Blog

  • Share Bazar में अच्छी शुरुआत के 2 मिनट बाद आई गिरावट

    Share Bazar में अच्छी शुरुआत के 2 मिनट बाद आई गिरावट

    नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज वही हुआ जिसका डर हर छोटे निवेशक को था। सोमवार, 16 मार्च को बाजार खुलते ही निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान आई। क्योंकि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में खुले, लेकिन यह खुशी महज 2 मिनट भी नहीं टिकी। देखते ही देखते मुनाफावसूली हावी हुई और बाजार धड़ाम से लाल निशान में आ गया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत शानदार रही थी। सेंसेक्स 179.31 अंक गिरकर 74,384.61 पर आ गया, निफ्टी 53.1 अंक गिरकर 23,098 पर आ गया। हालांकि, गिरावट के बाद शेयर बाजार संभल गया।

    सुबह 9:46 AM तक सेंसेक्स 0.50 % या 373.29 अंक की तेजी के साथ 74,937.21 अंक के आस-पास कारोबार करता दिखाई दिया। वही, निफ्टी 0.48% या 110.65 अंक के साथ 23,261.75 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। शुक्रवार को सेंसेक्स करीब 1470.50 अंक या 1.93% गिरकर 74,563.92 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 488 अंक या 2.08% टूटकर 23,151 के लेवल पर बंद हुआ था।

    रियल्टी और ऑयल एंड गैस शेयर सबसे ज्यादा गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑयल एंड गैस टॉप लूजर्स थे। डिफेंस, पीएसई, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मीडिया, ऑटो, इन्फ्रा, पीएसयू बैंक और आईटी भी लाल निशान में थे। इसके अलावा, मेटल, एफएमसीजी, कमोडिटीज, फार्मा, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विसेज हरे निशान में थे।

     

  • Jalandhar सहित कई जिलों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, देखें वीडियो

    Jalandhar सहित कई जिलों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। कल और आज दो दिन लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई। वहीं आज सुबह से तेज हवाओं, घने बादलों और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आज सुबह शहर में कुछ पल के लिए ओलावृष्टि भी हुई। बारिश के साथ ओलावृष्टि जालंधर, होशियारपुर सहित अन्य जिलों में देखने को मिली है। इसी के साथ मार्च माह में सर्दी का अहसास लौट आया। विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट का असर बना रह सकता है।

    मौसम विभाग का कहना है कि 17 और 18 मार्च को मौसम मुख्यत: शुष्क रह सकता है। इसके बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 19 और 20 मार्च को पंजाब के ज्यादातर जिलों में कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश हो सकती है। इन दिनों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। 21 मार्च को भी कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना है। वहीं ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।

    तेज हवाओं के चलते कई गांवों में खेतों में गेहूं की खड़ी फसल बिछ गई जिससे पैदावार पर विपरीत असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं किसानों ने बताया कि तेज हवाओं और बारिश के कारण गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। इससे पैदावार पर काफी असर पड़ सकता है। उधर, कृषि विभाग ने किसानों को फिलहाल फसलों में सिंचाई न करने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए खेतों में पानी लगाने से नुकसान बढ़ सकता है।

  • Jalandhar News: LPG Gas की किल्लत को लेकर DC ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, कार्रवाई के आदेश

    Jalandhar News: LPG Gas की किल्लत को लेकर DC ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, कार्रवाई के आदेश

    जालंधर, ENS: महानगर में एलपीसी गैस की कमी को लेकर लोग पैनिक हो रहे है। जिसके बाद डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल एक्शन मोड में आ गए है। ऐसे में उन्होंने एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए नियम बनाए हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए अधिकारियों की कमेटी गठित की। गैस एजेंसियों की चेकिंग के लिए टीमें भी बनाईं। अब व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9646222555 जारी किया है। इस पर लोग गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायत कर सकेंगे। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि कालाबाजारी रोकने के लिए स्टाफ तैनात किया जा रहा है, जो व्हाट्सएप पर मिलने वाली जानकारी पर कार्रवाई करेगी। इसके लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) के नेतृत्व में गठित कमेटी को भी शिकायत भेजी जाएगी।

    उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर उन्हें कहीं भी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत उक्त हेल्पलाइन नंबर के जरिए सांझा की जाए, ताकि जिला प्रशासन द्वारा तुरंत बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। डा. अग्रवाल ने कहा कि मौजूदा बने हालात को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सारी स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सिलेंडरों की कालाबाजारी और गैर-कानूनी जमाखोरी को रोकने के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) की अध्यक्षता के तहत एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है।

    इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई सुनिश्चित बनाने के लिए गैस एजेंसियों और उनके गोदामों पर निगरानी के लिए जिला प्रशासन की टीमों द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से अफवाहों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किल्लत के बारे में अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से घबराहट में आकर गैस सिलेंडरों की बेलौड़ी खरीद करने से गुरेज करने की अपील भी की। कालाबाजारी और गैर-कानूनी जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए डा. अग्रवाल ने कहा कि अगर कोई ऐसा मामला सामने आता है तो जरूरी वस्तुएं अधिनियम-1955 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • आज का राशिफल, 16 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 16 मार्च 2026

    आज 16 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. आज पापमोचनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. एकादशी पारण के दिन धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही शिव और सिद्ध योग रहेगा. दिनभर की ग्रह स्थिति, योग, नक्षत्र और करण के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में राशिफल के जरिए जानते हैं.

    मेष राशि: आपको अपने विचारों पर आज अंकुश रखना होगा, आज आपको संतो का सानिध्य प्राप्त होगा लेकिन आपको कुसंगति से बचना होगा. विवेक से कार्य करें तो आपको लाभ होगा. पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा. आज विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा.

    वृषभ राशि: आज के दिन आपको अनजाने में हुई कोई गलती परेशान कर सकती है. व्यवसाय में जोखिम न लें क्योंकि व्यय में वृद्धि के योग हैं. चोट और विवाद से हानि संभावना है. अपेक्षा न करें, संयम से काम करें. पिता के साथ विवाद हो सकते हैं.

    मिथुन राशि: कार्य स्थल पर अनावश्यक तनाव की स्थिति बन सकती है, आपकी यात्रा सफल रहेगी. कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं. मेहनत का फल आपको मिलेगा, धनागम होगा. शरीर अस्वस्थ रह सकती है, राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है.

    कर्क राशि: लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे. आज आपको गृहस्थ जीवन का सुख मिलेगा, अपने स्वास्‍थ्य का आप विशेष ध्यान रखें. सम्मान बढ़ेगा, निवेशादि आपके मन के अनुकूल लाभ देंगे. मन में किसी प्रकार का संकोच रहा सकता है.

    सिंह राशि: आपको अपनी आदतों में बदलाव लाना होगा. परिजनों का साथ आपके मन को आनंद देगा, हानि से बचें, आज आप जोखिम न उठाएं. धन प्राप्ति सुगम होगी, यात्रा से लाभ होगा. आपके भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे.

    कन्या राशि: आज आप गृह क्लेश में न फंसे उसको आगे के लिए टालें और अपने आप को बदलने का प्रयास करें. आपको जीवनसाथी की चिंता रहेगी, आप रोमांटिक यात्रा का मन बना सकते हैं. तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी. तीर्थाटन भी संभव है, धनप्राप्ति होगी. न्याय पक्ष उत्तम रहेगा.

    तुला राशि: आज के दिन की शुरुआत प्रसन्नता पूर्वक होगी. रुका हुआ धन मिलने का योग है. आपकी यात्रा सफल रहेगी, यात्रा से धन लाभ भी हो सकता है, आज सभी निवेश आपके पक्ष में रहेंगे. भय-चिंता आपको आज सताएंगे. अपने कर्मचारियों से परेशान रहेंगे.

    वृश्चिक राशि: आज व्यवसाय में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे. आपकी दिनचर्या में बदलाव रहेगा. कई नई योजनाएं बनेगी. कार्य करने की शैली में बदलाव से आपको लाभ बढ़ेगा. धन कोष में वृद्धि होगी. माता के स्वास्थ में बदलाव होगा. बिना मांगे अपनी राय किसी को न दें तो ज्यादा अच्छा रहेगा.

    धनु राशि: आप के किये कार्य से लोग प्रभावित होंगे. भय, चिंता व तनाव की स्थिति रह सकती है. आज आप जोखिम लेने से बचें, चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से आपको हानि संभावित है. हनुमान जी महाराज को चोला अर्पण करें, आपके समस्त कार्य सिद्ध होंगे.

    मकर राशि: आपके प्रेम-प्रसंग में आज सफलता के योग हैं. आज आप अग्नि-वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. विवादों से आपको बचना होगा, आपकी कुसंगति आपको हानि पहुंचा सकती है, किसी कार्य में जोखिम न लें. पुराना रोग फिर उभर सकता है.

    कुंभ राशि: आज आपको मानसिक शांति मिलेगी, प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. धन प्राप्ति में सुगमता होगी, शरीर अस्वस्थ रह सकता है. विवेकपूर्ण कार्य आपको लाभ देंगे, प्रतियोगिता में सफल होंगे. वाहन सुख मिलेगा व संतान सुख भी संभव है.

    मीन राशि: धर्मिक अनुष्ठानों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी. शत्रु आपके सामने शांत और मजबूर दिखेंगे, संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा. आज आपकी उन्नति संभव है, शारीरिक कष्ट के योग बन रहे हैं. आज किया गया निवेश आपको आपके अनुकूल फल प्रदान करेगा. ससुराल पक्ष से सुख संभव है.

  • Canada में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

    Canada में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

    मोगा: जिले के गांव दौलतपुरा नीवां से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। गांव के एक युवक की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दविंदर सिंह के रूप में हुई है। इस घटना की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दविंदर सिंह कुछ समय पहले बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में कनाडा गया था। वहां वह टैक्सी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए वह दिन-रात मेहनत करता था और अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा घर भेजता था।

    टैक्सी में बैठी महिला के कारण हुआ हादसा
    बताया जा रहा है कि जिस दिन यह घटना हुई, उस समय दविंदर सिंह अपनी टैक्सी लेकर ड्यूटी पर था। इसी दौरान एक महिला अचानक उसकी टैक्सी में आकर बैठ गई। कहा जा रहा है कि उस महिला को कुछ लोगों ने पहले अगवा कर रखा था और वह किसी तरह उनके चंगुल से भागकर टैक्सी में आ बैठी थी।

    पीछा करते हुए पहुंचे हथियारबंद हमलावर
    महिला के टैक्सी में बैठने के कुछ ही देर बाद उसका पीछा कर रहे हथियारबंद लोग भी वहां पहुंच गए। जैसे ही उन्होंने टैक्सी को देखा, उन्होंने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलियों की इस बौछार में टैक्सी चला रहे दविंदर सिंह को गंभीर चोटें लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    महिला को साथ ले गए हमलावर
    वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर उस महिला को जबरन अपने साथ ले गए और मौके से फरार हो गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

    पुलिस ने शुरू की जांच
    घटना की सूचना मिलते ही कनाडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    गांव में पसरा मातम
    दूसरी ओर, जैसे ही दविंदर सिंह की मौत की खबर उसके पैतृक गांव दौलतपुरा नीवां पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के लोगों के अनुसार दविंदर सिंह काफी समय से विदेश में रहकर मेहनत कर रहा था और अपने परिवार की हर संभव मदद कर रहा था।

    सरकार से न्याय की मांग
    दविंदर सिंह के परिवार और गांव के लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

     

     

     

  • Health Tips: दूध में मखाने डालकर खाने से क्या होता है, जानें एक्सपर्ट की राय

    Health Tips: दूध में मखाने डालकर खाने से क्या होता है, जानें एक्सपर्ट की राय

    Health Tips: पुराने समय से ही दादी-नानी दूध को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानती आई हैं। दूध में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को ताकत देते हैं। वहीं मखाना भी एक बहुत ही हेल्दी ड्राई फ्रूट माना जाता है। अगर इन दोनों को साथ में खाया जाए तो यह सेहत के लिए और भी ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है। दूध में मखाने डालकर खाने से शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। आइए जानते हैं इसके फायदे।

    हड्डियों को बनाता है मजबूत
    दूध और मखाने में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। अगर किसी को जोड़ों में दर्द या हड्डियों से जुड़ी समस्या रहती है, तो दूध में मखाना मिलाकर खाना फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत रहती हैं और बढ़ती उम्र में भी हड्डियों की कमजोरी कम हो सकती है।

    शरीर की कमजोरी और थकान को करता है दूर
    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोगों को जल्दी थकान और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में दूध और मखाने का सेवन शरीर को ताकत और ऊर्जा देने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व मांसपेशियों की ग्रोथ में भी सहायक होते हैं। अगर आप खुद को एनर्जेटिक रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में दूध और मखाना शामिल कर सकते हैं।

    पेट और पाचन के लिए फायदेमंद
    मखाना पेट के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। दूध के साथ इसका सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है। यह पेट की सूजन, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से गट हेल्थ भी बेहतर रहती है और पाचन सही तरीके से काम करता है।

    नींद की गुणवत्ता में सुधार
    दूध और मखाने का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हो सकता है। अगर आपको रात में ठीक से नींद नहीं आती या बार-बार नींद खुल जाती है, तो रात में सोने से पहले मखाने वाला दूध पीना फायदेमंद हो सकता है। इससे शरीर को आराम मिलता है और नींद की गुणवत्ता भी बेहतर हो सकती है। कुल मिलाकर, दूध और मखाना एक बहुत ही हेल्दी और पौष्टिक फूड कॉम्बिनेशन है। इसका नियमित सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है, हड्डियां मजबूत होती हैं, पाचन बेहतर रहता है और नींद भी अच्छी आती है। इसलिए अगर आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में दूध और मखाना जरूर शामिल कर सकते हैं।

     

     

  • आने-जाने का रास्ता बंद होने से लोगों में भारी रोष, देखें वीडियो

    आने-जाने का रास्ता बंद होने से लोगों में भारी रोष, देखें वीडियो

    पंचकूला: गांव इस्लामनगर माजरी के स्थानीय लोगों के द्वारा ट्राईडेंट हिल्स कंपनी द्वारा शमशान घाट मंदिर और घरों में आने-जाने का रास्ता बंद करने को लेकर स्थानीय गांव वासियों में भारी रोष है। इसको लेकर गांव वासियों के द्वारा बीती 14 मार्च दिन शनिवार को शाम के समय एक पंचायत का आयोजन किया गया।

    पंचायत में जिला परिषद अध्यक्ष सुनील शर्मा बीजेपी के सीनियर नेता शिव शंभु योगेंद्र ठाकुर ग्राम पंचायत भौरिया से नरेश शर्मा गफूर मोहम्मद गीता नंबरदार बलविंदर सिंह रघुवीर सिंह हरप्रीत सिंह गुरनाम राजकुमार हरप्रीत सिंह संजय सहित भारी संख्या में गांव वासी मौजूद रहे हैं।

    इस मौके पर गांव वासियों ने बताया है कि वह पिछले 60 सालों से गांव के स्थायी निवासी हैं। साल 2007 में ट्राईडेंट हिल्स नाम के कंपनी द्वारा उनकी जमीन खरीद ली थी और साल 2011 में बेची। जमीन को उस समय की मौजूदा सरकार के द्वारा एक्वायर कर लिया गया था।

    अब कंपनी के द्वारा निर्माण कार्य शुरु भी किया गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कंपनी के द्वारा उनके गांव इस्लामनगर माजरी के सरकारी रास्तों पर भी कब्जा कर दीवार का निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर गांव के आने जाने के रास्ते शमशान घाट और मंदिर के रास्तों में दीवार का निर्माण हो रहा है।

    उनके घरों की कनेक्टिविटी पूरी तरह से बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि हमने कंपनी से भी कई बार ऐसा न करने की मांग की है परंतु उनके द्वारा कोई गौर नहीं किया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि जल्द ही वह समस्या को लेकर हल्का कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा के साथ मिलेंगे और उनसे समस्या का समाधान करवाने की मांग करेंगे।

    लोगों का कहना है कि कंपनी के द्वारा उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है ताकि हम बची हुई जमीन को भी परेशान होकर कंपनी को बेच दे परंतु लोगों का कहना है कि यहां पर करीबन 200 घर हैं सिर्फ इस्लामनगर माजरी के गांव के साथ यह समस्या नहीं है।

    आस-पास के बाकी गांव वासियों को भी इन समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम जिला प्रशासन से भी इस समस्या का समाधान करने की मांग करेंगे।

     

     

     

     

  • Yash Dayal ने कंटेंट क्रिएटर Shweta Pundir से रचाई शादी, देखें तस्वीरें

    Yash Dayal ने कंटेंट क्रिएटर Shweta Pundir से रचाई शादी, देखें तस्वीरें

    Yash Dayal Marries News: आईपीएल टीम Royal Challengers Bengaluru (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के नोएडा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। बताया जा रहा है कि यह शादी काफी निजी रखी गई थी और इसमें क्रिकेट जगत से किसी खिलाड़ी के शामिल होने की खबर सामने नहीं आई।

    श्वेता पुंडीर हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
    श्वेता पुंडीर दिल्ली की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 5.87 लाख फॉलोअर्स हैं और वह अपने लाइफस्टाइल और व्लॉग से जुड़े वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा श्वेता इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स लीग में ब्रॉडकास्टर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं और कई क्रिकेट इवेंट्स से भी जुड़ी रही हैं।

    यश दयाल पर पहले लग चुके हैं रेप के आरोप
    यश दयाल का नाम पिछले साल 2025 में दो अलग-अलग रेप मामलों में सामने आया था। इन मामलों में उन पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं।

    गाजियाबाद की महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
    गाजियाबाद की एक महिला ने आरोप लगाया कि यश दयाल ने शादी का वादा करके करीब 5 साल तक उसका भावनात्मक और शारीरिक शोषण किया। महिला की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया था।

    जयपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप
    दूसरा मामला जयपुर से सामने आया, जहां एक नाबालिग लड़की ने यश दयाल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोप है कि दयाल ने क्रिकेट में मदद दिलाने का भरोसा देकर 2023 में 17 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में जयपुर के सांगानेर सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

    राजस्थान हाईकोर्ट से मिली अंतरिम राहत
    इन मामलों के बीच जनवरी में राजस्थान हाईकोर्ट ने यश दयाल को अंतरिम राहत दी थी। इसके बाद दयाल ने कोर्ट में एक अलग याचिका भी दाखिल की, जिस पर कानूनी प्रक्रिया जारी है।

    जमानत मिलने पर श्वेता ने जताई थी खुशी
    जब जनवरी में यश दयाल को जमानत मिली थी, तब श्वेता पुंडीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुशी जताई थी। उन्होंने इसे “न्याय” (Justice) बताया था।

    आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलेंगे दयाल
    28 साल के यश दयाल आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते नजर आएंगे। टीम ने उन्हें नीलामी से पहले 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।दयाल ने 2022 में Gujarat Titans के साथ आईपीएल डेब्यू किया था और उसी साल टीम के साथ आईपीएल का खिताब भी जीता था।

     

     

  • सिलेंडर न मिलने पर लोगों ने किया हंगामा, मौके पर पहुंचे Agency मालिक, देखें वीडियो

    सिलेंडर न मिलने पर लोगों ने किया हंगामा, मौके पर पहुंचे Agency मालिक, देखें वीडियो

    पंचकूला: पिंजौर कालका मेन रोड पर उस समय लोगों ने हंगामा कर दिया जब उनके मोबाइल फोन पर गैस सिलेंडर डिलीवर होने का मैसेज आया परंतु जब वो सिलेंडर लेने के लिए पहुंचे तो उन्हें सिलेंडर नहीं दिया गया। इस कारण मौके पर मौजूद लोगों में रोष फैल गया और दर्जनों की संख्या में लोग इकट्ठा होकर विरोध करने लगे।

    मौके पर मौजूद भारत गैस उपभोक्ता अंकित कुमार ने बताया कि उनके मोबाइल पर सिलेंडर डिलीवर होने का मैसेज मिला था। जब वो सिलेंडर लेने के लिए पहुंचा तो उन्हें सिलेंडर देने से मना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उनके घर के दोनों सिलेंडर खत्म हो चुके हैं लेकिन अब उन्हें कहा जा रहा है कि अब एक महीने के बाद ही सिलेंडर मिलेगा ।

    इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के बढ़ते हंगामे को देखते हुए आशीर्वाद गैस एजेंसी के मालिक दिवांशु मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस को भी इसकी सूचना दी।

    इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाया। दिवांशु ने बताया कि फिलहाल एलपीजी की सप्लाई में कोई भी कमी नहीं है और सरकार के दिशा निर्देशों की अनुसार ही गैस सिलेंडर बांटे जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को जो भी शिकायत सामने आई है। उसकी जांच की जाएगी।

     

     

     

  • बंगाणा में सब जज कोर्ट और डीएसपी कार्यालय सहित 25 मांगों पर शुरू हुआ काम

    बंगाणा में सब जज कोर्ट और डीएसपी कार्यालय सहित 25 मांगों पर शुरू हुआ काम

    कुटलैहड़ के विधायक ने 101 लाभार्थियों को  05,02,700 के बांटे चैक, 37 स्कूलों को 1.88 लाख के चैक किए वितरित

    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय जोगी पंगा में कार्यक्रम का आयोजन करते हुए कुटलैहड़ क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों और शैक्षणिक संस्थानों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ क्षेत्र के 71 जरूरतमंद परिवारों को कुल 3 लाख 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए। इसके साथ ही कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के 37 सरकारी स्कूलों को कुल 1 लाख 88 हजार रुपये के अलग-अलग चैक भी प्रदान किए गए, ताकि स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पंचायत प्रतिनिधि, स्कूल प्रबंधन समितियों के सदस्य तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक सहायता से उन्हें अपने दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के हर उस परिवार तक सहायता पहुंचाना है जो आर्थिक रूप से कमजोर है और जिसे सरकार की योजनाओं से लाभ मिलना चाहिए।  उन्होंने शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन समितियों से अपील की कि वह इस राशि का उपयोग स्कूलों के विकास और विद्यार्थियों की सुविधाओं को बढ़ाने में करें।

       बंगाणा में सब जज कोर्ट डीएसपी कार्यालय सहित 25 मांगों पर शुरू हुआ काम

    विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि हाल ही में क्षेत्र के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखबिंदर सुक्खू ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण मांगों को स्वीकार करते हुए बड़ी घोषणाएं की हैं। इनमें बंगाणा में सब जज कोर्ट, डीएसपी कार्यालय तथा बंगाणा बस अड्डे के निर्माण की घोषणा प्रमुख है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई इन घोषणाओं के साथ-साथ क्षेत्र की 25 अन्य मांगों को भी पूरा करने की घोषणा की गई है। इन घोषणाओं पर प्रशासनिक स्तर पर कार्य शुरू हो चुका है और संबंधित विभागों को आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

    विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से कुटलैहड़ क्षेत्र की जनता को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इससे लोगों को न्यायिक सेवाएं, पुलिस प्रशासन और यातायात सुविधाओं के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा।इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार खंड बिकास अधिकारी के एल वर्मा कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका अजय कुमार केवल कृष्ण शर्मा मोहित शर्मा जितेंद्र कुमार जोगेंद्र देव आर्य के अलावा पंचायत प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।