Blog

  • World Photography Day: शब्दों को बयान करती है तस्वीरें, जानें इस दिन का इतिहास

    World Photography Day: शब्दों को बयान करती है तस्वीरें, जानें इस दिन का इतिहास

    नई दिल्ली: हर साल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ तस्वीरें लेने का ही नहीं होता बल्कि फोटोग्राफी के इतिहास, महत्व और कला को समझने का भी अवसर है। तस्वीरें हमारी यादों के साथ संजोती है और हर पल की कहानी बताती है। ऐसे में तस्वीर कैसे आपके बचपन की यादें, परिवार के खास पल या यात्रा की झलक एक ही फ्रेम में कैद कर सकती है। आज इस खास दिन पर आपको बताते हैं कि इसका इतिहास और महत्व क्या है।

    इतिहास

    फोटोग्राफी दिवस की शुरुआत 19वीं सदी में हुई थी। पहली स्थायी फोटो 1826 में फ्रांसीसी आविष्कारक जोसेफ नियसेफोर निप्से ने ली थी। इसके बाद धीरे-धीरे फोटोग्राफी कला और विज्ञान का अहम हिस्सा बन गई। अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी दिवस की शुरुआत 19 अगस्त 1839 को हुई थी। फ्रांस सरकार ने लुई डैगुएर की खोज डैगुएरोटाइप को जनता के लिए पेश किया था। इसे आधुनिक फोटोग्राफी की शुरुआत माना जाता है।

    महत्व

    तस्वीरें समाज की संस्कृति, रीति-रिवाज और बदलाव को दिखाती है। इतिहासकार और शोधकर्ता इसको भविष्य के लिए दस्तावेज मानते हैं। फोटोग्राफी सिर्फ तकनीक ही नहीं कला भी है। यह आपकी सोच और नजरिया सामने लाती है। फोटोग्राफर कैमरे के जरिए दुनिया को नया रुप दिखा सकते हैं। फोटोग्राफी के जरिए आप जीवन के खास पलों को हमेशा के लिए बचा सकते हैं। जन्मदिन, शादी, यात्रा या उत्सव, हर तस्वीर हमारी यादों का हिस्सा बन जाती है। समाचार और सोशल मीडिया की तस्वीरें समाज में जागरुकता फैलाती है। प्राकृतिक आपदा, सामाजिक मुद्दे या पर्यावरण की स्थिति तस्वीरें हमें सोचने पर मजबूर करती है। कभी-कभी शब्द भी कम पड़ जाते हैं पर एक तस्वीर हजारों शब्दों के बराबर भाव दिखा देती है। फोटोग्राफी बिना बोले दिल की बात समझा लेती है।

    इस तरह मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस

    . इस दिन फोटोग्राफी प्रतियोगिता और प्रदर्शनी होती है। . सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करना . फोटोग्राफी वर्कशॉप और सेमिनार . परिवार और दोस्तों के साथ फोटोग्राफी ट्रिप या शूट

    ऐसे बदलती है यादें

    हर तस्वीर की अलग-अलग कहानी होती है। पुरानी तस्वीरें, बचपन, परिवार और खास पलों की याद दिलाती है। डिजिटल युग में तस्वीरें सिर्फ व्यक्तिगत यादों तक ही सीमित नहीं होती। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर होने से यादें और अनुभव दूसरों तक पहुंचते हैं।
  • एड्स नियंत्रण सोसाइटी ने रेड रन मैराथन में भाग लेने वाले विद्यार्थियों सम्मानित किए

    एड्स नियंत्रण सोसाइटी ने रेड रन मैराथन में भाग लेने वाले विद्यार्थियों सम्मानित किए

    ऊना/सुशील पंडित: “हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (HPSACS) द्वारा ओक ओवर, शिमला में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस  के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय रेड रन मैराथन में भाग लेने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आज कॉलेज परिसर में सम्मानित किया गया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. मीता शर्माा ने  विजेताओं एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और उन्हें भविष्य में भी खेल, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

    रेड रिबन क्लब की संयोजिका प्रो॰ शशि कंवर  ने बताया कि इस वर्ष आयोजित रेड रन मैराथन में रवीना ने महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरूष वर्ग में अरूण चौथे एवं नवजोत छठे स्थान पर रहे।

    इसके अतिरिक्त कॉलेज के रेड रिबन क्लब, स्वास्थ्य  एवं परिवार कल्याण विभाग  ऊना  तथा हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के  संयुक्त सहयोग से एचआईवी एड्स पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रो. पुनीत कँवर , डॉ. संजय वर्मा, डॉ. रुचि शर्मा, डॉ. अश्विनी, डॉ. श्वेता , डॉ. संजय शर्मा, डॉ. अलका, प्रो. अनीता  सैणी एवं अन्य स्टाफ़ सदस्य उपस्थित रहे।

  • व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर माताओं- बहनों के मंगलसूत्र बिकवा रही सरकार: जयराम ठाकुर

    व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर माताओं- बहनों के मंगलसूत्र बिकवा रही सरकार: जयराम ठाकुर

    अपनी नाकामी सुधारने के बजाय बेशर्मी दिखा रही सरकार

    लोगों की जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं, यह बात मुख्यमंत्री क्यों नहीं समझते

    ऊना/सुशील पंडित: मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर सुक्खू सरकार माताओं-बहनों के कंगन और मंगलसूत्र बिकवा रही है। अगर सरकार का ही व्यवस्था परिवर्तन है तो मुख्यमंत्री से मैं कहना चाहता हूं कि ऐसा व्यवस्था परिवर्तन प्रदेश को नहीं चाहिए। हिम केयर के तहत 05 लाख रुपए तक के इलाज का बीमा खरीद कर प्रदेश में लोग इलाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। इस सरकार की नाकामी की वजह से कोई बेटा अपनी मां के कंगन गिरवी रखकर उनका इलाज करवा रहा है तो कोई व्यक्ति अपने दादी के मंगलसूत्र को गिरवी रखने पर मजबूर है। उसके बाद जब यह मुद्दा सरकार के ध्यान में लाया जाता है तो सरकार उसे पर कार्रवाई करने की बजाय हंसी ठिठोली करती है। बेशर्मी दिखाती है। झूठ बोलती है। झूठी सरकार विधानसभा के अंदर भी इस बात का आश्वासन तक नहीं दे सकती कि लोगों को हिम केयर के  तहत लोगों को नियमानुसार इलाज मिलेगा। सरकार द्वारा आश्वासन न दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने सदन से वॉक आउट किया।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार का इससे बेशर्म चेहरा हो ही नहीं सकता। सरकार स्वयं न तो ऐसी घटनाओं का संज्ञान लेती है और न ही विपक्ष और मीडिया द्वारा संज्ञान में ले जाने पर कोई कार्रवाई करती है। यह सरकार झूठी गारंटियों के नाम पर जनादेश को हथिया का सत्ता में आई थी और झूठे प्रचार तंत्र, झूठे विज्ञापन, झूठे आश्वासन के दम पर चलाना चाहती है। सरकार कान खोलकर सुन ले इस तरीके से प्रदेश के लोगों को हम परेशान नहीं होने देंगे। लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। मित्र मंडली को खुश करने के लिए प्रदेश के साथ मनमानी नहीं करने देंगे। प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे।

  • Jalandhar News: नकली किन्नर पकड़ने को लेकर हुआ भारी हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: नकली किन्नर पकड़ने को लेकर हुआ भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: लम्मा पिंड चौक के अधीन आते कोटला कालोनी में किन्नरों में नकली किन्नर को पकड़ा है। इस दौरान मौके पर भारी हंगामा किया जा रहा है। जहां एक महंत ने दूसरे महंत पर नकली महंत को लेकर हंगामा किया जा रहा है। हालांकि एक महंत द्वारा उस पर अवैध संबंधों को लेकर वीडियो ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए है। आरोप है कि बस स्टैंड पर बीते दिन उसके साथ अवैध संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करके उससे पैसे मांगने के आरोप लगाए जा रहा है।

    वहीं महिला ने नकली किन्नर पर 7 हजार रुपए लेने के आरोप लगाए है। जबकि किन्नर ने पैसे लेने के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। दूसरी ओर संजीव कुमार ने बताया कि उसके घर में महंत आ गया। वहीं व्यक्ति ने कहा बगीची मंदिर के पास उसे नकली महंत ने उसे पकड़ा और उसे वीडियो जारी करके उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में उससे पैसे मांगे गए। व्यक्ति का कहना हैकि उसका लड़की के साथ दोस्ती है, वह महंत के घर लड़की के पास गया था।

    जहां पर महंत ने उसकी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर महंत का कहना हैकि वह गली में बधाई लेने के लिए आई थी। इस दौरान आरोप लगाए जा रहे है कि पैसे लिए गए है। इस दौरान उन्होंने नकली महंत पकड़ने को लेकर आरोप लगाए है। महंत द्वारा आरोप लगाए जा रहे व्यक्ति को नकली महंत कहा जा रहा है और उस पर गलत शब्दों का इस्तेमाल करके अवैध संबंध के आरोप लगाए है। इस दौरान घटना स्थल पर भारी हंगामा हो रहा है।

     

  • Punjab News: व्यक्ति ने पत्नी का गोली मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति ने पत्नी का गोली मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार थाना संगत मंडी के अधीन आते गांव पक्खा कलां में पति द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका की पहचान 40 वर्षीय जसप्रीत कौर के रूप में हुई है। गोली मारने का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਪੱਕਾ ਕਲਾਂ ਵਿੱਚ ਦਹਿਸ਼ਤ: ਪਤੀ ਨੇ ਪਤਨੀ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕੀਤਾ ਕਤਲ

    थाना संगत की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जानकारी देते हुए एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि थाना संगत की पुलिस को एक सूचना मिली थी कि गांव पक्खा कलां के जोगसीर सिंह ने अपनी पत्नी जसप्रीत कौर को गोली मार दी है। जब पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर देखा तो जसप्रीत कौर खून से लथपथ पड़ी थीं, जिन्हें परिवार के सदस्य अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

    एसपी ने कहा कि मृतका के भाई के बयान पर उसके पति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतका की पति ने घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया। एसपी जसमीत सिंह ने कहा कि उनके बीच घरेलू झगड़ा रहता था और आज सुबह जोगसीर सिंह ने अपनी ही पत्नी को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी।

     

  • जनभागीदारी से बनेगा समृद्ध हिमाचल का रोडमैप

    ऊना/सुशील पंडित: आत्मनिर्भर और समृद्ध हिमाचल के निर्माण का 20 वर्षीय रोडमैप जनता की सक्रिय भागीदारी से तैयार होगा। राज्य सरकार ने “समृद्ध हिमाचल–2045” पहल के तहत नागरिकों से ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित किए हैं, ताकि आने वाले दो दशकों का विज़न प्लान जनसहभागिता पर आधारित हो और प्रदेश की वास्तविक आवश्यकताओं व आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित कर सके।

    उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि इस उद्देश्य से डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान  शिमला ने एक ऑनलाइन नागरिक सहभागिता प्रश्नावली जारी की है। इसके माध्यम से प्रदेशवासियों, विभिन्न संस्थानों तथा हिमाचली प्रवासी समुदाय से उनके विचार, आकांक्षाएं और नवाचार आमंत्रित किए जा रहे हैं। 17 प्रश्नों पर आधारित यह सर्वेक्षण 26 अगस्त 2025 तक उपलब्ध रहेगा।

    उन्होंने कहा कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति https://himachal.nic.in/samridhhimachal लिंक पर लॉगइन कर सीधे प्रश्नावली भर सकता है। इसके अतिरिक्त संस्थान द्वारा जारी वेब लिंक और क्यूआर कोड के माध्यम से भी गूगल फॉर्म पर अपने सुझाव साझा किए जा सकते हैं।

    उपायुक्त ने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से राज्य की नीतियां और योजनाएं अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रश्नावली भरकर अपनी राय, आकांक्षाएं और नवाचार अवश्य साझा करें, ताकि हिमाचल के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत हो सके।

  • Asia Cup के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन्हें मिली टीम में जगह

    Asia Cup के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन्हें मिली टीम में जगह

    नई दिल्ली: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिसके कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे। एशिया कप की टीम में ज्यादातर वही चेहरे हैं, जिनके चुने जाने के आसार थे। हालांकि, कुछ नामचीन खिलाड़ियों को टीम से बाहर भी रखा गया है। शुभमन गिल के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा थी। उन्हें ना सिर्फ एशिया कप की टीम में जगह मिली है बल्कि टीम का उप-कप्तान भी बनाया गया है। एशिया कप के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन वाली टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी पर भारतीय सेलेक्टर्स ने अपना भरोसा बरकरार रखा है। ओपनर अभिषेक शर्मा T20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज भी हैं। उनके अलावा T20 रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर 2 बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी एशिया कप के लिए चुन लिया गया है। टॉप ऑर्डर में संजू, अभिषेक और तिलक हैं तो मिडिल ऑर्डर में कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को जगह मिलती दिखी है। गेंदबाजी के मोर्चे पर जहां बुमराह और अर्शदीप पेस अटैक का भार उठाते दिखेंगे। वहीं स्पिन को मजबूती देने के लिए एशिया कप की टीम में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को जोड़ा गया है। एशिया कप के 17वें एडिशन का आयोजन 9 सितंबर से UAE में होना है। टूर्नामेंट में भारत इस बार सिर्फ जीतने नहीं बल्कि अपने खिताब को डिफेंड करने के इरादे से भी उतरेगा। उसने 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप का 16वां एडिशन जीता था। भारत एशिया कप की सबसे सफल टीम है। उसने 8 बार इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट को अपने नाम किया है। मतलब, इस बार भारतीय टीम के पास 9वीं बार एशिया कप जीतने का मौका होगा।

    इस प्रकार है भारतीय टीम

    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
  • स्कूल में नग्न अवस्था में बुजुर्ग महिला का शव बरामद, इलाके में दहशत

    स्कूल में नग्न अवस्था में बुजुर्ग महिला का शव बरामद, इलाके में दहशत

    चम्बाः जिला के भटियात की कुडनू पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुठेड के प्रांगण में 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह राहगीरों ने स्कूल परिसर में महिला का शव पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला की पहचान कमला देवी पत्नी मघर सिंह निवासी गांव कुठेड के रूप में हुई है।

    जानकारी देते थाना प्रभारी रमन चौधरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस दल सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फाेरैंसिक टीम व डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया। नूरपुर से पहुंची फाेरैंसिक टीम ने घटनास्थल आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: PRTC Bus से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद, 2 गिरफ्तार

    Punjab News: PRTC Bus से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद, 2 गिरफ्तार

    कपूरथलाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने पीआरटीसी बस से भारी मात्रा में डोडा चूरा पोस्त बरामद किया है। फगवाड़ा पुलिस ने बस ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार करके दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, थाना सिटी फगवाड़ा में तैनात एएसआई जतिंदर जितेंद्र पाल को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने फगवाड़ा बस अड्डे पर चेकिंग की।

    दिल्ली-कपूरथला रूट पर चल रही पीआरटीसी बस (PB-08-EW-5159) से 53.5 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरदेव सिंह निवासी होशियारपुर और लवप्रीत सिंह निवासी तरनतारण के रूप में हुई है। एसएचओ उषा रानी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां पुलिस ने एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

     

  • विदेश में 2 बुजुर्ग सिखों पर नस्लीय हमला, पगड़ी उतारी

    विदेश में 2 बुजुर्ग सिखों पर नस्लीय हमला, पगड़ी उतारी

    लंडनः ब्रिटेन में वॉल्वरहैम्प्टन रेलवे स्टेशन के पास 3 युवकों ने 2 बुजुर्ग सिखों पर हमला कर दिया। इस दौरान उनकी पगड़ी भी जबरन उतारी गई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।

    जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों युवकों ने अचानक बुजुर्ग सिखों को घेर लिया और बीच सड़क पर उनकी पिटाई शुरू कर दी। संघर्ष के दौरान एक सिख की पगड़ी उतर गई जिससे समुदाय में गहरा आक्रोश है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मांग की है कि भारत सरकार इस मुद्दे को तुरंत ब्रिटेन की सरकार के सामने उठाए।

    वॉल्वरहैम्प्टन की स्थानीय सांसद सुरिना ब्रेकेनरिज ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि घटना के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति को सीधे पुलिस से संपर्क करना चाहिए या पुलिस हेल्पलाइन के माध्यम से गोपनीय रूप से जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने अपनी ऑनलाइन पोस्ट में लिखा, “मुझे वॉल्वरहैम्प्टन रेलवे स्टेशन पर हुई इस घटना की जानकारी है। मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं।”