Blog

  • SSP दफ्तर के सामने युवक ने लगाई आग, प्रशासन में मची भगदड़, देखें वीडियो

    SSP दफ्तर के सामने युवक ने लगाई आग, प्रशासन में मची भगदड़, देखें वीडियो

    बदायूं : उत्तर प्रदेश बदायूं में एक युवक ने परेशान होकर एसएसपी दफ्तर के सामने खुद को आग लगा ली। आग लगने से युवक बुरी तरह से झुलस गया। वहीं एसएसपी दफ्तर के सामने युवक द्वारा खौफनाक कदम उठाने को लेकर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद तुरंत पुलिस कर्मियों ने भागकर आग से झुलस रहे युवक को बचाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि युवक द्वारा आग लगाने का कारण पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा हैकि दफ्तर में एसएसपी बृजेश कुमार जनता की शिकायतें सुन रहे थे। वहीं दफ्तर के बाहर युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। इस घटना के बाद एसएसपी ने बाहर निकल कर तुरंत गाड़ी से युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।  
  • Punjab News: नए साल पर किसानी आंदोलन को लेकर सरवन पंधेर का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: नए साल पर किसानी आंदोलन को लेकर सरवन पंधेर का आया बयान, देखें वीडियो

    रवनीत बिट्टू को लेकर पंधेर ने कही ये बात, आज मीटिंग में होगी अगली रणनीति तय

    डल्लेवाल की हालत नाजुक, लीवर व किडनी फंक्शन टेस्ट की आई रिपोर्ट

    पटियालाः खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन बुधवार को भी जारी रहा। उनकी जांच कर रहे डॉ. स्वयंमान सिंह ने एक वीडियो जारी करते बताया कि डल्लेवाल की हालत नाजुक बनी हुई है। वह इस समय केवल अपनी मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर जी रहे हैं। डल्लेवाल शरीर में प्रोटीन कम हो गया है। गुर्दे की कार्यप्रणाली को मापने वाला जीएफआर टेस्ट के अलावा लीवर व किडनी फंक्शन टेस्ट भी खराब आए हैं। वही नए साल पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने पंजाब बंद की कॉल पर पंजाबी लोगों को आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज किसानों के केएमएम की मीटिंग की जाएंगी, जिस पर किसान आंदोलन को लेकर फैसला किया जाएगा। वहीं इस मीटिंग में जहां खनौरी बॉर्डर को लेकर चर्चा की जाएंगी, वहीं आने वाले समय में आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए क्या-क्या काम किए जाएंगे उस पर बात होगी। पंधेर ने वीडियो में दिखाते हुए कहा कि यह वहीं दीवार है जो 6 फरवरी को खड़ी की गई थी। केंद्रिय मंत्री रवनीत बिट्टू पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कहते थे कि पैदल आ जाए आपको नहीं रोका जाएगा, हरियाणा के केंद्रिय मंत्री भी पैदल आने के लिए कह रहे थे, लेकिन जब 101 किसानों का जत्था पैदल रवाना होने लगता है तो उन्हें नहीं पता वह जत्था दिल्ली की कानून व्यवस्था पर खतरा बन जाता है, जिसके चलते उन्हें रोका जाता है। डल्लेवाल को लेकर कहा कि वह पिछले 36 दिनों के आमरण अनशन पर बैठे हुए है और दोनों कमेटियों को लेकर फैसला लिया गया था कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती आंदोलन खत्म नहीं होगा। ऐसे में अब भी दोनों कमेटियों की ओर से वहीं फैसला कायम है कि मांगे मनवाने के बिना वह आंदोलन को खत्म नहीं करेंगे।  
  • दोस्त की बंदूक से चली गोली, युवक की मौत

    दोस्त की बंदूक से चली गोली, युवक की मौत

    सराज : जिला मंडी के सराज में गोली लगने से युवक की मौत होने की खबर सामने आई है। यह मामला सराज में परवाड़ा पंचायत के टिक्कर गांव का है। युवक की मौत से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।  नए साल पर युवक की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। सराज विधानसभा क्षेत्र की परवाड़ा पंचायत में देर रात शिकार खेलने गया युवक गोली की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

     हादसे की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह डीएसपी हैडक्वार्टर दिनेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परवाड़ा पंचायत प्रधान जितेन्द्र सिंह ने बताया कि देर रात टिक्कर गांव के तीन दोस्त चेतराम, यशवंत और हेमराज शिकार करने जंगल गए थे। इस दौरान चेतराम गोली का शिकार हो गया, जैसे ही चेतराम को उसके दोस्त अस्पताल लेकर जा रहे थे कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

     थाना प्रभारी ने जानकरी देते हुए बताया कि ‘तीन युवक जंगल की ओर गए थे, जब वापिस घर की ओर आ रहे थे तो पीछे चल रहे युवक हेमराज का पांव फिसला गया और उसके हाथ में पकड़ी बंदूक से गोली निकल गई और आगे चल रहे चेतराम को लग गई। जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही चेतराम ने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है।.

  • Instagram Reels बनाने के शौंक ने ली 19 वर्षीय युवक की जान, 2 दोस्त काबू

    Instagram Reels बनाने के शौंक ने ली 19 वर्षीय युवक की जान, 2 दोस्त काबू

    झारखंडः आजकल रील्स बनाने का शौंक युवाओं में काफी हद तक बढ़ता ही जा रही है। कई बार इसी शौंक की वजह से कई लोग अपनी जान को खतरे में डालने से भी नहीं कतराते। ऐसा ही मामला झारखंड के कदमा टोल ब्रिज से सामने आया है जहां, नशे की हालत में युवक इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए ब्रिज की रेलिंग पर चढ़ गया और बेलंस बिगड़ने से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

    जानकारी मुताबिक, रील्स बनाने का शौकीन आदित्यपुर के इच्छापुर का रहने वाला संभव ठाकुर (19) नशे की हालत में अपने दोस्त शुभम मिश्रा (19) के साथ मंगलवार की रात करीब 10 बजे रील बनाने के चक्कर में कदमा टोल ब्रिज की रेलिंग पर चढ़ गया। इस दौरान रवि रंजन (16) मोबाइल से दोनों की वीडियो बना रहा था। लेकिन पैर फिसलने से संभव पीठ के बल खरकई नदी में पत्थर पर जा गिरा। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    संभव के साथी शुभम मिश्रा ने बताया कि वह सोमनाथ मुखी की बाइक लेकर घूमने निकला था। तीनों दोस्त एक ही बाइक पर थे। शराब खरीदने के बाद सीतारामपुर डैम गए। वहां शराब पी। इसके बाद शाम में घूमने के लिए निकल गए। संभव ने रात में मरीन ड्राइव पर घूमने की इच्छा जताई। इसके बाद तीनों मरीन ड्राइव की ओर चले गए। इसी बीच कदमा टोल ब्रिज के पास संभव वीडियो बनाने लगा।

    फिर वह रेलिंग पर चढ़ गया और मुझे भी रेलिंग पर चढ़ने बोला। दोनों रेलिंग पर चढ़ वीडियो बना रहे थे। इसी क्रम में संभव का पैर फिसल गया। वह पुल के नीचे पत्थर पर जा गिरा। हमने काफी शोर मचाया, लेकिन कोई भी बचाने के लिए नहीं रुका।

    पुलिस ने संभव के दोनों दोस्तों को हिरासत में लिया है। संभव के परिजन भी टीएमएच पहुंचे। संभव जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में स्नातक फर्स्ट ईयर का छात्र था। इंस्टाग्राम पर उसके 18.9 हजार फॉलोअर्स हैं।

    इधर, संभव का शव टीएमएच पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों के बीच आपस में ही मारपीट हो गई। पुलिस के बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद शव को शीतगृह में रखा गया।

  • माथा टेकने गए श्रद्धालुओं के साथ हुआ हादसा, एक की मौत, 16 घायल

    माथा टेकने गए श्रद्धालुओं के साथ हुआ हादसा, एक की मौत, 16 घायल

    कैथल : नए साल के मौके पर एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। यह हादसा कलायत के गांव बाता और कैलरम के पास हुआ। जिला कुरुक्षेत्र के गांव बोडा से 17 श्रद्धालु राजस्थान स्थित गोगामेड़ी में माथा टेकने गए थे।
    इसी दौरान वापिस आते समय कलायत के पास ड्राइवर की आंख लग गई, जिसके बाद सड़क पर खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में गुरमुख(49) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस हादसे में 16 गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घायलों की पहचान कुलदीप, मदन, देवीचंद, ईश्वर, शमशेर, करनैल, सुखविंद्र, गुरजंट, सुरेश, गणेश, रवि, रामचंद्र, पृथ्वी पूरी, परमजीत पूरी, गोविंद है। सुरेश कुमार और परमजीत पूरी दोनों गांव बोडा के निवासी है। घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों को दे दी है। परिजनों ने बताया कि उनके 17 लोग दो दिन पहले गोगामेड़ी (राजस्थान) से माथा टेकने गए थे, लौटते समय ड्राइवर को अचानक नींद आ गई।

    जिससे पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े एक ट्रक में जा टकराई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  एसएचओ जय भगवान ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने सड़क पर अपना ट्रक खड़ा किया हुआ था। उसके इंडिकेटर नहीं जगे हुए थे, इसीलिए सुबह सवारी से भरी पिकअप गाड़ी ट्रक में जा लगी और यह हादसा हुआ। परिजनों की शिकायत पर आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • पेट्रोल पंप के पास पलटी तेज रफ्तार कार, 9 घायल, देखें वीडियो

    पेट्रोल पंप के पास पलटी तेज रफ्तार कार, 9 घायल, देखें वीडियो

    बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में एडमिट कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। यह पूरा मामला जिले के नहटौर थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास का है।


    जहां, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटने से सवारियों में चीख-पुकार मच गई और हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से पास के एक अस्पताल में एडमिट किया गया है। इस घटना से आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया और करीब 20 मिनट तक आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवया और वहां पर मौजूद लोगों को भी अपने-अपने गंतव्य की ओर जाने का निर्देश दिया।

    नहटौर पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटना में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। कार में सवार लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। एक बार उनकी पहचान हो जाए तो हमें कार्रवाई करने में आसानी होगी। घायल हुए 9 लोगों में से तीन की हालत काफी गंभीर है। उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

  • National Highway पर कॉटन से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    National Highway पर कॉटन से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    अमरोहा: नेशनल हाईवे 9 के गांव निलिखेड़ी के पास कॉटन से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात ट्रक का टायर फटने से यह हादसा हुआ है। ट्रक के टायर फटने के बाद हुए धमाके से ट्रक में आग लग गई, जिसके बाद आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।


    गनीमत यह रही हादसे के दौरान ट्रक चालक ने समय रहते छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना के दौरान कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दमकल विभाग के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे किया।

    वहीं पुलिस ने ट्रैफिक रूट को डायवर्ट करके जाम को खुलवाया। दमकल विभाग का कहना है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। लेकिन ट्रक में भारी मात्रा में कॉटन होने के चलते आग ज्यादा भड़क गई। जिसके चलते ट्रक आग की चपेट में आने से झुलस गया।

  • Punjab News: 5 बाइक और हथियारों सहित 3 स्नेचर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 बाइक और हथियारों सहित 3 स्नेचर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    व्यक्ति को सरेआम डंडे से पीटने की वायरल वीडियो को लेकर किया खुलासा

    लुधियानाः जिले में स्नेचिंग और चोरी की वारदातों के खिलाफ नकेल कसते हुए बस्ती पुलिस थाने ने 3 स्नेचरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 बाइक 12 फोन और एक तेजधार हथियार बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि 25 दिंसबर थाने में प्रवासी मजदूर की वीडियो काफी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें पीड़ित को कुछ व्यक्तियों ने लूटपाट के साथ उस पर डंडे बरसाए थे। यह वीडियो चंडीगढ़ तक वायरल हुई थी, लेकिन इसके बारे में कुछ पता नहीं चल रहा था। जिसके बाद 26 दिसंबर को जोधेवाल के थाना प्रभारी ने गश्त के दौरान शिवपुरी नूरवाला चौक के पास बाइक सवार 3 युवकों को रोका और उनसे गहनता से पूछताछ के दौरान पता चला वह लूट की वारदातों को अंजाम देते हुै। आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय दीपक कुमार उर्फ राजू पुत्र परमपाल निवासी मेहबान, ऋतिक मिश्रा पुत्र सुशील मिश्रा निवासी काली सड़क और दविंदर सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी नूरवाला रोड़, लुधियाना के रूप में हुई है। आरोपियों से बिना नंबरी बाइक बरामद करके एफआईआर नंबर 143 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पूछताछ के दौरान 4 बाइक और 12 फोन, व एक तेजधार (दात) हथियार बरामद किया है। जांच के दौरान पता चला है कि ऋतिक के खिलाफ पहले से 3 पर्चे दर्ज है जबकि दविंदर के खिलाफ 5 पर्चे दर्ज है। आरोपी नशे की पूर्ति के चलते वारदातों को अंजाम देते है। वहीं वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने बताया कि घटना शिमला कालोनी की थी, लेकिन उस मामले में पीड़ित ने शिकायत नहीं दर्ज करवाई थी। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया गया था, जिसके बाद आज दोबारा कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।
  • नव वर्ष के जश्न दौरान बाइक सवार 3 लुटेरों और पुलिस में चली गोलियां, देखें वीडियो

    नव वर्ष के जश्न दौरान बाइक सवार 3 लुटेरों और पुलिस में चली गोलियां, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः देश भर में नव वर्ष को लेकर देर रात जश्न मनाया गया। वहीं इस जश्न के दौरान पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। दरअसल, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना पुलिस की पुस्ता रोड के आस-पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार 3 बदमाशों को पुलिस ने रूकने का इशारा किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की और से की गई जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी की बाइक और लूट के 9500 रुपये बरामद किए है।


    पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। ईकोटेक-3 थाना पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात पुलिस टीम पुस्ता रोड के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवार युवक नहीं रूके और पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए मोटर साईकिल से नया गाँव इलाहाबास की तरफ भागने लगे। इस दौरान पुलिस वालो को अपने नजदीक आता देख उन लडकों ने मोटर साईकिल को मोड कर कच्चे रास्ते की तरफ भागने लगे।

    जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों की पहचान टीटू पुत्र मुकेश जाटव निवासी मिठास वाली गली ग्राम शहदरा थाना सैक्टर 142, आकाश गुप्ता उर्फ चमन पुत्र अवधेश गुप्ता निवासी ग्राम बेला थाना मूसाझाग जिला बदायूं हालपता ग्राम इलाहाबास थाना फेस-2, खालिद पुत्र लियाकत निवासी ग्राम शहदरा थाना सैक्टर 142 के रूप में हुई है।

    पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने 28 दिसंबर को रात के समय अर्टिगा कार चालक के साथ लूटपाट की गयी थी। आरोपियों के पास से लूटे गए 9500 रूपये नगद और चोरी की बाइक बरामद हुई है।

  • Hotel में 5 लोगों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Hotel में 5 लोगों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने हत्या की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी है। यह पूरी घटना लखनऊ के थाना नाका क्षेत्र स्थित होटल शरणजीत से सामने आई है। आरोपी की पहचान अरशद(24) के तौर पर हुई है। आरोपी ने अपनी 4 बहनों और मां यानी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। अरशद उत्तर प्रदेश के ही आगरा जिले के कुबेरपुर, तेहड़ी बगियार के इस्लाम नगर का रहने वाला है। आरोपी अरशद को हत्या वाले घटनास्थल से ही गिरफ्तार किया गया है।इस खौफनाक हत्याकांड घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस की ओर से इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और होटल के कमरे में 5 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एक शख्स अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि उसने पारिवारिक कलह के कारण अपनी 4 बहनों और मां की हत्या की है।