Blog

  • Punjab News: 286 ग्राम हेरोइन सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 286 ग्राम हेरोइन सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत CIA स्टाफ की पुलिस ने 286 ग्राम हेरोइन समेत आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, एसएसपी अजय गांधी के दिशा-निर्देश पर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की देख-रेख में एएसआई सुखविंदर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि एएसआई को मुख़बर से सूचना मिली कि कुछ युवक शहर में हेरोइन बेचने की फिराक़ में खड़े हैं।

    सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत रेड की गई। इस दौरान पुलिस ने गुरमीत सिंह, राम रतन उर्फ टोनी और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा को मौके से दबोचा लिया। तलाशी के दौरान गुरमीत सिंह की जेब से 286 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने एक और नाम उजागर किया, जिसका नाम जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गा है।

    उक्त आरोपी पहले से ही 7 किलो से ज्यादा हेरोइन के केस में भगोड़ा चल रहा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहराई से जांच की जा सके।

  • Asia Cup 2025: बॉलीवुड सेलेब्स ने टीम इंडिया को दी बधाई, अनुपम खेर ने वीडियो जारी कर दिखाया Excitement

    Asia Cup 2025: बॉलीवुड सेलेब्स ने टीम इंडिया को दी बधाई, अनुपम खेर ने वीडियो जारी कर दिखाया Excitement

    बॉलीवुड: टीम इंडिया ने एशिया कप की ट्रॉफी नौवीं बार अपने नाम कर ली है। इस खबर के बाद से X पर टीम इंडिया से लेकर Asiacup2025 ट्रेंड करने लगा है। बता दें कि टीम इंडिया vs पाकिस्तान में इंडिया टीम ने जम कर खेला। जहां कुलदीप यादव की बॉलिंग ने तहलका मचा दिया तो वहीं बुमराह का प्लेन क्रैश जेस्चर मोमेंट ऑफ द मैच रहा। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर साउथ स्टार्स ने भी टीम इंडिया को भर-भर कर बधाई दी।

    प्रीति जिंटा ने किया ट्वीट

    बॉलीवुड की क्वीन और पंजाब किंग्स की co-owner प्रीति ज़िंटा ने ट्वीट कर टीम इंडिया को बधाई दी और लिखा – ‘वाह क्या गेम था, बधाई हो टीम इंडिया एशिया कप जितने के लिए। इसके साथ ही उन्होंने ने तिलक, शिवम और कुलदीप को स्पेशल थैंक्स लिखा’।

    अमिताभ बच्चन ने लिखा खास मैसेज

    अमिताभ बच्चन ने भी एक msg पोस्ट किया जिसमें टीम के प्रदर्शन और शोएब अख्तर की एक पिछली टिप्पणी, दोनों का ज़िक्र था। उन्होंने लिखा – ‘हम जीत गए! शाबाश ‘अभिषेक बच्चन’। उनकी ज़बान फिसल गई और बिना बैटिंग, बॉलिंग या फ़ील्डिंग के आपने दुश्मन को हरा दिया। जय हिंद! जय भारत! जय माँ दुर्गा!’

    अनिल कपूर ने दी बधाई

    बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए स्टोरी में लिखा – ‘इंडिया जिंदाबाद’।

    अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो

    वहीं, अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, भारत माता की जय, वनदे मातरम, दिल खुश हो गया। मुझे अपने टीम और भारत पर गर्व है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    विजय देवरकोंडा ने जाहिर की खुशी

    साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने भी टीम इंडिया को बधाई देते हुए और तिलक वर्मा की तारीफ करते हुए लिखा – ‘इंडियाआआआआआ। हमारे लड़के ने कमाल कर दिया।’

    रितेश देशमुख ने किया ट्वीट

    रितेश देशमुख ने ट्वीट करते हुए लिखा – ‘Tilak on the Forehead जय हिन्द’। बता दें कि भारत ने नौवीं बार एशिया कप जीत कर चैंपियनशिप अपने नाम किया। इसके साथ ही पाकिस्तान को लगातार तीन बार हार दिलाई। जीत के बात भारतीय टीम ने PCB के चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। इसके बाद ट्रॉफी लिए बिना ही सेलिब्रेशन शुरू कर दी। पुरे मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव शिवम् और कुलदीप यादव का बोल बाला रहा। वहीं इस मैच में कई रिकार्ड्स भी बने जहां कुलदीप यादव सबसे ज्यादा विकेट लेकर इतिहास के टॉप विकेट टेकर बने। वहीं अभिषेक शर्मा सबसे कम गेंदों पर 50 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने।
  • Punjab News: नशे की शिकायत करना पड़ा महंगा, जमकर बरसाएं ईंट-पत्थर, वाहन क्षतिगस्त, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे की शिकायत करना पड़ा महंगा, जमकर बरसाएं ईंट-पत्थर, वाहन क्षतिगस्त, देखें वीडियो

    संगरूरः जिले से साथ लगते गांव बडरुखां में लूटपाट का नंगा नाच देखने को मिला, जहां नशे की शिकायत करने को लेकर हमलावारों ने कुलविंदर सिंह के घर पर जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान हमलावर के पास तेजधार हथियार मौजूद थे। बताया जा रहा हैकि हमलावारों ने बाहर खड़े होकर ईंटें और पत्थर भी चलाए।

    हमलावारोंने मोटरसाइकिल-स्कूटर भी क्षतिग्रस्त कर दिए। घटना के दौरान जब हमला हुआ तो कुलविंदर सिंह का परिवार घर पर मौजूद था, जिन्होंने अंदर जाकर कुंडे लगाकर अपनी जान बचाई। घर के सदस्यों ने कहा कि हमने यह सोच लिया था कि अब हमारी जान नहीं बचेगी, ये तो हमें मारकर ही जाएंगे।

    इस घटना में कुलविंदर के पिता की आंखों पर भी चोट आई। कुलविंदर ने कहा कि ये नशेड़ी लोग हैं, जो चिट्टे का व्यापार करते हैं और चिट्टा भी पीते हैं। हमलावारों को शक है कि हमने इनकी शिकायत पुलिस में की है, लेकिन हम किससे क्या लें, जो भी यही काम करता है। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है।

  • Punjab News: 12 गांवों के लिए खतरा बन रहा पुल, SDM का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: 12 गांवों के लिए खतरा बन रहा पुल, SDM का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला के गांव कमीरपुरा का पुल 7 सालों से सपना बनकर अधूरा दिखाई दे रहा है। दरअस, कई वर्षों से अधूरा खड़ा नया पुल लोगों के जीवन के लिए खतरा बना हुआ है। 7 साल बीत जाने के बावजूद भी यह पुल पूरा नहीं हो सका। आसपास के 12 से ज्यादा गांवों के लोग रोजाना परेशानियों का सामना कर रहे हैं। पास बना लोहा का अस्थायी पुल अब गिरने के कगार पर है। गांव निवासी डर-दर से उस पुल से गुजरते हैं कि पता नहीं कब कोई बड़ा हादसा हो जाए। पहले भी यहां कई दुखद घटनाएं घट चुकी हैं।

    कुछ साल पहले स्कूल के बच्चों के साथ हुआ हादसा आज भी लोगों के दिलों में डर की तरह बना हुआ है। उस वक्त कई बच्चे डूब गए थे और कई परिवारों के लोगों की जान भी चली गई है। किसानों को अपनी फसलें बाजार तक ले जाने के लिए अतिरिक्त किलोमीटर का सफर करना पड़ता है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और भारी गाड़ियों को घूम-फिरकर जाना पड़ता है जिससे समय भी लगता है और खर्चा भी बढ़ता है।

    लोगों का कहना है कि सरकार की बड़ी बातें के बावजूद ग्रामिण स्तर पर आम जनता की मुश्किलें किसी को नजर नहीं आतीं। गांव वासियों ने कहा कि अगर यह पुल पूरा हो जाए तो उनकी जिंदगी आसान हो सकती है। लेकिन ठेकेदार की निकम्मी कार्यक्षमता ने सारे सपनों को तोड़ दिया है। 7 सालों में पुल का अधूरा रहना लोगों की भावनाओं के साथ खेल है। बच्चों की शिक्षा, बीमारों को अस्पताल ले जाना और किसानों का रोजाना काम सहित सब कुछ प्रभावित हो रहा है।

    इस मामले को लेकर गांव वासियों ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि ठेकेदार खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और तुरंत पुल को पूरा किया जाए। लोगों का कहना है कि अब उनका धैर्य खत्म हो रहा है। वे चाहते हैं कि बच्चों और बुजुर्गों की जान के साथ और खेल ना खेली जाए। वहीं एसडीएम रविंदर सिंह अरोड़ा ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि कमीरपुरा पुल जल्दी पूरा करवाया जाएगा।

  • दशहरे वाले दिन इस समय किया जाएगा रावण दहन, जानें पूजा विधि और महत्व

    दशहरे वाले दिन इस समय किया जाएगा रावण दहन, जानें पूजा विधि और महत्व

    नई दिल्ली: भारत देश में हर त्योहार बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हर त्योहार का एक आध्यात्मिक संदेश होता है। इस साल दशहरा का पर्व 2 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना जाता है। हिंदू पंचागों के अनुसार, यह त्योहर हर साल अश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि वाले दिन मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण पर विजय पाई थी। इसके अलावा मां दुर्गा ने भी महिषासुर का वध करके धरती को राक्षसों से मुक्ति दिलवाई थी इसलिए इस दिन भगवान राम और मां दुर्गा की खास पूजा की जाती है। रावण दहन का शुभ मुहूर्त और शस्त्र पूजा की सही विधि क्या है।

    रावण दहन का शुभ समय

    दशमी तिथि की शुरुआत 1 अक्टूबर 2025 को शाम 7:01 से हो रही है और इसका समापन 2 अक्टूबर 2025 को शाम 7:10 मिनट पर होगी। ऐसे में इस दिन शस्त्र पूजा का मुहूर्त 2 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2:09 मिनट से लेकर 2:56 मिनट तक है। इसकी अवधि 47 मिनट तक होगी। अपराह्न पूजा का समय दोपहर 1:21 मिनट से लेकर 3:44 तक का है। रावण दहन का शुभ मुहूर्त 2 अक्टूबर 2025 प्रदोष काल के बाद शाम को लगभग 6:05 मिनट के बाद है।

    ऐसे करें पूजा

    दशहरा का त्योहार तभी शुभ माना जाता है जब इसको सही मुहूर्त में मनाया जाए। इस दौरान आप शस्त्र पूजन, देवी पूजन और रावण दहन कर सकते हैं। इस समय पूजन और दहन करने से व्यक्ति के जीवन में विजय, धन और समृद्धि लेकर आता है। इस दिन पूजा स्थल और जिन शास्त्रों की पूजा करनी है उन्हें अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद सभी पूजा करने वाली चीजों को एक साफ लाल कपड़े में रखकर उस पर गंगाजल छिड़क कर उसको शुद्धिकरण करें। शस्त्रों पर हल्दी, कुमकुम और चंदन का तिलक लगाएं और फिर उन पर फूल या माला अर्पित करें। उन पर दीए या अगरबत्ती जलाएं। फिर शमी के पत्ते, अक्षत और मिठाई का भोग लगाएं।

    पर्व का महत्व

    दशहरा सिर्फ रावण दहन तक सीमित नहीं है। इससे यह भी सीख मिलती है कि जीवन में चाहे कितनी भी बाधाएं आएं। यदि आप सत्य और धर्म के मार्ग पर चलेंगे तो विजय की प्राप्ति जरुरी होगी। इसी वजह से विजयदशमी का त्योहार हर साल लोगों की नई प्रेरणा देता है।  
  • Jalandhar News: डेंगू के मरीजों को लेकर सिविल सर्जन का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: डेंगू के मरीजों को लेकर सिविल सर्जन का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में लगातार वर्षा होने के बाद अब डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर जगह पानी जमा हो जाने से उसके बाद डेंगू के मामलों में उछाल देखा गया है। डेंगू के अधिक केसों में जालंधर सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन डा रमण गुप्ता से बात की गई। जहां डॉक्टर ने बताया पानी जमा होने के बाद डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू के मरीजों के लिए विशेष वार्ड बनाया गया है।

    जिसके मद्देनजर वहां मरीजों को हर तरह की सुविधा दी जाती है। समय पर टेस्ट कराकर मरीजों का दाखिल किया जा रहा है और उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि अपने घरों में पानी जमा न होने दें ताकि इस बीमारी से बचा जा सके। इस अवसर पर सिविल सर्जन डाक्टर रमन गुप्ता ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि जालंधर में डेंगू के केस भी कम हैं और हालात बिलकुल सही हैं।

  • Punjab News: विधानसभा से CM Mann का आया बयान, दिवाली से पहले मुआवजा देने की कही बात, देखें Live

    Punjab News: विधानसभा से CM Mann का आया बयान, दिवाली से पहले मुआवजा देने की कही बात, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब में आई बाढ़ को लेकर विधानसभा का स्पेशल सेशन चल रहा है। इस दौरान CM भगवंत मान ने विधानसभा सेशन से संबोधित करते हुए बाढ़ में लोगों की सहायता करने वाले लोगों का दिल से धन्यावाद किया। उन्होंने पंजाब के उन लोगों का भी धन्यावाद किया, जिन्होंने राजनीति चमकाने के चक्कर में लोगों की सहायता की।

    उन्होंने कहा कि अब राहत बचाव कार्य के बाद पुनर्वास का समय है। इसको लेकर एक बिल भी बनाया जाएगा जिसमें लोगों को बड़ी सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि फसलों के नुक्सान को लेकर पहले प्रति एकड़ 2000 दिया जाता था अब सरकार उसे 10,000 रुपए देगी। एसडीआर को जो पहले 6800 रुपए दिए जाते थे, पंजाब सरकार उसे 10,000 रुपए देगी जिसमें 3200 रुपए पंजब सरकार अपनी ओर से डालेगी। 75 से 100 प्रतिशत नुक्सान जो एसडीआर को हुआ है उसे 20,000 रुपए प्रति एकड़ किया जा रहा है। घरों के नुक्सान को लेकर भी सरकार ने मुआवजा राशि बढ़ा दी है। सीएम मान ने कहा कि दिवाली से पहले मुआवजे के चेक लोगों को देने शुरू कर दिए जाएंगे, ताकि लोगों की दिवाली अच्छे तरीके से मनाई जा सके। वहीं इंटरनेशनल एंजेसी से सलाह लेने की बात को लेकर उन्होंने कहा कि वह थापर यूनिवर्सिटी और राज्य की अन्य एजेंसियों से मदद लेंगे।

    वहीं 1600 करोड़ के मुआवजे को पंजाब सरकार को न देकर सीधे किसानों को देने के बयान को लेकर सीएम ने कहा कि ये तो गैर जिम्मेदाराना बयान है। बिना राज्य सरकार के उन्हें डाटा कैसे मिलेगा। सरकार को जब इस बारे में पूछा गया तो वह कह रहे हैं कि उनके बयान को गलत तरीके से बया किया गया है। उन्होंने माना है कि वह मुआवजा पंजाब सरकार को ही देगी। सीएम मान ने कहा कि मुआवजे को पूरी पारदर्शिता के साथ लोगों में बांटा जाएगा।

  • Girlfriend से मिलने आए युवक को सरपंच ने पकड़ा, डंडों से जमकर की पिटाई, देखें वीडियो

    Girlfriend से मिलने आए युवक को सरपंच ने पकड़ा, डंडों से जमकर की पिटाई, देखें वीडियो

    बलरामपुरः आधी रात गर्लफ्रेंड से मिलने आए बॉयफ्रेंड को परिजनों द्वारा बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। इस दौरान प्रेमी को बचाने आई प्रेमिका पर भी डंडे बरसाए गए। युवक को लाठी-डंडे से इतना पीटा गया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जानकारी अनुसार, चलगली इलाके के एक सरपंच की भतीजी और पास के ही गांव के लड़के का अफेयर चल रहा है। रात को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इस दौरान गांववालों और परिजनों को युवक के आने की भनक लग गई। इसके बाद सरपंच और उसके परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। दोनों हाथों को रस्सी से बांध दिया, इसके बाद युवक की शर्ट उतारकर पीटना शुरू किया। एक युवक लंबी रस्सी से प्रेमी को बांधकर पकड़कर रखा हुआ था, जबकि दूसरा युवक लाठियों से पीटता रहा। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि काफी देर तक युवक को पीटते देख उसकी गर्लफ्रेंड भी बचाने पहुंची, लेकिन उसे भी युवक डंडे से पीट देता है। प्रेमी की पिटाई का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सरपंच परिवार की पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि उसकी हालत फिलहाल ठीक है। मारपीट में युवक के शरीर पर लाठियों के निशान बन गए हैं। वहीं मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद बलरामपुर पुलिस एक्टिव हुई। चलगली थाना प्रभारी बृजलाल सिंह ने बताया कि, मामला संज्ञान में आया है। आरोपियों के खिलाफ युवक को FIR दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। युवक की शिकायत के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: Car मोड़ने को लेकर खूनी विवाद, महिला सहित 4 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Car मोड़ने को लेकर खूनी विवाद, महिला सहित 4 घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के काले घनपुर गांव में गाड़ी मोड़ने को लेकर खूनी विवाद का मामला सामने आया है। घटना में परिवार के कुछ लोग घायल हुए हैं जिनमें एक महिला भी शामिल है। घटना के बाद पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते जसपाल सिंह ने बताया कि वह गली में डेयरी चलाता है और उसका हरप्रीत कौर से अक्सर इसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता है। बीती शाम गाड़ी को प्लॉट की तरफ मोड़ने को लेकर झगड़ा हो गया। जसपाल के मुताबिक, हरप्रीत कौर ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को बुलाया जिन्होंने उसके घर के बाहर धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। हमले में जसपाल सिंह, उसकी पत्नी कुलदीप कौर और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जसपाल ने आरोप लगाया कि कुलदीप कौर के कपड़े फाड़ दिए गए और उसे अपमानित किया गया। उसने कहा कि यह घटना घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और उसने प्रशासन से न्याय की मांग की है।

    दूसरी ओर, हरप्रीत कौर ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि उनके पति बीएसएफ में हैं और वह अक्सर घर पर अकेली रहती हैं। उनके अनुसार, जब उनका भतीजा गली में गाड़ी पीछे कर रहा था, तो उनकी गाड़ी का टायर उनके प्लाट में चला गया जिसको लेकर परजीत सिंह ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं। कुछ देर बाद परजीत सिंह ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया, जिसमें उनका हाथ टूट गया। हरप्रीत कौर ने पुलिस से न्याय की भी मांग की।

    इस मामले पर छेहरटा थाने के एसएचओ ने बताया कि जसपाल सिंह की ओर से लिखित शिकायत मिली है। पुलिस पूरी जांच कर रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला गांव में तनाव का कारण बन गया और लोग दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

  • दुनिया का सबसे ऊंचा पुल आम लोगों के लिए खुला, हैरतअंगेज नजारे ने सबको किया हैरान

    दुनिया का सबसे ऊंचा पुल आम लोगों के लिए खुला, हैरतअंगेज नजारे ने सबको किया हैरान

    बीजिंगः दुनिया का सबसे ऊंचा पुल आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। चीन के गुइझोई प्रांत में बना हुआ जियांग ग्रैंड कैन्यन पुल इंजीनियरिंग का एक नायाब नमूना है। एक घाटी में 625 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह पुल चीन के सबसे दुर्गम समझे जाने वाले इलाके में कनेक्टिविटी को नई पहचान देता है। सबसे ऊंचे पुल का वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाने के साथ ही पुल ने क्षेत्र में कनेक्टिविटी भी बढ़ा दी है। पहले स्थानीय लोगों को इस विशाल घाटी को पार करने में लगभग दो घंटे लगते थे, लेकिन पुल शुरू होने के बाद यह समय अब सिर्फ दो मिनट का रह गया है।

    बीपन नदी पर 2050 फीट की ऊंचाई पर स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे पुल पर यात्रा करना एक रोमांचक अनुभव होगा। हालांकि, कमजोर दिल वालों के लिए यह डरावना भी हो सकता है। 28 सितम्बर को चीन के सरकारी मीडिया में लाइव ड्रोन फुटेज में वाहनों को इस विशाल पुल को पार करते दिखाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, पुल के उद्घाटन समारोह का गवाह बनने के लिए इंजीनियरों और अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे थे।

    यह पुल इंजीनियरिंग का नायाब उदाहरण है। इस विशाल पुल के निर्माण को इंजीनियरों ने तीन साल में पूरा कर दिखाया, जो तय समय से पहले था। इसमें सैटेलाइट नेविगेशन और ड्रोन जैसी एडवांस तकनीकों का इस्तेमाल किया गया। पुल को आम लोगों के लिए खोले जाने से पहले इसका कठोर परीक्षण किया गया था।

    दुनिया का सबसे ऊंचा पुल होने के साथ इसके नाम एक और रेकॉर्ड है। यह पहाड़ी क्षेत्र में बना सबसे बड़ा पुल भी है। इसके साथ ही यह पर्यटकों के लिए आकर्षण भी है, जिसमें 207 मीटर ऊंचा साइटसीन एलिवेटर, स्काई कैफे और देखने के लिए प्लेटफॉर्म है, जहां से नीचे घाटी का मनमोहक नजारा दिखाई देता है।