स्कूल में नग्न अवस्था में बुजुर्ग महिला का शव बरामद, इलाके में दहशत

Written by

in

चम्बाः जिला के भटियात की कुडनू पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुठेड के प्रांगण में 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह राहगीरों ने स्कूल परिसर में महिला का शव पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला की पहचान कमला देवी पत्नी मघर सिंह निवासी गांव कुठेड के रूप में हुई है।

जानकारी देते थाना प्रभारी रमन चौधरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस दल सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फाेरैंसिक टीम व डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया। नूरपुर से पहुंची फाेरैंसिक टीम ने घटनास्थल आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *