Blog

  • Property Dealer चरणप्रीत कत्ल मामले में आरोपियों का किया Encounter, देखें वीडियो

    Property Dealer चरणप्रीत कत्ल मामले में आरोपियों का किया Encounter, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत नागरा उर्फ चीनी का बीते दिन बाइक सवारों ने गोलियां मारकर कत्ल कर दिया था। परिवार ने चरणप्रीत का पोस्टमॉर्टम करवाने से इंकार कर दिया था। परिवार का कहना है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाते तब तक चरणप्रीत का पोस्टमार्टम नहीं किया जाएगा। दूसरी ओर इस मामले में पंजाब AGTF की की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    Read in English:

    Punjab AGTF Arrests Chandigarh Property Dealer’s Killers in Kaithal Encounter; Gangster Lucky Patial Claims Responsibility

    पुलिस ने दोनों आरोपियों को कैथल से गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि राजन उर्फ पीयूष पहलवान फिरोजपुर का रहने वाला हैं। वह कुछ समय पहले मलेशिया से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आया था। वहीं दूसरा आरोपी प्रीतम शाह नवांशहर का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि दोनों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज है।

    ऑपरेशन के दौरान आरोपियों ने भागने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की गई। इस मुठभेड़ में गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ ही आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल बाइक और हथियार बरामद किए गए है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को लेकर बड़े खुलासे हो सकते है।

  • Punjab News: नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 18 जगहों पर 500 कर्मियों ने दी दबिश, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 18 जगहों पर 500 कर्मियों ने दी दबिश, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब भर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कासो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं शहर के विभिन्न इलाकों में आज तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में 18 संदिग्ध इलाकों में पुलिस ने दबिश देते हुए कई घरों की गहनता से जांच की। वहीं बहादुरगढ़ क्षेत्र में पहुंचे एडजीपी शिव कुमार वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह ऑपरेशन मुख्यमंत्री और डीजीपी पंजाब के निर्देशों पर चलाया जा रहा है।

    इस दौरान जिले में करीब 18 स्थानों पर यह सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इस मुहिम में 500 पुलिस कर्मियों की फोर्स लगाई गई है। यह सभी पुलिस कर्मी उन लोगों के घरों की विशेष रूप से तलाशी ले रही है जो पहले ही नशा तस्करी के मामलों में नामजद हैं या संदिग्ध हैं। इस दौरान एडीजीपी ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए यह मुहिम इसी तरह से जारी रहेगी। किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Jalandhar News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियारों से किया नौजवान पर हमला, घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियारों से किया नौजवान पर हमला, घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गोराया के मुख्य चौक पर खुलेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए युवकों ने नौजवान पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना को लेकर लोगों और व्यापारियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दरअसल, गोराया मेन चौक में कुछ युवकों ने तेजधार हथियार लेकर युवक पर हमला कर दिया। इस घटना में नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    गांव राजगुमाल के रहने वाले युवक जसविंदर कुमार पुत्र देस राज ने बताया कि वह गांव की एक लड़की से बात कर रहा था और इसको लेकर घर में विवाद हुआ। इसके बाद वह गोराया आया हुआ था और जब वह कार से बाहर निकला तो युवकों ने उस पर बुरी तरह से पिटाई की और तेजधार हथियारों से हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में उसे निजी एम्बुलेंस से बड़ा गांव के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि मुख्य चौक के पासभीड़-भाड़ वाला इलाका है।

    लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस का एक भी कर्मचारी तैनात नहीं रहता और न ही डायल 112 की गाड़ी वहां दिखाई देती है, जबकि पहले स्थायी रूप से यहां 112 की गाड़ी तैनात रहती थी और देर शाम एसएचओ गुरैया और पुलिस कर्मचारी नाका लगाकर खड़े रहते थे। लोगों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से पुलिस मेन चौक से गायब है। शहर के सोशल मीडिया समूहों में दुकानदारों, व्यापारियों और शहरवासियों द्वारा पुलिस प्रशासन की कड़ी निंदा की जा रही है। इस संबंध में जब एसएचओ परमिंदर सिंह थिंद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले की तफ्तीश जारी है और दोषियों की तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

  • मान सरकार ने बढ़ाया राहत पैकेज, एसिड अटैक पीड़ितों को मिलेगा अधिक लाभ

    मान सरकार ने बढ़ाया राहत पैकेज, एसिड अटैक पीड़ितों को मिलेगा अधिक लाभ

    चंडीगढ़: एसिड अटैक पीड़ितों के लिए वित्तीय सुरक्षा और सामाजिक सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पिछले वर्ष के दौरान एसिड अटैक पीड़ितों के लिए चल रही योजना को जेंडर-न्यूट्रल बना दिया गया है।

    डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “पिछले वर्ष के दौरान एसिड अटैक पीड़ितों के लिए चल रही योजना को जेंडर-न्यूट्रल बनाया गया है। यह योजना पहले केवल महिलाओं तक सीमित थी, लेकिन अब पुरुष और ट्रांसजेंडर पीड़ित भी इसका लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा, इस योजना के तहत मासिक वित्तीय सहायता को 8,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है, जो पीड़ितों के जीवन-यापन और पुनर्वास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।”

    हिंसा पीड़ितों के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मंत्री ने कहा कि यह पहल केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि सम्मान और आत्मविश्वास को पुनर्स्थापित करने का एक सशक्त प्रयास है। डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “पंजाब सरकार हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है जो किसी भी प्रकार की हिंसा का शिकार हुआ है। यह निर्णय केवल आर्थिक सहायता के बारे में नहीं, बल्कि पीड़ितों के सम्मान, आत्मसम्मान और विश्वास को बहाल करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

    उन्होंने आगे कहा, “पंजाब सरकार मानवाधिकारों की रक्षा और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य एक ऐसा समाज बनाना है, जहां हर पीड़ित समानता, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जी सके।”

    ऐसे अपराधों के गंभीर प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा, “एसिड हमले न केवल शारीरिक घाव देते हैं, बल्कि गहरी भावनात्मक और मानसिक पीड़ा भी छोड़ जाते हैं। ऐसे आघात से गुजरने वाले लोगों के लिए यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि यह भरोसा है कि वे अकेले नहीं हैं। पंजाब सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है, उनकी हिम्मत को सलाम करती है और उनके जीवन को पुनः सम्मान, आशा और आत्मविश्वास से भरने के लिए प्रतिबद्ध है।”

     

     

  • Jalandhar News: ईद-उल-फितर पर सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर मुस्लिम संगठन का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ईद-उल-फितर पर सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर मुस्लिम संगठन का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ईद-उल-फितर के पावन अवसर को लेकर जालंधर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान ने आज जिला प्रशासन को मांगपत्र सौंपकर ईद की नमाज के दौरान बेहतर प्रबंध करने की मांग की। इस मौके पर शहर की विभिन्न मस्जिदों के प्रधान, मुस्लिम समाज के गणमान्य व्यक्ति और संगठन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। एडवोकेट नईम खान ने बताया कि इस वर्ष ईद-उल-फितर की नमाज 20 या 21 मार्च को अदा की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों और ईदगाहों में पहुंचेंगे, इसलिए प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह पहले से ही सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करे। उन्होंने मांगपत्र के माध्यम से प्रशासन से अपील की कि शहर की सभी मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास साफ-सफाई, पीने के पानी, ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए। साथ ही नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती और सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जाएं। नईम खान ने कहा कि शहर में लगभग 150 से अधिक मस्जिदें हैं, जहां मुस्लिम समाज के लोग ईद की नमाज अदा करते हैं। ऐसे में पूरे शहर में समुचित प्रबंधन और समन्वय बेहद जरूरी है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न हो सके।

    उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जालंधर की ईदगाह को मलेरकोटला ईदगाह की तर्ज पर विकसित करने का जो ऐलान किया गया था। ऐसे में उन्होंने सरकार से इस दिशा में जल्द कदम उठाने की मांग की है, ताकि आने वाले समय में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। अंत में उन्होंने प्रशासन से सहयोग की उम्मीद जताते हुए कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का प्रतीक है, और इसे सफल बनाने के लिए प्रशासन और समाज दोनों का मिलकर काम करना जरूरी है।

  • Iran-Israel War: एक बार फिर से Refinery पर Drone Attack, ‘मीना अब्दुल्ला’ को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Iran-Israel War: एक बार फिर से Refinery पर Drone Attack, ‘मीना अब्दुल्ला’ को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    कुवैतः ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग के 20वें दिन हालात और खराब हो गए हैं। ईरान ने कतर में दुनिया के सबसे बड़े लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) प्लांट पर मिसाइल दाग, डोनाल्‍ड ट्रंप को भड़का दिया है। वहीं कुवैत में अब एक और रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक कर दिया गया है। मीना अब्दुला पर ड्रोन अटैक करके निशाना बनाया गया। कंपनी के अनुसार, मीना अल-अहमदी रिफाइनरी में एक ऑपरेशनल यूनिट पर ड्रोन के टकराने से “सीमित आग” लग गई। यह रिफाइनरी कुवैत सिटी से करीब 50 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    कुवैत की न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आग पर “अधिकतम सिक्योरिटी स्टैंडर्ड” के तहत तुरंत काबू पा लिया गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। इसके कुछ समय बाद ही मीना अब्दुल्ला रिफाइनरी में भी ड्रोन हमला हुआ, जिससे एक अन्य ऑपरेशनल यूनिट में आग लग गई। कंपनी ने कहा कि सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। साथ ही, पूरी सुविधा (फैसिलिटी) को सुरक्षित कर लिया गया है। दोनों घटनाओं के बाद तेल प्रोडक्शन और आपूर्ति पर तत्काल कोई बड़ा असर नहीं बताया गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया गया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तेल रिफाइनरियों पर इस तरह के हमले वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए चिंता का विषय बन सकते हैं, खासकर ऐसे समय में जब पहले से ही भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा हुआ है। इस हमले के जवाब में ईरान ने कतर की एलएनजी प्‍लांट को निशाना बनाया है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आश्वासन दिया है कि इजरायल, अब ईरान के प्रमुख साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर कोई और हमला नहीं करेगा, लेकिन अगर ईरान ने कतर पर फिर से हमला किया, तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा और पूरे क्षेत्र को उड़ा देगा। ईरान और इजरायल के हमलों में दोनों और बड़े पैमाने पर आग लगी और भारी नुकसान हुआ है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि ईरान को बिना किसी शर्त के हार माननी होगी। अगर ईरान ऐसा नहीं करता है, तो कोई बातचीत नहीं होगी। इस जंग का मकसद ईरान की नौसेना, परमाणु ठिकाने और आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है। हालांकि, ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपनी आखिरी सांस तक इस जंग को लड़ेगा।
  • Punjab News: इस इलाके में ADGP Ram Singh ने भारी पुलिस बल के साथ की रेड, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में ADGP Ram Singh ने भारी पुलिस बल के साथ की रेड, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब पुलिस द्वारा नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, पूरे पंजाब में CASO ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने नशे के हॉटस्पॉट और अन्य संदिग्ध इलाकों में जाकर लोगों के घरों की तलाशी ली। इसी कड़ी में मोहाली जिले के भी कई इलाकों में CASO ऑपरेशन’ चलाया गया जिसके तहत शाहीमाजरा गांव में भी पुलिस ने घरों, PG (पेइंग गेस्ट) आदि स्थानों की तलाशी ली।

    पुलिस ने वहां रहने वाले लोगों, छात्रों, किरायेदारों आदि की पहचान की और उनके आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों की जांच की। इस मौके पर, पंजाब पुलिस के ADGP (TSS) राम सिंह के साथ मोहाली के SSP हरमनदीप हंस, SP पृथ्वी सिंह, SP दीपिका सिंह और पुलिस का एक बड़ा दल हुआ।

    जानकारी देते ADGP राम सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार को पिछले लगभग एक साल से नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अभियान में बड़ी सफलता मिली है। CASO के तहत, नशा बेचने वालों, सप्लायरों और पेडलरों को पकड़ा और गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, नशे के आदी लोगों को पुनर्वास के लिए भेजकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने ‘ऑपरेशन प्रहार’ को एक सफल अभियान बताया। उन्होंने कहा कि लोगों को इस अभियान से जोड़ने के लिए एक ‘संपर्क अभियान’ भी चलाया जा रहा है, जिससे नशों के खिलाफ लड़ाई और भी तेज होगी।

  • Jalandhar News: इस इलाके में ADCP ने पुलिस फोर्स सहित की तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, 4 राउंडअप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में ADCP ने पुलिस फोर्स सहित की तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, 4 राउंडअप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत आज कई इलाकों में कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स के साथ वेस्ट हलके में संदिग्ध इलाकों में दबिश दी गई। पुलिस ने कई घरों की तालाशी भी ली। जिसके बाद पुलिस ने कुछ व्यक्तियों को राउंडअप करते हुए नशीला पदार्थ बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी ने बताया कि भार्गव कैंप सहित कमिश्नरेट एरिया में कासो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ऐसे में कार्रवाई के दौरान 4 व्यक्तियों को राउंडअप किया गया।

    काबू किए गए व्यक्तियों से नशीला पदार्थ बरामद किया गया। जिसमें से नशीली गोलियां और हेरोइन बरामद की गई है। अभियान के दौरान एडीसीपी राकेश यादव, एसीपी विजय कवर पाल के साथ थाना प्रभारियों सहित थानों की टीमें तैनात रही। एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि यह अभियान नशा तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए चलाया जा रहा है। एडीसीपी ने कहा कि आरोपी कहां से नशा लेकर आते है और कहां सप्लाई करते है, इस बारे में जांच की जा रही है। काबू किए गए व्यक्तियों से पूछताछ की जाएगी और उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

    इस दौरान अधिकारी ने तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि यह कार्रवाई निरतंर जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा करने वाले युवाओं को सुधार के लिए नशामुक्ति केंद्रों से छोड़ा जाएगा, जबकि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसीपी ने कहा कि तस्करों के खिलाफ पुलिस को काफी समय से सूचनाएं मिल रही थी। ऐसे में पुलिस की तस्करों के खिलाफ पैनी नजर है। किसी भी नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। एसीपी के अनुसार लोगों का तस्करों को लेकर काफी सहयोग मिल रहा है। ऐसे में तस्करों की सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जा रहा है। नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सब डिविजन में अब तक 303 मामले दर्ज किए जा चुके है, जबकि 367 को राउंडअप किया जा चुका है।

  • Punjab News: Gurinder Mathrewal ने संभाला SGPC के सेक्शन 85 के सचिव का कार्यभार, देखें वीडियो

    Punjab News: Gurinder Mathrewal ने संभाला SGPC के सेक्शन 85 के सचिव का कार्यभार, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने पंथक सेवाओं को ध्यान में रखते हुए गुरिंदर सिंह मैथरेवाल को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मैथरेवाल ने आज सचिव (सेक्शन 85) के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस अवसर पर उन्होंने गुरु साहिब का आभार व्यक्त किया और अपनी नियुक्ति को गुरु रामदास पातशाह की अपार कृपा और रहमत का परिणाम बताया।

    इस दौरान संबोधित करते हुए मैथरेवाल ने कहा कि वह लंबे समय से सेक्शन 85 में उप सचिव और अतिरिक्त सचिव के रूप में सेवा करते आ रहे हैं। प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने उनकी पिछली सेवाओं पर विश्वास जताते हुए अब उन्हें सचिव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वह गुरु के चरणों में अरदास करते हैं कि सच्चे गुरु उनके सिर पर अपना कृपा भरा हाथ रखें, ताकि वह बिना किसी कमी के इस जिम्मेदारी को निभा सकें।

    सेक्शन 85 के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबों की व्यवस्थाओं के बारे में बात करते हुए, नवनियुक्त सचिव ने कहा कि यद्यपि सभी कार्य पहले से ही बहुत अच्छे और पारदर्शी ढंग से किए जा रहे हैं, लेकिन जब भी व्यवस्थाओं में कोई बदलाव होता है, तो संगत और उच्च अधिकारियों की अपेक्षाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह गुरु घरों की व्यवस्थाओं को और अधिक कुशल, पारदर्शी तथा संगत की भावनाओं के अनुरूप चलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंथक और संस्था के कार्य बहुत विशाल हैं और वे गुरु साहिब की कृपा के बिना पूरे नहीं हो सकते। वह एक विनम्र सेवक के रूप में दिन-रात मेहनत करके प्रधान द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

  • Punjab News: Property Dealer कत्ल मामले में परिवार ने Postmortem से किया इंकार, सरपंच का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Property Dealer कत्ल मामले में परिवार ने Postmortem से किया इंकार, सरपंच का आया बयान, देखें वीडियो

    परिवार की चेतावनी, नहीं तो सड़क जाम करके करेंगे प्रदर्शन

    चंडीगढ़ः सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत नागरा उर्फ चीनी का बीते दिन बाइक सवारों ने गोलियां मारकर कत्ल कर दिया था। परिवार ने चरणप्रीत का पोस्टमॉर्टम करवाने से इंकार कर दिया। परिजन सेक्टर 3 के पुलिस स्टेशन में मौजूद है। परिवार की मांग है कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक वह पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे। परिवार ने कहा कि तब तक शव को पीजीआई की मॉर्च्युरी में रखा गया है। गांव के सरपंच हरविंद्र सिंह ने बताया कि चरणप्रीत अपने दो दोस्तों के साथ जिम जाता था। घटना वाले दिन एक्सरसाइज के बाद उसने दोस्तों से कहा कि उसे कुछ काम है, इसलिए वह पहले जा रहा है। साथ ही उसने दोनों को दूसरी गाड़ी से आने को कहा। सरपंच ने कहा कि वह जानना चाहते है कि कौन शूटर है और किसने भेजे है। 4 साल पहले कबड्डी कप करवाने को लेकर विवाद जरूर हुआ था, लेकिन उसे हल कर लिया गया था। वह 10 से 12 साल से इकट्ठे रह रहे है, लेकिन दुश्मनी को लेकर कोई बात नहीं थी। वहीं जारी ऑडियो को बेबुनियाद बताया। वह हमेशा गरीबों का साथ देता था और कुछ समय पहले 2 युवतियों की शादी करवाई थी। उन्होंने कहा कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो सड़क जाम करके धरना लगाया जाएगा। चरणप्रीत के दोस्तों ने बताया कि लक्की पटियाला भी अपने एरिया का ही युवा है। चरणप्रीत का किसी से लेना देना नहीं था। दो से तीन दिनों से उसकी हत्या की प्लानिंग चल रही थी। जहां-जहां उसकी गाड़ी जाती थी, वहां पर आरोपी जा रहे थे। ऑफिस में भी रैकी की गई थी। चरणप्रीत के चाचा के बेटे मेजर ने बताया कि उन्हें दो महिलाओं पर शक है, जो उनके गांव की नहीं हैं। मेजर ने बताया कि उसने एक महिला से बात की तो उसने दूसरी महिला का नाम बताया। महिला ने यह भी कहा कि फायरिंग के समय आरोपियों की एक गाड़ी भी वहां मौजूद थी, जिसमें करीब 8 लोग सवार थे। इन महिलाओं के नाम पुलिस को दिए जाएंगे। मेजर ने बताया कि आरोपियों को चमनप्रीत की जिम आने-जाने की पूरी जानकारी थी। इससे अंदेशा है कि जिम के आसपास का ही कोई व्यक्ति उसकी रेकी कर रहा था। इसमें इन महिलाओं की भी भूमिका हो सकती है।