Jalandhar के पड़ोसी जिले में Gun Point पर 15 हजार की लूट, देखें वीडियो

फगवाड़ाः जालंधर के पड़ोसी जिले फगवाड़ा के भुलराई बाईपास से सिटी हार्ट नगर की ओर आते समय व्यक्ति की गन प्वाइंट पर नगदी छीनकर लुटेरे फरार हो गए। हादसा तब हुआ जब एक फेरी लगाने वाले कबाड़िए को पिस्टल के बल पर नौजवान ने रोककर लूट लिया। फेरी लगाने वाले कबाड़िए शौकत ने बताया कि जब वह आ रहा था तो एक नौजवान लड़के ने उसे रोका, उसने पिस्टल दिखाकर उससे नगदी छीन ली।

पीड़ित ने कहा कि लुटेरा उससे 15,000 रुपये लेकर फरार हो गया। मौके पर से गुजर रहे एक राहगीर ने अपनी गाड़ी से उतरकर कबाड़िए की जान बचाने की कोशिश की। जिसके बाद लुटेरा मौके से फरार हो गया। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਫਗਵਾੜਾ ਵਿੱਚ ਪਿਸਤੌਲ ਦਿਖਾ ਕੇ ਫੇਰੀਵਾਲੇ ਤੋਂ 12 ਹਜ਼ਾਰ ਦੀ ਲੁੱਟ

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी में एक नौजवान भागता दिख रहा है। बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *