Blog

  • सैंट्रल स्कूल की दो छात्राएं अंडर 14 राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए महाराष्ट्र रवाना

    सैंट्रल स्कूल की दो छात्राएं अंडर 14 राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए महाराष्ट्र रवाना

    स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की खो-खो प्रतियोगिता में उभरते खिलाड़ियों का मंच

    हिमाचल से केवल बंगाणा स्कूल की नंदनी ओर सुमैया बनी है राष्ट्रीय टीम का हिस्सा

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के सैंट्रल स्कूल बंगाणा की दो छात्राएं नंदनी ओर सुमैया का राष्ट्रीय अंडर 14 खो खो में चयन हुआ।  बुधवार को दोनों छात्राएं महाराष्ट्र के कोल्हापुर में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई।

    ज्ञात रहे राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल की दोनों अंडर 14 खो खो की खिलाड़ी बंगाणा स्कूल से चयनित हुई है। बही खो खो की खिलाड़ी अन्य राज्यों से चयनित हुई है। राष्ट्रीय अंडर 14 खो खो प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही नंदनी ने बताया कि दो जनवरी से 9 तक केवी सौरदान कमांड पूना में अभ्यास होगा और दस जनवरी से 13 तक खो खो की राष्ट्रीय  चैंपियनशिप कोल्हापुर

    महाराष्ट्र में होगी। जिसमें 35 से ज्यादा टीमें भाग लेंगी। ज्ञात रहे नंदनी पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनमा चुकी है व मैडल प्राप्त कर चुकी है। नंदनी ने बताया कि उनके गांव लखरूं में 80 प्रतिशत युवा खेलों में रुचि रखते हैं। ओर हाल ही में उनके गांव का सूर्यांश ठाकुर राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन में जीत का परचम लहरा कर विजेता बन चुका है।

    बता दे कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित वार्षिक खो-खो प्रतियोगिता में देशभर से युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करवाता है। यह आयोजन देश के विभिन्न राज्यों के स्कूलों के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का एक शानदार मौका प्रदान करता है।खो-खो, जो भारत का पारंपरिक खेल है, को बढ़ावा देने और स्कूल स्तर पर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से एस  जी एफ आई हर साल इस प्रतियोगिता का आयोजन करती है। इस वर्ष, प्रतियोगिता में 35 राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग ले रहे है। उस मौके पर राज्य बॉलीबॉल फेडरेशन के सचिव ने नंदनी ओर सुमैया को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। ओर जीत के कई टिप्स दिए। बही खो खो के राष्ट्रीय चयन पर स्कूल प्रिंसीपल ओर पीटीआई को बधाई दी।

  • जिला प्रशासन की सक्रियता से ऊना शहर में सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित

    जिला प्रशासन की सक्रियता से ऊना शहर में सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित

    सी-एसपी ने बाजार का निरीक्षण कर हटवाया अतिक्रमण, उठाए प्रभावी कदम

    ऊनासुशील पंडित: नववर्ष के पहले दिन से ही जिला प्रशासन ऊना जनभलाई में पूरी सक्रियता और तत्परता से फील्ड में डटा दिखा। उपायुक्त जतिन लाल ने पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान और नगर परिषद ऊना के अधिकारियों के साथ ऊना के पुराने बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाजार में उत्पन्न समस्याओं का जायजा लिया और त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई की।

    दरअसल, नववर्ष के उपलक्ष्य में ऊना के व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा दी गई छूट और सेल के कारण बाजार में बीते एक-दो दिनों से भारी भीड़ उमड़ रही थी। ऐसे में विक्रेताओं द्वारा दुकानों के आगे अतिक्रमण, रेहड़ियां लगाने और अस्थाई व्यापारिक ढांचे खड़े करने से यातायात बाधित हो रहा था, साथ ही आम जनता को भी आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इससे आपातकालीन सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता भी प्रभावित हो रही थी। लोगों को हो रही इन समस्याओं का समाधान करने के लिए उपायुक्त जतिन लाल ने स्वयं प्रशासनिक अमले के साथ बाजार का दौरा किया, स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया और त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की।

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विक्रेताओं के लाइसेंस और नगर परिषद द्वारा जारी अनुमति पर्चियों की जांच की। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले विक्रेताओं की रेहड़ियों को मुख्य मार्ग से हटवाया गया और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया गया। उपायुक्त ने कहा कि भविष्य में ऐसी बिक्री गतिविधियों को खुले और व्यवस्थित स्थानों पर आयोजित करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और बाजार की व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

    गौरतलब है कि बीते दिन प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर अनाधिकृत व्यापारिक गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था। वहीं, मिनी सचिवालय से गलुआ चौक और मिनी सचिवालय से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना तक के क्षेत्र को नो-वेंडिंग जोन घोषित किया गया था।

  • Jalandhar News: 2 एक्टिवा, लैपटॉप और मोबाइल सहित 4 लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 एक्टिवा, लैपटॉप और मोबाइल सहित 4 लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चोरी और लूटपाट की वारदातों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 एक्टिवा, एक लैपटॉप और 4 फोन बरामद किए है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनीष कुमार उर्फ मौनू, अजय कुमार, रवि कुमार उर्फ रवि और नीतिश कुमार उर्फ नीतिश के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना 1 की पुलिस ने बल्टन पार्क के पास नाकेबंदी की हुई थी।
    इस दौरान शक के आधार पर बिना नंबरी 2 एक्टिवा पर सवार 4 व्यक्तियों को रोका। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के खिलाफ पहले भी 2 मामले दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ 29 दिसंबर, 2024 को एफआईआर नंबर 158 बीएनएस अधिनियम की धारा 303 (2), 317 (2), और 3 (5) के तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 1 में केस दर्ज किया गया।
  • Punjab News: लिफ्ट के बहाने सोने की बालियां छीनती 2 महिलाओं सहित व्यक्ति गिरफ्तार

    Punjab News: लिफ्ट के बहाने सोने की बालियां छीनती 2 महिलाओं सहित व्यक्ति गिरफ्तार

    रूपनगरः जिले के आंनदपुर साहिब में लिफ्ट के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 2 महिलाएं शामिल है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित बिंदर कौर ने बताया कि वह बेटी जंसवत कौर के साथ गांव भाऊवाल जा रही थी। इस दौरान लिफ्ट के बहाने युवक ने उसके पास सफेद रंग की स्वीफ्ट कार रोकी। कार में युवक के साथ 2 महिलाएं शामिल थी। जिसके बाद वह उनकी गाड़ी में बैठ गई।

    जैसे ही वह स्वीफ्ट गाड़ी में सवार हुई तो कुछ दूरी पर कार सवार महिलाओं ने उसकी बालियां छीन लीं और ड्राइवर ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान महिलाओं ने फिर उसे गार्डला मेन हाईवे के पास छोड़ कर भाग गईं। इस दौरान पीड़िता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने कार सवार महिलाओं सहित ड्राइवर को काबू कर लिया। जिसके बाद जमकर छित्तर परेड की और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना थाना कीरतपुर साहिब की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरजीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी नवीपुर थारा हरिके जिला तरनतारन, मंजीत कौर उर्फ ​​काली उर्फ ​​जोजो पत्नी गोढ़ी गांव छीतावाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 117 दिनांक 31/12/2024 U/D 309(2),126(2) BNS केस दर्ज आरोपियों की स्वीफ्ट कार नंबर पीबी 46 यू 3203 बरामद कर ली। वहीं आरोपियों के कब्जे से 4 सोने की बालियां बरामद की गई हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि पूछताछ में ओर बड़े खुलासे हो सके।

  • Human Rights Justice Commission का फर्जी अध्यक्ष गाड़ी सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Human Rights Justice Commission का फर्जी अध्यक्ष गाड़ी सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में क्राइम ब्रांच की टीम ने फर्जी मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। बीते दिनों आरोपी खुद ने मानव अधिकार आयोग का अध्यक्ष बताकर सुरक्षा मांगी थी। आरोपी अनस मलिक मुरादाबाद के कांठ रोड का रहने वाला है और फॉल सीलिंग का काम करता था।

    बताया गया कि उसने 8 नवंबर को 2 दिवसीय कार्यक्रम पर मुरादाबाद, गाजियाबाद, अमरोहा और नोएडा के डीएम को पत्र भेजकर प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा की मांग की थी। वहीं, आरोपी पर शक होने पर पुलिस कमिश्नर ने जांच शुरू कराई, तब पता चला कि आरोपी फर्जी अध्यक्ष है। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पहले गजरौला में पुलिस सुरक्षा प्राप्त कर ली थी।

    आरोपी ने अपनी प्रदेश सरकार में पकड़ बताकर 2 युवकों को पुलिस में भर्ती कराने की बात कही थी, उनके एडमिट कार्ड भी बरामद हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अनस मलिक अपने क्षेत्रीय नेताओं के संपर्क में आने बाद मानव अधिकार न्याय आयोग ओर नीति आयोग का फर्जी अध्यक्ष बना था। पुलिस ने आरोपी अनस के पास से एक अरदली साफा, फर्जी लैटर पैड समेत अन्य फर्जी कागजात और गाड़ी बरामद की है।

     

  • Punjab News: टीचर के घर को चोरों ने बनाया निशाना, सामान और नगदी लेकर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: टीचर के घर को चोरों ने बनाया निशाना, सामान और नगदी लेकर फरार, देखें CCTV

    कपूरथलाः जिले में आए दिन चोरी की वारादातें सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला गांव सैदो भुलाना से सामने आया है, जहां चोरों ने टीचर के घर को निशाना बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार टीचर घर में किराये पर रहती है और स्कूलों में छुट्टियां होने के चलते वह अपने घर अमृतसर के लिए गया हुआ था।

    जिसका फायदा चोरों ने उठा लिया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित रमन ने बताया कि वह भुलाना के स्कूल में टीचर की नौकरी करता है। सुबह पड़ोसियों का उसे फोन आया कि उसके घर के ताले टूटे हुए हैं। जब उसने घर आकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से एलइडी, इनवर्टर सेट, कोट पैंट सूट तथा हजारों रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। अज्ञात चोरों द्वारा की गई वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    जिसमें आधी रात के बाद 2 बाइक सवार संदिग्ध घूमते देखे गए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरी तरफ भुलाना चौकी के इंचार्ज एएसआई पूरनचंद ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। चोरों के खिलाफ थाना सदर में FIR दर्ज कर ली गई है।

  • Hotel Manager की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, लोगों ने किया चक्का जाम

    Hotel Manager की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, लोगों ने किया चक्का जाम

     चम्बा : जिले के बनीखेत स्थित एक निजी होटल में व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार होटल के मैनेजर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई और 2 लोग घायल हुए है। नए साल के आगमन की रात को यह हादसा हुआ। इस हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस विभाग के जवानों को व्यक्ति की मौत की मुख्य वजह बताई है।

    घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया है और लोग गुस्से में हैं।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रोष जताते हुए पठानकोट-चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर चक्का जाम कर दिया है। इस दौरान उन्होंने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि होटल के मैनेजर की मौत के लिए पुलिस जवान जिम्मेदार हैं।

    गुस्साए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की धमकी दी है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक यादव मौके पर पहुंचे। एसपी  ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

  • Punjab News: PSEB ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट

    Punjab News: PSEB ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट

    मोहालीः नए साल की शुरुआत होते ही पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी कर दी है। दरअसल, PSE ने वोकेशनल और NSQF विषयों के प्रैक्टिकल एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। विभाग के अनुसार परीक्षाएं 27 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड की तरफ से इस बारे जानकारी स्कूलों को भेज दी है। साथ ही स्कूल प्रिंसिपल को कहा है कि विद्यार्थियों को एग्जाम की डेटशीट नोट करवा दें। डेटशीट संबंधी अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in से हासिल की जा सकती है।

    इसके अलावा बोर्ड से ईमेल पर srsecconduct.pseb@punjab.gov.in पर संपर्क किया ज सकता है। PSEB की दसवीं और 12वीं कक्षा के लिए पूरे पंजाब से करीब सात लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल होंगें। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र बैंकों के माध्यम से स्कूलों में भेजे जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा के दौरान सिक्योरिटी कड़ी रहेगी। बोर्ड द्वारा अपनी सारी वर्किंग CBSE और इंटरनेशनल बोर्ड की तर्ज पर की जाती है।

    ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। बोर्ड द्वारा अब सर्टिफिकेट की हॉर्ड कॉपी केवल उन्हीं स्टूडेंट्स को जारी की जाती है, जो कि इसके लिए अप्लाई करता है। वरना स्टूडेंट्स को डिजीलॉकर से ही यह हासिल करनी पड़ती है। हॉर्ड कंपनी के लिए फीस तय की गई है। इसका भुगतान भी पहले करना होता है। इसके अलावा बोर्ड की कोशिश रहती है कि एग्जाम का रिजल्ट पहले जारी किया जाए।

  • श्री नैना देवी मंदिर में नव वर्ष पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, माता के जयकारों से गूंजा पंडाल, देखें वीडियो

    श्री नैना देवी मंदिर में नव वर्ष पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, माता के जयकारों से गूंजा पंडाल, देखें वीडियो

    बिलासपुरः नव वर्ष पर श्री नैना देवी जाने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। श्री नैना देवी मेले में अब तक 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु माता श्री नैना देवी जी के दर्शन करके अपने नववर्ष का आगाज कर चुके हैं। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ श्री नैना देवी मंदिर में नव वर्ष बड़ी धूम धाम से मनाया और अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

    नव वर्ष के उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन के निर्देशानुसार मंदिर के द्वार सुबह आरती के बाद 1.30 बजे खोल दिए गए। सुबह की आरती के साथ ही मंदिर में नव वर्ष का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षा कर्मियों ने छोटे-छोटे ग्रुपों में रोककर मंदिर भेजा और लाइनों में ही दर्शन करवाए।

    मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर और डीएसपी विक्रांत श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु डटे रहे और हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर बनाए रखी। पंजाब से आई कई समाजसेवी संस्थाओं ने श्रद्धालुओं के लिए खान पान की व्यवस्था की और स्वादिष्ट व्यंजन परोसे। आज रात तक भारी मात्रा में श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी रहेगा।

  • Punjab News: बेसुध हालत में पार्क में मिला व्यक्ति, जांच में जुटी पुलिस

    Punjab News: बेसुध हालत में पार्क में मिला व्यक्ति, जांच में जुटी पुलिस

    अबोहरः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार शीत लहर चल रही है। जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश का अनुमान है। बढ़ रही ठिठुरन के चलते आज सुबह लाजपत राय के पटेल पार्क में बेसुध हालत में व्यक्ति मिला। जिसके बाद पार्क में आए लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और नर सेवा-नारायण सेवा समिति को दी।

    मौके पर पहुंची समिति के कार्यकर्ताओं ने बेसुध व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों द्वारा व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन अज्ञात वृद्ध के परिजनों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पार्क में सुबह कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को मृत समझकर इसकी सूचना पुलिस और नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों को दी। जिस पर समिति के बिट्टू नरूला व अन्य सदस्यों ने मौके पर पहुचकर देखा तो बुजुर्ग बेसुध और ठंड के कारण सिकुड़ा पड़ा था।

    जिसके बाद वह व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों द्वारा बुजुर्ग का उपचार किया जा रहा है। लेकिन अभी तक व्यक्ति की कोई पहचान ना हो सकी। अस्पताल के डाक्टर सर्जन गगनदीप सिंह ने कहा कि इन दिनों कडाके की सर्दी पड़ रही है। पंजाब में पारा सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे चल रहा है। ऐसे में जहां तक हो सके बच्चे एवं बुजुर्ग अपने घरों से बाहर ना निकलें तो ही बेहतर है। अगर किसी जरूरी काम के लिए बाहर आना जाना हो तो शरीर को अच्छी तरह से ढककर ही घर से बाहर निकलें।