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया लेकिन देर रात तक मेडिकल जांच नहीं हो सका।

    लिहाजा आज दोनों लड़कियों का मेडिकल जांच किया जाएगा जिसके बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकती है। हालांकि पुलिस ने महुआ थाना में 149/24 कांड दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले को 376 डी/506/34 भारतिय दंड के साथ साथ 4/6 पोक्सो एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

    इस मामल में महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन ने बताया कि गैंगरेप का मामला सामने आया है, जिसमे केस दर्ज कर एक आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चियों को मेडिकल के लिए भी भेजा गया है।

  • पंजाब : पुलिस पर नाबालिग की पिटाई के लगे आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसर : पुलिसकर्मी खुद खाकी वर्दी को खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पैसों की खातिर ये लोग खाकी वर्दी को दागदार बनाते है। जिससे लोगों का भरोसा लोगों की सुरक्षा के लिए बनी पुलिस पर है। अब लोग खुद-ब-खुद पुलिसकर्मियों से असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। ऐसी ही एक घटना अमृतसर में सामने आई है, जहां थाना तरसिक्का के गांव चरण सिंह वाला के एक नाबालिग लड़के को उठाकर इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसका दांत टूट गया।

    पीड़ित लड़के देवजीत सिंह ने बताया कि उसकी मामी कुलवंत कौर ने पहले उसके खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज कराई और फिर उसे टांगरा पुलिस स्टेशन ले आई। जहां SHO के ड्राइवर रणजीत सिंह और कुलवंत कौर ने उसे इतना पीटा कि उसके दांत टूट गए। लड़के की माँ जसविंदर कौर ने कहा कि भले ही उनके लड़के ने कुछ भी चोरी नहीं किया था। फिर भी उनके लड़के को गलत नाम दिया जा रहा था।

    चोरी को साबित करने के लिए कुलवंत कौर ने एक लड़के गोपी को पैसे के साथ उसके घर भेजा और उसको चोरी का सामान लेने के लिए कहा। लेकिन देवजीत ने ये सामान लेने से इंकार कर दिया। जब इस संबंध में तरसिक्का थाने के पुलिस अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी आवेदन मिला है और जल्द ही कुलवंत कौर को थाने में बुलाकर पूछताछ की जाएगी और पुलिस अधिकारी रणजीत सिंह को भी बुलाया जाएगा। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।