International Airport के पास ड्रोन अटैक से लगी आग, सभी उड़ानें रद्द, देखें वीडियो

Written by

in

नई दिल्लीः ईरान युद्ध पूरे मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में संकट पैदा कर रहा है। जहां एक ओर अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान को निशाना बना रहे हैं, वहीं ईरान अमेरिका और इजरायल से संबंधित ठिकानों पर अटैक कर रहा है। इस सिलसिले में संयुक्त अरब अमीरात भी निशाना बन रहा है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के पास एक ईरानी ड्रोन द्वारा ईंधन टैंक को निशाना बनाए जाने के बाद भीषण आग भड़क उठी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और धुएं के गुबार दूर तक देखे गए। आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों के अनुसार स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, इसकी वजह से एयरपोर्ट एहतियात के तौर पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

ईरान के इस हमले से एयरपोर्ट के पास आग लग गई और अफरातफरी मच गई। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आग लगने से एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को फिलहाल अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है, जिसकी जानकारी दुबई सिविल एविएशन ने दी। एमिरेट्स ने भी दुबई आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा करते हुए यात्रियों से अगली सूचना तक दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा न करने की अपील की है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की उड़ानों को मकतूम एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वो अपनी उड़ानों के कार्यक्रम और यात्रा योजनाओं के बारे में जानकारी के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਦੁਬਈ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ਨੇੜੇ ਡਰੋਨ ਹਮਲੇ ਨਾਲ ਫਿਊਲ ਟੈਂਕ ਵਿੱਚ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ, ਉਡਾਣਾਂ ਅਸਥਾਈ ਤੋਰ ਤੇ ਬੰਦ
दुबई मीडिया ऑफिस ने अपडेट देते हुए कहा, ‘दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने सभी यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर एयरपोर्ट पर उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित (सस्पेंड) करने की घोषणा की है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें। आगे की जानकारी उपलब्ध होते ही आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अपडेट जारी किया जाएगा।’ बता दें कि इस मिडिल ईस्ट संघर्ष की शुरुआत से अब तक ईरान UAE पर 1,800 से ज्यादा मिसाइलें और ड्रोन दाग चुका है, जिससे UAE इस क्षेत्र का सबसे ज्यादा निशाना बनाया जाने वाला देश बन गया है। इस हमलेबाज़ी के कारण खाड़ी के वित्तीय केंद्र में हवाई यात्रा बार‑बार बाधित हुई है, हालांकि अधिकतर मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक रोक लिया है। अमेरिका‑इजरायल की ओर से ईरानी नेतृत्व पर हुए हमलों के बाद ईरान ने न सिर्फ अमेरिकी ठिकानों, बल्कि खाड़ी देशों के हवाई अड्डों, बंदरगाहों और तेल ढांचों जैसे नागरिक स्थलों को भी निशाना बनाया है। इस बीच, UAE के रक्षा मंत्रालय ने संघर्ष शुरू होने के बाद से छह मौतों की पुष्टि की है। चार नागरिक और दो सैन्यकर्मी। सैन्यकर्मियों की मौत तकनीकी खराबी के चलते हुए एक हेलिकॉप्टर हादसे में हुई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *