Blog

  • 2 लोगों में हुआ विवाद, पहले सड़क पर की पत्थरबाजी, फिर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    2 लोगों में हुआ विवाद, पहले सड़क पर की पत्थरबाजी, फिर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-22 स्थित लाइट पॉइंट के पास 2 लोगों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सड़क पर मारपीट करते करते पत्थरबाजी पर उतर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति ब्लैक जैकेट पहने खड़ा है और दूसरा कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहा है। दोनों में हाथापाई हो जाती है। दरअसल, शुरुआत में ब्लैक जैकेट पहने व्यक्ति पत्थर उठाकर कुर्ता-पायजामा पहने व्यक्ति दूसरे व्यक्ति पर फेंकता है।

    इसके बाद दूसरा व्यक्ति भी पास पड़ा बड़ा पत्थर उठाकर उस पर हमला करता है, हालांकि सामने वाला व्यक्ति बाल-बाल बच जाता है। पत्थर टूटने के बाद दोनों फिर छोटे-छोटे टुकड़े उठाकर एक-दूसरे पर फेंकने लगते हैं। इसी दौरान आसपास मौजूद लोग मौके पर रुककर दोनों को समझाते हैं, लेकिन कुछ देर बाद दोनों फिर से झगड़ा शुरू कर देते हैं। इसके बाद मामला और बढ़ जाता है और दोनों एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगते हैं। हालांकि दोनों में हुए झगड़े की वजह सामने नहीं आई है।

  • अब मोतिया प्लाजा के करीब 285 खसरा नंबरों को नगर निगम में किया गया शामिल -दीपेंद्र

    अब मोतिया प्लाजा के करीब 285 खसरा नंबरों को नगर निगम में किया गया शामिल -दीपेंद्र

    कमर्शियल कांप्लेक्स की तरफ से याचिकाकर्ता दीपेंद्र कुमार सिंगला ने हाई कोर्ट से जीती जंग
    बद्दी: पिछले 10 सालों से बद्दी का प्रमुख कामर्शियल कांपलेक्स मोतिया प्लाजा कांपलेक्स अब नगर निगम का हिस्सा होगा। जब एक साल पहले बद्दी के इस बाजार में को नगर निगम में शामिल करने की बात आई थी तो असफरशाही की लापरवाही से यह निगम का हिस्सा बनने से रह गया था। एसडीएम दफतर के सामने बना यह कांपलेक्स और नगर निगम बद्दी कार्यालय से पचास मीटर की दूरी पर बना यह कांपलेक्स न तो नौकरशाहों को नजर आया।
     औद्योगिक क्षेत्र बद्दीे में नगर निगम गठन को लेकर चल रहे विवाद के बीच मोतिया प्लाजा के निवासियों और कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद मोतिया प्लाजा को भी नवगठित नगर निगम बद्दी में शामिल करने की अधिसूचना शहरी विकास विभाग द्वारा कर दी गई है। यह फैसला उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो लंबे समय से इस क्षेत्र की अनदेखी के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। हालांकि इसी तरह के मामले को लेकर आवाज उठा रही क्षेत्र की पांच पंचायतों को किसी तरह की राहत अब तक नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार, मोतिया प्लाजा नगर परिषद बददी से मात्र लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित है, बावजूद इसके इसे नगर निगम की सीमाओं से बाहर रखा गया था और यह संडोली पंचायत का हिस्सा था। इसी मुद्दे को लेकर मोतिया प्लाजा के प्रतिनिधियों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। याचिकाकर्ता दीपेंद्र कुमार सिंगला ने इस मामले में पैरवी करते हुए क्षेत्र को नगर निगम में शामिल करने की मांग की थी। अंतत: अब अदालत की संलिप्तता के बाद शहर विकास विभाग को मोतिया प्लाजा को नगर निगम बद्दी में शामिल करने के निर्देश जारी करने पड़ गए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। फैसले के बाद अब मोतिया प्लाजा के करीब 285  संपत्ति खसरा नंबर नगर निगम के दायरे में आ गए हैं, जिससे क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि बद्दी में नगर निगम के गठन को लेकर शुरू से ही कई तरह के सवाल उठते रहे हैं। नगर परिषद के नौ वार्डों को बढ़ाकर 15 वार्डों का नया ढांचा तैयार किया गया है। इसके साथ ही पांच नई पंचायतों संडोली, मलपुर, भटोलीकलां, बरोटीवाला और सूरजपुर को भी नगर निगम में शामिल किया गया है, जिसका स्थानीय स्तर पर विरोध भी सामने आया है। इन पंचायतों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना उनकी सहमति के उन्हें नगर निगम में शामिल किया गया है, जिससे उनकी पारंपरिक व्यवस्था और अधिकारों पर असर पड़ सकता है। वहीं प्रशासन का तर्क है कि क्षेत्र के समग्र विकास और शहरी सुविधाओं के विस्तार के लिए यह निर्णय आवश्यक है। सीमांकन को लेकर विवाद उस समय और बढ़ गया जब प्रशासन द्वारा किए गए नए सीमांकन के खिलाफ 13 मार्च को विभिन्न पक्षों ने हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर कीं। इनमें मोतिया प्लाजा के अलावा अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधि भी शामिल थे, जिन्होंने सीमांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। अब मिलेगी विकास को नई दिशा- सोसाईटी अध्यक्ष शहरी विकास विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के बाद अब जहां मोतिया प्लाजा के लोगों को राहत दी है, वहीं नगर निगम बद्दी के गठन और सीमांकन को लेकर जारी बहस को भी नई दिशा दी है। आने वाले समय में अन्य विवादित क्षेत्रों को लेकर भी कानूनी प्रक्रिया तेज होने की संभावना जताई जा रही है। आशा है कि अब नगर निगम बद्दी में शामिल होने के बाद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं जैसे सडक़, सीवरेज, पानी और सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। यहां पर लंबे समय से रजिस्ट्रियां रुकी हुई थी अब वो हाने से खरीददारों को राहत मिलेगी। -:  डा. रणेश राणा, प्रधान, मोतिया प्लाजा वैल्फेयर सोसाईटी बद्दी मोतिया प्लाजा कमर्शियल कांपलेक्स की तरफ से याचिका कर्ता दीपेंद्र कुमार सिंगला ने कहा कि वह लंबे समय से शहरी विकास विभाग व जिला प्रशासन से इस बारे में पत्राचार कर रहे थे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्हें हाई कोर्ट में याचिका डालने को मजबूर होना पड़ा। विगत 13 मार्च को उन्होंने याचिका हाई कोर्ट में लगाई थी। जिसके बाद अब शहरी विकास विभाग की तरफ से मोतिया प्लाजा को निगम में शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है- दीपेंद्र सिंगला, अधिवक्ता-पैरोकार मोतिया प्लाजा कांपलेक्स
  • महंगाई की मारः LPG के बाद अब पेट्रोल की बढ़ी कीमतें

    महंगाई की मारः LPG के बाद अब पेट्रोल की बढ़ी कीमतें

    नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट के तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मची हलचल का असर अब भारतीय पेट्रोल पंपों पर दिखने लगा है। ऐसे में आम आदमी की जेब पर एक बार फिर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। इस बार मार ‘पावर’ पेट्रोल पर पड़ी है। HPCL, IOCL समेत सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अपने प्रीमियम यानी पावर पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। HPCL और IOCL ने 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आम गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले रेगुलर पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे मिडिल क्लास को फिलहाल पुरानी कीमतों पर ही राहत मिलती रहेगी।

    दरअसल, HPCL ने साफ किया है कि यह बढ़ोतरी सिर्फ उसके प्रीमियम ब्रांडेड पेट्रोल जैसे ‘Power’ पर की गई है। आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि नॉर्मल पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी आम वाहन चालकों को फिलहाल पुरानी दरों पर ही पेट्रोल मिलता रहेगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को पावर पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस इजाफे के बाद अब लखनऊ में पावर पेट्रोल की कीमत 103.92 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

    19 मार्च 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ में रेगुलर पेट्रोल 94.69 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर के पुराने भाव पर ही बिक रहा है। इसके साथ ही पावर डीजल की कीमतों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। जहां एक तरफ रसोई गैस (LPG) की किल्लत की खबरें आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार से कुछ राहत भरे संकेत भी मिले हैं। अमेरिका और इजरायल के नेताओं के बयानों के बाद निवेशकों की चिंता थोड़ी कम हुई है, जिससे कच्चे तेल की कीमतें 106 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई हैं। इसी नरमी के कारण फिलहाल घरेलू बाजार में सामान्य ईंधन की कीमतों को बढ़ने से रोक लिया गया है।

  • Punjab News: नशे के खिलाफ सरकार ने तेज की मुहिम, मनीष सिसोदिया ने जारी किए निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के खिलाफ सरकार ने तेज की मुहिम, मनीष सिसोदिया ने जारी किए निर्देश, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा “युद्ध नशा के विरुद्ध” अभियान के तहत गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के सिल्वर जुबली कन्वेंशन हॉल में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए, जबकि पंजाब सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। सेमिनार के दौरान नशा के खिलाफ चल रहे अभियान को और तेज़ करने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार, प्रशासन और लोगों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने माझा जोन के सभी ब्लॉक प्रमुखों और टीमों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए कि प्रत्येक गांव तक पहुंच बनाई जाए और नशे के खिलाफ धरातलीय लड़ाई लड़ी जाए।

    विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल तथा कार्यकारी प्रमुख शैरी कैलासी ने कहा कि यह अभियान सिर्फ एक प्रोग्राम नहीं, बल्कि पंजाब को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार दोनों स्तरों पर यह फैसला लिया गया है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह पुलिस अधिकारी हो, पार्टी कार्यकर्ता हो या कोई भी आम व्यक्ति क्यों ना हो, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि 24 से 31 तारीख तक हर गांव में बैठकें की जाएंगी, जहां लोगों से सीधे बात करके नशा तस्करों की पहचान की जाएगी और जो लोगों को इलाज की आवश्यकता है, उन्हें अस्पतालों तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही एक गुप्त हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर लोग नशा तस्करों के बारे में जानकारी दे सकेंगे और उनकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। धालीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए गैस संकट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया।

    उन्होंने कहा कि विदेशी नीतियों के कारण देश मुश्किलों का सामना कर रहा है, लेकिन पंजाब सरकार हर हालत में लोगों के साथ खड़ी है और काले बाजारी को रोकने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी। इस दौरान शैरी कैलासी ने भी स्पष्ट किया कि पुरानी सरकारों जैसी नशे को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी पार्टी सदस्य का नाम नशा तस्करी में सामने आता है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सरकार का साथ दें और गलत तत्वों की जानकारी साझा करें। सेमिनार का मुख्य मकसद पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ना है। नेताओं ने दावा किया कि यह अभियान जब तक जारी रहेगा जब तक पंजाब से नशे का पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता।

  • 60 करोड़ की सड़क व खेल परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे उप मुख्यमंत्री

    60 करोड़ की सड़क व खेल परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे उप मुख्यमंत्री

    ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 22 मार्च रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र में सड़क तथा खेल अधोसंरचना से जुड़ी लगभग 60 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री सायं 5.30 बजे जैजों मोड़ से टाहलीवाल चौक वाया भाई का मोड़ संपर्क मार्ग के स्तरोन्नयन कार्य की आधारशिला रखेंगे। लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से इस मार्ग का उन्नयन किया जाएगा। इसके उपरांत वे सायं 6.30 बजे रोड़ा में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं के साकार होने से सड़क संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ होगी और खेल अवसंरचना को भी मजबूती मिलेगी, जिससे ऊना जिला समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों व युवाओं को लाभ मिलेगा।    
  • Punjab News: रेहड़ी को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, भिड़े दुकानदार, चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    Punjab News: रेहड़ी को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, भिड़े दुकानदार, चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के व्यस्त किताब बाज़ार और बिजली मार्केट में आज उस समय माहौल गरमा गया, जब टिक्की की रेहड़ी हटाने को लेकर 2 पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान आरोप है कि किताब बाज़ार के प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिजली मार्केट के दुकानदार पर हमला किया, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिजली मार्केट के दुकानदारों ने चौक पर अवैध रूप से लग रही टिक्की की रेहड़ी को लेकर नगर निगम में शिकायत दी थी।

    शुक्रवार को जब निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची तो मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। बिजली मार्केट के दुकानदार मनप्रीत सिंह ने बताया हमने निगम को शिकायत दी थी, जिसके बाद टीम कार्रवाई करने आई थी। तभी किताब बाज़ार के प्रधान बंटी अपने बेटों और साथियों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। हमलावरों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और लोहे की रॉड से हमला किया। मनप्रीत ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं और उनकी जान को खतरा है।

    उधर, किताब बाज़ार के प्रधान बंटी ने इन आरोपों को नकारते हुए अपना पक्ष रखा। बंटी का कहना है कि जब वे मौके पर पहुँचे तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि अगर टिक्की वाले की टेबल हटवा रहे हो तो पहले अपनी दुकान के बाहर रखा अतिक्रमण हटाओ। इसके बाद दूसरे पक्ष ने उनके साथ बदतमीजी और गाली-गलौज शुरू की। बंटी ने दावा किया कि हमला उन पर हुआ है और वे इसकी शिकायत करने पुलिस चौकी जा रहे हैं। कोतवाली पुलिस चौकी के अधिकारियों ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि टिक्की की रेहड़ी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जाँच की जा रही है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है और बयान दर्ज करने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: 37 तोले सोना सहित अन्य सामान बरामद, लड़की और 3 नौजवान गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 37 तोले सोना सहित अन्य सामान बरामद, लड़की और 3 नौजवान गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में शादी वाले घर में 40 तोले सोना समेत अन्य सामान की चोरी होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 नौजवानों समेत एक लड़की को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सेक्टर 77 में शिकायतकर्ता प्रशोत्तम वशिष्ठ ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह अपनी भांजी के विवाह में शामिल होने के लिए अपनी बहन के घर आया था। 14 फरवरी की रात को जब परिवार के सदस्य सो रहे थे।

    इस दौरान घर में घुसपैठ कर अनजान व्यक्तियों द्वारा करीब 40 तोले सोने के गहने समेत अन्य सामान की चोरी कर लिया गया था। जिसके बाद थाने सुहाना में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 15 फरवरी को मामला दर्ज किया गया। एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि एसएसपी मोहाली के निर्देश पर सीआईए स्टाफ खरड़ और संबंधित थाने की पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान घर में ही काम करने वाली लड़की नेहा धमीजा और उसके 3 साथियों को चोरी के सामान समेत पकड़ लिया गया।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से एक पॉइंट 30 बोर का पिस्तौल, 2 कारतूस, करीब 37 तोले सोने के गहने, डेढ़ लाख रुपये की नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए बाकी तीन आरोपियों की पहचान नेहा धमीजा के पति बलकार सिंह उर्फ बोबी, जसकरण सिंह और प्रदीप सिंह वासियां बगांपुराणा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और जांच जारी है।

  • Punjab News: पंचायती जमीन की निशानदेही पर हुआ खुलासा, Congress MLA Sukhpal Khaira पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: पंचायती जमीन की निशानदेही पर हुआ खुलासा, Congress MLA Sukhpal Khaira पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः कपूरथला के भुलत्थ में स्थित गांव रामगढ़ में पंचायती जमीन की निशानदेही के दौरान चौकाने वाला खुलासा हुआ है। जिसको लेकर मामला गरमा गया है। इस मामले में एडवोकेट सिमरजीत सिंह (कुमार साहिब) आज कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा के घर पहुंचकर उन्हें गांव की निशानदेही में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट ने कहा कि भुल्तथ हलके के गांव रामगढ़ में पंचायत की जमीन और स्टेडियम बनाने को लेकर विवाद गरमाया हुआ है। एडवोकेट ने दावा किया कि रिकॉर्ड के अनुसार गांव में 46 किले पंचायत की जमीन है, जिसका ना तो कोई ठेका मिल रहा है और ना ही बीडीपीओ दफ्तर के पास कोई हिसाब है।

    इसके अलावा, 24 कनाल के छोटे टुकड़े में से सिर्फ 9 कनाल ही मौके पर मौजूद हैं, बाकी 15 कनाल जमीन पर कब्जे का शक जताया गया है। उन्होंने कहा कि भुलत्थ के लिए मंजूर किए गए 28 स्टेडियमों में से एक गांव रामगढ़ में स्टेडियम बनाया जाना है। एडवोकेट के के अनुसार, निशानदेही के बिना यह तय नहीं हो पा रहा कि स्टेडियम कहां बनाया जाए। उन्होंने स्थानीय कांग्रेस विधायक (सुखपाल खैहरा) पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी निशानदेही की बात होती है, तो वे कुछ लोगों को इकट्ठा कर हंगामा करा देते हैं।

    उन्होंने चुनौती दी कि अगर फसल के नुकसान का डर है, तो वे 4 गुना मुआवजा अग्रिम देने को तैयार हैं। ए़डवोकेट ने कहा कि दूसरी ओर गांव में छप्पड़ में 24 कनाल जगह है, जिसमें 9 कनाल मौके पर मौजूद है, लेकिन 15 कनाल जगह का कुछ पता नहीं चल रहा है। ऐसे में पहले उसकी निशानदेही करवा ली जाए, उसमें कोई फसल तो किसानों की नहीं उगाई गई है। एडवोकेट ने कहा कि अभी निशानदेही की बात ही चली थी कि कांग्रेस विधायक को किसने क्या कह दिया। जिसके बाद कांग्रेस विधायक कुछ हरी पगड़ी पहने किसानों को इकट्ठा करके पहुंच गए और हंगामा करने लग गए।

    एडवोकेट ने कहा कि निशानदेही होनी चाहिए, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। इस मामले को लेकर वह प्रताप बाजवा से मिलने आए है और गांव में पंचायती जमीन को लेकर आरटीआई डाली थी, जिसमें कुछ वारंट मिले है और वह उनके रिश्तेदारों के ही निकले है। एडवोकेट के अनुसार सुखपाल खैहरा अक्सर कुछ लोगों को बुलाकर दंगे करवाने की कोशिश करते है। ऐसे में वह कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप बाजवा से मिलने पहुंचे है। ऐसे में वह घर पर नहीं मिले और ना ही उनके घर पर कोई दस्तावेज लेने को तैयार है। जिसके कारण वह घर दीवार पर रखकर जा रहे है। इस दौरान उन्हें ऑनलाइन दस्तावेज भी सेंड कर दिए है। उन्होंने मांग की कि बाजवा खुद आकर निशानदेही करवाएं ताकि सच्चाई सामने आ सके।

  • Punjab News: CM Mann ने किया टाटा प्लांट का उद्घाटन, कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora बोले- बना पहला Green Steel राज्य, देखें Live

    Punjab News: CM Mann ने किया टाटा प्लांट का उद्घाटन, कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora बोले- बना पहला Green Steel राज्य, देखें Live

    लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान ने आज 3600 करोड़ी की लागत से बने टाटा स्टील के अत्याधुनिक इको फ्रेंडली ग्रीन स्टील प्लांट का उद्घाटन किया। सीएम ने कहा कि पंजाब की धरती पर चाहे कोई रेहड़ी लगाए, चाहे टाटा स्टील का प्लांट । यहां किसी को घाटा नहीं होता है। यह गुरुओं की धरती है। वहीं कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब अब पहला ग्रीन स्टील बनाने वाला राज्य बन गया है। लोग जेब के अमीर बहुत हैं, लेकिन दिल के अमीर नहीं होते। जबकि जेब दिल के ऊपर होती है। लेकिन टाटा के चेयरपर्सन दोनों से अमीर हैं।

    इससे पहले टाटा स्टील के चेयरमैन एनचंद्र शेखरन ने मंत्री संजीव अरोड़ा को बताया कि हलवारा से अगले हफ्ते से दिल्ली के लिए फ्लाइट की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि टाटा स्टील ने प्लांट पर 3200 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए गए है। इस प्रोजेक्ट से करीब 2500 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। सीधे तौर पर सीमित नौकरियां होंगी, लेकिन ट्रांसपोर्ट, सप्लाई चेन और छोटे उद्योगों (MSME) को बड़ा लाभ मिलेगा। प्लांट शुरू होने के बाद राज्य सरकार को जीएसटी, बिजली खपत, स्टाम्प ड्यूटी और अन्य करों के जरिए हर साल 200 से 300 करोड़ रुपए का राजस्व मिलने का अनुमान है।

    इसके साथ ही आसपास के उद्योगों के बढ़ने से आर्थिक गतिविधियां भी तेज होंगी। टाटा स्टील का देश में यह दूसरा रिसाइकिल बेस्ड ग्रीन स्टील प्लांट है। टाटा स्टील इस तरह की स्क्रैप आधारित तकनीक को भारत और विदेशों में भी बढ़ावा दे रही है। हरियाणा के रोहतक में स्क्रैप प्रोसेसिंग यूनिट और यूरोप में डिकार्बोनाइजेशन प्रोजेक्ट्स इसी दिशा में कदम हैं। सीएम ने कहा कि टाटा ने युवाओं को नौकरी दी है, नहीं तो ये सभी वीजा सेंटरों में जाते। मैं पंजाब के युवाओं से नशे के टीके छुड़ाकर टिफिन पकड़ाना चाहता हूं।

    वो नशा छोड़कर काम करें। सीएम ने कहा कि हमारी पार्टी के पास पैसा नहीं है, हम पैसे के दम पर जीत भी नहीं सकते। हमारे पास जो है, वो किसी के पास नहीं है। सीएम ने इसके संबंध में दादी की सुनाई कहानी बताई। मान ने कहा कि टाटा जो नौकरियां बांटता है। टाटा हमारा भाग्य विधाता बन गया है। तो हमें किस चीज की कमी है। सीएम ने कहा कि लोग जेब के अमीर बहुत हैं, लेकिन दिल के अमीर नहीं होते। जबकि जेब दिल के ऊपर होती है। टाटा के चेयरपर्सन जेब और दिल दोनों से अमीर हैं। पंजाब की धरती पर गुरबाणी गूंजती है। इस धरती पर सभी बीज उगते हैं, लेकिन नफरत का बीज नहीं उगता।

  • Punjab News: चेक बाउंस मामले में MLA के पति को मिली राहत

    Punjab News: चेक बाउंस मामले में MLA के पति को मिली राहत

    मोहालीः जीरकपुर के सरपंच और पार्षद रहे जसपाल सिंह के छोटे भाई कमलजीत सिंह ने 30 नवंबर 2018 को कोर्ट में खरड़ से एमएलए अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही, जतिंदर सिंह, नश्तर सिंह के खिलाफ चैक बाउंस के मामले में याचिका दायर की थी। जिसके बाद कोर्ट द्वारा 2 साल की सजा सुनाई गई थी। वहीं इस मामले में कोर्ट से विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही को राहत मिल गई है। दरअसल, कोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किए गए।

    शाहबाज सिंह सोही के वकील विक्रमजीत पासी ने बताया कि सेशन कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले पर स्टे लगा दिया है। वहीं, उनकी अपील भी मंजूर कर ली है। हालांकि अभी तक इस संबंध में डिटेल आर्डर आना बाकी है। जिसके बाद इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी। शाहबाज सोही पेशे से एडवोकेट हैं। बता दें कि शिकायतकर्ता के अनुसार उसने आरोपियों के साथ कुल 22,950 वर्ग-गज के कई रेजिडेंशियल प्लॉट्स और 515 वर्ग गज के कुछ कमर्शियल प्लॉट का सौदा किया। इसके बदले में आरोपियों को 18 दिसंबर 2017 को 7 करोड़ रुपए का चेक देकर फुल पेमेंट कर दी।

    लेकिन आरोपियों ने जनवरी 2018 में 3 करोड़ रुपए का चेक देकर सौदा रद्द कर दिया। फिर प्रोजेक्ट डेवलप करने के नाम पर 25 लाख रुपए और फिर 1.5 करोड़ रुपए कमलजीत से और ले लिए। जिसमें लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने शिकायतकर्ता पक्ष के तर्कों को मजबूत मानते हुए तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया और उन्हें 2-2 साल कैद की सजा सुनाई। शिकायतकर्ता के वकील भारत जोशी ने कहा था कि कोर्ट ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा 138 के तहत तीनों आरोपियों को सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि अगर इस केस में कोई आरोपी पहले भी जेल जा चुका है, तो सजा कम कर दी जाएगी।