Blog

  • Punjab News: इस इलाके से 4 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: इस इलाके से 4 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    अमृतसरः जिले के मजीठा क्षेत्र के एक गांव में मेहता पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भारी मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.3 किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।

    गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में हेरोइन की खेप लेकर जा रहा था, तभी गुप्त सूचना के आधार पर मेहता पुलिस ने उसे काबू किया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 4.3 किलो हेरोइन बरामद हुई। इतना ही नहीं, पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल और 30 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है।

    मेहता पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करों के खिलाफ चल रही मुहिम में बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इलाके में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल आरोपी को आज दोपहर बाबा बकाला कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसकी रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ करेगी।

  • Punjab News: मेन चौक पर चालान काटने को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: मेन चौक पर चालान काटने को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के नॉवल्टी चौक पर पुलिस और युवक में हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। जहां युवक ने पुलिस कर्मी पर आरोप लगाए है। युवक का कहना है कि वह चौक पर खड़ा था, तभी पुलिस ने उसके लाइसेंस की मांग की। युवक का कहना है उसने बड़े आराम से लाइसेंस पुलिस कर्मी को दिखाया। जिसके बाद बिना पुलिस कर्मी ने उसे वहां से कुछ भी बताए बिना भेजा दिया। युवक ने कहा कि जब उसने अपना फोन देखा कि उसे मैसेज आया हुआ है।

    मैसेज चैक करने पर पता चला उसका चालान काट दिया गया है। युवक ने विरोध जताते हुए कहा, मुझे तो पता ही नहीं चला कि मेरा चालान हो चुका है। इसके बाद युवक दोबारा से नाके पर पहुंचा और पुलिस अधिकारी की वीडियो बनाने लगा। कैमरे के सामने पुलिस की ओर इशारा करते हुए कहने लगा कि देखिए, बिना सूचना के इस पुलिस अधिकारी ने चालान कर दिया गया।

    पुलिस ने शांत रहने की अपील की और कहा कि नियम सभी के लिए बराबर हैं, लेकिन युवक की नाराजगी कम नहीं हुई। कुछ मिनटों तक युवक और पुलिस के बीच बहस होती रही। भीड़ ने इस पूरे दृश्य को कैमरे में रिकॉर्ड किया और आसपास की गहमागहमी बढ़ गई। घटना के बाद युवक ने अपनी रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी, जिससे चौक पर यह हाई वोल्टेज ड्रामा तेजी से वायरल हो गया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि ट्रैफिक नियमों की पालना ना करने पर चालान काटा गया है।

     

  • हरियाणा के किसानों के लिए बड़ा कदम, PM-RKY के तहत Fund जारी

    हरियाणा के किसानों के लिए बड़ा कदम, PM-RKY के तहत Fund जारी

    चंडीगढ़: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (पीएम-आरकेवीवाई) के अंतर्गत हरियाणा राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति (एसएलएससी) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 1122 करोड़ रुपये की व्यापक वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी दी है। यह निर्णय आज यहां मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता हुई बैठक में लिया गया। बैठक के दौरान वर्तमान में चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आगामी वर्ष 2026-27 के लिए कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।

    इस कार्ययोजना का उद्देश्य कृषि उत्पादकता बढ़ाना, सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना, सिंचाई दक्षता में सुधार करना तथा राज्य में कृषि अवसंरचना को मजबूत करना है। अनुराग रस्तोगी ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निधियों के समयबद्ध उपयोग और विभिन्न विभागों के बीच तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया ताकि इन योजनाओं का लाभ किसानों तक जमीनी स्तर पर पहुंच सके।

    बैठक में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, कृषोन्नति योजना तथा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के क्रियान्वयन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान केन्द्र सरकार ने पीएम-आरकेवीवाई के विभिन्न घटकों के तहत हरियाणा के लिए 318.17 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की थी, जिसमें से 240.46 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग किया जा चुका है। यह उपयोग दर 75 प्रतिशत से अधिक है।

    बैठक में यह भी बताया गया कि वर्ष 2026-27 के लिए केन्द्र सरकार ने हरियाणा के लिए पीएम-आरकेवीवाई के तहत 545.53 करोड़ रुपये की केंद्रीय हिस्सेदारी निर्धारित की है, जबकि राज्य सरकार 363.69 करोड़ रुपये का योगदान देगी। इस प्रकार कुल आवंटन 909.22 करोड़ रुपये होगा। राज्य में कृषि मशीनीकरण और फसल अवशेष प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए बजट का बड़ा हिस्सा इन क्षेत्रों के लिए निर्धारित किया गया है।

    कृषि मशीनीकरण उप-मिशन के तहत किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 200 करोड़ रुपये का परिव्यय अनुमोदित किया गया है। इसके अतिरिक्त फसल अवशेष प्रबंधन के लिए 250 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिनका उपयोग मशीनों की खरीद और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से खेत में ही अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा देने तथा पराली जलाने की समस्या को कम करने के लिए किया जाएगा।

    फसल विविधीकरण और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के मकसद से भी समिति द्वारा कई पहलों को मंजूरी दी गई। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत 110 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे बागवानी गतिविधियों का विस्तार, फसल कटाई के बाद की अवसंरचना का विकास तथा विपणन सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। कृषि में पानी के कुशल उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ कार्यक्रम के तहत 160 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

    खाद्य सुरक्षा से जुड़ी पहलों के तहत राष्ट्रीय तिलहन मिशन, दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन जैसे कार्यक्रमों के लिए भी आवंटन को स्वीकृति दी गई है। इन योजनाओं का मकसद प्रदेश में तिलहन, दलहन और अनाज के उत्पादन को बढ़ाना तथा आयात पर निर्भरता को कम करना है। इसके अतिरिक्त बैठक में राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन के तहत 6 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई, जिससे मधुमक्खी पालन से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

    समिति ने कृषि अवसंरचना विकास से संबंधित कई परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है। इनमें अनुसंधान सुविधाओं को सुदृढ़ करना, सिंचाई संसाधनों में सुधार करना तथा एकीकृत कृषि प्रणाली को प्रोत्साहित करना शामिल है। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन, विभाग के महानिदेशक राजनारायण कौशिक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

  • Punjab News: इस इलाके में पुलिस की Raid, घर से हथियार और कारतूस बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पुलिस की Raid, घर से हथियार और कारतूस बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने शहर के पंडोरी वड़ैच इलाके में एक बड़ा तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान, पुलिस ने पूरे गांव में घर-घर जाकर तलाशी ली। यह अभियान पंजाब सरकार द्वारा नशीले पदार्थों और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के हिस्से के तौर पर चलाया गया।

    तलाशी अभियान के दौरान, पुलिस ने एक घर से हथियार, कुछ कारतूस, एक मैगजीन, एक GPS डिवाइस और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया है। इसके अलावा, पुलिस को एक बांग्लादेशी लिफाफा भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस विशेष जांच के दौरान, ADGP A.S. Rai खुद मौके पर पहुंचे और पूरे अभियान की निगरानी की। ADGP A.S. Rai ने बताया कि यह अभियान “CASO” ऑपरेशन’ के तहत चलाया जा रहा है। ऐसे अभियानों में, सबसे पहले उन इलाकों की पहचान की जाती है जहां अपराध अधिक होते हैं। उसके बाद, वहां से खुफिया जानकारी जुटाई जाती है और अचानक तलाशी अभियान शुरू किया जाता है। ADGP ने कहा कि यह तलाशी अभियान लगभग 3 घंटे तक चला और जहां भी कोई संदिग्ध जानकारी मिलेगी, वहां छापेमारी की गई। अब तक मिले सामान की जांच की जा रही है और हो सकता है कि कुछ और महत्वपूर्ण चीजें भी बरामद हों। पुलिस ने पूरे इलाके में कड़ी निगरानी रखी हुई है और संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News: Gas Agency पर कैबिनेट मंत्री ने की Raid, कार्रवाई के निर्देश जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: Gas Agency पर कैबिनेट मंत्री ने की Raid, कार्रवाई के निर्देश जारी, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में लोगों को रसोई गैस की कमी के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लाइनें लगी हुई हैं। लगातार शिकायतों के बाद, कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने शुक्रवार की सुबह तंगोशाह कस्बे में गैस एजेंसी का व्यक्तिगत तौर पर दौरा किया। लोगों को हो रही असुविधा को देखकर, मंत्री कटारुचक्क ने पहले गैस एजेंसी के कर्मचारियों को डांटा और फिर जिला खाद्य एवं सप्लाई नियंत्रण (डीएफएससी) को बुलाया और संबंधित एजेंसी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    इस दौरान, जिला खाद्य एवं सप्लाई नियंत्रण (डीएफएससी) राज रिषी मेहरा ने मंत्री को भरोसा दिलाया कि लोगों को परेशान करने वाले गैस एजेंसी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे तारागढ़ तंगोशाह में देनानगर गैस सेवा गैस एजेंसी पहुंचें। उन्होंने लोगों की लंबी लाइन देखी, जिसमें लगभग 300-400 लोग खड़े थे। मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया।

    वहीं लोगों ने बताया कि कुछ लोग सुबह 4 बजे से लाइन में हैं, कुछ सुबह 5 बजे से खड़े हैं। कुछ तीन दिनों से लाइन में हैं, फिर भी सिलेंडर नहीं मिल पाया है। इसके बाद मंत्री गुस्सा में आ गए और अधिकारियों को एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने जिला खाद्य एवं सप्लाई नियंत्रण (डीएफएससी) राज रिषी मेहरा को मौके पर बुलाया। उन्हें बताया गया कि लोग परेशान हैं और कोई भी एजेंसी का स्टाफ मौजूद नहीं है, सिर्फ एक स्टोरकीपर है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में लोगों की परेशानियों का मजाक उड़ाया जा रहा है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

    मौके पर मौजूद स्टोरकीपर गोदाम नहीं खोल रहा था। उन्होंने उससे चाबियां लीं और गोदाम का निरीक्षण किया। लोगों को परेशान करने वाली गैस एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। डीएफएससी राज रिषी मेहरा ने मंत्री को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने कहा कि उन्होंने विधायन सभा में रसोई गैस की कमी का मुद्दा उठाया था, लोग दुख झेल रहे हैं। उन्होंने इस मामले पर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सदन में निंदा प्रस्ताव भी पेश किया है। लोगों को किसी भी कीमत पर परेशान नहीं किया जाएगा। अगर कोई गैस एजेंसी मालिक नियमों का उल्लंघन करता है और जनता की परेशानी का कारण बनता है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में और गैस एजेंसियों पर भी छापेमारी की जाएगी।

  • Punjab News: सरकार ने रद्द की वार्डों की हदबंदी की नोटिफिकेशन

    Punjab News: सरकार ने रद्द की वार्डों की हदबंदी की नोटिफिकेशन

    मोहालीः पंजाब सरकार द्वारा वार्डों की हदबंदी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा नोटिफिकेशन की रद्द कर दी गई है। सरकार ने हाईकोर्ट में जानकारी देते हुए बताया कि वार्डों की नई हदबंदी से संबंधित सभी नोटिफिकेशन वापस ले लिए गए हैं। ऐसे में 31 दिसंबर 2025 के बाद जारी किए गए सभी वार्डबंदी नोटिफिकेशन रद्द कर दिए गए हैं। इसके साथ ही अब राज्य के नगर निगम चुनाव पुरानी वार्डबंदी के आधार पर ही कराए जाएंगे। इस फैसले के बाद सभी नगर निगमों में की गई नई हदबंदी और संबंधित अधिसूचनाएं निरस्त मानी जाएंगी। मामले को लेकर अब हाईकोर्ट में अगली सुनवाई सोमवार को होगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

  • बहन को स्कूल छोड़ने गया 14 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थिति में लापता, देखें वीडियो

    बहन को स्कूल छोड़ने गया 14 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थिति में लापता, देखें वीडियो

    अलीगढ़ः शहर का एक 14 वर्षीय युवक जो अपनी बहन को स्कूल छोड़ने गया था, संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। वहीं परिजनों ने उनके बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है।

     

     

    जानकारी देते हृदेश कुमार पुत्र स्व. निहाल सिंह निवासी परियावली आगरा रोड थाना मडराक जनपद अलीगढ़ ने बताया कि उसका पुत्र अभय प्रताप सिंह (14) सुबह 08.30 बजे घर से अपनी छोटी बहन को स्कूल छोड़ने गया था, परंतु उसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। जब वह काफी देर तक घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। बाद में परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी जिस पर थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ़ में मामला दर्ज किया गया।

     

    वहीं लड़के के पिता ने लोगों से गुहार लगाई कि जिसे भी उनका लड़का दिखे वह उनसे संपर्क करें। उसने कहा कि सीसीटीवी चेक करने पर पता चला कि उनका बेटा आखिरी बार स्टेशन पर अलीगढ़ से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन में देखा गया है और वह पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जा सकता है और जिसे भी वह दिखा वह पुलिस को सूचित करें।

  • Jalandhar News: चैत्र नवरात्रि में लगी मंदिरों में रौनक, पंडित ने बताया कि 9 दिन का खास महत्व, देखें वीडियो

    Jalandhar News: चैत्र नवरात्रि में लगी मंदिरों में रौनक, पंडित ने बताया कि 9 दिन का खास महत्व, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देशभर में आज चैत्र नवरात्रि का पावन त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। मां नव दुर्गा के चैत्र नवरात्रि को लेकर तमाम मंदिरों को फूलों से सजाया गया है। लोग बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंच रहे है। पंजाब के एक मात्र सिद्ध शक्ति पीठ स्थान मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर स्थानीय लोग ओर श्रद्धालु मां का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे। सिद्ध शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।पुराणों ओर कथाओं के अनुसार जालंधर के सिद्ध शक्ति पीठ मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में मां सती का बायां वक्षस्थल गिरा था, जिसकी लोगों और श्रद्धालुओं में काफी मान्यता है।

    चैत्र नवरात्रि सनातन हिन्दू धर्म के लोगो का पावन त्यौहार है। आज से 9 दिन तक मां के चैत्र नवरात्रि का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। पावन नवरात्रि पर लोग ओर श्रद्धालु मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अपने घरों में सजाते है और मां नव दुर्गा के 9 रूपों की पूजा करते है। बता दें कि सनातन हिंदू धर्म में इस त्यौहार की बहुत खास मान्यता है। चैत्र नवरात्रि पर मंदिर के पुजारी ने लोगों को नवरात्रि के त्यौहार की बधाई दी है और वही सिद्ध शक्ति पीठ मां त्रिपुरमालिनी मंदिर की कथा के बारे में बताया है। मंदिर के पुजारी ने कहा कि पंजाब में एकमात्र सिद्ध शक्तिपीठ स्थान जालंधर की श्री देवी तालाब मंदिर में ही है। पुजारी ने कहा कि मां के नवरात्रि त्योहार का खास महत्व है और खास कर हिंदू धर्म में यह त्यौहार बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

    नवरात्र शब्द से ‘नव अहोरात्रों (विशेष रात्रियां) का बोध’ होता है। इस समय शक्ति के नव रूपों की उपासना की जाती है क्योंकि ‘रात्रि’ शब्द सिद्धि का प्रतीक माना जाता है। भारत के प्राचीन ऋषि-मुनियों ने रात्रि को दिन की अपेक्षा अधिक महत्व दिया है। यही कारण है कि दीपावली, होलिका, शिवरात्रि और नवरात्र आदि उत्सवों को रात में ही मनाने की परंपरा है। यदि, रात्रि का कोई विशेष रहस्य न होता तो ऐसे उत्सवों को रात्रि न कह कर दिन ही कहा जाता। जैसे- नवदिन या शिवदिन. लेकिन हम ऐसा नहीं कहते।

    नवरात्रों में शक्ति के 51 पीठों पर भक्तों का समुदाय बड़े उत्साह से शक्ति की उपासना के लिए एकत्रित होता है और जो उपासक इन शक्ति पीठों पर नहीं पहुंच पाते वे अपने निवास स्थल पर ही शक्ति का आह्वान करते हैं। हालांकि आजकल अधिकांश उपासक शक्ति पूजा रात्रि में नहीं बल्कि पुरोहित को दिन में ही बुलाकर संपन्न करा देते हैं। यहां तक कि सामान्य भक्त ही नहीं अपितु, पंडित और साधु-महात्मा भी अब नवरात्रों में पूरी रात जागना नहीं चाहते और ना ही कोई आलस्य को त्यागना चाहता है। आज कल बहुत कम उपासक ही आलस्य को त्याग कर आत्मशक्ति, मानसिक शक्ति और यौगिक शक्ति की प्राप्ति के लिए रात्रि के समय का उपयोग करते देखे जाते हैं। जबकि मनीषियों ने रात्रि के महत्व को अत्यंत सूक्ष्मता के साथ वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य में समझने और समझाने का प्रयत्न किया।

    अब तो यह एक सर्वमान्य वैज्ञानिक तथ्य भी है कि रात्रि में प्रकृति के बहुत सारे अवरोध खत्म हो जाते हैं। हमारे ऋषि-मुनि आज से कितने ही हजारों-लाखों वर्ष पूर्व ही प्रकृति के इन वैज्ञानिक रहस्यों को जान चुके थे। आप अगर ध्यान दें तो पाएंगे कि अगर दिन में आवाज दी जाए, तो वह दूर तक नहीं जाती है, किंतु यदि रात्रि में आवाज दी जाए तो वह बहुत दूर तक जाती है। इसके पीछे दिन के कोलाहल के अलावा एक वैज्ञानिक तथ्य यह भी है कि दिन में सूर्य की किरणें आवाज की तरंगों और रेडियो तरंगों को आगे बढ़ने से रोक देती हैं। रेडियो इस बात का जीता-जागता उदाहरण है। आपने खुद भी महसूस किया होगा कि कम शक्ति के रेडियो स्टेशनों को दिन में पकड़ना अर्थात सुनना मुश्किल होता है जबकि सूर्यास्त के बाद छोटे से छोटा रेडियो स्टेशन भी आसानी से सुना जा सकता है।

  • Dhurandhar का Craze दुबई से भारत पहुंचे Famous Youtuber, शेयर किया Video

    Dhurandhar का Craze दुबई से भारत पहुंचे Famous Youtuber, शेयर किया Video

    मनोरंजन: डायरेक्टर आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यूज हुए। फ्रैंचाइजी के पहले पार्ट की धमाकेदार सक्सेस के बाद फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यूट्यूबर गौरव चौधरी फिल्म देखने के लिए इतने बेताब थे कि वो फ्लाइट लेकर सीधा दुबई से दिल्ली आ गए।

    धुरंधर के फैन हुए गौरव चौधरी

    यूट्यूबर गौरव चौधरी को टेक गुरुजी के नाम से जाना जाता है। गौरव ने एक्स पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनका मॉर्निंग रुटीन और दुबई से दिल्ली का सफर दिखाया गया है। वीडियो शेयर करते हुए गौरव ने लिखा कि – जब आप सिर्फ मूवी देखने दुबई से दिल्ली फ्लाइट लेने का फैसला करते हुो तो क्या होता है? वीडियो में गौरव का मॉर्निगं वर्कआउट दिखा। फिर उन्होंने अपना सामान पैक किया और एयरपोर्ट पहुंच जाते हैं। वो एमिरेट्स की फ्लाइट में बैठकर दुबई से दिल्ली पहुंच गए। उनकी फ्लाइट दोपहर बजे लैंड हुई थी। गौरव ने एम्बिएंस मॉल के पीवीआर डायरेक्टर्स कट में 5 बजे का शो देखा। वो फिल्म शुरु होने से ठीक 11 मिनट पहले वहां पहुंचे थे।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

     

    वीडियो के अनुसार, गौरव बेंगलुरु में कुछ काम निपटाने के बाद 21 मार्च की सुबह दुबई लौट जाएंगे। वो लिखते हैं कि जब आप ओवरथिंकिंग बंद करो और मोमेंट को एंजॉय करने लगो तो लाइफ अच्छी लगती है। वीडियो के अनुसार, गौरव में बेंगलुरु में कुछ काम निपटाने के बाद 21 मार्च की सुबह दुबई लौट जाएंगे। वो लिखते हैं कि जब आप ओवरथिंकिंग बंद करो और मोमेंट को एंजॉय करने लगो तो लाइफ अच्छी लगती है।

    इसलिए आना पड़ा दिल्ली

    रिपोर्ट्स के अनुसार, फरवरी के आखिरी महीने में ईरान ने यूएई पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक किया था। यूएई पर ईऱानी एयरस्ट्राइक्स जारी है। जंग के कारण से वहां के लोगों की रोजमर्रा की लाइफ पर असर पड़ा है। जंग के बीच में गौरव का दुबई से इंडिया आकर धुरंधर देखना बताता है कि वो कितने क्रेजी हैं। खैर धुरंधर के लिए फैंस जो न करें वही कम लगता है।

  • तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत

    तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत

    दुर्गः भयानक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक स्कूटी से अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान दुर्ग निवासी शुभम गुप्ता (37) के रूप में हुई है।

    जानकारी मुताबिक, शुभम किसी काम से रायपुर गए थे और वहां से वापस दुर्ग लौट रहे थे। जैसे ही वे कुम्हारी क्षेत्र में पहुंचे, तभी यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर भी रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी ट्रेलर की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार ट्रेलर के पिछले पहिए में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी काफी देर तक ट्रेलर के नीचे फंसी रही, जिसे बाद में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला।

    घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।