Blog

  • पुलिस ने अंतरराज्यीय कार और मोटरसाइकिल चुराने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को किया गिरफ्तार 

    पुलिस ने अंतरराज्यीय कार और मोटरसाइकिल चुराने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को किया गिरफ्तार 

    मोहालीः पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो अंतरराज्यीय कारों और मोटरसाइकिलों को चुराकर दूसरे जिलों में बेचता है। इस संबंध में मोहाली के एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। पुलिस ने काबू किए चोरों से 4,08150 रुपये, 8 कारें और 8 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया उक्त आरोपी यहां से गाड़ियां चुराकर दूसरे जिलों में बेचते थे।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी डाक्टर संदीप गर्ग ने बताया कि जिले की पुलिस की ओर से शरारती अनसरों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत स्पेशल इंवेस्टीगेशन के पीपीएस कप्तान अमनदीप सिंह बराड़, पीपीएस के उपकप्तान गुरशेर सिंह संधू की अगुवाई में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज शिव कुमार ने टीम सहित मिलकर साल 2021 में मोहाली, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के एरिया में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के 6 मैंबरों को काबू करके उनके पास से 35 कार, स्कूटर और मोटरसाइकिल बरामद किए थे। इस दौरान जिले में वाहन चोरी होने के मामले में मुकद्दमा नंबर 12 तिथि 16-01-2023 अ/द 379, 411 भःद,  थाना फेस-8 मोहाली में केस दर्ज था। जिसकी जांच के दौरान निम्नलिखित गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करके उनसे बरामदगी की गई। इसके अलावा इस गिरोह को काबू करने से जिला मोहाली में वाहन चोरी होने के करीब 20 मामलों को ट्रेस करके 31 वाहनों को बरामद करने में सफलता हासिल की है।

    इसके अलावा समराला पुलिस ने समराला इलाके में मोबाइल फोन लूटने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शादी के बाद घर का खर्च चलाने के लिए यह शख्स कारपेंटर से लुटेरा बन गया।  इस संबंध में जानकारी देते हुए हुए डीएसपी वरयाम खैरा ने बताया कि हरदीप सिंह उर्फ मनी निवासी खटड़ा चौहराम डेहलों जिला लुधियाना जो कि समराला के खन्ना रोड़ के समीप कमल कालोनी में पिछले 4 महीने से किराये के मकान पर रह रहा है। काबू किया गया व्यक्ति भोले-भाले लोगों से मोबाइल छीनकर कर फरार हो जाता था। जिससे पुलिस ने 12 मोबाइल बरामद किए है। 

  • समुचित बजट का प्रावधान करने के बाद सरकार ने लागू की पुरानी पेंशन: मुख्यमंत्री

    समुचित बजट का प्रावधान करने के बाद सरकार ने लागू की पुरानी पेंशन: मुख्यमंत्री

    ऊना पहुंचने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का गर्मजोशी से स्वागत

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के अपने पहले प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्थानीय जनता ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बजट का समुचित प्रावधान करने के बाद ही पुरानी पेंशन योजना लागू की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने ओपीएस प्रदान करने की अपनी पहली गारंटी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही पूरी कर साबित कर दिया कि हमने जो कहा वो किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र की अन्य सभी गारंटियों को भी चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा।

    ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार अपने वायदों पर खरा उतरने में नाकाम रही है। पिछली सरकार ने वेतन आयोग की सिफारिशें तो लागू कर दीं लेकिन कर्मचारियों व पेंशनरों को इसका देय बकाया भी नहीं दिया। इसके साथ ही महंगाई भत्ते की भी केवल मात्र घोषणा ही की और उनके कार्यकाल में कर्मचारियों को इसकी अदायगी भी नहीं हो सकी।

    ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में ट्रक ऑपरेटरों तथा सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन के बीच जारी विवाद को हल करने के लिए प्रदेश सरकार हर संभव कदम उठा रही है और सरकार के प्रयासों से ही अब ट्रक ऑपरेटरों व कंपनी के बीच वार्ता चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ट्रक ऑपरेटर्ज तथा फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कृतसंकल्प है और यह मामला सर्वसम्मति से शीघ्र ही सुलझा लिया जाएगा।

  • बर्थडे पार्टी में चली ताबड़तोड़ गोलियां, हादसे में बच्चे की मौत

    बर्थडे पार्टी में चली ताबड़तोड़ गोलियां, हादसे में बच्चे की मौत

    नालंदा: नूरसराय थाना इलाके के परमनंद बीघा गांव में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान जमकर फायरिंग की गई है। इस दौरान गोली लगने से में एक सात साल के बच्चे की मौत हो गई। गांव में ही किसी व्यक्ति के घर पर जन्मदिन समारोह का आयोजन हुआ था। इस दौरान हथियार से लैस होकर कुछ लोग पहुंचे थे। पार्टी में वह अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। तभी बच्चे को गोली लगी जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    छानबीन में जुटी पुलिस

    उधर, गोली लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में बर्थडे पार्टी छोड़ सभी लोग मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की सूचना जैसे ही स्थानीय थाना पुलिस को मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बच्चे की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल घटना के बाद सभी लोग गायब हैं। पुलिस उनकी छानबीन करने में जुटी है।

    हादसे में मोहित कुमार की हुई मौत 

    मृतक बच्चे की पहचान सुधीर प्रसाद के 7 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि परमानंद बीघा गांव में नरेश यादव की पोती के जन्मदिन के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। हालांकि चर्चा है कि नाच के दौरान गोली चली है, लेकिन नूरसराय थाना पुलिस डांस होने की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि केक काटने के दौरान गोली चली है।

    नरेश यादव समेत छह लोगों पर नामजद

    सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद फौरन पुलिस गांव पहुंची। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया था। गांव के ही नरेश यादव के पोती की जन्मदिन था। इसी मौके पर गोली चली है जिसमें एक बच्चे की मौत हुई है। घटना के बाद त्वरित पुलिस ने नरेश यादव समेत छह लोगों पर नामजद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। सभी लोग गांव छोड़कर फरार हैं। पुलिस छापेमारी में जुट गई है और जल्द ही उनको गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

  • श्रीमद् भागवत कथा में पहले दिन भक्ति प्रसंग सुन भावविह्वल हुए श्रोता

    श्रीमद् भागवत कथा में पहले दिन भक्ति प्रसंग सुन भावविह्वल हुए श्रोता

    बाबा बाल जी आश्रम में बह रही भागवत गंगा

    ऊना/सुशील पंडित : बाबा बाल जी आश्रम कोटला कला ऊना में 1 तारीख से शुरू हुआ धार्मिक विराट महासम्मेलन में आज पहले दिन की श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ हुआ। संत शिरोमणि बाबा बाल जी महाराज ने श्रीमद्भागवत व कथा व्यास का पूजन कर इस श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया। 7 फरवरी से 13 फरवरी तक चलने वाले इस श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ को श्री वृंदावन से पधारे ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री जी इस कथा का रसास्वादन करवा रहे हैं।

    श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस प्रभु की भक्ति और मानव के उद्धार प्रसंग का उल्लेख किया। कथा व्यास ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री ने कहा एक समय की बात है, नैमिषारण्य तीर्थ में शौनकादिक 88 हजार ऋषियों ने पुराणवेत्ता सूतजी से पूछा- हे सूतजी, इस कलियुग में वेद-विद्यारहित मनुष्यों को प्रभु भक्ति किस प्रकार मिलेगी तथा उनका उद्धार कैसे होगा। हे मुनिश्रेष्ठ, कोई ऐसा व्रत अथवा तप कहिए जिसके करने से थोड़े ही समय में पुण्य प्राप्त हो तथा मनवांछित फल भी मिले। हमारी प्रबल इच्छा है कि हम ऐसी कथा सुनें। 

    सर्वशास्त्रज्ञाता श्री सूतजी ने कहा हे वैष्णवों में पूज्य! आप सबने प्राणियों के हित की बात पूछी है। अब मैं उस श्रेष्ठ व्रत को आपसे कहूंगा, जिसे नारदजी के पूछने पर लक्ष्मीनारायण भगवान ने उन्हें बताया था। कथा इस प्रकार है। आप सब सुनें। एक समय देवर्षि नारदजी दूसरों के हित की इच्छा से सभी लोकों में घूमते हुए मृत्युलोक में आ पहुंचे। यहां अनेक योनियों में जन्मे प्राय: सभी मनुष्यों को अपने कर्मों के अनुसार कई दुखों से पीड़ित देखकर उन्होंने विचार किया कि किस यत्न के करने से प्राणियों के दुखों का नाश होगा। ऐसा मन में विचार कर देवर्षि नारद विष्णुलोक गए। वहां श्वेतवर्ण और चार भुजाओं वाले देवों के ईश नारायण को, जिनके हाथों में शंख, चक्र, गदा और पद्म थे तथा वरमाला पहने हुए थे, देखकर स्तुति करने लगे। नारदजी ने कहा- हे भगवन! आप अत्यंत शक्ति से संपन्न हैं, मन तथा वाणी भी आपको नहीं पा सकती, आपका आदि-मध्य-अंत भी नहीं हैं। आप निर्गुण स्वरूप सृष्टि के कारण भक्तों के दुखों को नष्ट करने वाले हो।

    आपको मेरा नमस्कार है। नारदजीसे इस प्रकार की स्तुति सुनकर विष्णु बोले- हे मुनिश्रेष्ठ! आपके मन में क्या है। आपका किस काम के लिए यहां आगमन हुआ है? नि:संकोच कहें। तब नारदमुनि ने कहा- मृत्युलोक में सब मनुष्य, जो अनेक योनियों में पैदा हुए हैं, अपने-अपने कर्मों द्वारा अनेक प्रकार के दुखों से पीड़ित हैं। हे नाथ! यदि आप मुझ पर दया रखते हैं तो बताइए उन मनुष्यों के सब दुख थोड़े से ही प्रयत्न से कैसे दूर हो सकते हैं। कथा व्यास ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री ने बाबा बाल जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे संतों का आगमन पृथ्वी पर मृत्यु लोक के प्राणियों को मानवता की सीख देना कल्याण कारक होता है इन संतों की कृपा दृष्टि से ही नए संसार का निर्माण होता है। प्राणियों में सद्भावना व उच्च विचारों का संचार होता है।

    सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राधा कृष्ण मंदिर में नवाया शीश

    मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खु ऊना के इंदिरा गांधी खेल परिसर में पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो, विधायक चैतन्य शर्मा, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला प्रधान कांग्रेस कमेटी रणजीत राणा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का राधा कृष्ण मंदिर में पहुंचने पर स्वागत किया ,वहीं श्री राधा कृष्ण मंदिर में पहुंचकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज से आशीर्वाद लिया।


    बाबा बाल जी आश्रम में आज ही शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर ब्यासपीठ पर विराजमान वृंदावन से पधारे कथा व्यास ठाकुर कृष्ण चंद शास्त्री जी का भी आशीर्वाद लिया। इस मौके पर बाबा बाल जी महाराज ने मुख्यमंत्री को सम्मानित करते हुए आश्रम परिसर में उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत महात्माओं की कृपा और मातृशक्ति के आशीर्वाद से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है। संतों के आशीर्वाद और मातृशक्ति के सहयोग से यह सरकार 5 वर्ष तक मजबूती से काम करेगी और जो वायदे जनता के साथ किए गए हैं उन्हें पूरा भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गीता ही हमारी मार्गदर्शक है और गीता में बताए मार्ग पर ही उनकी सरकार चलेगी।

    वहीं शिलान्यास के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कंवर की सुपुत्री के शादी समारोह में शिरकत करते हुए नवदम्पत्ति को आशीर्वाद और वीरेंद्र कंवर को बेटी की शादी की बधाई दी। ऊना पहुंचे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस की मजबूत सरकार हिमाचल प्रदेश में सत्ता पर काबिज है और चरणबद्ध तरीके से सभी 10 गारंटी को लागू भी किया जाएगा। जिसकी शुरुआत प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली करते हुए कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने के लिए बजट का समुचित प्रावधान किया गया है।

  • मुख्यमंत्री ने 3.35 करोड़ रुपये लागत की लालसिंगी-झलेड़ा सड़क का भूमि-पूजन किया

    मुख्यमंत्री ने 3.35 करोड़ रुपये लागत की लालसिंगी-झलेड़ा सड़क का भूमि-पूजन किया

    राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित धार्मिक समागम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

    ऊना/सुशील पंडित : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कोटला कलां राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित धार्मिक समागम में भाग लिया और बाबा बाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 3.35 करोड़ रुपये की लागत से लालसिंगी (बाबा बेली राम) से लेकर झलेड़ा तक बनने वाली सड़क का भूमि पूजन भी किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना संतों की धरती है और यहां आकर उन्हें हार्दिक प्रसन्नता हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार श्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षाओं पर अपनी कर्मनीति बनाकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राधा-कृष्ण मंदिर आकर उन्हें आध्यात्मिक अनुभूति हो रही है और वह यहां से सेवा का आशीर्वाद लेकर जाना चाहते हैं।

    इससे पहले, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना पहुंचने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मंदिर में धार्मिक समागम की इस उत्तम घड़ी में उन्हें संतों से आशीर्वाद लेने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक चैतन्य शर्मा, सुदर्शन बबलू, देवेंद्र भुट्टो, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, उपायुक्त राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अधिकारी उपस्थित थे।

  • SHIVSHAKTI CONSULTANCY के दफ्तर में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    SHIVSHAKTI CONSULTANCY के दफ्तर में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    ओडिशा के रहने वाले 3 युवाओं ने लगाए लाखों की ठगी के आरोप

    चंडीगढ़,(ए.एन.एस): सेक्टर-34 की मार्किट में स्थित शिव शक्ति कंस्लटेंसी के दफ्तर में उस समय हंगामा देखने को मिला, जब ओडिशा के रहने वाले दुशासन प्रधान, अशुद्ध पंडा और मन गोविंद सेठी ने कंस्लटेंसी के संचालकों पर ₹165000 की ठगी के आरोप लगाए। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शिव शक्ति कंसलटेंट का विज्ञापन देखा था। जिसके बाद उन्होंने इमीग्रेशन कंपनी के साथ संपर्क किया।

    जिसके बाद कंपनी ने जनवरी के महीने में तीनों से पैसे ले लिए थे। कंपनी के काउंसलर ने पीड़ितों को कहा था कि वह उन्हें तंजानिया का वर्क परमिट लगवा कर दे देंगे, पर जब वीजा और पासपोर्ट हाथ मे आया तो उस पर वर्क परमिट की जगह टूरिस्ट वीजा लगा हुआ था। जब उन्होंने इसकी खिलाफत की तो कंस्लटेंट ने धमकाते हुए कहा कि वह जो कर सकते है वह कर ले। सूत्रों की माने तो जो वीजा इन्होंने दिखाया है वह फेंक बताया जा रहा है। 

    जिसके बाद पीड़ितों ने मंगलवार यानी आज कंपनी की ठगी को लेकर मीडिया से संपर्क किया तो मीडिया कवरेज करने के लिए शिव शक्ति कंसलटेंट के दफ्तर में मामले की जानकारी लेने के लिए पहुंची तो वहां दफ्तर के कर्मियों द्वारा जानबूझकर मीडिया कर्मियों से बदसलूकी की गई ताकि ट्रेवल एजेंट की पोल ना खुल पाए। घटना की सूचना मिलते ही एरिया चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश मौके पर पहुंचे। इस दौरान मीडिया के सवालों से बचते हुए उन्होंने कैमरे के आगे कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

    जब इंचार्ज ओम प्रकाश से उक्त कंस्लटेंसी के लाइसेंस होने का पूछा तो वह पीड़ितों को अपने साथ थाना परिसर में ले गए। वहां पर पुलिस ने दोनों पार्टियों को आमने सामने बिठा लिया और शिकायतकर्ता का आरोप है कि थाने में उनके ऊपर राजीनामा करने के लिए दबाव डाला जा रहा था। पुलिस द्वारा दोनों पार्टियों के राजीनामे के पूरे वाकये को देखकर तो यही अनुमान लगता है कि शिव शक्ति कंसलटेंट पुलिस की मिलीभगत से चल रही है। खबर लिखे जाने तक कंस्लटेंट के मालिकों ने लाइसेंस के प्रति पुलिस और मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी। यदि कंस्लटेंट अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी दस्तावेजों के आधार पर प्रकाशित किया जाएगा।

  • जीवन मोदगिल ने कायम की मिसाल, स्कूल परिसर को हरा भरा कर चार चांद लगा दिए

    जीवन मोदगिल ने कायम की मिसाल, स्कूल परिसर को हरा भरा कर चार चांद लगा दिए

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलमेहड़ा में प्रवक्ता अर्थशास्त्र के पद पर कार्यरत जीवन मोदगिल पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति विशेष रुचि दिखा रहे हैं। तलमेहड़ा स्कूल में पथरीली जमीन होने के बावजूद उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर सन 2010 में सांगवान, हरड़, बेहड़ा, तुनी और पीपल प्रजाति के विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए थे जो आज बड़े वृक्ष बनकर विद्यालय की शोभा बढ़ा रहे हैं।

    इसके अलावा उन्होंने विद्यालय में आम और अमरूद जैसे फलदार पौधे भी लगाए जो अब फल दे रहे हैं। इससे पहले पथरीली जमीन होने के कारण विद्यालय में कोई भी पेड़ नहीं था लेकिन उनके भरसक प्रयत्नों से विद्यालय में विभिन्न प्रकार के पेड़ों का होना यह सन्देश दे रहा है कि अगर व्यक्ति चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं है। निरन्तर खुद के कठिन प्रयासों से वृक्षारोपण करके पेड़ों को जीवित रखने और वन संरक्षण की ऐसी स्नेह उनके ह्रदय में जगी कि उनके निस्वार्थ प्रयास व प्रकृति पर्यावरण जागरूकता को देखते हुए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और गांववासियों द्वारा उनकी सराहना की जाती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष कौशल ने बताया कि जीवन मोदगिल पिछले 14 वर्षों से राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी हैं और इस योजना के माध्यम से समाज सेवा के प्रति वो उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। पौधारोपण के अलावा वह स्वयंसेवी छात्र छात्राओं के साथ मिलकर विभिन्न गांवों में जाकर प्राकृतिक स्त्रोतों की सफाई, क्षेत्र में स्वच्छता अभियान और विभिन्न रैलियों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रमों का निरन्तर आयोजन करते हैं। 

    स्कूल प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष विनोद शर्मा का कहना है कि जीवन मोदगिल द्वारा विद्यालय के अलावा गांव भलखूं,रौणखर और बही में भी अपनी टीम के साथ और वन विभाग के सौजन्य से न केवल पौधारोपण में विशेष रुचि दिखाई है बल्कि निस्वार्थता से समाज सेवा का भाव उनकी रग रग में समाया हुआ है। जीवन मोदगिल ने बताया कि सन 2010 में उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर विद्यालय में विभिन्न प्रकार के लगभग 40 पौधे लगाए। उसके बाद पांच छः वर्ष तक वह स्वयं प्रतिदिन सुबह शाम इन पौधों को पानी लगाते रहे। इसके अलावा लगातार पौधों की निराई और उनके भोजन के लिए जैविक खाद का प्रयोग करते रहे। पेड़ों को कोहरे से बचाने के लिए भी प्रयत्न किए।

    आज उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि उनकी मेहनत का फल तो उन्हें मिला ही साथ में बच्चों को भी पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण बहुत जरुरी है। लेकिन उन्होंने गर्मियों के मौसम में हर वर्ष जंगलों में लगने वाली आग से प्राकृतिक सम्पदा को होने वाले नुक्सान के प्रति अपनी चिन्ता जाहिर की। स्थानीय पंचायत के प्रधान राकेश धीमान, उप प्रधान अशोक कुमार मोनू, विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य प्रेम सिंह वर्मा, पूर्व में स्कूल प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष शिवम कुमार और राकेश कुमार ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि जीवन मोदगिल युवा वर्ग के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं । पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक गतिविधियों में उनके बहुमुल्य योगदान के लिए सभी ने उनकी सराहना की।
     

  • अमूल और मदर डेयरी कंपनियों पर कोर्ट ने लगाया लाखों रुपए का जुर्माना, जाने मामला

    अमूल और मदर डेयरी कंपनियों पर कोर्ट ने लगाया लाखों रुपए का जुर्माना, जाने मामला

    नई दिल्लीः अमूल और मदर डेयरी जैसी नामचीन कंपनियों के दूध में भी फैट मानकों के अनुसार नहीं पाया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने इन कंपनियों के दूध, क्रीम समेत सिंभावली शुगर मिल की चीनी व अन्य कंपनियों के उत्पाद की जांच कराई तो अधोमानक पाए गए। एडीएम सिटी की कोर्ट में सुनवाई के बाद अमूल, मदर डेयरी, सिंभावली शुगर मिल, पिज्जा हट समेत 31 प्रतिष्ठानों पर 33.95 लाख का जुर्माना लगाया गया है। कंपनियों को जुर्माने की यह रकम एक माह में जमा करानी होगी। 

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त  विनीत कुमार ने बताया कि अमूल रियल मिल्क, अमूल फ्रेश क्रीम, टोंड मिल्क, अमूल गोल्ड फुल क्रीम मिल्क, मदर डेयरी से खुले दूध, फुल क्रीम व टोंड दूध, वसुंधरा से सिंभावली शुगर मिल की चीनी, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र से मंगला ब्रांड का तिल का तेल, क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित पिज्जा हट से स्मोक्ड टाइप लहसुन व काली मिर्च, बालाजी फ्लोर मिल से गेहूं का आटा, कलछीना भोजपुर से मावा, वैशाली के कैप्टन रेस्टोबार से काजू का टुकड़ों का सैंपल लिया गया था। इसके अलावा बेहटा हाजीपुर में बिना लाइसेंस के मांस बेच रहे कमाल मीट शॉप संचालक पर भी कार्रवाई की गई थी। जांच में सैंपल अधोमानक पाए जाने पर प्रकरण एडीएम सिटी बिपिन कुमार की कोर्ट में भेज दिए गए थे। कोर्ट में सुनवाई के बाद इन पर जुर्माना लगाया गया है।

    सहायक आयुक्त ने बताया कि अमूल पर 8.24 लाख और मदर डेयरी पर 7.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा सिंभावल शुगर मिल पर 3.70 लाख रुपये, पिज्जा हट पर 2.30 लाख रुपये, तिल का तेल बेचने वाले मंगला ब्रांड पर 2.50 लाख और बिना लाइसेंस मांस बेचने वाले दुकानदार कमाल पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया इन सभी संस्थानों को एक माह में जुर्माने की रकम जमा करानी होगी, अन्यथा इनकी आरसी (वसूली प्रमाण पत्र) जारी कराया जाएगा। सहायक खाद्य आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि अप्रैल 2022 से जनवरी 2023 तक खाद्य पदार्थों के कुल 678 नमूने लिए गए। इनमें 127 नमूने दूध के लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दूध, आटे, क्रीम के अलावा अन्य खाद्य पदार्थों व मसालों के नमूने भी अधोमानक पाए गए हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में जनवरी माह तक कुल 339 वाद कोर्ट में दायर किए गए, इनमें से 330 में निर्णय आ चुका है। नौ अन्य मामले विचाराधीन हैं। अब तक 2.32 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।

  • मान सरकार पर जमकर बरसे बिक्रम मजीठिया, देखें वीडियो

    मान सरकार पर जमकर बरसे बिक्रम मजीठिया, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया आज गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान जहां मजीठिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए आप सरकार पर जमकर निशाने साधे। वहीं बंदी सिंहों की रिहाई के मुद्दे पर भी बातचीत की। मजीठिया ने विधानसभा के वेरवे को लेकर बात करते हुए आप सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि सीएम मान के व्यापारी के साथ बातचीत को लेकर कहा कि इस मीटिंग में क्या रिजल्ट निकल कर सामने आया।

    वहीं बीएमडब्लयू के साथ डील के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि क्या बीएमडब्लयू पंजाब में इनवेस्ट करने के आ गई है? मजीठिया ने मीडिया के माध्यम से सीएम भगवंत से सवाल करते हुए कहा कि जर्मन का दौरा कर लिया, जहाज में उनसे चढ़ा नहीं गया। वहीं बीएमडब्लयू को लेकर उन्होंने कहा कि सीएम मान ने कहा था कि पंजाब में इनवेस्टमेंट करने के लिए बीएमडब्लयू आएंगी, वह तो पंजाब में आई नहीं, लेकिन भगवंत मोटर्स वर्कस कंपनी पंजाब में पहुंच गई।

    उन्होंने कहा कि पंजाब का रोजाना बच्चा 25- 25 लाख रुपए खर्च करके विदेश जा रहा है। मजीठिया ने कहा पंजाब में एक साल के अंदर कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लग पाया। मजीठिया ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मान सरकार ने हजार करोड़ रुपए खर्च करके इश्तिहार के बोर्ड लगा दिए है और कह रहे है कि हमने पंजाब में रोजगार दे दिया है।

  • राष्ट्र के नवनिर्माण में एन एस एस ब्लंटियर का योगदान अमूल्य  : अरुणा

    राष्ट्र के नवनिर्माण में एन एस एस ब्लंटियर का योगदान अमूल्य : अरुणा

    हरोली कॉलेज में एन एस एस का सप्ताहिक कैम्प सम्पन्न 

    ऊना / सुशील पंडित :  राष्ट्र के नवनिर्माण में एन एस एस स्वयसेवको का अमूल्य योगदान है यह बात हरोली  महाविद्यालय की  प्राचार्य  अरुणा भारद्वाज ने एन एस एस कैम्प के  समापन कार्यक्रम में कही। उन्होनें व्लांटियर छात्रों द्वारा सप्ताह भर में किए कार्यों की प्रशंसा कि । और भविष्य में भी समाज हित में किए जा रहे कार्यों में भाग लेने का आवाहन किया। उन्होनें बेहतर कार्य के लिए सभी  स्वयंसेवियों को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया। इस दौरान स्वंयसेवी  अमनदीप  ने 7 दिनों की रिपोर्ट प्रस्तुत की ।
    मुख्य अतिथि ने  कहा कि ऐसे शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, इससे विद्यार्थियों कि समाज सेवा के प्रति रुचि पैदा होती है राष्ट्र के प्रति सेवाभाव का जज्बा बना रहता है। शिविर में समूह में काम करने की भावना जागृत होती है उनकी नेतृत्व क्षमता बढ़ती है।  डॉ आरती ने  पूरी एन एस एस  टीम को शिविर के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी । और कहा  के विद्यार्थियों में अनुशासन में रहकर महाविद्यालय परिसर मिनी सचिवालय रोटी राम डेरा गुरुद्वारा सार्वजनिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया तथा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली।
    शिविर के दौरान पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग से आए रिसोर्स पर्सन ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। एन एस एस   कार्यक्रम अधिकारी प्रो गुरबक्श राय   ने सभी का धन्यवाद किया ।  विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी।  मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर प्रोफेसर आर एस डडवाल,  कल्पना प्रोफेसर बिंदिया ,  अशोक कुमार , अश्वनी कुमार , पवन कुमार , निर्मला , सोमा देवी भी उपस्थित रहे।