Blog

  • Rahul Gandhi ने PM Modi को लिखा पत्र, जानें कांशीराम को लेकर कौनसी रखी मांग

    Rahul Gandhi ने PM Modi को लिखा पत्र, जानें कांशीराम को लेकर कौनसी रखी मांग

    नई दिल्लीः लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक Kanshi Ram को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान Bharat Ratna से सम्मानित करने की मांग उठाई है। इसके लिए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री Narendra Modi को पत्र लिखकर अपनी बात रखी है। राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से लगातार कांशीराम के योगदान का जिक्र करते हुए उनके सम्मान में बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने समाज में बराबरी और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए बड़ा संघर्ष किया, इसलिए उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए।

    कांशीराम की जयंती से पहले दिया बयान
    कांशीराम की जयंती (15 मार्च) से दो दिन पहले लखनऊ के Indira Gandhi Pratishthan में आयोजित संविधान सम्मेलन में राहुल गांधी ने कांशीराम और B. R. Ambedkar के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी हमेशा समाज में समानता और न्याय की बात करते थे। राहुल गांधी ने यह भी स्वीकार किया कि कांग्रेस पार्टी अपने काम को पूरी तरह से सही तरीके से नहीं कर पाई। उनके अनुसार अगर कांग्रेस ने अपना काम ठीक से किया होता तो शायद कांशीराम को इतनी बड़ी राजनीतिक सफलता नहीं मिलती।

    नेहरू जीवित होते तो कांशीराम कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते
    राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अगर भारत के पहले प्रधानमंत्री Jawaharlal Nehru आज जीवित होते, तो कांशीराम को कांग्रेस की ओर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता था। हालांकि इस बयान को लेकर राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांशीराम ने तो कांग्रेस के विरोध में ही राजनीति की और इसी कारण उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की थी।

    कांशीराम का राजनीतिक सफर
    कांशीराम ने पिछड़े और दलित वर्गों के अधिकारों के लिए लंबे समय तक काम किया। उन्होंने 1978 में पिछड़े वर्गों के हितों के लिए BAMCEF नाम का संगठन बनाया। इसके बाद 1984 में उन्होंने Bahujan Samaj Party (बसपा) की स्थापना की। बसपा ने बाद में उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ी ताकत के रूप में अपनी पहचान बनाई।

    बीजेपी पर 85% आबादी को नजरअंदाज करने का आरोप
    राहुल गांधी ने अपने भाषण में Bharatiya Janata Party (बीजेपी) सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज देश की 85 प्रतिशत आबादी को नजरअंदाज किया जा रहा है। राहुल गांधी के मुताबिक संविधान कहता है कि यह देश सभी का है और सभी लोग बराबर हैं, लेकिन आज समाज को 15 प्रतिशत और 85 प्रतिशत में बांट दिया गया है और फायदा केवल 15 प्रतिशत लोगों को ही मिल रहा है।

    गांधी, आंबेडकर और कांशीराम का उदाहरण दिया
    अपने भाषण में राहुल गांधी ने Mahatma Gandhi, B. R. Ambedkar और कांशीराम का उदाहरण देते हुए कहा कि इन नेताओं ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी कई साल जेल में रहे लेकिन उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। इसी तरह बाबासाहेब आंबेडकर और कांशीराम ने भी समाज के लिए अपना जीवन समर्पित किया और कभी समझौता नहीं किया।

    2027 चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा फैसला
    यह कार्यक्रम कांग्रेस के ओबीसी और एससी विभागों तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहयोग से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मंच से प्रस्ताव पास करके कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की गई। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस का यह कदम 2027 के चुनावों से पहले दलित और पिछड़े वर्गों को आकर्षित करने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

     

     

     

     

  • Punjab News: महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हुआ लुटेरा, देखें CCTV

    Punjab News: महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हुआ लुटेरा, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले के गसपुर इलाके में दिन-दहाड़े स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। जहां, एक लुटेरे ने सड़क पर जा रही महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने घर के पास सड़क पर जा रही थी। इसी दौरान एक युवक अचानक उसके पास आया और झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात इतनी तेजी से हुई कि महिला संभल भी नहीं पाई और आरोपी वहां से भाग निकला।

    घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी अचानक महिला के पास आता है, चेन छीनता है और कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो जाता है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है।

    पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दिन-दहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है और लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

  • Vidhan Sabha Chunav : बंगाल, असम समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी मतगणना

    Vidhan Sabha Chunav : बंगाल, असम समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी मतगणना

    Vidhan Sabha Chunav :  भारत के चुनाव आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदान अप्रैल महीने में अलग-अलग चरणों में होगा, जबकि सभी जगहों के नतीजे 4 मई को एक साथ घोषित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इन राज्यों में कुल लगभग 17.4 करोड़ मतदाता हैं और यहां कुल 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोग स्वतंत्र तथा निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे।
    • पहला चरण: 23 अप्रैल (152 सीटें)
    • दूसरा चरण: 29 अप्रैल (142 सीटें)
    राज्य में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच माना जा रहा है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी साल 2011 से लगातार राज्य की सत्ता में है। असम में 9 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग असम की 126 विधानसभा सीटों पर चुनाव एक ही चरण में होगा।
    • मतदान: 9 अप्रैल
    • मतगणना: 4 मई
    यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार और कांग्रेस के बीच देखने को मिलेगा। केरल में भी 9 अप्रैल को मतदान केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए भी एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा।
    • मतदान: 9 अप्रैल
    • मतगणना: 4 मई
    यहां मुख्य मुकाबला लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के बीच है। वहीं बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए भी चुनाव मैदान में है और लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए भी एक चरण में मतदान कराया जाएगा।
    • मतदान: 23 अप्रैल
    • मतगणना: 4 मई
    राज्य में चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया है और कई दल अपने गठबंधनों और सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे रहे हैं। पुडुचेरी में 30 सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 16वीं विधानसभा के लिए 30 सीटों पर चुनाव होंगे।
    • मतदान: 9 अप्रैल
    • मतगणना: 4 मई
    यहां कांग्रेस, DMK और CPI गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि विपक्ष में ऑल इंडिया NR कांग्रेस, बीजेपी और AIADMK का गठबंधन है। कई राज्यों में उपचुनाव भी होंगे इन विधानसभा चुनावों के साथ कुछ राज्यों में खाली सीटों पर उपचुनाव भी कराए जाएंगे।
    • 9 अप्रैल: गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा
    • 23 अप्रैल: महाराष्ट्र और गुजरात
    इन सीटों पर भी मतदान तय तारीखों पर होगा। चुनाव आयोग ने की तैयारियों की समीक्षा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की थी। इसके अलावा आयोग ने अन्य राज्यों में भी जाकर चुनाव व्यवस्था का जायजा लिया। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव पर जोर चुनाव आयोग ने कहा कि संविधान के आर्टिकल 324 और रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल एक्ट, 1951 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्रीय पर्यवेक्षकों (Central Observers) की नियुक्ति की गई है। इन अधिकारियों का काम चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करना और यह सुनिश्चित करना होगा कि मतदान पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराया जाए।    
  • 1 April से बदल रहे हैं नियम, Fastag Annual Pass के बढ़े दाम, सरकार ने जारी किए निर्देश

    1 April से बदल रहे हैं नियम, Fastag Annual Pass के बढ़े दाम, सरकार ने जारी किए निर्देश

    नई दिल्ली: देश के हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक जरुरी जानकारी सामने आई है। नेशनल हाईवे पर टोल पेमेंट को आसान बनाने के लिए शुरु की गई फास्टैग एनुअल पास स्कीम अब थोड़ी महंगी होनी वाली है। सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए इस पास की कीमत में हल्की-बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आदेश के अनुसार, 1 अप्रैल से निजी वाहनों के लिए Fastag एनुअल पास की कीमत बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दी गई है। इससे पहले इसकी कीमत 3,000 रुपये थी। यह पास प्राइवेट कार, जीप और वैन जैसे नॉन कमर्शियल वाहनों के लागू होता है।

    फास्टैग एनुअल पास क्या होता है?

    फास्टैग एनुअल पास को पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरु किया गया था। इसका मकसद हाईवे पर बार-बार टोल भुगतान की परेशान को कम करना और डिजिटल टोल कलेक्शन को बढ़ावा देना था। इस योजना के अंतर्गत किसी प्राइवेट व्हीकल वैलिड फास्टैग लगा है तो वह इस पास को ले जा सकता है। ये एनुअल पास एक्टिव होने के बाद वाहन एक साल तक या फिर ज्यादातर 200 ट्रिप्स तक के लिए वैलिड होगा।

    तेजी से बढ़ते जा रहे हैं यूजर्स

    सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, यह योजना तेजी से लोकप्रिय हो रही है। फिलहाल देशभर में 50 लाख से ज्यादा वाहन मालिक फास्टैग एनुअल पास का इस्तेमाल कर रहे हैं। खास बात यह है कि नेशनल हाइवे पर प्राइवेट कारों से होने वाले करीबन 28% टोल लेन-देन अब इसी एनुअल पास के जरिए किए जा रहे हैं। इससे यह साफ है कि नियमित तौर पर हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के बीच यह योजना काफी पसंद की जा रही है।

    ऐसे लें फास्टैग एनुअल पास

    यदि आप नियमित तौर पर हाईवे पर चलते हैं और अब तक अपने फास्टैग एनुअल पास नहीं लिया है तो आप इसे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट और राजमार्ग यात्रा और मोबाइल ऐप के जरिए खरीद सकते हैं। इसके अलावा इन तरीकों से मौजूदा पास के रिन्यू को भी करवाया जा सकता है। यूजर को अपने फास्टैग से जुड़े अकाउंट में लॉग इन करना होता है। इसके बाद वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करवाना पड़ता है। फिर यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट किया जा सकता है। पेमेंट पूरा होते ही यह पास सीधे फास्टैग से लिंक हो जाता है। आमतौर पर 24 घंटे के अंदर एक्टिव हो जाता है। इसके बाद वह वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना पड़ता है। फिर यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट किया जा सकता है। पेमेंट पूरा होते ही यह पास सीधे फास्टैग से लिंक हो जाता है। आमतौर पर 24 घंटे के अंदर एक्टिव हो जाता है। इसके बाद वाहन मालिक एक साल तक का या 200 टोल क्रासिंग तक इसका फायदा उठा सकता है।    
  • IDFC First Bank घोटाले के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    IDFC First Bank घोटाले के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक मामले की चल रही जांच के दौरान राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के द्वारा दो और आरोपियों को 14/03/2026 को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि इस मामले में राजन कटोदिया को भी कल ही गिरफ्तार किया गया था।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रणधीर सिंह, कंट्रोलर फाइनेंस एंड अकाउंट्स, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद तथा राजेश सांगवान, कंट्रोलर फाइनेंस एंड अकाउंट्स, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के तौर पर हुई है।

    इस दोनों आरोपियों में से मुख्य आरोपियों के साथ धोखाधड़ी को अंजाम देने में एक्टिव भूमिका सामने आई थी। गिरफ्तारी के बाद राजन कटोदिया सहित चार आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया है। वहां से अदालत ने तीन आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

    इस मामले में गहन पूछताछ की जा पाए और घोटाले से जुड़े कुछ अन्य पहलुओं का खुलासा किया जा पाए। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी अंकुर शर्मा को आज न्यायिक हिरात में भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

     

     

  • Jalandhar News: हाईवे पर कार चलाते समय चालक को आई नींद की झपकी, बाल-बाल बचा परिवार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हाईवे पर कार चलाते समय चालक को आई नींद की झपकी, बाल-बाल बचा परिवार, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens): शहर के मकसूंदा बाईपास हाईवे पर जा रहे स्विफ्ट कार चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ के पास लगी लोहे की ग्रिल में टकराई। हादसे के दौरान कार में सवार परिवार बाल-बाल बचा है लेकिन एक महिला को हादसे के दौरान चोटें आई हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    कार के हाईवे पर क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी होने के कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसकी सूचना राहगीरों ने सड़क सुरक्षा फोर्स को दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी डॉक्टर के पास पहुंचा और कार को सड़क से साइड पर करवाया है। सड़क सुरक्षा के जांच अधिकारी एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि दिल्ली का रहने वाला जसविंदर सिंह अपने परिवार सहित अमृतसर की ओर जा रहा था। जब वह मकसूदा बाईपास के पास पहुंचा तो उसे नींद की झपकी आ गई। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ के पास लगी। लोहे की ग्रिल में जाकर टकरा गई और हादसे के दौरान गाड़ी में सवार महिला को चोटें आई। कार क्षतिग्रस्त हालत में बीच सड़क में खड़े होने के कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी सूचना राहगीरों ने कंट्रोल रुम पर दी। उन्होंने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से साइड करवाया और जाम को खुलवाया।    
  • रोटरी क्लब ऊना के सदस्य सीए रविंदर शर्मा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    रोटरी क्लब ऊना के सदस्य सीए रविंदर शर्मा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    ऊना/सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना के सक्रिय सदस्य तथा जाने-माने समाजसेवी सीए रविंदर शर्मा का निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के लिए उत्तराखंड में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से ऊना क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वर्गीय रविंदर शर्मा सामाजिक गतिविधियों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते रहे। वह रोटरी क्लब ऊना के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जनसेवा से जुड़े अनेक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेते थे। समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किए गए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार ऊना के कोटला कलां श्मशान घाट में पूरे सम्मान के साथ किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, रोटरी क्लब के सदस्य तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। रोटरी क्लब ऊना के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर और सचिव रंजीत जसवाल सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में एच.एन. चीटू, जतिंदर कंवर, संजीव अग्निहोत्री, संजीव पुरी, बलदेव चंद, बरजिंदर जीत सिंह गोल्डी, नरेंद्र बबू, सुरिंदर ठाकुर, आशीष शर्मा, डॉ. के.आर. आर्य, मोनिका सिंह और रजनीश लूंबा सहित कई अन्य सदस्य शामिल रहे। शोक संदेश में सदस्यों ने कहा कि सीए रविंदर शर्मा एक मिलनसार, संवेदनशील और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका निधन न केवल रोटरी क्लब बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे सदैव लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। क्लब सदस्यों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
  • Punjab News: श्री हरमंदिर साहिब नतमस्तक हुए Taranjit Singh Samundri, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री हरमंदिर साहिब नतमस्तक हुए Taranjit Singh Samundri, देखें वीडियो

    अमृतसर: Taranjit Singh Samundri ने नई जिम्मेदारी संभालने से पहले श्री हरमंदिर साहिब में जाकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने अरदास करते हुए प्रार्थना की कि उन्हें वही हिम्मत और शक्ति मिले जो पहले समुंदरी परिवार को मिलती रही है।

    वो अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभा पाए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वो हर बड़ी जिम्मेदारी की शुरुआत गुरु घर से आशीर्वाद लेकर ही करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार का दरबार साहिब से गहरा संबंध रहा है।

    Teja Singh Samundri तथा Bishan Singh Samundri जैसी महान हस्तियों ने सिख कौम और गुरुद्वारा सुधार आंदोलन में जरुरी योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि चाबियां मोर्चा और गुरु का बाग मोर्चा जैसे आंदोलनों ने देश में अहिंसक संघर्ष की मिसाल पेश की थी।

    समुुंदरी ने कहा कि उन्हें हाल ही में दिल्ली में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसकी शुरुआत से पहले वो गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने के लिए अमृतसर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि चुनौतियां जरुर हैं लेकिन वो उन्हें मौके में बदलकर काम करेंगे।

    दिल्ली के लोगों के साथ मिलकर विकास के काम आगे बढ़ाएंगे। इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उन्हें तेजा सिंह समुंदरी हाल में खास तौर पर सम्मानित किया गया है। इस दौरान उन्हें सिरोपा भी भेंट किया गया है।

     

     

     

  • इस दिन लगेगा साल का दूसरा Surya Grahan, सूतक काल में भूलकर भी न करें ऐसे काम

    इस दिन लगेगा साल का दूसरा Surya Grahan, सूतक काल में भूलकर भी न करें ऐसे काम

    धर्म: साल 2026 में होने वाले खगोलीय घटनाक्रमों में सूर्य ग्रहण भी खास माना जा रहा है। हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है इसलिए इस दौरान कई नियमों का पालन करने की परंपरा है। ग्रहण के समय पूजा-पाठ, खान-पान और दैनिक कार्यों को लेकर खास सावधानियां बरती जाती हैं। ऐसे में लोग यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि साल का अगला सूर्य ग्रहण कब लगेगा। उसका प्रभाव भारत में दिखाई देगा या नहीं। साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगा था लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं दिया। अब लोगों की नजर साल के दूसरे सूर्य ग्रहण पर है। आइए आपको बताते हैं कि साल का दूसरा सूर्यग्रहण कब लगेगा।

    ग्रहण की तारीख और समय

    साल 2026 का दूसरा सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने वाला है। इसी दिन हरियाली अमावस्या भी पड़ रही है जिससे इस दिन का धार्मिक महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। यह ग्रहण रात 9:04 मिनट पर शुरु होगा। 13 अगस्त की सुबह 4:25 मिनट पर खत्म होगा। यह सदी का दूसरा लंबी अवधि तक दिखने वाला सूर्य ग्रहण है हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा ऐसे में यहां सूतक काल नहीं लगेगा।

    क्या करें ग्रहण में?

    . सूतक काल के दौरान कोई भी नया और शुभ काम न करें जैसे शादी, मुंडन या गृह प्रवेश न करें। . इस दौरान मन ही मन में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र और सूर्य मंत्र का जाप करें। . इसके बाद घर और मंदिर साफ करें। . देसी घी का दीपक जलाकर भगवान की पूजा अर्चना करें। . सूतक काल शुरु होने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी की पत्ते डालकर रखें।

    क्या न करें?

    . ग्रहण के दौरान पूजा पाठ न करें। . भगवान की मूर्तियों को स्पर्श न करें। . भोजन न खाएं। . चाकू, सुई जैसी धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल करें। . सगाई, विवाह जैसे शुभ काम न करें। . तुलसी के पत्ते न तोड़ें। . किसी भी वाद-विवाद न करें। . किसी के बारे में नेगेटिव विचार न रखें।
  • वन विभाग ने सरकारी जंगल से चोरी काटी खैर की लकड़ी से भरी गाड़ी पकड़ी, मामला दर्ज

    वन विभाग ने सरकारी जंगल से चोरी काटी खैर की लकड़ी से भरी गाड़ी पकड़ी, मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव लडोली में वन विभाग ने एक गाडी में खैर की लकडी/हर्टवुड लोड़ पकड़ी तथा निरीक्षण के दौरान नजदीक लेवर शैड में भी खैर की लकड़ी स्टोर की हुई पाई गई है। जिस पर फारेस्ट विभाग ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।पुलिस को दी शिकायत में पूनम ढिल्लों वन रक्षक ठठल बीट ने अपनी शिकायत में बताया कि बीते रोज यह अपनी टीम सहित  गश्त करते हुए लडोली एरिया में थे तो एक गाडी में खैर की लकडी/हर्टवुड लोड़ मिली तथा निरीक्षण के दौरान नजदीक ही लेवर शैड में भी खैर की लकडी/हर्टवुड स्टोर की हुई पाई।

    उपर्युक्त शेड शमीम अख्तर पत्नी सिकंदर हयात, निवासी गांव पंजोआ, तहसील अंब, जिला ऊना  के नियंत्रण में पाई गई है। यह संभावना है कि अज्ञात व्यक्तियों ने आस-पास की सरकारी वन भूमि से इन खैर के पेड़ों को अवैध रूप से काटकर राज्य की संपत्ति की चोरी की है जो इस अवैध लकड़ी के अनाधिकृत परिवहन और भंडारण के लिए उपर्युक्त वाहन और शेड का उपयोग कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने वन अधिकारी की शिकायत पर शमीम उपरोक्त व अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ वीएनएस व इंडियन फॉरेस्ट एक्ट की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।