Blog

  • पंजाब सरकार का बड़ा कदम, फिल्म उद्योग के लिए बनेगा अनुकूल माहौल

    पंजाब सरकार का बड़ा कदम, फिल्म उद्योग के लिए बनेगा अनुकूल माहौल

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व में Government of Punjab ने राज्य को फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से “Punjab Film Promotion Policy 2026” लागू की है। यह जानकारी मोहाली स्थित Plaksha University में आयोजित Progressive Punjab Investor’s Summit 2026 के दौरान मीडिया और मनोरंजन सत्र में सामने आई। पंजाब के मीडिया प्रभारी Baltej Pannu ने कहा कि राज्य सरकार फिल्मकारों, निवेशकों और रचनात्मक प्रतिभाओं का स्वागत करती है तथा फिल्म शूटिंग के लिए सिंगल-विंडो क्लियरेंस प्रणाली के माध्यम से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शूटिंग अनुमतियों की प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है और इसके लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने की भी योजना है।

    इस अवसर पर Amit Dhaka, सीईओ Invest Punjab ने बताया कि राज्य में बनने वाली फिल्मों, डॉक्यूमेंट्री और वेब सीरीज़ के लिए उत्पादन लागत पर 25 प्रतिशत तक पूंजीगत सब्सिडी (अधिकतम 3 करोड़ रुपये) दी जाएगी, जबकि पंजाबी भाषा की फिल्मों को 30 प्रतिशत तक सब्सिडी (अधिकतम 3.5 करोड़ रुपये) मिलेगी। इसके अलावा फिल्म सिटी, फिल्म स्टूडियो, वीएफएक्स स्टूडियो और प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना के लिए 20 प्रतिशत पूंजीगत सब्सिडी का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगभग 40 प्रतिशत सामग्री पंजाबी होने के कारण राज्य का मीडिया और मनोरंजन उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है।

    वहीं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव Ramvir ने कहा कि पंजाबी समाज की ‘चढ़दी कला’ की भावना ने मीडिया और फिल्म उद्योग को मजबूत बनाया है और यह उद्योग दुनिया भर में बसे पंजाबी प्रवासियों से गहराई से जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम में Dinesh Auluck (Speed Records), Sandeep Bansal (Chaupal) और Iqbal Cheema (Punjab Film City) सहित उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने नई नीति का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पंजाब में फिल्म निर्माण के लिए एक मजबूत और आत्मनिर्भर पारिस्थितिकी तंत्र विकसित होगा तथा राज्य भविष्य में वैश्विक फिल्म निर्माण केंद्र बन सकता है।

     

  • Jalandhar News: स्कूलों में धमकी मिलने के बाद APEEJAY School में हुई छुट्टी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: स्कूलों में धमकी मिलने के बाद APEEJAY School में हुई छुट्टी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में एक बार स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल आया है। जिसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया। वहीं अब एक और ई-मेल आया है। ई-मेल में St. Soldier Divine Public, Akal Academy और CT Group, APJ School, DIPS School सहित अन्य स्कूल को धमकी दी गई है। वहीं एपीजे स्कूल में बच्चों को छुट्टी कर दी गई। दरअसल, गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित एपीजे स्कूल में पुलिस प्रशासन पहुंच गया है और मामले की जांच में जुट गया। इस दौरान पुलिस ने मीडिया से दूरी बनाए रखी, वहीं स्कूल के प्रशासन द्वारा भी कोई बात नहीं की जा रही। इसी के साथ सीएम मान को भी धमकी दी गई है। ई-मेल में 1.11 बजे स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसी के साथ असेंबली में 2.11 बजे का जिक्र किया गया है, वहीं दिल्ली ट्रेन को 9.11 बजे का जिक्र है।

    इसी के साथ सीएम भगवंत मान को धमकी दी गई है। मेल को हाबी दानबा के अकाउंट से भेजा गया है। सुबह 7 बजकर 37 मिनट पर भेजी गई मेल के टू में skool.rmd.jln@apj.edu, nfo@dpsjalandhar.in, oedcisjal@gmail.com का जिक्र है। ई-मेल में लिखा है कि सीएम मान निशाने ते। धमकी भरा ई-मेल पंजाब उल खालिस्तान की ओर से भेजा गया है। ई-मेल में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को हटाने की धमकी दी गई है। मेल में आगे लिखा है कि सिखों के दुश्मन मारेंगे, खालिस्तान रेफ़रेन्डम नाल पंजाब भारत दे कब्जे विचो आजाद करवा वांगे। इस ई-मेल के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

    मेल में लिखा है कि अंबेडकर ने सिखों को हिंदू कहा है, इसलिए इसकी मूर्तियां जहां भी दिखेंगे इनको तोड़ दिया जाएगा या बम से उड़ा देंगे। 14 अप्रैल वाले दिन सब बम के साथ खत्म करेंगे। खालिस्तान बम धमाका जरूर होगा। सीएम मान के टुकड़े-टुकड़े होने वाले हैं जैसे बेअंत सिंह के किए थे। बम और 47 (एके-47) के साथ सिखों के दुश्मन मरेंगे। खालिस्तान जनमत संग्रह के साथ पंजाब भारत के कब्जे से आजाद (होगा)। खालिस्तान नेशनल आर्मी के इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला।

     

     

  • Sri Ram Chandra Bhanja Medical College Hospital में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Sri Ram Chandra Bhanja Medical College Hospital में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    ओडिशाः कटक के श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार रात करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई। इनमें से 7 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 3 की मौत इलाज के दौरान हुई। आग पहली मंजिल पर ट्रॉमा केयर के ICU में लगी थी। यहां करीब 23 मरीज भर्ती थे। उन्हें बचाने में अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी झुलस गए। अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने लोगों को रेस्क्यू करना शुरू कर दिया है।

    वहीं, ओडिशा के CM मोहन चरण मांझी सुबह घायलों को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਓਡੀਸ਼ਾ – ਕਟਕ ਦੇ ਐਸ.ਸੀ.ਬੀ. ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਲਜ ਦੇ ਆਈ.ਸੀ.ਯੂ. ਵਿੱਚ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ, 10 ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦੀ ਮੌਤ; ਬਚਾਅ ਦੌਰਾਨ 11 ਕਰਮਚਾਰੀ ਝੁਲਸੇ

    उन्होंने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही हादसे की हाई लेवल जांच का आदेश दिया है।

     

     

  • International Airport के पास ड्रोन अटैक से लगी आग, सभी उड़ानें रद्द, देखें वीडियो

    International Airport के पास ड्रोन अटैक से लगी आग, सभी उड़ानें रद्द, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः ईरान युद्ध पूरे मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में संकट पैदा कर रहा है। जहां एक ओर अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान को निशाना बना रहे हैं, वहीं ईरान अमेरिका और इजरायल से संबंधित ठिकानों पर अटैक कर रहा है। इस सिलसिले में संयुक्त अरब अमीरात भी निशाना बन रहा है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के पास एक ईरानी ड्रोन द्वारा ईंधन टैंक को निशाना बनाए जाने के बाद भीषण आग भड़क उठी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और धुएं के गुबार दूर तक देखे गए। आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों के अनुसार स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, इसकी वजह से एयरपोर्ट एहतियात के तौर पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    ईरान के इस हमले से एयरपोर्ट के पास आग लग गई और अफरातफरी मच गई। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आग लगने से एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को फिलहाल अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है, जिसकी जानकारी दुबई सिविल एविएशन ने दी। एमिरेट्स ने भी दुबई आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा करते हुए यात्रियों से अगली सूचना तक दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा न करने की अपील की है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की उड़ानों को मकतूम एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वो अपनी उड़ानों के कार्यक्रम और यात्रा योजनाओं के बारे में जानकारी के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਦੁਬਈ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ਨੇੜੇ ਡਰੋਨ ਹਮਲੇ ਨਾਲ ਫਿਊਲ ਟੈਂਕ ਵਿੱਚ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ, ਉਡਾਣਾਂ ਅਸਥਾਈ ਤੋਰ ਤੇ ਬੰਦ
    दुबई मीडिया ऑफिस ने अपडेट देते हुए कहा, ‘दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने सभी यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर एयरपोर्ट पर उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित (सस्पेंड) करने की घोषणा की है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें। आगे की जानकारी उपलब्ध होते ही आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अपडेट जारी किया जाएगा।’ बता दें कि इस मिडिल ईस्ट संघर्ष की शुरुआत से अब तक ईरान UAE पर 1,800 से ज्यादा मिसाइलें और ड्रोन दाग चुका है, जिससे UAE इस क्षेत्र का सबसे ज्यादा निशाना बनाया जाने वाला देश बन गया है। इस हमलेबाज़ी के कारण खाड़ी के वित्तीय केंद्र में हवाई यात्रा बार‑बार बाधित हुई है, हालांकि अधिकतर मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक रोक लिया है। अमेरिका‑इजरायल की ओर से ईरानी नेतृत्व पर हुए हमलों के बाद ईरान ने न सिर्फ अमेरिकी ठिकानों, बल्कि खाड़ी देशों के हवाई अड्डों, बंदरगाहों और तेल ढांचों जैसे नागरिक स्थलों को भी निशाना बनाया है। इस बीच, UAE के रक्षा मंत्रालय ने संघर्ष शुरू होने के बाद से छह मौतों की पुष्टि की है। चार नागरिक और दो सैन्यकर्मी। सैन्यकर्मियों की मौत तकनीकी खराबी के चलते हुए एक हेलिकॉप्टर हादसे में हुई थी।
  • Jalandhar News: अब St. Soldier Divine Public, Akal Academy और CT Group को मिली धमकी

    Jalandhar News: अब St. Soldier Divine Public, Akal Academy और CT Group को मिली धमकी

    जालंधर, ENS: महानगर में एक बार स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल आया है। हाल ही में एपीजे और डीपीएस सहित अन्य स्कूल को धमकी भरा ई-मेल मिला था। जिसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया। वहीं अब एक और ई-मेल आया है। जिसमें St. Soldier Divine Public, Akal Academy और CT Group को धमकी दी गई है। गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित एपीजे स्कूल में पुलिस प्रशासन पहुंच गया है और मामले की जांच में जुट गया। इस दौरान पुलिस ने मीडिया से दूरी बनाए रखी, वहीं स्कूल के प्रशासन द्वारा भी कोई बात नहीं की जा रही। इसी के साथ सीएम मान को भी धमकी दी गई है। ई-मेल में 1.11 बजे स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसी के साथ असेंबली में 2.11 बजे का जिक्र किया गया है, वहीं दिल्ली ट्रेन को 9.11 बजे का जिक्र है।

    इसी के साथ सीएम भगवंत मान को धमकी दी गई है। मेल को हाबी दानबा के अकाउंट से भेजा गया है। सुबह 7 बजकर 37 मिनट पर भेजी गई मेल के टू में skool.rmd.jln@apj.edu, nfo@dpsjalandhar.in, oedcisjal@gmail.com का जिक्र है। ई-मेल में लिखा है कि सीएम मान निशाने ते। धमकी भरा ई-मेल पंजाब उल खालिस्तान की ओर से भेजा गया है। ई-मेल में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को हटाने की धमकी दी गई है। मेल में आगे लिखा है कि सिखों के दुश्मन मारेंगे, खालिस्तान रेफ़रेन्डम नाल पंजाब भारत दे कब्जे विचो आजाद करवा वांगे। इस ई-मेल के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

    मेल में लिखा है कि अंबेडकर ने सिखों को हिंदू कहा है, इसलिए इसकी मूर्तियां जहां भी दिखेंगे इनको तोड़ दिया जाएगा या बम से उड़ा देंगे। 14 अप्रैल वाले दिन सब बम के साथ खत्म करेंगे। खालिस्तान बम धमाका जरूर होगा। सीएम मान के टुकड़े-टुकड़े होने वाले हैं जैसे बेअंत सिंह के किए थे। बम और 47 (एके-47) के साथ सिखों के दुश्मन मरेंगे। खालिस्तान जनमत संग्रह के साथ पंजाब भारत के कब्जे से आजाद (होगा)। खालिस्तान नेशनल आर्मी के इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला।

     

  • Jalandhar News: धमकी मिलने के बाद APEEJAY School पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: धमकी मिलने के बाद APEEJAY School पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में एक बार स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल आया है। जिसमें APEEJAY और DPS सहित अन्य स्कूल को धमकी दी गई है। वहीं गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित एपीजे स्कूल में पुलिस प्रशासन पहुंच गया है और मामले की जांच में जुट गया। इस दौरान पुलिस ने मीडिया से दूरी बनाए रखी, वहीं स्कूल के प्रशासन द्वारा भी कोई बात नहीं की जा रही। इसी के साथ सीएम मान को भी धमकी दी गई है। ई-मेल में 1.11 बजे स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसी के साथ असेंबली में 2.11 बजे का जिक्र किया गया है, वहीं दिल्ली ट्रेन को 9.11 बजे का जिक्र है।

    इसी के साथ सीएम भगवंत मान को धमकी दी गई है। मेल को हाबी दानबा के अकाउंट से भेजा गया है। सुबह 7 बजकर 37 मिनट पर भेजी गई मेल के टू में skool.rmd.jln@apj.edu, nfo@dpsjalandhar.in, oedcisjal@gmail.com का जिक्र है। ई-मेल में लिखा है कि सीएम मान निशाने ते। धमकी भरा ई-मेल पंजाब उल खालिस्तान की ओर से भेजा गया है। ई-मेल में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को हटाने की धमकी दी गई है। मेल में आगे लिखा है कि सिखों के दुश्मन मारेंगे, खालिस्तान रेफ़रेन्डम नाल पंजाब भारत दे कब्जे विचो आजाद करवा वांगे। इस ई-मेल के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

    मेल में लिखा है कि अंबेडकर ने सिखों को हिंदू कहा है, इसलिए इसकी मूर्तियां जहां भी दिखेंगे इनको तोड़ दिया जाएगा या बम से उड़ा देंगे। 14 अप्रैल वाले दिन सब बम के साथ खत्म करेंगे। खालिस्तान बम धमाका जरूर होगा। सीएम मान के टुकड़े-टुकड़े होने वाले हैं जैसे बेअंत सिंह के किए थे। बम और 47 (एके-47) के साथ सिखों के दुश्मन मरेंगे। खालिस्तान जनमत संग्रह के साथ पंजाब भारत के कब्जे से आजाद (होगा)। खालिस्तान नेशनल आर्मी के इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला।

     

  • Punjab News: इस इलाके में Mobile Shop पर ताबड़तोड़ Firing, एक युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में Mobile Shop पर ताबड़तोड़ Firing, एक युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के दबुर्जी गांव में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब कुछ युवकों ने एक मोबाइल की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।

    जानकारी मुताबिक, दबुर्जी में स्थित एक मोबाइल की दुकान के बाहर कुछ युवक अचानक पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलीबारी इतनी तेज थी कि दुकान में मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान एक युवक को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

    पुलिस को प्रारंभिक जांच में सामने आया है कुछ दिन पहले युवकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और उसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल दबुर्जी में इस घटना के बाद लोगों में डर का माहौल बना हुआ है और पुलिस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क नजर आ रही है।

     

     

     

     

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में Gun Point पर 15 हजार की लूट, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में Gun Point पर 15 हजार की लूट, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जालंधर के पड़ोसी जिले फगवाड़ा के भुलराई बाईपास से सिटी हार्ट नगर की ओर आते समय व्यक्ति की गन प्वाइंट पर नगदी छीनकर लुटेरे फरार हो गए। हादसा तब हुआ जब एक फेरी लगाने वाले कबाड़िए को पिस्टल के बल पर नौजवान ने रोककर लूट लिया। फेरी लगाने वाले कबाड़िए शौकत ने बताया कि जब वह आ रहा था तो एक नौजवान लड़के ने उसे रोका, उसने पिस्टल दिखाकर उससे नगदी छीन ली।

    पीड़ित ने कहा कि लुटेरा उससे 15,000 रुपये लेकर फरार हो गया। मौके पर से गुजर रहे एक राहगीर ने अपनी गाड़ी से उतरकर कबाड़िए की जान बचाने की कोशिश की। जिसके बाद लुटेरा मौके से फरार हो गया। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਫਗਵਾੜਾ ਵਿੱਚ ਪਿਸਤੌਲ ਦਿਖਾ ਕੇ ਫੇਰੀਵਾਲੇ ਤੋਂ 12 ਹਜ਼ਾਰ ਦੀ ਲੁੱਟ

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी में एक नौजवान भागता दिख रहा है। बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, की जाएगी।

  • Punjab News: ट्रक में फंसा दुकान की छतरी से टूटा शीशे का दरवाजा, मुआवजे को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें CCTV

    Punjab News: ट्रक में फंसा दुकान की छतरी से टूटा शीशे का दरवाजा, मुआवजे को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें CCTV

    दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप-प्रत्यारोप

    लुधियानाः शहर के नीमो वाला चौक पर देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सामान से लदा एक ट्रक किनारे स्थित एक दुकान के बाहरी हिस्से से टकरा गया। घटना में दुकान का अगला हिस्सा और शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए। दुकानदार ने जहां ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए करीब 2 लाख रुपये के नुकसान की बात कही है। वहीं CCTV फुटेज ने मामले में नया मोड़ ला दिया। जानकारी देते दुकानदार शब्बीर अहमद ने बताया कि वह रोजा रखकर नमाज अदा करने के बाद दुकान में बैठे ही थे कि अचानक एक ट्रक दुकान के अंदर की तरफ आ गया। शब्बीर के मुताबिक हमने बहुत शोर मचाया, लेकिन ड्राइवर नहीं रुका। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के बाहर लगा तिरपाल और शीशे पूरी तरह टूट गए। जो कांच चाय और खाने-पीने के सामान में गिरा उससे सब बर्बाद हो गया। हम बाल-बाल बचे हैं। वहीं दूसरी ओर ट्रक ड्राइवर जीत सिंह ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि वह सरदार फीड्स की मिल में सामान पहुंचाने जा रहा था। जीत सिंह ने कहा वह 15-20 साल से ट्रक चला रहा है, आज तक कोई हादसा नहीं हुआ। गली इतनी तंग है कि गाड़ी दूसरे गियर से ऊपर जा ही नहीं सकती। दुकान की तिरपाल बाहर की तरफ लटकी थी जो ट्रक के ऊपरी हिस्से में फंस गई और खिंचने की वजह से नुकसान हुआ। ड्राइवर ने मौके पर ही अपना मेडिकल टेस्ट कराने की चुनौती भी दी। दूसरी ओर, सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि ट्रक अपनी सामान्य गति से दुकान के पास से गुजर रहा था, लेकिन दुकान के बाहर छतरी सड़क की ओर ज्यादा निकली हुई थी जिस कारण ट्रक के ऊपर फंस गई जिससे खिंचाव पैदा हुआ और पूरी दुकान का अगला हिस्सा ढह गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है केवल आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस के अनुसार ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों को बुलाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।      
  • Jalandhar News: स्कूलों सहित Delhi Train और Assembly को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    Jalandhar News: स्कूलों सहित Delhi Train और Assembly को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    जालंधर, ENS: महानगर में एक बार स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल आया है। जिसमें एपीजे और डीपीएस सहित अन्य स्कूल को धमकी दी गई है। इसी के साथ सीएम मान को भी धमकी दी गई है। ई-मेल में 1.11 बजे स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसी के साथ असेंबली में 2.11 बजे का जिक्र किया गया है, वहीं दिल्ली ट्रेन को 9.11 बजे का जिक्र है। इसी के साथ सीएम भगवंत मान को धमकी दी गई है। मेल को हाबी दानबा के अकाउंट से भेजा गया है। सुबह 7 बजकर 37 मिनट पर भेजी गई मेल के टू में skool.rmd.jln@apj.edu, nfo@dpsjalandhar.in, oedcisjal@gmail.com का जिक्र है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਸਕੂਲਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਰੇਲਗੱਡੀ ਤੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਈ-ਮੇਲ ਧਮਕੀ, ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਲਰਟ

    ई-मेल में लिखा है कि सीएम मान निशाने ते। धमकी भरा ई-मेल पंजाब उल खालिस्तान की ओर से भेजा गया है। ई-मेल में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को हटाने की धमकी दी गई है। मेल में आगे लिखा है कि सिखों के दुश्मन मारेंगे, खालिस्तान रेफ़रेन्डम नाल पंजाब भारत दे कब्जे विचो आजाद करवा वांगे। इस ई-मेल के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

    मेल में लिखा है कि अंबेडकर ने सिखों को हिंदू कहा है, इसलिए इसकी मूर्तियां जहां भी दिखेंगे इनको तोड़ दिया जाएगा या बम से उड़ा देंगे। 14 अप्रैल वाले दिन सब बम के साथ खत्म करेंगे। खालिस्तान बम धमाका जरूर होगा। सीएम मान के टुकड़े-टुकड़े होने वाले हैं जैसे बेअंत सिंह के किए थे। बम और 47 (एके-47) के साथ सिखों के दुश्मन मरेंगे। खालिस्तान जनमत संग्रह के साथ पंजाब भारत के कब्जे से आजाद (होगा)। खालिस्तान नेशनल आर्मी के इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला।