Blog

  • सदाशिव मंदिर तलमेहड़ा में धूम धाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    सदाशिव मंदिर तलमेहड़ा में धूम धाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

     12 बजे निकली बाल कृष्ण की झांकी

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के तलमेहड़ा स्थित ऐतिहासिक सदाशिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। पूरे मंदिर परिसर को फूलों, झालरों और रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया था। जैसे ही शाम ढली, भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई और देर रात तक मंदिर प्रांगण भजन, कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजता रहा। पंजाब के प्रसिद्ध फनकार अमित धर्मकोटी ने अपने भजनों और लोकनृत्य प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके ऊर्जावान गीतों पर पंडाल में मौजूद भक्त देर रात तक झूमते-नाचते रहे। वातावरण भक्ति मय होने के साथ-साथ उत्साह और उल्लास से भर उठा।

    रात 12 बजे ठीक जन्म महोत्सव के समय बालकृष्ण की झांकी निकाली गई। झांकी में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप का अलौकिक दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। झांकी में मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण शर्मा वासुदेव का रूप धारण किए हुए थे, जिन्हें देखकर भक्तों ने तालियों और जयकारों से स्वागत किया। झांकी के आगे-आगे भक्त मंडल हर-हर महादेव और जय श्रीकृष्ण के नारों से माहौल को गूंजायमान कर रहे थे। इसके बाद वेद मंत्रों और वैदिक रीति-रिवाजों से ठाकुर जी का पूजन हुआ। मंदिर के पुजारियों ने रात्रि 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव संपन्न कराते हुए शंख और घंटियों की गूंज के बीच भक्तों को प्रसाद वितरित किया।

    इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन लाभ लेने पहुंचे थे।  श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। लंगर और भंडारे की व्यवस्थाएं भी लगातार चलती रहीं, जिनसे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का यह उत्सव न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी लोगों को एकजुट करने वाला सिद्ध हुआ।

  • Punjab News: VIP लेन में Toll Plaza पर कार चालकों ने कर्मी को पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: VIP लेन में Toll Plaza पर कार चालकों ने कर्मी को पीटा, देखें वीडियो

    लुधियानाः सतलुज पर बने लाडोवाल टोल प्लाजा पर उस समय हंगामा देखने को मिला, जब एक खिलाड़ी के पक्ष से वीआईपी लाइन से निकलने के लिए टोल प्लाजा के कर्मचारी से जबरदस्ती करने लगा। दरअसल, खिलाड़ी लुधियाना से जालंधर की ओर जा रहा था, जब उसने वीआईपी लाइन से निकलने की कोशिश की। वहां खड़े टोल कर्मचारी ने उसे पहले रोका और प्यार से पूछा कि क्या उसके पास कोई पास या कोई भी वीआईपी कार्ड है, जिससे वह इस लाइन से निकल सके। जबकि खिलाड़ी पक्ष ने कोई भी आईडी कार्ड या पास नहीं दिखाया।

    इसके बाद उसने कर्मचारी से पहले बहस शुरू कर दी और फिर उससे धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस घटना की सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि पगड़ीधारी कर्मचारी ने खिलाड़ी को पहले रोका। जिसके बाद उक्त कार चालक ने गाड़ी से बाहर आते हुए कर्मी से हाथापाई करनी शुरू कर दी। जिसके बाद एक और कार चालक बाहर आया और उससे हाथापाई करने लग गया। इस घटना में सिख व्यक्ति की पगड़ी उतर गई।

    जिसके बाद घटना स्थल पर काफी हंगामा होना शुरू हो गया। वहीं इस घटना को लेकर टोल मैनेजर नीतिन का कहना है कि वीआईपी लेन में उनके कर्मी मौजूद थे। जहां गाड़ी चालक से कर्मियों ने वीआईपी कार्ड दिखाने के लिए कहा, लेकिन उन्होेंने कुछ नहीं दिखाया। इस दौरान कार चालकों ने कर्मियों से मारपीट करनी शुरू कर दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना को लेकर उन्होंने और कर्मियो ने पुलिस स्टेशन में शिकायत कर दी है और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: युवक को लड़की से Court Marriage करवाना पड़ा महंगा, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक को लड़की से Court Marriage करवाना पड़ा महंगा, देखें वीडियो

    परिवार ने लगाए तोड़फोड़ के आरोप

    फरीदकोटः हलका मलोट के ईनां खेड़ा गांव में एक युवक को लड़की से कोर्ट मैरिज करवाना महंगा पड़ गया। युवक के पिता और चाचा ने आरोप लगाया है कि शनिवार को जब वह घर नहीं थे तो लड़की के परिवार वालों ने कुछ अन्य साथियों के साथ उनके घर में घुस आए और भारी तोड़फोड़ की। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दीं। यह घटना तब हुई जब उनका बेटा और वह लड़की पिछले महीने कानूनन विवाह बंधन में बंध चुके थे। युवक के परिजनों ने कहा कि हमारा बेटा और वह लड़की एक-दूसरे से प्रेम करते थे और दोनों ने मिलकर कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन अब लड़की के परिवार वाले हमें निशाना बना रहे हैं। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करवाने के साथ-साथ उच्च अधिकारियों को लिखित पत्र भेजकर इंसाफ की मांग की है।
  • Punjab News: DJ पर गाना बजाने को लेकर Street club में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: DJ पर गाना बजाने को लेकर Street club में चली गोलियां, देखें वीडियो

    पटियाला: 15 अगस्त की रात शहर के 22 नंबर फ्लैट पर स्थित स्ट्रीट क्लब में सरेआम गोलियां चलने का मामला सामने आया है। क्लब में युवाओं की ओर से एक बाउंसर पर कई राउंड फायर किए गए। युवाओं ने चार गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली बाउंसर के कंधे पर और दूसरी पेट के पास लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए।

    जख्मी बाउंसर के भाई ने बताया कि रात को उसके भाई का फोन आया था कि उसे गोली लगी है। वह राजिंदरा अस्पताल में दाखिल है। जिसके बाद तुरंत मैनें अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को सूचित किया और अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि भाई क्लब में एंट्री डालने का काम करता है। रात को डीजे पर गाना बजाने को लेकर 4 युवाओं ने झगड़ा करना शुरू कर दिया था।

    जब उन्हें मना किया तो युवाओं ने सरेआम फायरिंग कर डाली। जिसमें 2 गोलियां उनके भाई को लगी है। एक भाई के बाजू में लगी, दूसरी भाई के पेट को छूकर चली गई। तीसरी गोली पिस्तल में ही फट गई, जबकी चौथी गोली दीवार पर जाकर लगी। किसी तरह भाई ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। भाई का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना सिविल लाइल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्लब में हुई वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें गोली चलाने वाला युवक और उसका साथी भी नजर आ रहे हैं।

  • ASI ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस बैरक में पंखे से लटकती मिली लाश

    ASI ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस बैरक में पंखे से लटकती मिली लाश

    बालोदः जिले में पुलिस बैरक में एएसआई द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जब शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे आरक्षक बैरक पहुंचे तो एएसआई को पंखे पर फंदे से झूलते देखा। तत्काल आस-पास के लोगों को बुलाकर उन्हें नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक एएसआई हीरामन मंडावी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चिखलकसा मॉर्च्युरी भेज दिया है। हीरामन मंडावी दल्लीराजहरा थाने में कार्यरत थे।

    जानकारी देते एएसआई हीरामन मंडावी दुर्ग जिले के बोरसी के रहने वाले थे। उनका परिवार वहीं रहता है। वो लंबे समय से बालोद जिले में सेवाएं दे रहे थे। वे यातायात विभाग समेत जिले के कई थानों में पदस्थ रह चुके थे। 7 महीने पहले ही उनका ट्रांसफर अर्जुन्दा से दल्लीराजहरा थाने में हुआ था।

    सहकर्मियों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11 बजे तक वे थाने में कार्यरत रहे और उसके बाद सोने चले गए। सुबह जब कुछ जवान स्नान कर लौटे तो उन्होंने हिरामन को फंदे पर झूलते देखा। मामले में दल्लीराजहरा सीएसपी चित्रा वर्मा का कहना है कि, पुलिस के बैरक में ही हीरामन मंडावी रहते थे। उसी कमरे में फांसी लगाई है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • इस मंदिर में 100 करोड़ के गहनों से होगा राधा-कृष्ण का श्रृंगार, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    इस मंदिर में 100 करोड़ के गहनों से होगा राधा-कृष्ण का श्रृंगार, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    ग्वालियरः देशभर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी भक्ति, संस्कृति और भव्यता के अद्भुत संगम के साथ मनाई जाएगी। देश के कई जिलों तक मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे, जिनमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

    वहीं भोपाल स्थित पटेल नगर इस्कॉन मंदिर में प्रदेश का सबसे बड़ा जन्माष्टमी महोत्सव होगा। मुख्यमंत्री निवास पर दोपहर 2 बजे मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें 1000 से अधिक बाल गोपाल श्रीकृष्ण की वेशभूषा में शामिल होंगे। इसके साथ ही ग्वालियर के कृष्ण मंदिर में 100 करोड़ के गहनों से राधा-कृष्ण का श्रृंगार होगा। उज्जैन के सांदीपनी आश्रम में भव्य सजावट की गई है। इंदौर के इस्कॉन मंदिर और यशोदा मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचेंगे।

    ग्वालियर के हृदयस्थल स्थित गोपाल मंदिर, सिंधिया राजवंश की ऐतिहासिक धरोहर है। यहां जन्माष्टमी का उत्सव हमेशा ही भव्य होता है, लेकिन इस बार मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं ने इसे और विशेष बनाने का निर्णय लिया है। मंदिर के ट्रस्ट के अनुसार, राधा–कृष्ण के श्रृंगार के लिए जिन आभूषणों का प्रयोग होगा, उनमें सोना, हीरा, मोती, पन्ना, माणिक और अन्य बहुमूल्य रत्न जड़े होंगे। इनमें से कई गहने सिंधिया परिवार के ख़ज़ाने का हिस्सा हैं, जो केवल विशेष अवसरों पर ही प्रदर्शित किए जाते हैं।

    श्रृंगार में मोर मुकुट, वैजयंती माला, रत्नजटित हार, कमरबंद, बाजूबंद, पायल और अंगूठियां शामिल होंगी। इन सभी पर बारीक कारीगरी की गई है। मंदिर समिति के सदस्य बताते हैं कि इस पूरे श्रृंगार का मूल्य लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है, लेकिन इसकी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कीमत का कोई मोल नहीं लगाया जा सकता।

  • Punjab News: खूनी झड़प में बदला स्कूल का झगड़ा, रिटायर्ड पटवारी ने चलाई गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: खूनी झड़प में बदला स्कूल का झगड़ा, रिटायर्ड पटवारी ने चलाई गोली, देखें वीडियो

    बठिंडाः स्थानीय गुरुनानक पुरा मोहल्ला में शुक्रवार को मामूली कहासुनी ने उस समय खूनी झड़प का रूप ले लिया, जब स्कूल की रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक रिटायर्ड पटवारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी। गोली लगने से 2 युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक, हैरी और कन्नू के साथ रिटायर्ड पटवारी परमजीत सिंह का दोहता पढ़ता है जिनकी किसी बात को लेकर स्कूल में लड़ाई रहती थी। इसी को लेकर आज उनकी फिर से कहासुनी हो गई। इस दौरान कन्नू कुछ युवकों के साथ रिटायर्ड पटवारी के घर पहुंचा। आरोप है कि उन्होंने परमजीत के दोहते पर हमला करने की नीयत से घर में घुसते ही गंडासों से वार करना शुरू कर दिया। इस दौरान अपने दोहते को बचाने के लिए परमजीत सिंह ने अपनी पिस्तौल से फायर कर दिया, जिससे एक गोली कन्नू और उसके एक साथी हैरी को लग गई।

    घटना में दोनों युवक घायल हो गए जिनको तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक की हालत को गंभीर देखते हुए बठिंडा रेफर कर दिया गया। मारपीट में घायल परमजीत पटवारी को भी इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इस दौरान रिटायर्ड पटवारी परमजीत सिंह का कहना है, उसके दोहते और kannu का झगड़ा स्कूल से चला आ रहा है। आज भी वह लोग उसे पीटने के लिए आए थे। पहले मैंने बहुत समझाया, लेकिन उन्होंने घर में आकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मजबूरी में मैंने अपने बचाव के लिए लाइसेंसी हथियार से गोली चला दी।”

    वहीं दूसरी ओर kannu के परिजनों का आरोप है कि उनका बेटा गली से निकल रहा था, तभी उन्हें लड़ाई के लिए उकसाया गया। इसके बाद जब वे पटवारी के घर गए तो उसने गोली चला दी।

    थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मौके से पिस्तौल व खोखा बरामद कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: बिजली कर्मियों को नशीला पदार्थ सूंघाकर की मारपीट, 110 बैटरियांं लूटकर आरोपी फरार

    Punjab News: बिजली कर्मियों को नशीला पदार्थ सूंघाकर की मारपीट, 110 बैटरियांं लूटकर आरोपी फरार

    बरनालाः जिले के थाना शैहिणा अधीन आते गांव सुखपुरा में बने 66 केवी ग्रिड पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार आधी रात को ग्रिड पर मौजूद 2 कर्मियों को नशीला पदार्थ सूंघाकर ग्रिड के कमरे में बंद कर दिया गया।

    जिसके बाद आरोपी लगभग 110 बैटरियां लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, करीब 10 के आसपास आए अज्ञात व्यक्तियों ने बिना नंबर प्लेट वाली महिंद्रा गाड़ी में लगभग 110 बैटरियां लूट लीं। जिसके बाद गाड़ी को मुख्य सड़क पर चढ़ाने की कोशिश में गाड़ी पलट गई और उक्त व्यक्ति ग्रिड में खड़े छोटे हाथी को चोरी करके उसमें बैटरियां लाद कर फरार हो गए।

    मौके पर मौजूद बिजली कर्मचारी मूलक सिंह और मनोज भाटी ने बताया कि सारी रात उन्हें बार-बार नशीला पदार्थ सूंघा कर बेहोश किया गया और जब वे होश में आने की कोशिश करते तो उनकी मारपीट की जाती। उन्होंने यह भी बताया कि सुबह 3:30 बजे बिजली सप्लाई लेने आए किसान जगी सिंह गांव सतपुरा को भी बंधक बनाकर मारपीट की गई। ग्रिड में लूट की वारदात का पता लगते ही कई गांवों के किसान मौके पर पहुंच गए।

  • चलती ट्रेन से गिरा यात्री, RPF जवान ने तत्परता से बचाई जान

    चलती ट्रेन से गिरा यात्री, RPF जवान ने तत्परता से बचाई जान

    सवाई माधोपुरः चलती ट्रेन से एक यात्री गिर गया। ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच उसे फंसता देख आरपीएफ स्टाफ दौड़ा और तत्परता से उसकी जान बचा ली। घटना बीती रात सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर रात 8:07 मिनट की है। यात्री सतीश राजदेव (61) ट्रेन नंबर 190919 हरिद्वार एक्सप्रेस में सवार था और हरिद्वार जा रहा था।

    जानकारी देते आरपीएफ थानाधिकारी मानसिंह ने बताया कि 15 अगस्त शुक्रवार को वे अपने स्टाफ कॉन्स्टेबल राजेश कुमार, प्रहलाद मीणा, अमर सिंह पंवार, के साथ ट्रेनों की चेकिंग और सिक्योरिटी के लिए एक नंबर प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे। हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी थी। ट्रेन 8:07 बजे रवाना हुई। ट्रेन के रवाना होते समय एक यात्री ने चलती ट्रेन में A-2 कोच के सामने चढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान उसका बैलेंस बिगड़ा और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में आ गया।

    इस पर वहां मौजूद आरपीएफ स्टाफ दौड़ा और उसे बाहर की तरफ खींचा। इसके बाद ट्रेन को रोका गया। यात्री सतीश ने बताया कि वह सिद्धि एल्टिक, A-1002 अल्थान रोड सूरत (गुजरात) का रहने वाला है। कोच नंबर B- 1 के बर्थ संख्या 56 पर सूरत से हरिद्वार जा रहा था। इस दौरान करीब ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट भी हुई, लेकिन आरपीएफ की सजगता के कारण पैसेंजर की जान बच गई।

  • Landslide का कहरः झोपड़ी पर पत्थर गिरने से बाप-बेटी की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    Landslide का कहरः झोपड़ी पर पत्थर गिरने से बाप-बेटी की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    मुंबईः पूरे देश में मानसून की बारिश ने तबाही मचा दी है। दिल्ली से लेकर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक, भारी बारिश और लैंडस्लाइड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मुंबई और उसके सटे इलाकों में खूब मूसलाधार बारिश हुई। इससे कई निचले इलाके जलमग्न हो गए और लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी गंभीर असर पड़ा है। कुछ हिस्सों में 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। यहां विक्रोली पार्कसाइट क्षेत्र में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਮੁੰਬਈ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਨਾਲ ਮਚੀ ਤਬਾਹੀ, ਜ਼ਮੀਨ ਖਿਸਕਣ ਨਾਲ 2 ਦੀ ਮੌਤ, 4 ਜ਼ਖਮੀ

    भूस्खलन की यह घटना 16 अगस्त को तड़के 2 बजकर 39 मिनट पर हुई। एमएफबी ने सुबह 5.50 बजे इस हादसे की सूचना दी। लैंडस्लाइड विक्रोली के जनकल्याण सोसाइटी में हुआ है। जानकारी के मुताबिक पहाड़ी इलाके से मिट्टी और पत्थर खिसककर एक झोपड़ी पर जा गिरे। इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए थे, जिनको राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन दो लोगों की मौत तब तक हो चुकी थी।19 साल की शालू मिश्रा, 50 साल के सुरेश मिश्रा शामिल हैं। जबकि 45 साल की आरती और 20 साल के ऋतुराज ट्रॉमा वार्ड में भर्ती हैं। उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले पिता और बेटी हैं।

    जबकि मां और बेटे का इलाज चल रहा है। मूसलाधार बारिश की वजह से मुबंई में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस ने पहले ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद IMD ने रेड अलर्ट की जानकारी दी। बीएमसी ने इसे लेकर एक्स पर एक पोस्ट भी किया है. तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट और ठाणे के लिए 16 और 17 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD ने कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लोगों से अपील कि गई है कि जरूरत न होने पर घर से बाहर न निकलें, भारी बारिश और जलभराव के चलते सतर्क रहें।