Blog

  • विवाहिता ने खुद को लगाई आग, लोगों ने बचाया तो Truck के आगे कूदी, गंभीर घायल

    विवाहिता ने खुद को लगाई आग, लोगों ने बचाया तो Truck के आगे कूदी, गंभीर घायल

    जैसलमेरः शहर के एक गांव में दर्दनाक मामला सामने आया है जहां, एक विवाहिता ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। जब चीखें सुन पड़ोसी मौके पर पहुंते और दरवाजा तोड़ा तो बाहर आते ही महिला सड़क की तरफ दौड़ी और ट्रक के आगे कूदकर सुसाइड करने का प्रयास किया। लोगों ने महिला को दौड़कर पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच गई। गंभीर हालत में उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

    अस्पताल में इलाज दौरान महिला।
    अस्पताल में इलाज दौरान महिला।

    जानकारी मुताबिक, महिला ने घर के मंदिर में रखे दीपक से अपने कपड़ों में आग लगाई थी। आग तेजी से फैल गई और कमरे में रखा बिस्तर, कपड़े व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक परिवार को भारी नुकसान हो चुका था।

    एसएचओ बाबूराम डेलू ने बताया कि 35 साल की विवाहिता लंबे समय से डिप्रेशन में थी और उसका इलाज चल रहा था। घर के बाहर खेल रहे बच्चों ने जब महिला की चीख-पुकार सुनी तो तुरंत पड़ोसियों को आवाज लगाई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर के अंदर रखा अधिकांश घरेलू सामान जल चुका था। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे महिला को आग से बचाया, लेकिन उसका मानसिक संतुलन उस समय ठीक नहीं था। वह अचानक बदहवास हालत में सड़क की ओर दौड़ी और वहां से गुजर रहे एक ट्रक के नीचे आने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़ते हुए महिला को पकड़ लिया। इसके बाद तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

    एसएचओ ने बताया कि महिला का पति कस्बे में चाय का ठेला लगाता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस घटना के पीछे केवल मानसिक बीमारी ही कारण थी या कोई अन्य पारिवारिक वजह भी सामने आएगी। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • India-Pakistan की नहीं थम रही लड़ाई, फिर साधा पड़ोसी देश पर निशाना

    India-Pakistan की नहीं थम रही लड़ाई, फिर साधा पड़ोसी देश पर निशाना

    नई दिल्ली: अफगानिस्तान से हर हमले का करार जवाब मिलने से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। हताश पाकिस्तान ने अब अफगान पाक जंग में भारत को घसीटता है। पाकिस्तानी सेना के DG-ISPR लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया कि अफगान तालिबान की ओर से किए गए हालिया हमलों में भारतीय ड्रोन का इस्तेमाल हुआ हालांकि पाकिस्तान ने इस दावे का कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया। उधर अफगानिस्तान में तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने ईद-उल-फितर के मौके पर कंधार के ईदगाह में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को सीधे और सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तालिबान किसी भी सैन्य धमकी या हमले से डरने वाला नहीं है और दबाव की रणनीति उनके रुख को बदल नहीं सकती।

    पाकिस्तान पर साधा निशाना

    अखुदंजादा ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि एयरस्ट्राइक, गोलाबारी या किसी भी तरह के दबाव से तालिबान नहीं झुकता। उनका कहना था कि यदि तालिबान डरने वाला होता तो नाटो और पश्चिमी देशों के खिलाफ लंबे युद्ध में टिक नहीं पाता। इस बयान में यह साफ है कि तालिबान खुद को पहले से ज्यादा मजबूत और आत्मविश्वासी मान रहा है।

    सीमा पर बढ़ा तनाव

    तालिबान ने इस बयान के समय पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में पाकिस्तान में आपरेशन गजब लिल हक चलाया था जिसे ईद के कारण कुछ समय के लिए रोका गया। पाकिस्तान ने यह साफ किया है कि यह रोक अस्थायी है और किसी भी हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

    सीजफायर उल्लंघन और हमले

    हालांकि पाकिस्तान ने अपनी कार्रवाई रोक दी थी। इसके बाद सीजफायर उल्लंघन की खबरें सामने आई है। इसी हफ्ते पाकिस्तान के एक अस्पताल पर हमला हुआ जिसमें लगभग 400 लोग मारे गए। तालिबान के आरोपों को खारिज किया पाकिस्तान ने तालिबान के आऱोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और झूठा बताया है। पाकिस्तानी सूचना मंत्रालय ने कहा कि तालिबान ऐसे आरोप लगाकर अपने कदमों को सही ठहराने की कोशिश कर रहा है जबकि हकीकत कुछ नहीं है।
  • Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में मामा-भांजे की मौत

    Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में मामा-भांजे की मौत

    कपूरथलाः जिले भुलत्थ सब डिविजन में एक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जोगिंदर नगर गांव के पास कार और बाइक की टक्कर में मामा और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भुलत्थ पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय जोगिंदर सिंह निवासी गांव भटनूरां कलां और 50 वर्षीय निर्मल सिंह निवासी गांव बजाजा के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार दोनों गुरुद्वारा बाबा बकाला साहिब में माथा टेकने जा रहे थे कि उनकी मोटरसाइकिल की कार से टक्कर हो गई। मृतक के परिवार के सदस्य ने बताया कि कार एक महिला चला रही थी जो गाड़ी चलाना सीख रही थी। हादसे के बाद उसने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय निवासियों ने उसे पकड़ लिया। परिवार ने आरोप लगाया कि अगर मामा-भांजे को समय पर अस्पताल ले जाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी। भुलथ थाना के एएसएचओ रणजीत सिंह ने घटना की पुष्टि की। डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

  • Businessman की मां से लूट, सोने की चेन छीन रहे लुटेरे से भिड़ी बुजुर्ग महिला

    Businessman की मां से लूट, सोने की चेन छीन रहे लुटेरे से भिड़ी बुजुर्ग महिला

    उदयपुरः 2 बदमाशों द्वारा मंदिर से लौट रही बिजनेसमैन की मां से सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। 75 वर्षीय महिला पैदल अपने घर जा रही थीं। इस दौरान घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक बदमाश ने उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन पकड़ ली और खींचने लगा। तभी महिला ने बदमाश को पकड़ लिया। इस पर बदमाश ने महिला को धक्का देकर डिवाइडर पर गिरा दिया और चेन लेकर कुछ दूर पैदल चला, आरोपी का दूसरा साथी पास ही मोटरसाइकिल स्टार्ट करके खड़ा था। फिर दोनों बाइक पर फरार हो गए।

    जानकारी देते सुखेर थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि आरके सर्कल निवासी हैंडीक्राफ्ट बिजनेसमैन राकेश जैन की मां रूप कुंवर (75) भुवाणा स्थित शांतिनाथ जैन मंदिर में रोज दर्शन करने जाती हैं। बुधवार सुबह रूप कुंवर शांतिनाथ जैन मंदिर में दर्शन करने गई थीं। सुबह साढ़े 8 बजे वहां से पैदल घर लौट रही थीं। पहले से बाइक सवार दो बदमाश उनका पीछा कर रहे थे।

    घर से करीब 100 मीटर पहले सेलिब्रेशन मॉल के सामने पहुंचते ही एक बदमाश ने रूप कंवर के गले पर झपट्टा मारा। इस दौरान उन्होंने बदमाश को पकड़ लिया, बदमाश ने धक्का देकर रूप कंवर को सड़क के डिवाइडर पर गिरा दिया और सोने की चेन छीनकर भाग गया, पास में बाइक लेकर खड़े अपने दूसरे साथी के साथ फरार हो गया।

    बदमाश जैसे ही चेन तोड़कर भागने लगे, पास के दुकानदार देवीलाल डांगी ने उसका पीछा किया, लेकिन वे दौड़ते समय गिर गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

  • Punjab News: कर्मियों के Dress Code को लेकर निर्देश जारी, 3 दिन लागू रहेंगे आदेश, देखें वीडियो

    Punjab News: कर्मियों के Dress Code को लेकर निर्देश जारी, 3 दिन लागू रहेंगे आदेश, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष द्वारा SGPC कर्मचारियों को कुर्ता-पायजामा पहनने संबंधी जारी किए गए निर्देश अब व्यवहार में उतारे जा रहे हैं। कर्मचारियों द्वारा इस फैसले का स्वागत किया जा रहा है और इसे सिख मर्यादा से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए SGPC के सचिव बलविंदर सिंह कालवा ने कहा कि पुरखों द्वारा कही जाने वाली कहावतें जैसे “जैसा देश वैसा भेष” आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं।

    उन्होंने कहा कि माननीय अध्यक्ष द्वारा सिख संगतों की मांग और अपने मन के विचारों को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है, जो बहुत सराहनीय कदम है। उन्होंने बताया कि जैसे ही यह आदेश जारी हुआ है, देश और विदेश से सिख संगतों द्वारा इसका भरपूर स्वागत किया जा रहा है। कालवा ने कहा कि जब SGPC के सेवाकारक या अधिकारी विदेशों या अन्य राज्यों में प्रचार-प्रसार के लिए जाते हैं तो लोग उन्हें सच्चखंड श्री दरबार साहिब से जुड़ा हुआ समझते हैं और बड़े सम्मान से मिलते हैं।

    इसलिए यह जरूरी है कि उनकी पोशाक भी उस मर्यादा और परंपरा के अनुसार हो। उन्होंने बताया कि फिलहाल अध्यक्ष द्वारा यह आदेश वीरवार, शुक्रवार और शनिवार 3 दिनों के लिए लागू किया गया है। हालांकि कई कर्मचारियों ने यह सुझाव दिया है कि इसे पूरे सप्ताह के लिए लागू किया जाना चाहिए। कालवा ने कहा कि SGPC के कार्यालयों में सेवाकारक अब अपना काम शुरू करने से पहले गुरमंत्र और मूल मंत्र का पाठ करेंगे और छोटी अरदास करके अपने कर्तव्य निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सिख धर्म की उपदेश “किरत करो, नाम जपो ते वंड छको” को अमल में लाना ही सच्ची सेवा है।

  • Punjab News: International Airport से कई उड़ानें रद्द, यात्रियों की लगी भीड़, संचालन प्रभावित

    Punjab News: International Airport से कई उड़ानें रद्द, यात्रियों की लगी भीड़, संचालन प्रभावित

    अमृतसरः जिले के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने से संचालन प्रभावित रहा। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर-दोहा उड़ान (कतर एयरवेज) रद्द रही। अमृतसर-दुबई उड़ान (एयर इंडिया एक्सप्रेस) भी संचालित नहीं हो सकी। अमृतसर-शारजाह उड़ान (एयर इंडिया एक्सप्रेस) रद्द रही। दुबई से अमृतसर आने वाली इंडिगो की उड़ान रद्द रही।

    शारजाह से अमृतसर आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान भी प्रभावित रही और उसे रद्द किया गया। एयरस्पेस प्रतिबंध और ऑपरेशनल कारणों के चलते विभिन्न एयरलाइंस की फ्लाइट्स प्रभावित हुईं, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ देखी गई। रद्द उड़ानों के कारण कई यात्रियों को री-बुकिंग और रिफंड के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

    कुछ यात्री वैकल्पिक उड़ानों की तलाश में अन्य शहरों का रुख करते भी नजर आए। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जैसे ही एयरस्पेस से जुड़े प्रतिबंधों में ढील मिलेगी, उड़ानों का संचालन सामान्य किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें।

     

  • Punjab News: RO Factory में फैला गंदगी का आलम, MLA Rajinder Pal Kaur ने की Raid, देखें वीडियो

    Punjab News: RO Factory में फैला गंदगी का आलम, MLA Rajinder Pal Kaur ने की Raid, देखें वीडियो

    हर तरफ फैला कूड़ा, वाटर कूलरों में लगी फंगस

    लुधियानाः शहर के भगत सिंह नगर स्थित आरओ फैक्ट्री में गंदे पानी की सप्लाई के आरोप लगे हैं। इलाके के लोगों द्वारा इस मामले को लेकर कई बार शिकायतें दी गई थी जिसका संज्ञान लेते हुए लुधियाना दक्षिणी की विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने बीती रात फैक्ट्री पर छापा मारा। जानकारी मुताबिक, फैक्ट्री में RO के नाम पर लोगों को गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि लोगों ने उनको वीडियो भेजी थी जिसमें इस फैक्ट्री के लोग गली में लगे सबमर्सिबल पंप से पानी के वाटरकूलर और बोतले भरते थे और लोगों को आरओ वाटर कहकर बेचते थे, जोकि गलत है। इसी के साथ फैक्ट्री के अंदर भी गंदगी का आलम देखा गया। पानी का मुद्दा बहुत ही नाजुक है और यह लोगों की सेहत का सवाल है। इस तरह के काम को कभी भी नहीं होने दिया जाएगा। छापेमारी के दौरान हालात देखने के बाद विधायक ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। सुबह पंजाब के खाद्य आपूर्ति विभाग, नगर निगम और बिजली विभाग को भी सूचित किया जाएगा और फैक्ट्री का हर पहलू से निरीक्षण किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद इलाके के लोगों में राहत की लहर दौड़ गई है और उन्होंने विधायक का धन्यवाद किया। लोगों का कहना है कि गंदे पानी की सप्लाई उनके स्वास्थ्य के लिए खतरा थी, जिस पर अब जाकर कार्रवाई की गई है। वहीं, फैक्ट्री मैनेजर ने बताया कि वह अभी यहां थोड़े समय पहले ही शिफ्ट हुए हैं जिसके चलते कई बातों का उन्हें नहीं पता है। इसी के साथ फैक्ट्री मालिकों से भी बात की गई और उन्होंने कहा कि वह जब चाहे फैक्ट्री में जांच कर सकते हैं, उन्हें कोई इतराज नहीं है।
  • Punjab News: CM Mann ने उठाया राजस्थान से रॉयल्टी लेने का मुद्दा, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann ने उठाया राजस्थान से रॉयल्टी लेने का मुद्दा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रिहायश पर प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा 4 साल में किए गए कामों की उपलब्धियां बताई। प्रेस वार्ता के दौरान सीएम मान के साथ सेहत मंत्री बलबीर सिंह और सिंचाई मंत्री गोयल भी मौजूद रहे। सीएम मान ने बताया कि पंजाब में पहली बार पिछले 4 सालों में 67 हजार करोड़ बजट यूटीलाइज हुआ है। वहीं सिंचाई विभाग की ओर से क्रांतिकारी काम किया गया, जो आजादी से पहले और बाद में नहीं हुआ था। ऐसे में सिंचाई का पानी 75.89 लाख एकड़ इस्तेमाल किया जा रहा है।

    सीएम मान ने कहा कि नहरी पानी से अब सिंचाई की जा सकती है। सीएम मान ने कहा कि 2022 से अब तक 20.90 लाख एकड़ में सिंचाई के लिए पानी यूटीलाइज होता है। 58 लाख एकड़ को अब पानी जा रहा है। ऐसे में आप सरकार के दौरान पानी में तीन गुणा बढ़ौतरी हुई है। सीएम मान ने बताया कि तरनतारन में 22 किलोमीटर लंबी सरहाली नहर को ढूंढ निकाला है, जिसे पिछली सरकारें बंद करके भूल गई थी और इसे चालू भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने नहर बनाने को लेकर मांग की गई। जिसके बाद अधिकारियों ने नहर बनाने के लिए जगह को खोदने का काम शुरू किया तो वहां से बंद नहर अधिकारियों को मिली, जो 22 किलोमीटर लंबी है।

    होशियारपुर और कपूरथला मेडिकल कॉलेजों के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्दी ही इनका काम शुरू हो जाएगा। वहीं, मलेरकोटला में बनने वाले कम्युनिटी मेडिकल के लिए जमीन एक्वायर करने की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। कल ईद मौके वह लोगों को तोहफा देंगे। वहीं, 28 मार्च को 100 नए मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। 883 आम आदमी क्लीनिक राज्य में चल रहे हैं। 400 क्लीनिक और बनाए जा रहे हैं, ऐसे में 1400 क्लीनिक हो जाएंगे। 94 फीसदी मरीजों ने क्लीनिक की सेवाओं पर संतुष्टि जताई है। क्लीनिक की ओपीडी पांच करोड़ पार कर गई है। इसमें 1.69 करोड़ विशेष बीमारियों वाले मरीज थे। देश का सबसे बेहतरीन मॉडल है। 30 हजार गर्भवती महिलाओं का चेकअप हो चुका है।

    इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर भी जुबानी हमले किए थे। CM ने कहा था कि जो खुद को पानी के रक्षक कहते थे, उन्होंने अपने कार्यकाल में पानी नहीं संभाला और जिन पर बाणी की जिम्मेदारी थी उन्होंने बाणी को रोल दिया। इसी प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा था कि 1960 के बाद से राजस्थान ने पानी के बदले रॉयल्टी नहीं दी। यह 1.44 करोड़ लाख बनती है। हालांकि, पहले पानी का भुगतान होता रहा है। 1920 से यह सिस्टम चल रहा था। हमने इस मामले में राजस्थान सरकार को पत्र लिखा है। वहीं, मामले को केंद्र सरकार के समक्ष भी उठाएंगे।

  • Israel Iran War: तेहरान में सुनी गई कई धमाकों की आवाज 130 से ज्यादा ठिकानों पर Air Strikes का दावा

    Israel Iran War: तेहरान में सुनी गई कई धमाकों की आवाज 130 से ज्यादा ठिकानों पर Air Strikes का दावा

    नई दिल्लीः मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान पर एक बार फिर बड़ा हमला किया है। इसके जवाब में ईरान ने संभावित खतरे को देखते हुए अपने एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। दरअसल, इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान में हमले की चेतावनी के बाद यह हमला किया है। इजरायली सेना ने अपने फारसी भाषा के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा कि ये हमले तेहरान में आतंकवादी ढांचे को निशाना बना रहे हैं, लेकिन इजरायली सेना ने अपने दावों का समर्थन करने के लिए कोई विवरण या सबूत नहीं दिया।

    इजरायल की वायु सेना का कहना है कि उसके विमानों ने पिछले दिन ईरान पर दर्जनों हमले किए, जिसमें पश्चिमी और मध्य ईरान में 130 से अधिक बुनियादी ढांचे के लक्ष्यों को निशाना बनाया गया। वायु सेना लगातार हमले जारी रखे हुए है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान में सुबह-सुबह कई हवाई हमले हुए हैं। ये हवाई हमले तेहरान के पूर्व में हुए हैं। तेहरान में लगातार तीन-चार धमाके हुए।

    पूरे शहर में शक्तिशाली विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं क्योंकि हवाई रक्षा प्रणालियों ने आने वाले अमेरिकी और इजरायली ड्रोनों को निशाना बनाया। धमाकों की आवाज सुनाई देने से कुछ समय पहले ही ईरान की ओर से एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया था, और यह इस समय तक सक्रिय है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ये धमाके उस समय हुए जब इजरायल ने ईरान की राजधानी पर नए सिरे से हमले शुरू करने की घोषणा की थी। इजरायली सेना का कहना है कि वह ईरानी सरकार के बुनियादी ढांचे को निशाना बना रही है। इजरायल द्वारा तेहरान में किए हमले के धमाकों से लोगों की नींद खुल गई।

     

  • हकीम पर Petrol छिड़ककर लगाई आग, चीखें सुन लोगों ने बचाई जान, गंभीर घायल

    हकीम पर Petrol छिड़ककर लगाई आग, चीखें सुन लोगों ने बचाई जान, गंभीर घायल

    टोंकः मस्जिद में इमाम द्वारा बाथरूम गए हकीम पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है। हकीम के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और हकीम के ऊपर पानी डालकर उसे बचाया गया और तुरंत हॉस्पिटल दाखिल करवाया गया। हकीम को प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया है। हकीम का चेहरा, हाथ, पैर और कंधे झुलस गए हैं। घटना के बाद इमाम मौके से फरार है।

    जानकारी देते डिग्गी के एएसआई गिर्राज जाट ने बताया कि आबिद अब्दुल रशीद जोधपुर जिले के बिलाड़ा का रहने वाला है। वह डिग्गी थाना क्षेत्र के कलमंडा में मस्जिद में नमाज पढ़ाता है। बुधवार रात कलमंडा के हकीम पीनारा से किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हो गया था। संभवतया एक दिन पहले हुए झगड़े को लेकर वीरवार हकीम पीनारा पर इमाम आबिद अब्दुल रशीद ने टॉयलेट में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे वह झुलसने लगा और जोर से चिल्लाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मस्जिद में दौड़े और हकीम पर पानी डालकर आग बुझाई।

    हकीम को झुलसी अवस्था में मालपुरा अस्पताल ले गए। जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, हकीम करीब 70 प्रतिशत झुलस गया है। वहीं दूसरी ओर आबिद अब्दुल रशीद मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है और नाकाबंदी की गई है।