Blog

  • Iran-Israel जंग में Jalandhar के Captain Sukhmeet Singh हजारों टन मीट्रिक LPG Gas भरा जहाज लेकर पहुंचा भारत, देखें वीडियो

    Iran-Israel जंग में Jalandhar के Captain Sukhmeet Singh हजारों टन मीट्रिक LPG Gas भरा जहाज लेकर पहुंचा भारत, देखें वीडियो

    परिवार ने बताया, कैसे कैप्टन सुखमीत सिंह ईरान से शिप लेकर निकले

    जालंधर, ENS: ईरान, अमेरिका-इजरायल जंग के कारण मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी है। इस तनाव के बीच भारत के लिए कई राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, जंग के बीच ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट बंद किए जाने से ऊर्जा संकट गहरा रहा था, लेकिन भारत के कूटनीतिक प्रयासों से एलपीजी से भरे 2 बड़े जहाज शिवालिक और नंदा देवी सकुशल होर्मुज पार गए है। जालंधर के कैप्टन सुखमीत सिंह 40,000 मीट्रिक टन से ज्यादा LPG लिए शिवालिक जहाज लेकर भारत पहुंच गए। जबकि दूसरा नंदा देवी जहाज भी मंगलवार को भारत पहुंच जाएगा। बीते कुछ दिनों में भारत में एलपीजी को लेकर जिस तरह की हायतौबा मची थी, उस बीच एलपीजी लदे 2 बडे़ जहाजों का भारत पहुंचना राहत की बात है। परिवार ने बताया कि जालंधर के कैप्टन सुखमीत सिंह इस देशों की जंग से पहले कतर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सुखमीत सिंह को लेकर चिंता हो रही थी, लेकिन अब भारत पहुंचने के बाद उनमें खुशी की लहर छा गई। परिवार ने कहा कि वाहेगुरु ने कृपा की है कि उनका बेटा जहाज लेकर भारत पहुंच गया है। कैप्टन सुखमीत सिंह की पत्नी संदीप कौर ने बताया कि वह 28 को कतर थे और लोडिंग कंप्लीट हो गई थी। ईरान से होर्मुज के रास्ते को बंद करने का पता चला, जिसके बाद दुबई में उन्हें रूकने के लिए कहा गया। कतर और दुबई में लगातार मिसाइले गिर रही थी। नेवी की ओर से कैप्टन को मैसेज आया कि वह शिप में एलपीजी गैस लेकर आना है और इसमें कंपनी एससीआई उनकी मदद करेंगी। जिसके बाद 30 को कैप्टन सुखमीत सिंह वहां से शिप लेकर रवाना हो गए। इस दौरान 14 को ईरान से शिप को कैप्टन सुखमीत सिंह क्रॉस करके निकले, जो कि काफी कठिन सफर था। परिवार के अनुसार कैप्टन उन्हें कोई ज्यादा सूचना नहीं दे रहे थे, लेकिन वह सिर्फ सब अच्छा होने का मैसेज दे रहे थे। कैप्टन सुखमीत सिंह ने आखिरी मैसेज ईरान की ओर जाने का दिया था। ईरान से सफर पूरा करने के बाद भारत पहुंचने पर कैप्टन ने आखिरी मैसेज किया कि सभी शिप में सवार लोग सही सलामत भारत पहुंच गए है। जिसके बाद परिवार में खुशी का लहर छा गई और परिवार ने गर्व महसूस किया।    
  • Punjabi का हुआ प्रसार, अब China की इस University में पढ़ाई जाएगी पंजाबी भाषा

    Punjabi का हुआ प्रसार, अब China की इस University में पढ़ाई जाएगी पंजाबी भाषा

    बीजिंगः चीन के बीजिंग फॉरेन स्टडीज यूनिवर्सिटी (बीएफएसयू) ने पंजाबी भाषा को अपनी विदेशी और भारतीय भाषाओं की सूची में शामिल कर लिया है। बीएफएसयू ने पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा के भाषा, साहित्य और संस्कृति विभाग की पूर्व डीन और प्रोफेसर जमीरपाल कौर संधू बाजवा को पंजाबी भाषा पढ़ाने के लिए नियुक्त किया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਚੀਨ ‘ਚ ਗੂੰਜੀ ਪੰਜਾਬੀ ਦੀ ਧੁਨ : ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਚ ਪੜਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਪੰਜਾਬੀ ਭਾਸ਼ਾ

    प्रो. जमीरपाल कौर ने बताया कि भाषा सिखाने के अलावा, वह पंजाबी इतिहास और संस्कृति की कक्षाएं संचालित करेंगी और पंजाबी भाषा सिखाने के लिए चीनी शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगी। बीएफएसयू हिंदी, तमिल और उर्दू सहित 101 भाषाओं के लिए शिक्षण कार्यक्रम प्रदान करता है। इसके अलावा, इसने अपनी भाषाओं की सूची में पंजाबी को भी शामिल कर लिया, जिससे यह 102 भाषाओं का पाठ्यक्रम बन गया। विदेशी भाषाएं मुख्यतः चीनी छात्रों के साथ-साथ राजनयिकों और अधिकारियों को विदेशी भाषाओं में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए सिखाई जाती हैं।

     

  • Pakistan-Afghanistan War: अस्पताल में किया अटैक, 400 लोगों की मौत, 250 घायल, देखें वीडियो

    Pakistan-Afghanistan War: अस्पताल में किया अटैक, 400 लोगों की मौत, 250 घायल, देखें वीडियो

    काबुल: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच छिड़ी जंग तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। पाकिस्तान की ओर से लगातार अफगानिस्तान में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तानी सेना पर काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाकर हवाई हमला करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पाकिस्तान ने अपनी सेना की ओर से अस्पताल पर हमला करने समेत किसी भी नागरिक स्थल को निशाना बनाए जाने से इनकार कर दिया है। दरअसल, काबुल में देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने मंगलवार सुबह बताया कि काबुल में नशा करने वालों का इलाज कर रहे अस्पताल पर पाकिस्तान ने हवाई हमला किया है। इसमें अब तक 400 मौतों की पुष्टि हुई है। अस्तपाल के मलबे से लोगों को निकालने का काम जारी है। हमदुल्ला फितरत ने बताया है कि कि सोमवार रात हुए इस हमले में अस्पताल की इमारत का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। उन्होंने बताया कि अब तक मरने वालों की संख्या 400 है, जबकि 250 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਪਾਕਿਸਤਾਨ-ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਤਣਾਅ ਚਰਮ ਤੇ ਪੁੱਜਿਆ, ਕਾਬੁਲ ਹਮਲੇ ‘ਤੇ ਦੋਸ਼-ਪ੍ਰਤੀਦੋਸ਼, ਸੈਂਕੜੇ ਮੌਤਾਂ!
    बचाव दल इमारत में लगी आग पर काबू पाने और पीड़ितों के शव निकालने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान में सोमवार को किए गए हमलों में किसी भी नागरिक ठिकाने को नुकसान नहीं पहुचा है। पाकिस्तान ने कहा कि उसके निशाने पर सिर्फ आतंकी गुट हैं।सोमवार को दोनों पक्षों के बीच सीमा पर भीषण गोलीबारी के बाद यह हवाई हमला किया गया है। अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज अफगानिस्तान ने कहा है कि यह उनके देश की सीमा का उल्लंघन है। इसका जवाब दिया जाएगा। दोनों पड़ोसी देशों के बीच चल रही घातक लड़ाई अब तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गई है। तालिबान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने कहा है कि नशा मुक्ति अस्पताल का बड़ा हिस्सा पूरी तरह से तबाह हो गया है। हमले के कई घंटों बाद तक दमकलकर्मी इमारत के मलबे के बीच लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि अस्पताल में मरीजों पर हमला बर्बरता है।  
  • Punjab News: जंग का असर: Canada-America जाने वाले विद्यार्थियों के लिए हवाई यात्रा हुई महंगी, देखें वीडियो

    Punjab News: जंग का असर: Canada-America जाने वाले विद्यार्थियों के लिए हवाई यात्रा हुई महंगी, देखें वीडियो

    जर्मनी, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग जैसे यूरोपीय देशों की ओर रुख कर रहे छात्र

    अमृतसरः ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण पैदा हुए तनाव का असर अब विदेश में पढ़ने जाने वाले पंजाबी छात्रों पर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। मध्य-पूर्व के कई खाड़ी देशों में हवाई क्षेत्र के बंद होने का अमेरिका और कनाडा जाने वाली उड़ानों पर बड़ा असर पड़ा है। इमिग्रेशन विशेषज्ञों के अनुसार, पहले भारत से कनाडा या अमेरिका का एक तरफ का हवाई किराया लगभग 70 से 80 हजार रुपये होता था, लेकिन मौजूदा हालात में यही खर्च बढ़कर लगभग ढाई से 3 लाख रुपये तक पहुंच गया है। खाड़ी क्षेत्र के हवाई क्षेत्र में पाबंदियों के कारण एयरलाइंस को अपने रास्ते बदलने पड़ रहे हैं और अब कई उड़ानें यूरोप के रास्ते अमेरिका और कनाडा जा रही हैं। इसके चलते यात्रा का समय भी बढ़ गया है और हवाई यात्रा का खर्च भी काफी बढ़ गया है। मध्य-पूर्व में तनाव के कारण यह जानकारी भी सामने आ रही है कि अब तक हजारों उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इस स्थिति के कारण छात्रों और उनके माता-पिता के बीच चिंता का माहौल है। इमिग्रेशन विशेषज्ञ बिक्रम झाबल का कहना है कि इन परिस्थितियों के चलते पंजाब के कई छात्र अब जर्मनी, नीदरलैंड और लक्ज़मबर्ग जैसे यूरोपीय देशों की ओर अपना रुझान बढ़ा रहे हैं। उनके अनुसार, इन देशों में शिक्षा का खर्च तुलनात्मक रूप से कम है, रोजगार के अवसर अधिक हैं और सुरक्षा के हालात भी काफी बेहतर माने जाते हैं।
  • Iran-Israel War: कतर पर रुक नहीं रहे हमले, धमाकों की आवाज के बाद लोगों को चेतावनी जारी

    Iran-Israel War: कतर पर रुक नहीं रहे हमले, धमाकों की आवाज के बाद लोगों को चेतावनी जारी

    कतरः ईरान-इजरायल जंग के कारण मिडिल ईस्ट में संकट अभी भी बरकरार है। अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर मिसाइलें और ड्रोन बरसा रहे हैं। ईरान भी मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। ईरान खाड़ी देशों में इज़रायल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है। वहीं इजरायल और अमेरिका भी ईरानी ठिकानों पर हमले कर रहे हैं। वहीं कतर की राजधानी दोहा में तेज धमाकों की आवाजें सुनाई देने की खबरों को देखते हुए लोगों को अपने घरों और अन्य सुरक्षित स्थानों में रहने की चेतावनी जारी की गई है।

    लोगों को सलाह दी गई है कि जब तक खतरा टल न जाए, तब तक खिड़कियों, कांच के पास से और खुली जगहों से दूर रहें। वॉयस ऑफ अमेरिका (वीओए) की फ़ारसी सेवा ने तेहरान के डाउनटाउन के पास स्थित अंदारज़गू इलाके में एक भीषण विस्फोट की सूचना दी है। मंगलवार तड़के तेहरान के कमरानियेह इलाके में स्थित आईआरजीसी के अर्धसैनिक बल बासिज के अड्डे पर भी हमले का दावा किया गया है।

    इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन जैसे देशों से होर्मुज़ जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद के लिए युद्धपोत भेजने की अपील की है, जो कि वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है। वहीं तनाव के बीच UAE ने अपना एयरस्पेस एहतियातन बंद कर दिया है। इसी बीच, रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी-इज़रायली आक्रामकता के शिकार लोगों की संख्या लाखों में है।

    नागरिक और बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। पड़ोसी देश भी ईरान के जवाबी हमलों से पीड़ित हैं, जबकि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले महत्वपूर्ण वैश्विक आर्थिक मार्ग पर जहाजरानी ठप हो गई है। पूरा विश्व इस हालात से परेशान है। हम सभी पक्षों से शत्रुता को तुरंत समाप्त करने और स्थिति को राजनीतिक और कूटनीतिक मार्ग पर लाने का आह्वान को दोहराते हैं।

     

  • Punjab News: बेमौसम बारिश और आंधी से खेतों में बिखरी फसल, किसानों के चेहरे पर चिंता, देखें वीडियो

    Punjab News: बेमौसम बारिश और आंधी से खेतों में बिखरी फसल, किसानों के चेहरे पर चिंता, देखें वीडियो

    अमृतसरः पिछले कुछ दिनों में पंजाब में हुई बेमौसमी बारिश के चलते फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। विशेष रूप से कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल खेतों में बिखर गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने का डर सता रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने पूरे साल कड़ी मेहनत की और गेहूं की फसल को अपने बेटों की तरह पाला-पोसा, लेकिन अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है। अमृतसर के वरपाल गांव में बारिश के कारण गेहूं की फसल खेतों में बिखर गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि फसल लंबे समय तक इसी तरह खेतों में पड़ी रही, तो अनाज के काला पड़ने और पैदावार में कमी आने का खतरा बढ़ जाएगा, जिसका सीधा असर किसानों की आय पर पड़ेगा। किसानों ने बताया कि कुछ समय पहले आई बाढ़ के कारण उनकी धान की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा था और अब बेमौसम बारिश ने एक बार फिर गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है। लगातार हो रहे इस नुकसान के कारण किसान बेहद चिंतित हैं। इस मामले को लेकर किसानों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि क्षतिग्रस्त फसल की तत्काल प्रभाव से गिरदावरी (फसल का सर्वे) करवाई जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उनके आर्थिक नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो सके।
  • Punjab News: नौजवान ने बनाया World Record, 40 Second में लगाए 64 Pushups, देखें वीडियो

    Punjab News: नौजवान ने बनाया World Record, 40 Second में लगाए 64 Pushups, देखें वीडियो

    सुल्तानपुर लोधी: जब मेहनत, जुनून और लगन एक साथ होते हैं, तो असंभव भी संभव बन जाता है। इसे पवित्र नगरी सुल्तानपुर लोधी से जुड़े युवक हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की ढिल्लो ने साबित कर दिखाया है। जिन्होंने फिटनेस के क्षेत्र में एक बड़ा मील का पत्थर स्थापित कर विश्व स्तर पर नया कीर्तिमान बना दिया है। उनकी इस शानदार सफलता के साथ ही सुल्तानपुर लोधी का नाम न केवल पंजाब बल्कि देश और विदेश में भी गर्व से लिया जा रहा है। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित फिट इंडिया कार्निवाल के दौरान विक्की ढिल्लो ने सिर्फ 40 सेकंड में 64 दोनों अंगूठे वाली पुशअप्स लगा कर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। यह प्रदर्शन सामान्य नहीं था, क्योंकि इस दौरान वह 3 फुट ऊंचाई पर लगी 3 लोहे की रोड़ों पर संतुलन बनाते हुए एक पैर हवा में रख कर यह कठिन काम कर रहे थे। मौके पर मौजूद दर्शकों के लिए यह दृश्य हैरानी और जोश से भरपूर था।

    इस उपलब्धि की खास बात यह भी रही कि विक्की ढिल्लो ने इस प्रदर्शन के साथ अपना ही पहले बनाया रिकॉर्ड तोड़ दिया। पहले वह 40 सेकंड में 40 पुशअप्स लगाकर रिकॉर्ड बना चुके थे, लेकिन अब उसी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने 64 पुशअप्स कर नया इतिहास रच दिया। इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन द्वारा प्रमाणित किया गया है। फिट इंडिया कार्निवाल के दौरान लगभग 1000 से 1500 छात्रों ने भाग लिया। कार्निवाल में विभिन्न खेल मुकाबले और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों में फिटनेस के प्रति काफी उत्साह देखा गया। विक्की ढिल्लो का प्रदर्शन मौके पर मौजूद सभी लोगों को प्रेरित किया।

    इस विश्व रिकॉर्ड के बाद पवित्र नगरी सुल्तानपुर लोधी में खुशी और गर्व की लहर है। लोग कहते हैं कि विक्की ढिल्लो ने अपने शहर का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं। विशेष बातचीत के दौरान हरप्रीत सिंह विक्की ढिल्लो ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। उनके अनुसार 40 सेकंड में 64 पुशअप्स लगाने के पीछे सालों की कठिन मेहनत और अनुशासन है। वह रोजाना लगभग सात से आठ घंटे अभ्यास करते थे। इसके अलावा जब भी वह छात्रों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने जाते थे, उस समय भी अपने लक्ष्य पर ध्यान रखते हुए अभ्यास जारी रखते थे।

    उन्होंने कहा कि फिटनेस के क्षेत्र में आने की प्रेरणा उन्हें अपनी माँ से मिली, जो प्राथमिक स्कूल में अध्यापिका हैं। माँ ने ही बचपन से उन्हें खेलों और तंदुरुस्ती की ओर उत्साहित किया और यही प्रेरणा उन्हें लगातार आगे बढ़ाती रही। विक्की ढिल्लो के अनुसार दो अंगूठे वाली पुशअप बहुत ही मुश्किल होती है और इसके अभ्यास के लिए उन्हें लगभग 10 से 15 साल का समय लग गया। शुरुआत में वह हाथों पर पुशअप करते थे, फिर उंगलियों पर, फिर दो उंगलियों पर और आखिरकार वह अपने अंगूठों पर पुशअप करने में समर्थ हो गए।

    उन्होंने बताया कि तीन फुट ऊंचाई पर लोहे की रोड़ों पर संतुलन बनाकर यह परफॉर्मेंस करना बहुत ही चुनौतीपूर्ण होता है। घर में अभ्यास के दौरान दबाव कम रहता है, लेकिन जब सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में प्रदर्शन करना पड़ता है, तो मन कई बार डोल जाता है। वह कहते हैं कि हर प्रदर्शन की शुरुआत से पहले वह अकाल पुरख के आगे श्रद्धा से प्रार्थना करते हैं और इसी विश्वास के साथ अपने लक्ष्य तक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि जब इस बार वह अपने ही 40 पुशअप्स के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने जा रहे थे, तो मन में कई विचार आ रहे थे, क्योंकि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कई साल लगाए थे और अभी तक कोई भी उनका पुराना रिकॉर्ड नहीं तोड़ सका था।

    विकी ढिल्लो ने अपने संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा कि इस मंजिल तक पहुंचने के लिए उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वह रोज़ाना सुबह तीन बजे उठते हैं और लगभग छह से सात घंटे अभ्यास करते हैं। वह किसी भी प्रकार के फूड सस्प्लीमेंट नहीं लेते, बल्कि सिर्फ घरेलू खुराक जैसे दूध, लस्सी और पंजाब की देसी खुराक ही खाते हैं। वह माँ द्वारा बनाई गई रोटियों को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। उन्होंने कहा कि इस सफर में उनके परिवार और दोस्तों का बहुत बड़ा सहयोग रहा है, जिनकी हौसला अफज़ाई और मोटिवेशन के कारण ही वह आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। विक्की ढिल्लो के अनुसार आज की युवा पीढ़ी फिटनेस की तरफ कम ध्यान दे रही है, जबकि हमें अपने स्वास्थ्य की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

    स्वस्थ शरीर ही निर्बल जीवन की नींव है और जब शरीर तंदुरस्त होगा, तो मन और समाज भी तंदुरस्त बनेंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब के युवाओं को फिटनेस की तरफ प्रेरित करने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। वह कई स्कूलों और कॉलेजों में बच्चों और खास कर लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देते हैं ताकि कठिन समय में वे अपनी रक्षा खुद कर सकें। इसके अलावा वह बच्चों को कराटे और अन्य फिटनेस तकनीकें भी सिखाते हैं ताकि वे खुद सक्षम बन सकें।

    विक्की ढिल्लो ने कहा कि भले ही अब उनकी उम्र लगभग 50 साल के करीब हो गई है, लेकिन इसके बावजूद भी वह आगे कई विश्व रिकॉर्ड बनाने का मन बनाये बैठे हैं। वह कहते हैं कि जब भी वह स्कूलों में छात्रों को ट्रेनिंग देने जाते हैं, तो बच्चे अक्सर पूछते हैं कि आप आगे क्या करेंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए वह कहते हैं कि वह अपने छात्रों के लिए ही आगे भी रिकॉर्ड बनाते रहेंगे और अपने टैलंट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक आगे ले जाने का प्रयास करते रहेंगे। दूसरी ओर, इस सफलता को लेकर विक्की ढिल्लो की माँ ने भी बहुत खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि बच्चे का अच्छा होना ही परिवार को खुशहाल रखता है। उन्हें बहुत गर्व है कि आज पवित्र नगर सुल्तानपुर लोधी में उनके परिवार के घर खुशियों का माहौल है और पूरा परिवार इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।

  • Punjab News: विधायक के पति समेत 3 को कोर्ट ने सुनाई 2-2 साल की सजा

    Punjab News: विधायक के पति समेत 3 को कोर्ट ने सुनाई 2-2 साल की सजा

    मोहालीः खरड़ की विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही और उनके 2 साझेदारों जतिंदर सिंह और नश्तर सिंह को 3.5 करोड़ रुपये के चेक बोनस मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया। डेराबस्सी अदालत ने खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही समेत 3 लोगों को 2-2 साल की सजा सुनाई है। यह मामला हाउसिंग प्रोजेक्ट कंपनी के पार्टनरों से जुड़ा है।

    इसमें साढ़े तीन करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने का आरोप है। करीब 7 साल चले इस केस की सुनवाई ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास परनीत कौर ने पूरी की। तीनों मुल्जिमों शाहबाज सिंह सोही हाल निवासी चंडीगढ़ (मूल रूप जीरकपुर वासी), जतिंदर सिंह नोनी और नछत्तर सिंह को दो साल की सजा के साथ 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। मौके पर जमानत राशि भरकर उन्होंने जमानत ले ली।

    शिकायतकर्ता कमलजीत सिंह कामा (जीरकपुर के पूर्व सरपंच जसपाल सिंह के भाई) ने 2018 में अदालत में केस दर्ज कराया। ‘मेसर्स प्लेटिनम स्मार्ट बिल्डकॉन’ के तीनों पार्टनरों ने राजपुरा में प्रोजेक्ट के लिए करोड़ों रुपये के प्लॉट बेचने का सौदा तय किया, लेकिन सौदा पूरा न होने पर दिए गए साढ़े 3 करोड़ रुपये के चेक बाउंस हो गए। शिकायतकर्ता पक्ष द्वारा सबूत साबित होने पर अदालत ने यह फैसला सुनाया। शिकायत पक्ष के वकील भारत जोशी ने बताया कि लंबी सुनवाई के बाद यह फैसला आया। कमलजीत सिंह कामा ने कहा कि तीनों ने योजनाबद्ध तरीके से ठगी की और वे सजा मिलने पर ही सांस लेंगे।

     

  • शेयर बाजार में आया उछाल, सोना-चांदी में भी दिखी तेजी

    शेयर बाजार में आया उछाल, सोना-चांदी में भी दिखी तेजी

    नई दिल्लीः आज शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। सेंसेक्स 75,502.85 के मुकाबले 323.83 अंक या 0.43 फीसदी उछलकर 75,826.68 पर खुला, जबकि निफ्टी 23,408.80 के मुकाबले करीब 85 अंकों की तेजी के साथ 23,493.20 पर खुला है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर सबसे अधिक बढ़त बनाने वाले शेयरों में टाटा स्टील, ICICI बैंक, एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन और डॉ. रेड्डीज लैब्स शामिल हैं। वहीं नुकसान वाले शेयरों में HCL टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, HUL, कोल इंडिया और NTPC शामिल हैं। इससे पहले प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार में जोरदार तेजी दिख रही थी। वहीं सुबह गिफ्ट निफ्टी में भी तेजी दिख रही थी, जबकि कल अमेरिकी बाजार में मजबूती के आज सुबह एशियाई बाजारों में भी पॉजिटिव रुझान देखने को मिला था।

    वहीं सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 9,000 रुपये गिरकर 2.56 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी, जबकि सोने की कीमत 2,950 रुपये की गिरावट के साथ 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई थी। अब आज भी सोना और चांदी की कीमत में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिससे बाजार में हलचल तेज हो गई है। निवेशक और आम खरीदार दोनों ही दामों पर नजर बनाए हुए हैं क्योंकि हर छोटे बदलाव का सीधा असर उनकी जेब पर पड़ रहा है। ग्लोबल संकेतों और घरेलू मांग के बीच सोना-चांदी के दाम लगातार बदल रहे हैं। ट्रेडर्स के बीच भी काफी बेचैनी देखने को मिल रही है क्योंकि कीमतों की दिशा साफ नहीं हो पा रही है। कुछ समय में ही रेट ऊपर-नीचे हो रहे हैं, जिससे खरीद और बिक्री के फैसले लेना मुश्किल हो गया है।

  • आज का राशिफल,17 मार्च 2026

    आज का राशिफल,17 मार्च 2026

    मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है. पंचांग के अनुसार आज चैत्र मास, कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह लगभग 09:25 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी. आज चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहा है और शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव बना हुआ है. ज्योतिष शास्त्र में कुंभ राशि का चंद्रमा व्यक्ति को नए विचार, नेटवर्किंग, तकनीक, भविष्य की योजना और सामाजिक संबंधों की ओर प्रेरित करता है. वहीं सिद्ध योग दिन की शुरुआत में कार्यों की सिद्धि और रुके काम पूरे होने के संकेत देता है.

    मेष: मेष वालों, आज का दिन ‘गैन्स’ और ‘नेटवर्क’ के विस्तार का है. आज चैत्र मास की त्रयोदशी तिथि सुबह 09:25 तक है, जो आपके कॉन्फिडेंस को एक अलग लेवल पर ले जाएगी. चंद्रमा आज आपकी राशि से एकादश भाव (कुंभ राशि) में गोचर कर रहा है, जो ‘लाभ भाव’ कहलाता है. शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव आपको आज काफी इनोवेटिव और भविष्य की प्लानिंग करने वाला बनाएगा. सिद्ध योग की कृपा से आज आपके अटके हुए कार्य बिना किसी बड़ी रुकावट के पूरे होंगे.

    वृषभ: वृषभ वालों, आज का दिन आपके करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा में ‘अपग्रेड’ का है. आज चैत्र मास की त्रयोदशी तिथि सुबह 09:25 तक है, जिसके बाद चतुर्दशी का प्रभाव रहेगा. चंद्रमा आज आपके दशम भाव (कुंभ राशि) में गोचर कर रहा है, जो कर्म और कार्यक्षेत्र का भाव है. शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव आपको आज काफी व्यवस्थित और अपने काम के प्रति समर्पित बनाएगा. सिद्ध योग की शुभता से आपके द्वारा किए गए प्रयासों में आपको सफलता निश्चित मिलेगी.

    मिथुन: मिथुन वालों, आज का दिन आपके ‘भाग्य’ के चमकने और दूरदर्शी सोच का है. आज चैत्र मास की त्रयोदशी तिथि सुबह 09:25 तक है, जिसके बाद चतुर्दशी लगेगी. चंद्रमा आज आपके नवम भाव (कुंभ राशि) में गोचर कर रहा है, जो भाग्य, धर्म और लंबी यात्राओं का स्थान है. शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव आपकी बौद्धिक क्षमताओं को बढ़ाएगा, जिससे आप जटिल समस्याओं का हल भी चुटकियों में निकाल लेंगे. सिद्ध योग आपके कार्यों में दैवीय सहायता प्रदान करेगा.

    कर्क: कर्क वालों, आज का दिन थोड़ा ‘इम्पल्सिव’ लेकिन गहराइयों को समझने वाला है. आज चैत्र मास की त्रयोदशी तिथि सुबह 09:25 तक है, जिसके बाद चतुर्दशी शुरू होगी. चंद्रमा आज आपके अष्टम भाव (कुंभ राशि) में गोचर कर रहा है. अष्टम चंद्रमा अक्सर मन में थोड़ी बेचैनी या ‘अनजाना डर’ दे सकता है, लेकिन शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव आपको अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने और ‘सीक्रेट्स’ को डिकोड करने की शक्ति देगा. सिद्ध योग आपके जटिल कार्यों को सुलझाने में मदद करेगा.

    सिंह: सिंह वालों, आज का दिन आपके व्यक्तित्व में निखार और ‘पब्लिक डीलिंग’ में चमकने का है. आज चैत्र मास की त्रयोदशी तिथि सुबह 09:25 तक है, जो पुराने विवादों को खत्म कर नई शुरुआत के लिए उत्तम है. चंद्रमा आज आपके सप्तम भाव (कुंभ राशि) में गोचर कर रहा है, जो सीधे तौर पर आपके पार्टनरशिप और पब्लिक इमेज को प्रभावित करेगा. शतभिषा नक्षत्र और सिद्ध योग की युति आज आपको दूसरों के मन की बात समझने और अपनी शर्तों पर काम मनवाने की शक्ति देगी.

    कन्या: कन्या वालों, आज का दिन ‘रूटीन’ और ‘डिसिप्लिन’ के जरिए बड़ी जीत हासिल करने का है. आज चैत्र मास की त्रयोदशी तिथि सुबह 09:25 तक है, जो किसी भी कार्य की प्लानिंग के लिए बहुत शुभ है. चंद्रमा आज आपके छठे भाव (कुंभ राशि) में गोचर कर रहा है, जो शत्रुओं पर विजय और पुरानी समस्याओं के समाधान का स्थान है. शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव आपको आज काफी विश्लेषणात्मक (analytical) बनाएगा, जिससे आप काम की बारीकियों को बेहतर समझ पाएंगे. सिद्ध योग आपके प्रयासों को सफलता की अंतिम मुहर लगाएगा.

    तुला: तुला वालों, आज का दिन आपकी ‘इंटेलिजेंस’ और ‘क्रिएटिविटी’ को दुनिया के सामने लाने का है. आज चैत्र मास की त्रयोदशी तिथि सुबह 09:25 तक है, जो मानसिक स्पष्टता के लिए बेहतरीन है. चंद्रमा आज आपके पंचम भाव (कुंभ राशि) में गोचर कर रहा है, जो विद्या, प्रेम और संतान का स्थान है. शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव आज आपको कुछ नया और लीक से हटकर सोचने के लिए प्रेरित करेगा. सिद्ध योग की उपस्थिति यह सुनिश्चित करेगी कि आज आप जो भी नया प्रोजेक्ट शुरू करेंगे, वह सफल होगा.

    वृश्चिक: वृश्चिक वालों, आज का दिन अपनी ‘फाउंडेशन’ को मजबूत करने और व्यक्तिगत सुख पर ध्यान देने का है. आज चैत्र मास की त्रयोदशी तिथि सुबह 09:25 तक है, जो किसी भी पुराने तनाव को खत्म करने के लिए शुभ है. चंद्रमा आज आपके चौथे भाव (कुंभ राशि) में गोचर कर रहा है, जो सुख, माता और गृह-शांति का स्थान है. शतभिषा नक्षत्र और सिद्ध योग की युति आज आपको घर की साज-सज्जा या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में कोई बड़ा फैसला लेने के लिए प्रेरित करेगी.

    धनु: धनु वालों, आज का दिन आपके ‘साहस’ और ‘कम्युनिकेशन’ के दम पर जीत हासिल करने का है. आज चैत्र मास की त्रयोदशी तिथि सुबह 09:25 तक है, जिसके बाद चतुर्दशी लगेगी. चंद्रमा आज आपके तीसरे भाव (कुंभ राशि) में गोचर कर रहा है, जो पराक्रम, छोटे भाई-बहनों और छोटी यात्राओं का स्थान है. शतभिषा नक्षत्र और सिद्ध योग की युति आज आपको काफी प्रभावशाली और निडर बनाएगी, जिससे आप कठिन से कठिन बातचीत को भी अपने पक्ष में मोड़ लेंगे.

    मकर: मकर वालों, आज का दिन आपकी ‘वैल्यू’ और ‘सेविंग्स’ को बूस्ट करने का है. आज चैत्र मास की त्रयोदशी तिथि सुबह 09:25 तक है, जिसके बाद चतुर्दशी लगेगी. चंद्रमा आज आपके द्वितीय भाव (कुंभ राशि) में गोचर कर रहा है, जो धन, वाणी और परिवार का भाव है. शतभिषा नक्षत्र और सिद्ध योग की युति आज आपको अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने और आर्थिक लाभ कमाने का शानदार मौका देगी.

    कुंभ: कुंभ वालों, आज आप ‘सेंटर ऑफ अट्रैक्शन’ रहने वाले हैं. आज चैत्र मास की त्रयोदशी तिथि सुबह 09:25 तक है, जिसके बाद चतुर्दशी लगेगी. चंद्रमा आज आपकी अपनी ही राशि (प्रथम भाव) में गोचर कर रहा है, जो आपको एक नई चमक और आत्मविश्वास देगा. शतभिषा नक्षत्र (जिसके स्वामी राहु हैं लेकिन यह आपकी राशि में है) आपको आज बहुत ही ‘विजनरी’ और ‘इंटेलेक्चुअल’ बनाएगा. सिद्ध योग का साथ होने से आज आप जो भी सोचेंगे, उसे हकीकत में बदलने की ताकत रखेंगे.

    मीन: मीन वालों, आज का दिन थोड़ा ‘इंट्रोवर्ट’ मोड में रहने और अपनी ऊर्जा को बचाने का है. आज चैत्र मास की त्रयोदशी तिथि सुबह 09:25 तक है, जिसके बाद चतुर्दशी लगेगी. चंद्रमा आज आपके बारहवें भाव (कुंभ राशि) में गोचर कर रहा है, जो व्यय, विदेश और अवचेतन मन का स्थान है. शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव आपको आज सपनों और कल्पनाओं की दुनिया में ले जा सकता है, जबकि सिद्ध योग आपकी आध्यात्मिक प्रगति में सहायक होगा.