Blog

  • शोभित आईटीआई चलोला में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन

    शोभित आईटीआई चलोला में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: शोभित आईटीआई चलोला में विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सरकारी डॉक्टरों और उनकी टीम द्वारा विद्यार्थियों तथा स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर के दौरान डॉक्टरों की टीम ने उपस्थित लोगों के एक्स-रे, ब्लड टेस्ट सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों और क्षेत्र के लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते बीमारियों की पहचान करना था। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला कांग्रेस कमेटी ऊना के अध्यक्ष देशराज गौतम उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों और आम जनता के लिए बेहद लाभकारी होते हैं और समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए ताकि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। इस शिविर में आईटीआई के छात्र-छात्राओं सहित लगभग 100 लोगों ने भाग लेकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। उपस्थित लोगों ने इस पहल के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बहुत उपयोगी साबित होते हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने चाहिए।
  • पूर्व Judge के घर से 4 सिलेंडर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    पूर्व Judge के घर से 4 सिलेंडर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    भोपाल: मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के कारण एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ गई। ऐसे में अब चोरों की नजर घरों में रखे गैस सिलेंडर पर पड़ गई है। ईरान इजरायल और यूएस में युद्ध के चलते देश में एलपीजी की शॉर्टेज के बीच यहां कोहेफिजा थाना क्षेत्र के ओम नगर में पूर्व जिला न्यायाधीश विमल कुमार जैन के घर से 4 गैस सिलेंडर चोरी हो गए। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक घटना 14 मार्च की रात करीब 12:30 बजे की है।

    बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन बदमाश देर रात घर के नीचे स्थित पार्किंग में पहुंचे। वहां रखे चार खाली घरेलू गैस सिलेंडरों को उन्होंने बड़ी ही आसानी से उठाया और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर दिखाई दे रही है, जिसमें तीनों आरोपी बाइक पर आते और सिलेंडर ले जाते नजर आ रहे हैं। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो उन्होंने देखा कि पार्किंग में रखे सिलेंडर गायब हैं। इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसमें चोरी की पूरी घटना सामने आई। इसके बाद पूर्व न्यायाधीश के बेटे और पेशे से वकील रॉबिन जैन ने तुरंत कोहेफिजा थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

    थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने संदिग्धों के स्केच तैयार कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। खासतौर पर एक पूर्व न्यायाधीश के घर को निशाना बनाए जाने से लोगों में चिंता और बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

     

     

     

  • Himachal News: राजकीय महाविद्यालय ऊना में 19 व 20 मार्च को

    Himachal News: राजकीय महाविद्यालय ऊना में 19 व 20 मार्च को

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में 19 व 20 मार्च 2026 को  दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ( नेशनल सेमिनार) का आयोजन किया जा रहा है । इसके  मुख्य अतिथि विशाल रघुवंशी ( डिप्टी डायरेक्टर ट्रेजरीज, अकाउंट्स एंड लॉटरीज, डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंस, हिमाचल प्रदेश ) होंगे । कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा ने बताया कि यह संगोष्ठी  कॉलेज के इकोनामिक्स डिपार्टमेंट द्वारा करवाई जा रही है । इस संगोष्ठी को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद ( आई.सी.एस.एस.आर) के सहयोग द्वारा किया जा रहा है ।

    कॉलेज की प्राचार्या ने बताया कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य विभिन्न विषयों पर शोध एवं विचार – विमर्श को  बढ़ावा देना है , जिससे शिक्षाविद , शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और अनुभव को साझा करने का अवसर मिलेगा । संगोष्ठी के कन्वीनर डॉक्टर शाम सिंह बैंस ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में लगभग 150 प्राध्यापक व शोधार्थी अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे , इसमें हिमाचल प्रदेश के अलावा लगभग 9 राज्यों के प्राध्यापक व शोधार्थी हिस्सा लेंगे ।  महाविद्यालय प्रशासन द्वारा इस आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं व विविध कमेटियों का गठन कर दिया  गया है । इस मौके पर कॉलेज के समस्त प्राध्यापक ग़ण व नॉन टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहेगा ।

     

  • Salman Khan की फिल्म Battle Of Galwan का बदला नाम, भाईजान ने खुद की फैंस को जानकारी

    Salman Khan की फिल्म Battle Of Galwan का बदला नाम, भाईजान ने खुद की फैंस को जानकारी

    मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मच-अवेटेड फिल्म बैटल ऑफ गलवान का नाम बदल चुका है। फिल्म का नाम अब ‘Battle Of Galwan’ से ‘Maatrubhumi’ कर दिया गया है। इस बात का जानकारी खुद सलमान खान ने अपने फैंस को दी है। दबंग खान ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है जिसमें फिल्म का नया नाम बताया गया है।

    नया पोस्टर आया सामने

    फिल्म से सलमान खान ने एक बहुत ही दमदार पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म के बदले हुए नाम की घोषणा भी उन्होंने इस पोस्टर के जरिए की है। इस नए टाइटल की सबसे खास बात यह है कि इसकी टैगलाइन है ‘May War Rest In Peace’. इस सोच के साथ सलमान खान ने एक बहुत बड़ी और गहरी बात कही है जो सिर्फ लड़ाई-झगड़े की बात न करके पूरी दुनिया में शांति की उम्मीद को जगाती है। फिल्म का नाम चीन की प्रतिक्रिया पर कई दिनों से चल रहे विवाद के बाद बदल दिया गया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    सलमान खान की फिल्म गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है मगर इसके नाम के पीछे छिपा संदेश रणभूमि की सीमाओं से कहीं आगे जाता है। ‘मातृभूमि में वार रेस्ट इन पीस’ के जरिए सलमान खान एक ऐसी सोच लेकर आ रहे हैं जो दर्शकों के दिलों की गहराई को छू रही है। सोशल मीडिया पर इस ऐलान के बाद अब यह चर्चा छिड़ गई है और लोग फिल्म के नाम के पीछे ताकतवर भावना और इस साहसी कदम की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

    खास अंदाज में दिखेंगे सलमान खान

    फिल्म के अब तक कई गाने रिलीज हो गए हैं। टीजर को अभी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह अहम किरदार में दिखेगी। सलमान खान की इस फिल्म का उनके सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। देखना दिलचस्प है कि देशभक्ति के इस रंग में रंगे हुए सलमान खान ‘मातृभूमि’ के जरिए फैंस को कितना इंतजार कर पाएंगे।  
  • चैत्र नवरात्र मेले के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी में लागू रहेगी विशेष व्यवस्था

    चैत्र नवरात्र मेले के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी में लागू रहेगी विशेष व्यवस्था

    ऊना/सुशील पंडित:  माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान लोगों की सुविधा और सुचारू कानून व्यवस्था के लिए 19 से 27 मार्च तक विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। इसे लेकर जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक मेले के दौरान कानून व्यवस्था में तैनात जवानों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति द्वारा हथियार लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।

    जतिन ने बताया कि नवरात्र के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए मंदिर न्यास को छोड़कर अन्यों द्वारा लाउडस्पीकर के इस्तेमाल करने पर पूर्ण मनाही रहेगी। मेले के दौरान ब्रॉस बैंड़, ड्रम, लंबे चिम्टे इत्यादि के लाने पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी। यदि कोई व्यक्ति इन वस्तुओं को अपने साथ लाता है तो उन्हें पुलिस द्वारा स्थापित बैरियर पर ही जमा करवाना होगा।

    साथ ही इस दौरान पॉलीथीन के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। खुले में और सड़क किनारे लंगर लगाने पर भी प्रतिबंध रहेगा और आतिशबाजी इत्यादि की भी अनुमति नहीं होगी। उपायुक्त ने कहा कि मेलावधि के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी जी के दर्शनार्थ बनाए गए पंजीकरण काउंटर पर पर्ची लेना अनिवार्य रहेगा।

     

     

  • Landing के दौरान Helicopter Crash, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था परिवार, देखें वीडियो

    Landing के दौरान Helicopter Crash, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था परिवार, देखें वीडियो

    नेपालः खोटांग जिले में बुधवार को बड़ा होने से हादसा टल गया। दरअसल, एयर डायनेस्टी का एक हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान अचानक पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हेलिकॉप्टर में एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे, जो काठमांडू से अपने एक परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने खोटांग जा रहे थे। इस दौरान हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दरअसल, हेलीकॉप्टर खेत में उतरते समय तेज हवा या धूल के कारण अनियंत्रित हो गया और क्रैश हो गया। इस हादसे में एक यात्री घायल हो गया, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं।

    जिस परिवार पर पहले से ही दुख का पहाड़ टूटा था, उनके लिए यह हादसा किसी बुरे सपने जैसा था। दरअसल, नागमणि राई की पत्नी मनमछी राई का यूके (UK) में निधन हो गया था और उनका शव अंतिम विदाई के लिए नेपाल लाया गया था। हेलिकॉप्टर में जगह कम होने की वजह से शव को गाड़ी से भेजा गया। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (क्यान) के मुताबिक, हेलिकॉप्टर ने सुबह 11 बजे काठमांडू से उड़ान भरी थी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/top-news/helicopter-accident-in-nepal-incident-occurred-during-landing-one-passenger-injured/

    करीब 50 मिनट बाद जब यह खोटांग के केपिलासगढी में लैंड कर रहा था, तभी इसका संतुलन बिगड़ गया और यह जमीन पर गिरकर पलट गया। गनीमत यह रही कि इस डरावने हादसे में किसी की जान नहीं गई। पायलट समेत सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए, बस काजीबहादुर राई नाम के एक शख्स के पैर में मामूली चोट आई है। हादसे के तुरंत बाद कंपनी ने दूसरा हेलिकॉप्टर भेजा और घायल काजीबहादुर को रेस्क्यू करके वापस काठमांडू लाया गया, जो पत्नी को आखिरी विदाई देने जा रहे थे, उनके लिए यह पल काफी मुश्किल भरा रहा, लेकिन राहत की बात यही है कि मौत के मुंह से सब सही-सलामत बच निकले।

     

     

  • Himachal News: जिला में घरेलू गैस सप्लाई के लिए रूट चार्ट जारी

    Himachal News: जिला में घरेलू गैस सप्लाई के लिए रूट चार्ट जारी

    ऊना/सुशील पंडित:  जिल़ा दण्डाधिकारी, जतिन लाल ने हिमाचल प्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले  विभाग द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना करते हुए सभी एलपीजी गैस एजेंसियों को ज़िला के उपभोक्ताओं को फोकल पॉइंट्स और घर-द्वार पर घरेलू गैस सिलेंडरों की सुचारू एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी गैस एजेंसियों हेतु रूट चार्ट जारी किया है ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और लोग किसी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर विश्वास न करें।

    उन्होंने गैस एजेंसियों/वितरकों के लिए सभी गैस एजेंसियां अपने संबंधित रूट चार्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वितरण करने वाले सभी वाहनों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम (लाउडस्पीकर) लगाने और गैस आपूर्ति के बारे में घोषणा सुनिश्चित करने के भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि बॉटलिंग प्लांट से आपूर्ति बाधित होती है या किन्हीं प्रशासनिक कारणों से रूट चार्ट का पालन नहीं हो पाता है, तो संबंधित ग्राम पंचायत और खाद्य निरीक्षक को समय पर सूचित करना अनिवार्य होगा। उन्होंने वितरकों को वाहनों में वजन करने वाली मशीन और गैस लीकेज डिटेक्टर रखना अनिवार्य है किया है। वितरक उपभोक्ताओं को उचित कैश मेमो जारी करना सुनिश्चित करेंगे। रूट चार्ट का उल्लंघन करने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी और वितरकों को समय-समय पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना होगा।

    उन्होंने बताया कि मैसर्ज कमल गैस एजैंसी, ऊना द्वारा मंगलवार को रामपुर, रामपुर बेला और साईं कॉलोनी, कुठार खुर्द, कुठार कलां, बरसाना, सुनेहड़ा, जनकौर, पेखूबेला, ननग्रां, लोअर कोटला कलां, रूद्रा कॉलोनी, लोअर अजनोली, फतेहपुर, खानपुर, अप्पर कोटला कलां, अप्पर अजनोली और डंगोली भीखा मॉर्किट, बुधवार को कोटला खुर्द, टक्का के पूरे क्षेत्र में, हरिजन बस्ती टक्का, संसाला नगर, अप्पर व लोअर नारी, धांदीआल और मनोहर मॉर्किट, वीरवार को लोअर बसाल, लोअर त्यूड़ी, पनोह, घंडवाल, बटूही, बलोह और भड्ौलियां खुर्द, शुक्रवार को चलोला, नंगल सलागंड़ी, सनझोट, धमान्दरी, सतलेटा, मनोहर मॉर्किट, लोअर कोटला कलां, लोअर अजनोली, लोअर अरनियाला, रेलवे फाटक भीखा मॉर्किट, हरिजन बस्ती कोटला, अप्पर बसाल, मनोहर मार्किट, बाबा डेरा और बाबा बेहड़ ख्वाजा, शनिवार को अप्पर अरनियाला, मलाहत, भड़ौलियां खुर्द, राम बेला कुठार खुर्द, कुठार खुर्द, बराना, बराना, सुनेहड़ा, जनकौर, फतेहपुर, ननग्रां, खानपुर, झलेड़ा, रायंसरी और रविवार को लोअर बसाल, त्यूड़ी, बदोली, डटवाड़ा, बरेड़ा, पोलियां, टलप, धमान्दरी हरिजन बस्ती, रामपुर, लालसिंगी, बडसाला, मन्सोह, हिल व्यू, पुलिस लाइन और कुष्ठ आश्रम में घरेलू गैस की आपूर्ति की जाएगी जबकि सोमवार को एजैंसी बंद रहेगी।

    उन्होंने बताया कि मैसर्ज बंगाणा गैस एजैंसी द्वारा सोमवार को खुरवांई, अम्बेड़ा, चौकी मनियार, जोल, भलौण, बैरियां, कृष्णा नगर, होहारी, बुहाणा, चड़ोली, तलमेड़ा, टकोली और सौहारी, मंगलवार को थानाकलां, समूरकलां, बरनोह, लमलैहड़ी, छपरोह, बल्ह, सकोन, कुरियाला, जम्बेड़, कमूं, बल्ह और सैली, बुधवार को पीपलू, धनेटा, ग्वालपत्थर, बदारन, बदौली, भगौर, किटपल, कांगू, बाहल, जसाई, लाला दा टियाला और मडियाणी, वीरवार को थानाकलां, छपरोह, मझेड़, मंदली, रायपुर प्रोईयां, मकरैड़, चुरुड़ी, घरवासड़ा, लिदकोट, पीरनिगाह, उपरला दोबड़ और चौगाठ, शुक्रवार को तमलेहड़ा, जोल, सोहारी, अम्बेहड़ा, भिण्डला, पीपलू, सरोह, मतोह, चमियाड़ी, गलू, भयाबी, झिकला, सनियाणा, चपलाह और झिकला थाना, शनिवार को बंगाणा कॉलोनी, बंगाणा पंचायत, धुन्धला, मलागढ़, तनोह, लठियाणी, राजली, बुुधान, कोडरा, कौसरियां घराणा और गंगलोह जबकि रविवार को बंगाणा, समला़ा, चराड़ा, शांतला, न्यारी, टिक्कर, चपलाह, पीरसलूही, कामलू, मगरू, अलोह, बुढवार, नारी, अरलू, भरमौत और कुड पलाहटा में घरेलू गैस सिलेण्डरों की सप्लाई की जाएगी।

    इसी प्रकार शहीद सुनील गैस सर्विस दौलतपुर रोड़ गगरेट द्वारा सोमवार को गगरेट, अप्पर और लोअर चलेट, दौलतपुर और भट्ठा, ललोटी, मुबारिकपुर, भंजाल, नकड़ोह, राम नगर, कैलाश नगर, भद्रकाली, फतेहपुर, अम्लेहड़, अभयपुर, ब्रहमपुर, कुनेरन, जीतपुर बहेड़ी और रामपुर कुठियाड़ा, मंगलवार को मेन रोड़ कलोह, ओयल, टटेहड़ा, मावा सिंधियां, अप्पर और लोअर कुठेड़ा, जसवालां, लोहारली अप्पर और लोअहर, थपलां, पम्बाड़ा और काला पंगा, बुधवार को गगरेट, मरवाड़ी, रायपुर, बबेहड़, गनू मंदवाड़ा, अभयपुर लोअर, डंगोह खास, डंगोह खुर्द, पिरथीपुर, भद्रकाली, जोह, सलोह और सदयाणी, वीरवार को मेन रोड़ संगियाणी, दियोली, घनारी, अम्बोटा, कलोह, अप्पर एण्ड लोअर बड़ोह, हरोटी और थपला, शुक्रवार को गगरेट लोकल, गगरेट अप्पर, बहुतकनीकी रोड़, ऊना रोड़, भरवाईं रोड़, दौलतपुर रोड़, पुराना अम्ब रोड़, सत्संग घर रोड़, होशियारपुर रोड़, कलोह बैली, बणे दी हट्टी, मुबारिकपुर, गगरेट बैली, अंदौरा अप्पर और लोअर, शनिवार को अप्पर दियोली, घनारी अप्पर, खान टिल्ला, नंगल जरियाला अप्पर और लोअर, मावा कोहला अप्पर एण्ड लोअर, अम्बोआ और हरवाल में घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति की जाएगी जबकि रविवार को अवकाश रहेगा।

    उन्होंने बताया कि मैसर्ज पंजावर गैस सर्विस द्वारा मंगलवार को नगनोली, गुगलेहड़, बढेड़ा राजपूतां, जाडला क्यिोरी, लोहारली, कुठेड़ा जसवां, पंडोगा और ईसपुर, बुधवार को बढेड़ा, कांगड़, समनाल, हरोली, सैंसोवाल, रोड़ा और धर्मपुर लोअर एण्ड अप्पर, वीरवार को बदौड़ी, कनेटी, हरोली, पालकवाह, पंजावर, दौलतपुर और खड्ड, शुक्रवार को भदसाली, सलोह और घालूवाल, शनिवार को हीरानगर, साहूवाल, दुलैहड़, बिड़ाववाल, भदियारन, गौंदपुर बूल्ला, गौंदपुर जयचंद, सिंगा, बीटन, बोलेवाल, ललड़ी, मनुवाल, नंगल कलां, नंगल खुर्द, टाहलीवाल, गुरपलाह, बाथू, बाथड़ी, नंगल भटखुर्द, पालकवाह इत्यादि क्षेत्रों, रविवार को पंजियाणा, बालीवाल, पूबोवाल, कुठार बीत, पोलियां बीत, मलूवाल, छेत्रां, हीरां थड़ा, थकारन, मकोटखड़, चांदपुर, कनेटी और बदोड़ी अप्पर में घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति की जाएगी जबकि सोमवार को अवकाश रहेगा।

    इसी प्रकर मैसर्ज सुगम गैस सर्विस रक्कड़ कॉलोनी द्वारा मंगलवार जलग्रां, चताड़ा, अप्पर बहडाला, बहडाला मार्किट, खुड और तनोली, बुधवार को देहलां, मैहतपुर, बसदेहड़ा, जखेड़ा, भटोली, मोरवार और बनगढ़, वीरवार को रायपुर सहोड़ा, रायपुर ब्ररे, बरसाड़ा, अजौली, बीनेवाल, पूना, माजरा, मलूकपुर और सनोली, शुक्रवार को छत्रपुर ढाडा, ट्रक यूनियन, सब्जी मण्डी, विश्कर्मा मंदिर, वीरबाड़ा चौक, संतोषगढ़, भड़ोलियां कलां, बडैहर, जोड़ाववाल, सासन, पेखूबेला, टर्मिनल, लम्बलेहड़ा, उदयपुर, चढ़तगढ़, शनिवार को बसोली, मदनपुर, लमलैहड़ी, सल्ली, बल्हखालसा, चंगर, नाले, पीरनिगाह, मसियाणी, सल्ली तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों और इसके आस-पास के क्षेत्रों, रविवार को रक्कड़ कॉलोनी और प्रतिदिन मांग के अनुसार सभी क्षेत्रों में आपूर्ति की जाएगी जबकि सोमवार को अवकाश रहेगा।

    उन्होंने बताया कि मैसर्ज हिमाचल प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटड अम्ब द्वारा सोमवार को अलोह, किन्नू, थनिकपुरा, भरवाईं, बेहड़, लोअर भंजाल, सलोह बेरी, जोह, पिरथीपुर निचला, भगूटी मोहल्ला और स्थानीय अम्ब, मंगलवार को दिलवां, दियाड़ा, हम्बोली, सेरी, बेहड़ी, दौलतपुर, डंगोह, उपरी पिरथीपुर, भद्रकाली, अभयपुर, फतेहपुर, चुरूड़ू, ब्रहमपुर, कलरूही, अठवां और स्थानीय अम्ब, बुधवार को ढांड्री, बेहड़ जसवां, नकड़ोह, रामनगर, रामपुरा, कुठेड़ा, विल्लू दी तलाई, कैलाश नगर, उपरी एंड निचला बनेहड़ा, उपरी भंजाल, अमलैहड़, सुकांली, कटौहड़ कलां, कटौहड़ खुर्द, पक्का परोह और स्थानीय अम्ब, वीरवार को नैहरी, नैहरी नौरंगा, नैहरी खालसा, संतो टिल्ला, डुक्की, गुजरेहड़ा, पठियार, लंगना, ज्वार, राजपुरा जसवां, लहाड़ा, मसलाणा, मैड़ी, सनोह, कुनेरन, थाथा बड, जीतपुर बेहड़ी और खड्ड, शुक्रवार को मुबारिकपुर, कांशीपुर, शिवपुर, बन्ने दी हट्टी, प्रभा, सलोई, कुहारछन्न, बसंतपुरा, बेहड़, बाली, छन्नी देवी, चोवार, झिझर, लोहारा, भगडाह, अम्बा दा पधर, अरडोह, अरनवाल, गुटेर, मंदोली, मावा लोहारा, ब्रिजंल, सपोरी, छतबड़, गजोह, नोहन, सथड़ू, अम्ब टिल्ला, अडोह, कनयारी, राजपुरा, जसवां, अकरोट, बागड़ू, धार गुजरां, टयाही, चकसरायं, सरोई, जबेहड़, लदेड़, लदरां, लदेहड़ चौक, घरोटा, सूरी, पलोह, गौंदपुर, कोटला, जंगोर, पनगाह, मंझियार, पपेहड़ी, पिपलू, गंथरूर, रपोह मिसरां, रपोह मछलियाणा, जम्बाड़, पोलियां परोहितां, नलोह, हलेड़, पोलियां जसवाला, मनसोह, टिक्करी, झंगोली और टिब्बी, शनिवार को अंदौरा अप्प एंड लोअर, टलबाल बदूं, कुठियाड़ी, नंदपुर, ठठल, थड़ा, लडोली, पंजोआ, कुठेड़ा खैरला, अंदौरा रोड़ और स्थानीय अम्ब में घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति की जाएगी जबकि रविवार को अवकाश रहेगा।

    इसी प्रकार मैसर्ज हिमाचल प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटड गैस एंजैसी, मैहतपुर द्वारा सोमवार को एनएसी मैहतपुर, बसदेहड़ा, देहलां लोअर एंड अप्पर, अजौली, टाहलीवाल और नंगल बट्ट खुर्द, मंगलवार को एनएसी मैहतपुर, बसदेहड़ा, औद्योगिक क्षेत्र, दुलैहड़, हीरानगर, बालेवाल, बीद्रवाल, छेत्रां, बीटन, भडियारन, गौंदपुर बूल्ला, गौंदपुर जयचंद, बेहली, बाथू और शिव मंदिर, बुुधवार को जखेड़ा, बनगढ़, मोरबाड़, भटोली, मैहतपुर गांव, मनुवाल, नंगलकलां, नंगल खुर्दललड़ी, कुंगड़त, हीरनथारन, पूबोवाल, थकारन, कुठार, पलियां, मालूवाल और मंझारन, वीरवार को एनएसी मैहतपुर, बसदेहड़ा, रायपुर, चंगर हण्डोला, टाहलीवाल, नंगलकलां, बट्ट खुर्द और बट्ट कलां, शुक्रवार को सनोली, माजरा, बीनेवाल, मलूकपुर, पूना, बहडाला, चताड़ा, जलग्रां, भड़ोलियां कलां, बडैहर, जोड़ोवाल, सासन, लमलेहड़ा, चढ़तगढ़, खानपुर, फतेहपुर, ननग्रां और उदयपुर, शनिवार को बीटन, झखेवाल, सिंगा, टाहलीवाल, बट्ट खुर्द, बाथू, गुरूपलाह और बाथड़ी घरेलू गैस सिलेण्डरों की सप्लाई की जाएगी जबकि रविवार को अवकाश रहेगा।

    उन्होंने बताया कि इसी प्रकार मैसर्ज दीपक गैस सर्विस, संतोषगढ़ द्वारा सोमवार को न्यू बस अड्डा के नजदीक, वार्ड नम्बर-4, वार्ड नम्बर-4, वार्ड नम्बर-5, वार्ड नम्बर-7, औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल, नंगल खुर्द और मनुवाल, मंगलवार को रविदास मंदिर, वार्ड नम्बर-5, वार्ड नम्बर-8, वार्ड नम्बर-9, वार्ड नम्बर-3, लालुवाल, दुलैहड़, भडियाड़ा, गौंदपुर बूल्ला, गौंदपुर जयचंद, साहूवाल, बोलेवाल, मल्लूवाल और हीरा नगर, बुधवार को कन्या सरकार महाविद्यालय, वार्ड नम्बर-2, वार्ड नम्बर-1, वार्ड नम्बर-3, वार्ड नम्बर-6, ललड़ी, कुगड़त, डग्गा, हीराथड़ा, बडेवाल, पूबोवाल अड्डा, पूबोवाल गांव, कुठार बीत, पोलियां और छतेहड़ बिड़ेवाल, वीरवार को वीरभद्र चौक, वार्ड नम्बर-1, खानपुर, ननगाड़ा पखबाला, डाडा, छत्रपुर, औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल, जटपुरा, बट जगीरा और बट खुर्द, शुक्रवार को गुपहा, कालूवा बाथड़ी, टाहलीवाल, सनोली, माजारा, राजपुर बस्ती, पंजपीर मंदिर, रामलीला मैदान, मलूकपुर, बीनेवाल, पूना, अजौली मोड़, आर्यन इलकलेव और हिमालय कॉलोनी, शनिवार को सिल्वर रॉक पैलेस, वार्ड नम्बर-8, वार्ड नम्बर-9, वार्ड नम्बर-6, वार्ड नम्बर-5, न्यू कॉलोनी, सैणी मोहल्ला, अमराली, बीटन झखेवाल, सिंगा, टब्बा बस स्टैंड, सिंगा गांव, अप्पर बाथू, शिव मंदिर, मोहल्ला रोड़ और सत्संग घर में घरेलू गैस सिलेण्डरों की सप्लाई की जाएगी जबकि रविवार को अवकाश रहेगा। इसी प्रकार आर्यन इंडियन ग्रामीण वितरक, बड़ूही द्वारा सोमवार को चौकी मंदिर, जोल, बैरियां, भलौण, बथुआ, सोहारी, टकोली, भिण्डला, अम्बेड़ा और तमलेहड़ा, मंगलवार को टकारला, ढंडारी, नंदपुर, ठठल और बेहड़ जसवां, बुधवार को बड़ूही, चुरूड़ू, बहेड़ी और सेरी, वीरवार को धुसाड़ा और सलूरी, शुक्रवार को पोलियां स्तोथर, दियाड़ा और दिलवां, शनिवार को भिड़ा और हम्बोली घरेलू गैस सिलेण्डरों की सप्लाई की जाएगी जबकि रविवार को अवकाश रहेगा।

    इसी प्रकार इंडियन गैस सर्विस माता श्री चिन्तपूर्णी द्वारा नारी, चिन्तपूर्णी और ज्वाल, मंगलवार को डूहल, भट्टवलां, बंगवलां और किन्नू, बुधवार को धर्मशाल, महंता खास, गिंडपुर और मलां, वीरवार को बडामना, बेहड़ा और भटेड़, शनिवार को धर्मशाला, महंता और खरोह, शनिवार को घंगरेट, कहानपुर, छपरोह और चिंतपूर्णी मेंघरेलू गैस सिलेण्डरों की सप्लाई की जाएगी जबकि रविवार को अवकाश रहेगा। इसी प्राकर भारत गैस सर्विस चिन्तपूर्णी द्वारा बुकिंग के आधार पर सोमवार को अम्बोटा, अम्बोआ, मावा कहोला, नंगल, घनारी, दियोली, सघनेई, दौलतपुर चौक, डंगोह खास, मंगलवार को ब्रहमपुर, गौंदपुर, बनेहड़ा, कुनेरन, करलूई, भंजाल, मुबारिकपुर, दौलतपुर चौक, बबेहड़, तलवाड़ा रोड़, निचला पिरथीपुर, डंगोह खुर्द, बुधवार को अभयपुर, भद्रकाली, फतेहपुर, नकड़ोह, सुंकाली, अमलैहड़, नारी, जोलो दी बड़, कैलाशनगर, दौलतपुर चौक, चिंतपूर्णी, धर्मशाला महंता, अप्पर पिरथीपुर और डंगोह खास, वीरवार को बबहेड़, बीयापुर, रायपुर मरवाड़ी, गनू, मडबाड़ा, भखेपुर, सधयाणी, दौलतपुर चौक, चलेट, भद्रकाली रोड़, डंगोह खुर्द और बैंक घर, शक्रवार को सलोह बेरी, जोह, बेह, घंगरेट, कानपुर, मुबारिकपुर रोड़, डंगोह खास और डंगोह खुर्द, शनिवार को पिरथीपुर, मैदानगढ़, बैंक घर, जोह, फकरोटी, दौलतपुर चौक, चिन्तपूर्णी और भद्रकाली रोड़ घरेलू गैस सिलेण्डरों की सप्लाई की जाएगी जबकि रविवार को अवकाश रहेगा।

    उन्होंने बताया कि भारत गैस सर्विस बाबा बड़भाग सिंह द्वारा सोमवार को कुठेड़ा खैरला, अम्ब, अंदौर और भंजाल, मंगलवार को मैड़ी, पोलियां, परोहितां, ज्वार, नेरी, पतेहड़, सपौड़ी, गगोह, अम्ब टिल्ला, लोहारा और सलोई, बुधवार को रिपोह, चक्कसरायं, पंजोहा, थड़ा, ठठल, नंदपुर, दुसाड़ा और बड़ूही, वीरवार को मझियाड़, जुबेहड़, सूरी, लंदेड़, सोहारी, भलौण, जोल और चौकीमन्यार, शुक्रवार को मैड़ी, चिन्तपूर्णी, अम्ब और भंजाल, शनिवार को बौल, खुरवाईं, थानाकलां, छपरोह, कुरियाला और इरनियाला में घरेलू गैस सिलेण्डरों की सप्लाई की जाएगी जबकि रविवार को अवकाश रहेगा।

     

  • Mobile Market में दुकान में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Mobile Market में दुकान में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर 22 स्थित मोबाइल मार्केट में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार बंसल फोटो लैब में भीषण आग लगी है। इस घटना को लेकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह मार्केट मोबाइल शोरूम और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों के लिए प्रसिद्ध है, जहां रोजाना हजारों लोग खरीदारी के लिए आते हैं। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई।

    इसके साथ में ही सूद कलर लैब भी है इस लैब के अंदर भी इसी तरह का मटेरियल है, जिस वजह से यह डर है कि आज आगे बढ़ी तो मामला और गंभीर हो जाएगा। इसको देखते हुए सिविल डिफेंस की टीम मौके पर लगाई गई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम लगभग 1 घंटे से आग पर काबू पाने में जुटी है। आग की लपटे अभी कम नहीं हो रही है कई फायर स्टेशन से फायर टेंडर यहां मंगवाए गए हैं।

    आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं। आग लगने के समय भी मार्केट में भारी भीड़ मौजूद थी। दमकल कर्मियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर, आसपास के पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। फिलहाल, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

     

  • कपूरथला से आए श्रद्धालुओं से भरी बस वंगाणा के पास पलटी, 1 की मौत, 8 घायल

    कपूरथला से आए श्रद्धालुओं से भरी बस वंगाणा के पास पलटी, 1 की मौत, 8 घायल

    ऊना /सुशील पंडित:  पुलिस थाना वंगाणा के अंतर्गत आते गांव हरीनगर में कपूरथला से बाबा वालक नाथ जा रही दुर्घटना का शिकार हो गई। जिस में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ऊना लाया गया है। वहीं पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में बुद्ध राज निवासी खलवाड़ा कलौनी सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर तहसील फगवाड़ा जिला कपूरथला पंजाब ने बताया कि बीते रोज यह खलवाड़ा कलोनी के 60 श्रदालुओं की संगत लेकर वस संख्या (पीवी 09 क्यू-6381) में सवार होकर बाबा बालक नाथ मन्दिर शाहतलाई माथा टेकने जा रहा थे तो समय करीब 9:00/9:30 बजे रात जव यह हरीनगर कार्तिक ढाबा के पास पहुंचे तो बस चालक ने बस को तेज रफतार से चलाते हुए वस को पहाड़ी पर चढ़ा दिया व नियंत्रण खो बैठा, जिस कारण बस सड़क में पलट गई और बस चालक मौके से भाग गया ।

    इस हादसे में 01 व्यक्ति की मृत्यु व 08 व्यक्तियों को चोटें आई हैं। इस सन्दर्भ में पुलिस ने उपरोक्त बस के चालक के खिलाफ वीएनएस व मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना वंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

     

  • TV Industry पर भड़की Falaqnaaz, वीडियो शेयर कर निकाली भड़ास, बोली – ‘कुंडली देखकर काम मिलेगा’

    TV Industry पर भड़की Falaqnaaz, वीडियो शेयर कर निकाली भड़ास, बोली – ‘कुंडली देखकर काम मिलेगा’

    मनोरंजन: टीवी एक्ट्रेस फलक नाज पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई है। एक्ट्रेस अक्सर कई वीडियोज शेयर करती है जिसमें वो इंडस्ट्री और उसके लोगों के बारे में बात करती हैं। फलक अपने वीडियोज में खई सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री की पोल भी खोलती हैं। अब हाल ही में फलक ने एक बार फिर से ऐसा ही किया है। उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री में कास्टिंग के नए ट्रैंड की पोल खोली है।

    सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    फलक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि कैसे आजकल टेलीविजन प्रोडक्शन हाउस वाले कास्टिंग के लिए ऑडिशन की जगह कुंडली मांगते हैं। फलक ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि – ‘पहले इंडस्ट्री के अंदर आपको आपके टैलेंट और एक्टिंग स्किल्स के आधार पर काम मिलता था। फिर एक ऐसा दौर आया जब आपको आपके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स देखकर आपको काम दिया जाता था। अब एक नया दौर शुरु हो चुका है। अब लोग आपको काम देने के लिए आपकी जन्म कुंडली देख रहे हैं’।

    कुंडली के आधार पर हो रहा सिलेक्शन

     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    उन्होंने कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं होता था उनके पास भी पहली बार ही इसे लेकर कॉल आया। फलक ने बताया – ‘कल मुझे एक कॉल आया था। मैं उसे प्रोडक्शन हाउस का नाम नहीं लूंगी। वो ना तो बहुत पुराना है और न ही बिल्कुल नया। उन्होंने मुझे बताया कि एक शो आ रहा है, इस चैनल पर आएगा। ये प्रोडक्शन हाउस है और ये कैरेक्टर है। मैंने कहा ठीक है अब आगे क्या करना है? आमतौर पर एक्टर्स या को लुक टेस्ट के लिए बुलाते हैं या मॉक टेस्ट के लिए या फिर रिफरेंस ऑडिशन देते हैं। मुझसे मेरी बर्थ डेट, जगह और टाइम भेजने के लिए कहा गया’। एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय तो उन्होंने भेज दिया लेकिन बाद में सोचकर उन्हें बहुत गुस्सा आया।

    एकता के नाम का किया जिक्र

    इसके बाद उन्होंने ये भी कहा है कि एक बहुत हिट प्रोड्यूसर है। उनके यहां शुरु से ही ऐसा होता है वो किसी को कास्ट करने से पहले एक्टर की कुंडली पंडित को बताती है फिर ही कास्ट करती है। उनकी बातों से लगा कि वो यहां एकता कपूर के बारे में बात कर रही है। उन्होंने बताया कि इसी वजह से एक्ट्रेस ने उस प्रोड्यूसर के साथ कभी काम नहीं किया। एक्ट्रेस ने इसके आगे इस बात पर काफी गुस्सा जताया है और उन्होंने काम मिलने के इस तरीके को बहुत गलत बताया है। इस वीडियो पर कई सारे एक्टर्स ने भी प्रतिक्रिया जताई है। साथी एक्टर्स इस वीडियो पर हंस कर फलक की बात पर मोहर लगा रहे हैं। साथ ही साथ फैंस इस वीडियो को देखकर हंस भी रहे हैं। एक्ट्रेस से सहमत भी दिख रहे हैं। फलक ने आने वाले समय में एक्टिंग में इंटरेस्ट रखने वाले युवाओं को कहा है कि अब आपको टैलेंट की जरुरत नहीं है। बस कुंडली के जरिए ही इंडस्ट्री में आपको काम मिल जाया करेगा। फलक नाज एक टेलीविजन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है। वो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में भी नजर आ चुकी हैं।