Blog

  • बालों की रुकी Growth से हो रहे है परेशान, Healthy Diet के साथ अपनाएं ये तरीका

    बालों की रुकी Growth से हो रहे है परेशान, Healthy Diet के साथ अपनाएं ये तरीका

    हेल्थः अगर आप भी घने, काले, लंबे और सुंदर बाल चाहते है तो कुछ घरेलू ऊपाए है जो आपकी मदद कर सकते हैं। लेकिन कुछ मामलों में आपको डॉक्टर से परामर्श भी करना चाहिए। बालों की ग्रोथ और डेसिंटी कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है जिसमें व्यक्ति की जेनेटिक हिस्ट्री, खानपान, पोषण की कमी, स्ट्रेस और खराब लाइफस्टाइल जैसे कुछ घरेलू फैक्टर्स शामिल हैं।

    प्रोटीन इनटेक बढ़ाएंः शरीर, स्किन और बालों के लिए प्रोटीन की बेहद जरूरत होती है। नए बाल उगाने के लिए भी प्रोटीन की जरूरत होती है। प्रोटीन की कमी के कारण बाल झड़ सकते हैं। इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन को ज्यादा से ज्यादा शामिल करें। आप प्रोटीन के लिए कुछ चीजें बीन्स, अंडे, मछली, ड्राई फ्रूट्स, लीन मीट और बीज जैसी चीजें खा सकते हैं। किसी व्यक्ति की दैनिक प्रोटीन की जरूरतें इस बात पर निर्भर करती हैं कि वो कितना शारीरिक रूप से सक्रिय है और उसकी मांसपेशियों का कितना वजन है।

    आयरन का सेवन बढ़ानाः बालों को हेल्दी बनाने के लिए आयरन की भी जरूरत होती है। आहार में आयरन के कुछ स्रोतों में शामिल हैं। इसलिए अपनी डाइट में दालें, कद्दू के बीज, पालक, सफेद बीन्स, लीन बीफ जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं।
    एक रिपोर्ट के अनुसार, जो लोग मांस नहीं खाते, उन्हें मांस खाने वालों की तुलना में आयरन की आवश्यकता 1.8 गुना ज्यादा होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि शरीर आयरन के नॉन एनिमल प्रोटीन को उतनी प्रभावी ढंग से अवशोषित नहीं कर पाता।

    सिर की मालिश करेंः सिर की मालिश करने से सिर की त्वचा में रक्त प्रवाह को बढ़ावा मिलता है जिससे बालों के विकास को बढ़ावा मिल सकता है। एक छोटे से जापानी अध्ययन में पाया गया कि जिन पुरुषों ने प्रतिदिन 4 मिनट तक सिर की मालिश करने वाले उपकरण से सिर की मालिश की, उनके 6 महीने बाद बाल घने हो गए। लोग अपनी उंगलियों के पोरों से सिर की त्वचा पर हल्के गोलाकार तरीके से मालिश कर सकते हैं। सिर की मालिश करने वाले उपकरण दवा की दुकानों और ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं।

    सीड्स का सेवन करेंः सभी प्रकार के सीड्स खासकर कद्दू के बीज का सेवन और उसके तेल की मालिश से बालों के विकास में मदद मिलती है क्योंकि इनमें प्रोटीन और कई प्रकार के मिनरल्स होते हैं।

  • Punjab News: HOTEL THE GOLDEN LEGACY के कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: HOTEL THE GOLDEN LEGACY के कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    परिवार ने जताई मर्डर की आंशका

    लुधियानाः लुधियाना-चंडीगढ़ रोड स्थित HOTEL THE GOLDEN LEGACY के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय वरिंदर के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि होटल के अकाउंटेंट से किसी बात पर झगड़ा होने के बाद कर्मी ने आत्महत्या कर ली। दूसरी ओर मृतक के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे का मर्डर हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। हिमाचल के रहने वाले सचिन ने बताया कि उसे पिता का फोन आया था। जिसमें पिता को होटल के जीएम ने फोन करके बताया कि आपके बेटे की टांग में चोट लगी है और होटल आ जाओ। जिसके बाद कहा गया कि उसने सुसाइड कर लिया। वहीं मृतक के भाई ने कहाकि उसके भाई का होटल के कर्मी से झगड़ा हुआ था। लेकिन अभी तक होटल के कर्मियों द्वारा उस घटना की सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाई गई। वह 3 से साढ़े तीन साल से होटल में काम कर रहा था। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक ने बीते दिन होटल से छलांग लगा दी थी, जिसे उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं स्टाफ के कर्मी के झगड़े को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा कि बिल को लेकर कोई विवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है, मामले में पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
  • बारिश से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित, देखें वीडियो

    बारिश से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित, देखें वीडियो

    स्कूल, दफ्तर बंद, प्राइवेट कंपनियों में Work from Home

    मुंबईः मौसम विभाग ने मुंबई समेत उपनगरीय इलाकों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई में लगातार बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। वहीं आज मूसलाधार बारिश की वजह से कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। इससे सड़क यातायात, हवाई सेवाएं, लोकल ट्रेन और रेल सेवाएं धीमी हो गईं। बारिश की वजह हुए जलभराव समेत अन्य कारणों की वजह से महानगर और आसपास के इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। कई इलाकों में तो घरों की पहली मंजिल तक पानी पहुंच गया। इधर बारिश के हालात को देखते हुए मंगलवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। सरकारी दफ्तर बंद हैं और प्राइवेट कंपनियों ने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम पर भेज दिया है। बारिश के चलते हुए घटनाओं में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। लोकल ट्रेनें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

    बीएमसी ने कहा कि भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए मुंबई में मंगलवार को सभी सरकारी और अर्द्ध-सरकारी कार्यालय बंद कर दिए गए। मुंबई के सभी प्राइवेट प्रतिष्ठानों से अपील की गई कि वे अपने कर्मचारियों को घर से काम करने दें, जिसके बाद कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को मेसेज भेजकर वर्क फ्रॉम होम करने को कहा। बीएमसी ने कहा कि मुंबई और उपनगरों में लगातार हो रही भारी बारिश से कई इलाके जलगम्न हो गए हैं। खतरा अभी टला नहीं है। आईएमडी ने बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियात के तौर पर सभी सरकारी और अर्द्ध-सरकारी कार्यालयों को बंद करने का ऐलान किया गया।

    बीएमसी ने कहा कि इमरजेंसी सेवाओं वाले दफ्तरों को छोड़कर निर्देश सभी दफ्तरों पर लागू किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटों में मुंबई में अकेले 186.43 मिलीमीटर पानी बरसा है। वहीं पूर्वी उपनगर में 208.78 मिलीमीटर बारिश हुई है और पश्चिमी उपनगरों में 238.19 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। आईएमडी ने मंगलवार को मुंबई और इसके उपनगरों में बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल रही हैं। कई जगह ट्रैफिक जाम है। जल जमाव के चलते लोगों को निकलने में पेशानी हो रही है।

    सुबह लगभग सवा नौ बजे समुद्र में 3.75 मीटर ऊंची लहरें उठीं। रात को लगभग 9 बजे 3.14 मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान है। लोगों को हाइटाइड का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दादर, माटुंगा, परेल और सायन के निचले इलाकों में रेलवे पटरियों पर जलजमाव की शिकायत आई। रेलवे अधिकारियों ने दावा किया कि पानी पटरी के स्तर से नीचे था इसलिए ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। हालांकि ट्रेन सेवाएं देरी से चलीं। हिंदमाता, अंधेरी सबवे और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, मुंबई-गुजरात राजमार्ग और ईस्टर्न फ्रीवे के कुछ हिस्सों में भी जलजमाव की खबर है। मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर अंबिवली और शहाड़ स्टेशनों के बीच सिग्नलिंग प्रणाली में सुबह तकनीकी खराबी आने से स्थिति और खराब हो गई। मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुबह आठ बजे के आसपास मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर लोकल ट्रेनें 10 मिनट और हार्बर लाइन पर पांच मिनट देरी से चल रही थीं। पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि खराब दृश्यता के कारण उपनगरीय सेवाओं में विलंब हुआ।

  • Deputy Collector पर महिला कांस्टेबल से Rape के आरोप, 3 बार Pregnant कर जबरन Abortion करवाया

    Deputy Collector पर महिला कांस्टेबल से Rape के आरोप, 3 बार Pregnant कर जबरन Abortion करवाया

    बालोदः जिले में महिला कांस्टेबल ने डिप्टी कलेक्टर पर रेप का मामला दर्ज कराया है। बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए। वह 3 बार प्रेग्नेंट हुई, तीनों बार जबरन अबॉर्शन करवा दिया गया। युवती ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर ने उसके नाम से कार खरीदी, 3 लाख रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवाए, लेकिन शादी की बात करने पर टालमटोल करता रहा। इसके बाद विवाद बढ़ा तो बातचीत बंद कर दी।

    आरोपी डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके डौंडी ब्लॉक के अंवारी गांव का रहने वाला है। वर्तमान में बीजापुर में पोस्टेड है। डौंडी क्षेत्र की रहने वाली सीएएफ महिला आरक्षक ने बताया कि उनका परिचय साल 2017 में हुआ था। दोनों डौंडी स्थित आईटीआई में पढ़ाई कर रहे थे। पढ़ाई के दौरान दोनों की बातचीत शुरू हुई। ये बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर अफेयर में बदल गई। युवती का कहना है कि दिलीप ने उससे शादी का वादा किया। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

    युवती ने बताया कि वह और दिलीप उइके एक ही जाति के हैं। मार्च 2017 में वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई। जब उसने यह बात दिलीप को बताई तो उन्होंने कहा कि पहले पढ़ाई पूरी होने दो, फिर शादी और बच्चे के बारे में सोचेंगे। इसके बाद, दिलीप ने उसे बहला-फुसलाकर जबरन दवा देकर अबॉर्शन करवा दिया। अगस्त 2017 में उसकी पुलिस विभाग में नौकरी लग गई, जबकि दिलीप ने दुर्ग साइंस कॉलेज में आगे की पढ़ाई शुरू की। शुरुआत में वह हॉस्टल में रहे, फिर किराए के मकान में रहने लगे।

    शादी की उम्मीद में और उनके रिश्ते के चलते वह हर महीने दिलीप की पढ़ाई, कोचिंग और अन्य खर्चों के लिए 4 से 5 हजार रुपए उनके खाते में भेजती रही। इस दौरान जब भी दोनों मिलते, दिलीप शादी का वादा करते हुए लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा।

    पीड़िता के अनुसार दिलीप उइके ने साल 2020 में पीएससी परीक्षा पास की। उन्हें डिप्टी कलेक्टर पद पर बीजापुर में पोस्टिंग मिली। नौकरी मिलने के बाद जब शादी के लिए कहा, तो दिलीप ने हर बार टालते हुए कहा कि अभी हालात ठीक नहीं हैं। पहले वह पूरी तरह से सेटल हो जाए, फिर शादी की जाएगी।

    युवती ने बताया कि फरवरी 2023 में दिलीप ने कार (ब्रेजा) खरीदी, जिसका नंबर CG 24T 3967 है। फरवरी 2024 में दिलीप ने कार का लोन अपने बैंक खाते से मेरे के खाते में ट्रांसफर करा दिया। इसके बाद कार को अपने नाम पर करवा लिया। युवती ने बताया कि दिसंबर 2024 में दिलीप उसे अंडमान घुमाने ले गया, जहां 2 से 6 दिसंबर तक दोनों के बीच संबंध बने। करीब एक महीने बाद युवती को दोबारा गर्भवती होने की जानकारी हुई। जब उसने यह बात दिलीप को बताई, तो उसने उसे बीजापुर बुलाया।

    युवती के मुताबिक वह जनवरी 2025 में करीब एक हफ्ते तक दिलीप के सरकारी क्वार्टर में रही। इस दौरान दिलीप ने समाज में बदनामी का डर दिखाकर 13 जनवरी को जबरदस्ती उसे गर्भपात की दवा दे दी। बार-बार फोन करने के बावजूद डिप्टी कलेक्टर ने कोई जवाब नहीं दिया। जब विवाद बढ़ा तो 2 जून 2025 को दिलीप शादी के वादे से मुकर गया। इस मामले पर बालोद एएसपी मोनिका ठाकुर ने कहा कि युवती की शिकायत पर डौंडी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं इस मामले पर डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

  • लोहे की शीट से लदा ट्रक गैस टैंकर से टकरा खाई में गिरा, एक की मौत

    लोहे की शीट से लदा ट्रक गैस टैंकर से टकरा खाई में गिरा, एक की मौत

    कोडरमाः रांची-पटना एनएच-20 पर दर्दनाक हादसा हो गया। हाइवे पर ट्रक और गैस टैंकर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जब एक घायल है। जानकारी अनुसार कोडरमा घाटी में जमसौती नाला के पास लोहे की शीट से लदा ट्रक गैस टैंकर से टकराकर खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक मालिक के साले कुंदन यादव की मौत हो गई, जबकि गैस टैंकर का चालक प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है।

    जानकारी के अनुसार बोकारो से पटना जा रहा ट्रक जैसे ही घाटी के तीखे मोड़ पर पहुंचा, सामने से आ रहे गैस टैंकर को देख चालक उमेश यादव संतुलन खो बैठा। ट्रक पहले टैंकर से टकराया और फिर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय चालक और खलासी ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन कुंदन यादव ट्रक के केबिन में ही फंस गया और उसकी मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक से शव को बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद घाटी में लंबा जाम लगने की आशंका थी, इसलिए पुलिस ने गैस टैंकर को तुरंत हटवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों में यह कोडरमा घाटी में तीसरा बड़ा हादसा है। सोमवार को हुए दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हुए थे।

  • बड़ा हादसाः मेले में 50 फीट ऊंचा झूला टूटने से 2 बच्चों समेत 5 घायल, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः मेले में 50 फीट ऊंचा झूला टूटने से 2 बच्चों समेत 5 घायल, देखें वीडियो

    गुजरातः नवसारी में लगे मेले में बड़ा हादसा हो गया। जहां 50 फीट ऊंचा झूला टूटकर नीचे गिर गया। इस हादसे में 2 बच्चों समेत 5 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, राइड संचालक की हालत गंभीर होने के चलते उसे सूरत के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है। मेला बिलिमोरा के सोमनाथ मंदिर में लगा हुआ है। मेले की अनुमति शिवम एजेंसी ने ली थी। इस एजेंसी के मालिक विरल पीठवा मूल रूप से सुरेंद्रनगर के निवासी हैं।

    शिवम एजेंसी ने पहली बार बिलिमोरा मेले में 7 अलग-अलग झूलों की परमिशन ली थी। हादसे के बाद, सोमनाथ मंदिर परिसर में सभी बड़े झूले बंद कर दिए गए हैं। सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट ने इस मामले में सफाई दी है कि उन्होंने सिर्फ जमीन किराए पर ली थी। सवारी के तकनीकी निरीक्षण की जिम्मेदारी मेले के संबंधित अधिकारियों की थी। इस तरह, मंदिर ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि दुर्घटना के मामले में उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। झूले पर 10 से 12 लोग सवार थे। दो बच्चे और सवारी संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    अन्य घायलों को मामुली चोटें आई हैं। झूले के ऑपरेटर के सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। इसलिए उन्हें सूरत के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है। इस बारे में बिलिमोरा नगर पालिका के कर्मचारी मलंगभाई कोलिया ने बताया कि मेले का यह अंतिम दौर है। रविवार होने के चलते मेले में अच्छी खासी भीड़ जमा था। ऐसा लगता है कि यह घटना केबल में खराबी के कारण हुई है। फिलहाल एफएसएल टीम इसकी जांच कर रही है।

  • Punjab News: पूर्व विधायक विजय सिंगला भ्रष्टाचार मामले में नया मोड़, एक और केस दर्ज

    Punjab News: पूर्व विधायक विजय सिंगला भ्रष्टाचार मामले में नया मोड़, एक और केस दर्ज

    मानसाः आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंगला से जुड़ा भ्रष्टाचार का मामला फिर से खुलने लगा है। इस मामले को लेकर मोहाली में एक और मामला दर्ज किया गया है, जिसमें सिंगला मामले का सीधा जिक्र किया गया है।

    जानकारी अनुसार, विजय सिंगला के कथित ऑडियो से छेड़छाड़ की कोशिश की गई थी। पूर्व एफएसएल निदेशक अश्विनी कालिया पर सबूत मिटाने की कोशिश के आरोप लगे है। जांच के दौरान पता चला है कि कालिया ने ऑडियो शाखा में तैनात एक महिला अधिकारी से आधिकारिक मुहर मांगी थी, लेकिन जब उसने मुहर नहीं दी, तो उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और पुराने मामले के सबूतों से छेड़छाड़ की गुत्थियों को सुलझाने की कोशिश जारी है।

  • गर्माया टीचर मनीषा कत्लकांड मामला, 21 तक इंटरनेट सेवा बंद, देखें वीडियो

    गर्माया टीचर मनीषा कत्लकांड मामला, 21 तक इंटरनेट सेवा बंद, देखें वीडियो

    भिवानीः हरियाणा के भिवानी में निजी स्कूल की अध्यापिका मनीषा हत्याकांड को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई हैनीः PGIMS रोहतक में हुई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई हैनीः यह जानकारी PGI के एमएस डॉ. कुंदन मित्तल ने दी है। मनीषा के आज होने वाले अंतिम संस्कार में पेंच फंस गया है। सोमवार देर रात प्रशासन से हुई मीटिंग के बाद परिवार के राजी होने की बात सामने आई थी। डॉ. मित्तल के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मनीषा के शरीर में ज़हर मिलने की बात सामने आई है।

    इसके अलावा शरीर पर किसी तरह के संघर्ष के निशान भी नहीं पाए गए हैं, जिससे यह भी संकेत मिलता है कि शरीर पर बाहरी चोट या हमले के संकेत नहीं हैं। हालांकि, अभी कुछ जांच रिपोर्ट्स आना बाकी हैं, जिनके बाद ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा। जिसके बाद पिता संजय का भी वीडियो सामने आया कि मुझ पर दबाव बनाकर अंतिम संस्कार के लिए सहमति ली गई। मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। मंगलवार सुबह इसका खुलासा होने पर भिवानी में ग्रामीणों की पंचायत हुई। उन्होंने इंसाफ मिलने तक मनीषा का अंतिम संस्कार न करने के लिए कहा। इसके लिए पिता संजय को भी समझाया कि पूरा गांव उनके साथ है। किसी के दबाव में न आएं।

    अब भारी संख्या में ग्रामीणों ने गांव ढाणी लक्ष्मण को जाता रास्ता रोक दिया है। युवाओं के साथ महिलाएं भी गांव के एंट्री पॉइंट पर इकट्‌ठा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह बिना इंसाफ मिले मनीषा का अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। माहौल को देखते हुए सरकार ने भिवानी और चरखी दादरी में इंटरनेट बंद कर दिया है। दोनों जिलों में 19 अगस्त यानी आज सुबह 11 बजे से 21 अगस्त की सुबह 11 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। यह निर्णय कानून व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए लिया गया है।

    दूसरी ओर ढाणी लक्ष्मण के ग्रामीण इस बात पर अड़े हैं कि मनीषा का न्याय नहीं मिलने तक अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जाएगा। इसी को लेकर मंगलवार सुबह गांव ढाणी लक्ष्मण के सभी रास्तों को भी अवरुद्ध कर दिया गया। गांव में जाने वाले सभी कच्चे और पक्के रास्तों पर पेड़ और पत्थर डालकर उन्हें बंद कर दिया है। जिसकी वजह से किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव में नहीं घुसने दिया जा रहा है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

     

  • Punjab News: नहर में महिला ने लगाई छलांग, अस्पताल में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर में महिला ने लगाई छलांग, अस्पताल में मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः कस्बा धारिवाल से गुजरती अपर बारी दोआबा नहर में एक महिला ने पुल से छलांग लगा दी। महिला के छलांग लगाते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिला को तेज बहाव में बहते देख मौके पर मौजूद कुछ युवाओं ने महिला को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद महिला को तुरंत महिला को बाहर निकाला और धारिवाल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

    जहां इमरजैंसी में महिला को भर्ती कर डाक्टरों ने जांच की तो पता चला कि महिला की मौत हो चुकी थी। अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि महिला की मौत पहले ही हो चुकी थी। महिला की पहचान नजदीकी गांव मरड़ की रहने वाली 33 वर्षीय रंजीत कौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। मौके पर पुलिस को सूचित कर दिया गया है पुलिस जांच कर रही है।

  • Punjab News: पुली से अमृतपाल का शव बरामद, 24 घंटों में दूसरी घटना, देखें वीडियो

    Punjab News: पुली से अमृतपाल का शव बरामद, 24 घंटों में दूसरी घटना, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में शहरी क्षेत्र शिमलापुरी इलाके के साथ लगती ईश्वर नगर पुली में 24 घंटों में एक और शव मिलने की घटना सामने आई है। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मृतक की पहचान अमृतपाल निवासी दोराहा के रूप में हुई है। वहीं घटना को लेकर परिजनों ने बयान देने से मना कर दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक मैरिड लाइफ से परेशान चल रहा था। जिसके बाद अमृतपाल ने घटना स्थल से 10 किमी दूर पुल में छलांग लगाई थी। जिसके बाद उसका तैरता हुआ शव ईश्वर नगर पुली से बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस द्वारा परिवारिक बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि बीते दिन भी ईश्वर नगर पुली में शव तैरता हुआ बरामद हुआ था। हालांकि शव की पहचान नहीं हुई थी। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से शव की पहचान के लिए पूछताछ की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस ने 72 घंटों के लिए शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया।