Blog

  • Punjab News: इस इलाके में Energy Drink बेचने पर लगा प्रतिबंध

    Punjab News: इस इलाके में Energy Drink बेचने पर लगा प्रतिबंध

    मोगाः जिले के गांव उपली में पंचायत ने एनर्जी ड्रिंक को लेकर बड़ा फैसला किया है। दरअसल, एनर्जी ड्रिंक को लेकर गांव की पंचायत ने बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में पूरे गांव की सीमा में एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

    पंचायत ने बताया कि यह कदम युवाओं को गलत आदतों से बचाने के लिए उठाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नशा बेचने या खरीदने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

    पंचायत ने यह भी फैसला लिया है कि मकान मालिक किराए पर घर देने से पहले पंचायत को किराएदार की जानकारी देंगे। इसके अलावा, मोटरसाइकिल के पटाखे, डीजे लगाने, शराब बेचने और अन्य सामाजिक बुराइयों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

     

  • इनर व्हील क्लब ने एम.सी. पार्क में मनाया स्वतंत्रता दिवस

    इनर व्हील क्लब ने एम.सी. पार्क में मनाया स्वतंत्रता दिवस

    ऊना/सुशील पंडित: एम.सी. पार्क ऊना में इनर व्हील क्लब द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों व  20 से अधिक बच्चों की सहभागिता रही। बच्चों को मिठाइयाँ वितरित की गईं, जिससे समारोह में उत्साह और भी बढ़ गया।

    समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए क्लब ने बाढ़ राहत कोष के लिए ₹1100 का दान भी प्रदान किया। क्लब प्रधान शोभा सोनी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल देशभक्ति की भावना को प्रबल करते हैं बल्कि समाज में सहयोग और सेवा की संस्कृति को भी मजबूत बनाते हैं। इस अवसर पर क्लब प्रधान शोभा सोनी, क्लब सचिव अमरजीत बबली,निरूपमा महाजन,जितेंद्र कौर,रंजना जसवाल, रमा कालिया, सुमन पूरी,मीरा मेहता व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इससे पहले क्लब ने जन्माष्टमी पर्व भी धूमधाम से मनाया।

  • बी.बी.एन.बी. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

    बी.बी.एन.बी. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: स्वतंत्रता दिवस के 79वें समारोह के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब ऊना की ओर से बी.बी.एन.बी. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सालोह में वाद-विवाद (डिक्लेमेशन) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऊना के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, सचिव रंजीत सिंह जसवाल, बलदेव चंद,संजीव अग्निहोत्री व अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    प्रतियोगिता में प्रियांश शर्मा ने प्रथम, शुभ्रा ने द्वितीय तथा हर्षिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और देशभक्ति की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। रोटरी क्लब ऊना ने मेधावी विद्यार्थियों को एक हज़ार,500 व 400 रुपए नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, वक्तृत्व कला एवं सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करना रहा।

    यशपाल ठाकुर ने स्कूल के गरीब व मेधावी छात्रों के लिए 5000 रुपए व विजय शर्मा ने 1100 रुपए निजी रूप से प्रधान किए। कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य विक्रम बहादुर सिंह व स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

  • स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को याद कर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि, फहराया झण्डा

    स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को याद कर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि, फहराया झण्डा

    डा. संदीप सचदेवा ने भ्रष्टाचार, गंदी सडक़ों व दूषित पर्यावरण से मांगा आजादी

    बद्दी/सचिन बैंसल:बद्दी बरोटीवाला में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक व औद्योगिक संस्थानों में जहां तिरंगा फहराया गया वहीं आम जन ने भी अपने अपने स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया। बददी-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर वर्मा प्रशिक्षण केंद्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया जहां पर श्रीराम सेना के प्रांत संयोजक राजेश जिंदल और लघु उद्योग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राज्याध्यक्ष अशोक राणा ने अपनी टीम के साथ तिरंगा फहराया। मुख्य अतिथि राजेश जिंदल ने कहा कि आज हम अपने शहीदों के कारण ही खुली हवा में सांस ले रहे हैं और उन महापुरुषों ने अपनी प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद करवाय था।

    लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने बहुत कष्ट सहकर व अंग्रेजों के अत्याचार सहकर देश को आजाद करवाया था इसलिए समय समय पर उनका स्मरण करना और अपने बच्चों को वो इतिहास बताना हमारा फर्ज है। सामाजिक कार्यकर्ता डा संदीप कुमार सचदेवा ने हमेें आजाद हुए 79 साल हो गए लेकिन बहुत सी चीजों से आजादी नहीं मिल पाई है। उन्होने भ्रष्टाचार, गंदी सडक़ों, दूषित पर्यावरण तथा बदहाल शिक्षा व स्वास्थ्य से आजादी मांगी और अपनी कविता के माध्यम से सरकारों पर प्रहार किए।

    कार्यक्रम के आयोजक अमरदीप वर्मा व कपिल शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और उनको स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर लघु उद्योग संघ के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल, श्रीराम सेना उपाध्यक्ष गुरबचन सिंह, विनोद गोयल, रविंद्र सिंह, शिव कुमार, डिंपल परमार हिमालया एनजीओ, नरेश भारद्वाज, ओम प्रकाश, परमार जौनपुरी मंच संचालक, गुरदास सैणी, चंदन वर्मा, सुरेंद्र कुमार, रविंद्र पटेल, राम नगीना, हरदेव सिंह, राहुल गुर्जर व धर्मेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे।

  • Punjab News: बारादरी गार्डन में पेड़ गिरने से ऑटो चालक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: बारादरी गार्डन में पेड़ गिरने से ऑटो चालक घायल, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले के बारादरी गार्डन में एक बड़ा पेड़ अचानक गिरने से नीचे से गुजर रहा ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह बारादरी गार्डन के पास गुजरती सड़क पर अचानक पेड़ गिर गया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले कई लोग बाल-बाल बच गए। लेकिन ई-रिक्शा चालक इसकी चपेट में आ गया और वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    घायल व्यक्ति की पहचान राज कुमार के रूप में हुई है। राज कुमार ने बताया कि वह ई-रिक्शा लेकर गुजर रहा था, इस दौरान अचानक पेड़ गिर गया। घटना के दौरान गनीमत यह रही उसके ई-रिक्शा में कोई सवारी मौजूद नहीं थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोटें आई है।

    व्यक्ति के सिर पर 6 टांके लगे है। राज कुमार ने बताया कि घटना के बाद वह बेहोश हो गया था और उसे घटना स्थल पर मौजूद लोग ही उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। इस घटना में व्यक्ति की ई-रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने प्रशासन से नुकसान का मुआवजे देने की अपील की है।

  • Himachal News: पुलिस ने काटे 345 चालान

    Himachal News: पुलिस ने काटे 345 चालान

    ऊना /सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 345  वाहनों के चालान काटे गए जिनमें से 85 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 57600 /- रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 10 व्यक्तियों के चालान काटे व जुर्माने के रुप में 1400 /-रुपये वसूल किए।

  • अम्वोटा कार सड़क हादसे में चार पर मामला दर्ज, अवैध लकड़ी ले जा रही दो पिकअप गाड़ीयां पकड़ी

    अम्वोटा कार सड़क हादसे में चार पर मामला दर्ज, अवैध लकड़ी ले जा रही दो पिकअप गाड़ीयां पकड़ी

    ऊना /सुशील पंडित: जिला ऊना के पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत आते गांव अम्वोटा में अवैध लकड़ी ले जा रही दो पिकअप गाड़ीयों को ओवरटेक कर रही कार ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी, जिस पर पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस थाना गगरेट में शिकायत दर्ज करवाई है।

    पुलिस थाना गगरेट को दी शिकायत में अरुण कुमार निवासी अम्वोटा तह0 घनारी, जिला ऊना ने बताया कि बीती रात यह अपने परिवार सहित अपने रिश्तेदारों के घर से अपनी बोलोरो गाड़ी संख्या( एचपी -97-1608) में अपने घर को आ रहा था तथा जब यह जब यह अम्वोटा चौक पर पहुंचा तथा डीएवी चौक अम्वोटा

    से होशियारपुर बाईपास पर अपने घर की तरफ मुड़ने लगा तो इसके सामने से शिववाडी से आशादेवी रोड़ की तरफ (एचपी 36 एफ-7413) व (एचपी -36 एफ-6164) पिकअप ट्राले आशादेवी से होशियारपुर की तरफ निकले तो इतने में क्रेटा कार संख्या (एचपी -36 एफ-3282) गलत साईड से निकलने की कोशिश करते समय इसकी गाड़ी को टक्कर मारी व फुटरेस्ट से टकराता हुआ भाग गया। इस पर इन्होंने क्रेटा गाडी का पीछा करके उसे रुकवाया तो उसके चालक ने कहा कि इसकी गाड़ी गलती से लकड़ियों से लदी हुई उपरोक्त पिकअप का पीछा करते हुए जल्दवाजी में लग गई है। लेकिन उतनी ही देर में एक कार संख्या (एचपी -36 ई-1093) आकर इसके घर के पास रुकी और उक्त वाहन के चालक ने कहा कि यह लकड़ियों से भरी पिकअप इसकी हैं और इनको जाने दो। पुलिस व वन विभाग को सूचना दिए जाने के बाद दोनों पिकअप गाडियों को पुलिस ने कब्जे में लिया है ।

    वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर

    आदित्य ठाकुर पुत्र राजेश कुमार गांव धार खरोटी, कमल देव पुत्र कुलदीप सिंह गांव खरोटी,दीपक राज रत्न चंद गांव बोला ब्रांता, देवांशु पुत्र बलवीर सिंह गांव चौली तह0 रक्कड जिला कांगडा  के विरुद्ध धारा 281, 303(2), 3(5) BNS, और 187 मोटर व्हीकल एक्ट व वन अधिनियम के तहत पुलिस थाना गगरेट में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः पुलिस ने माछीवाड़ा इलाके से एक कुख्यात नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जसदेव सिंह जस्सा के रूप में हुई है। आरोपी पर पहले भी एनडीपीएस के 8 मामले दर्ज हैं।

    इस संबंध में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ जंग अभियान के तहत पुलिस ने इलाके के एक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि आरोपी का माछीवाड़ा इलाके में नशा तस्करी में बड़ा नाम था और पुलिस जिला खन्ना की टीमें लंबे समय से आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने बताया कि आरोपी को करीब 21 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि आरोपी 20 से 30 ग्राम हेरोइन लाकर ग्राहकों को बेचनी थी। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में आरोपी के साथ और भी लोग शामिल हो सकते हैं। इसलिए आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल की जाएगी, ताकि पूछताछ करके उसके अन्य साथियों को भी पकड़ा जा सके।

  • Himachal News: करंसी नोट व पर्ची दडा सट्टा सहित एक काबू

    Himachal News: करंसी नोट व पर्ची दडा सट्टा सहित एक काबू

    ऊना /सुशील पंडित:  बीती शाम के समय पुलिस अधिकारी अनिल कुमार आईओ पुलिस चौकी शहर ऊना पर आधारित पुलिस टीम ने पुराना होशियारपुर रोड़, लाल सिंगी पुल के पीछे अजय कुमार(34) निवासी वार्ड न0 चार ऊना के कब्जे से 7,880/- रुपये के करंसी नोट व पर्ची दडा सट्टा बरामद की ।

    जिस पर पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: 2027 के चुनावों पर टिकी कांग्रेस की नजर, हाईकमान ने 29 Observer किए नियुक्त, देखे लिस्ट

    Punjab News: 2027 के चुनावों पर टिकी कांग्रेस की नजर, हाईकमान ने 29 Observer किए नियुक्त, देखे लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले संगठन को मजबूत करने की दिशा में कांग्रेस ने कार्रवाई शुरू की है। ऐसे में जल्द ही सभी जिलों को नए प्रधान मिलने के आसार है। जिला प्रधानों के चुनाव के लिए पार्टी हाईकमान ने संगठन सृजन अभियान के तहत 29 ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। चुनाव की प्रकिया जल्दी ही शुरू होने वाली है। वहीं, इस बार जो प्रधान बनने है। उनकी भूमिका काफी अहम रहने वाली है।

    जानकारी के मुताबिक पंजाब कांग्रेस के 29 संगठनात्मक जिले हैं। 19 नवंबर 2022 में कांग्रेस ने जिला प्रधानों की घोषणा की थी। उस समय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही थी। वहीं, कई सीनियर नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा व अन्य पार्टियों में शामिल हो गए थे। ऐसे में उस समय विधायक को जिम्मेदारी देकर मोर्चा संभाला गया था।

    वहीं, कांग्रेस में प्रधानों का कार्यकाल 3 साल का होता है। इस हिसाब से 3 महीने बाद चुनाव तय थे। इससे पहले पंजाब कांग्रेस ने बूथ कमेटियां गठित करने का काम चल रहा है। हर 20 बूथों पर एक मंडल कमेटी बनाई जाएगी, जिनकी संख्या सूबे में कुल 1208 होंगी। 29 जिलाध्यक्ष (कुछ जिलों में शहरी और ग्रामीण) और 280 ब्लॉक अध्यक्ष पहले से ही नियुक्त हैं। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में गांव और शहरी क्षेत्रों में वार्ड कमेटियों का गठन किया जा रहा है। उधर 117 विधानसभा हलकों के लिए ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भी गठित किए गए हैं।

    इसी तरह हर दो हलकों पर एक और कुल 58 संगठन ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति कर दी गई है। ये ऑब्जर्वर और कोऑर्डिनेटर सभी कमेटियों के पदाधिकारियों की गतिविधियों व सक्रियता पर नजर रखेंगे और एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट पंजाब कांग्रेस कमेटी को देंगे। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग खुद ब्लॉक कमेटियों और मंडल कमेटियों की मीटिंग कर रहे है। जिसकी शुरुआत उन्होंने खरड विधानसभा हलके से की है। जिसके कोऑर्डिनेटर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजवंत राज शर्मा है।