Blog

  • Finance Minister Nirmala Sitharaman ने पंजाब के व्यापारियों के साथ की मीटिंग, उद्योग को लेकर कही अहम बात

    Finance Minister Nirmala Sitharaman ने पंजाब के व्यापारियों के साथ की मीटिंग, उद्योग को लेकर कही अहम बात

    लुधियाना। लोकसभा चुनावों के बीच इस समय भाजपा के सभी दिग्गज नेताओं ने पंजाब में डेरा डाला हुआ है। वहीं, आज लुधियाना के होटल हयात रीजेंसी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व्यापारियों के साथ प्रेस कांफ्रैंस की है। लुधियाना से भाजपा प्रत्याशी रवनीत बिट्टू के पक्ष में चुनाव प्रचार करने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सितारमण लुधियाना में पहुंचीं हैं। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ व पंजाब के भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ व अन्य पार्टी के नेता प्रेस कांफ्रैंस में शामिल हैं।

    इस दौरान प्रेस कांफ्रंस को संबोधित करते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब को विश्वकर्मा सिटी कही जाती है। इसके साथ किसानों के मसले पर बोलते हुए कि किसानों को लेकर जो पंजाब में राजनीति हो रही। यह किसान नहीं धरने परह बैठे ये लीडर बैठे हुए हैं। इसकी जिम्मेदार आम आम आदमी पार्टी है। साथ ही किसानों के मसले पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि किसानों के तो मसले हल कर देंगे साबह पर इन लीडरों के दिमाग पहले ठीक करने वाले हैं। इसके बाद उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का धन्यावाद करते हुए अपना भाषण खत्म किया। 

    बोलीं सीतारमणः जिनसे दिल्ली नहीं संभल रही वो पंजाब क्या संभाल पाएंगे

    साथ प्रेंस कांफ्रैंस में बोलते हुए सितामरण ने कहा कि मोदी जी तीसरी बार देश में मोदी सरकार बना रहे हैं। इसके साथ ही सभी लोगों का मंच पर उपस्थित लोगों का धन्यावाद किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि पंजाब के जो मसले हैं हम लोग सुलझाने के लिए हर वक्त तैयार हैं। चाहे पंजाब में आकर चाहे दिल्ली में भी कर सकते हैंं। साथ ही मनप्रीत बादल का जिक्र करते हुए कहा कि मनप्रीत बादल पंजाब के हक में विधानसभा में झगड़ा भी करते थे। यह एक होनहार मंत्री रहें हैं। जो कई बार इनकी पंजाब को लेकर मांग मोदी सरकार ने स्वीकार भी की है। इसके बाद उन्होंने कहा कुछ सरकार हैं जो पैसे को यूज करनी जानती ही नहीं। इसके बाद केंद्र सरकार पर आरोप लगाती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली के सीएम कल रोड शो में कह रहे थे कि पंजाब की 13 की 13 सीटें मुझे दे दें जो मैं दिल्ली में पंजाब के लिए अवाज उठाउंगा। अभी खुद वे जेल से बाहर आए हैं। जो दिल्ली सरकार को चला नहीं पा रहे हैं। ये क्या सरकार पंजाब में चलाएंगे।

    तरुण चुघ बोलेः पंजाब के उद्योग की हालत खराब 

    बैठक में तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब के उद्योग की हालत खराब हो रही जो सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी ही संभाल सकते हैं। इसके बाद तरुण ने कहा कि आज दूसरे राज्यों में भी उद्योग बढ़ रहा है जहां भाजपा की सरकार है, अब आप भी समझदार है। यह फैसला आप को लेना है।

  • 29 जुलाई से 3 अगस्त तक लगेंगी विशेष लोक अदालत

    ऊनासुशील पंडित: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायादण्डाधिकारी अनिता शर्मा ने बताया कि भारत के उच्चतम न्यायालय में विभिन्न लंबित मामलों के निपटान के लिए 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की सचिव अनिता शर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति उच्चतम न्यायालय में लंबित अपने मामलों का निपटान करवाना चाहता है तो वह उस मामले को 29 जुलाई से 3 अगस्त तक लगाई जाने वाली विशेष लोक अदालत में लगवा सकता है।

    अदालतों में लंबित विभिन्न मामलों के त्वरित निपटारे के लिए लोक अदालत एक बहुत ही अच्छा माध्यम है। लोक अदालत में कई मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर किया जाता है। उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार भारत के सभी न्यायिक परिसरों में समय-समय पर लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01975-225071 पर सम्पर्क कर सकता है।

  • आधा दर्जन परिवारों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा

    आधा दर्जन परिवारों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा

    ऊना/सुशील पंडित: हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में करीब आधा दर्जन परिवारों ने आस्था जताते हुए भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आकर इन परिवारों ने कांग्रेस पार्टी का साथ देने की घोषणा की है।

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजीव कंवर ने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र के गांव फतेवाल में हुक्म चंद, कश्मीरी लाल, राम कुमार, सतीश कुमार, रविंद्र कुमार काला, सोमनाथ, अजय कुमार, महिंद्रा देवी, हरमन और हैप्पी ने ऊना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र सहोड़ की उपस्थिति में इन सब ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। कंवर ने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष ने इन सबको कांग्रेस पार्टी के पटके पहना कर विधिवत ढंग से शामिल किया। रविन्द्र सहोड़ ने   बताया कि इस मौके पर रजिंद्र किसाना नंबरदार, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व सचिव कुमार गौरव, पूर्व प्रधान रवि कुमार, जैमल सिंह, गुरपाल सिंह और हरविंदर सिंह भी उपस्थित रहे। रविन्द्र सहोड़ ने कहा कि भाजपा के नेताओं के अहम के कारण जल्द ही कुछ लोग और भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

  • उपायुक्त और एसपी ने निगरानी टीमों ने साथ सख्ती से की वाहनों की जांच

    उपायुक्त और एसपी ने निगरानी टीमों ने साथ सख्ती से की वाहनों की जांच

    ऊनासुशील पंडित :जिला में लोकसभा और दो विधानसभा उप चुनावा को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने आज मंगलवार को कुटहैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बीहडू में स्टैटिक सर्वेलैंस टीम-दो के साथ गाड़ियों का औचक निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने मैहतपुर से सट्टे सीमावर्ती इलाकों पर बनाए गए बैरियरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए एक सप्ताह से कम का समय शेष बचा है जिसको लेकर जिला में बनाई गई निर्वाचन व्यय निगरानी टीमों ने जांच अभियान को और अधिक तेज़ किया है ताकि किसी प्रकार की कोई अवैध गतिविधि न हो। इसके अतिरिक्त वीडियो निगरानी दल, स्थैतिक निगरानी दल व उड़न दस्ते जिला मे होने वाली हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख रहे हैं।


    जिले में मंगलवार को उड़न दस्ते टीमें, स्टैटिक सर्वेलैंस टीमें तथा वीडियो अवलोकन टीमें के साथ-साथ पुलिस टीम के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार फील्ड निरीक्षण कर रही हैं।


    जतिन लाल ने बताया कि जिला में चुनाव के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 3-3 उड़न दस्ते और स्थैतिक निगरानी टीमें, एक वीडियो सर्विलांस टीम और 1-1 वीडियो अवलोकन टीम, सहायक व्यय पर्यवेक्षक टीमें व अकाउंटिंग टीमें तैनात हैं। ये टीमें औचक निरीक्षण तथा चेकिंग का कार्य कर रही हैं। इसके अलावा चुनावों के चलते निगरानी के लिए 25 इंटर स्टेट नाके और 121 राज्यांतरिक नाके लगाए गए हैं ।


    उन्होंने सभी निरागनी टीमों को निर्देश दिए कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि में त्वरित कार्रवाई करें और साथ ही उसकी सूचना प्रशासन से तुरंत साझा करें ताकि चुनावों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराया जा सके।

  • स्वीप टीम ने यूनिपैच  और इंडैग  फैक्ट्रियों में किया मतदान के प्रति जागरूक

    स्वीप टीम ने यूनिपैच और इंडैग फैक्ट्रियों में किया मतदान के प्रति जागरूक

    स्वीप टीम ने यूनिपैच  और इंडैग  फैक्ट्रियों में किया मतदान के प्रति जागरूक
     
    नालागढ़/ सचिन बैंसल : नालागढ़ क्षेत्र की स्वीप टीम ने मंगलवार को यूनिपैच रबड़ लिमिटेड और इंडैग लिमिटेड फैक्ट्रियों में एक विशेष मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों को चुनावी प्रक्रिया के महत्व के बारे में शिक्षित करना और उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना था।

    स्वीप टीम के नोडल अधिकारी डॉ. नरेश ठाकुर ने कर्मचारियों से कहा कि “हमारा लोकतंत्र हमारे द्वारा किए गए मतदान पर टिका हुआ है। वोट डालना केवल एक अधिकार नहीं है, बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। हर एक वोट हमारी सामूहिक आवाज़ को सशक्त बनाता है और हमें अपने भविष्य के नेताओं को चुनने का अवसर प्रदान करता है। स्वीप टीम के सदस्य रवि नंदन शुक्ला एवं देवेश शर्मा ने अच्छे मतदान प्रतिशत के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि उच्च मतदान प्रतिशत हमारे लोकतंत्र की सेहत और सक्रियता का प्रतीक है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट देना अत्यंत आवश्यक है। लगभग 50 कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

    उन्होनें यह भी कहा कि हमें न केवल स्वयं मतदान करना चाहिए, बल्कि अपने परिवार और मित्रों को भी इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। जब आप मतदान करते हैं, तो आप अपने भविष्य का निर्माण करते हैं। एक जिम्मेदार मतदाता बनें और अपने देश की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन लाने का हिस्सा बनें। यह अभियान नालागढ़ क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे कार्यक्रम न केवल कर्मचारियों में जागरूकता फैलाते हैं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित करते हैं।
  • ऊना जिले में 29 से 31 मई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

    ऊना जिले में 29 से 31 मई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

    ऊना/ सुशील पंडित : हीट वेव के प्रचंड प्रकोप के चलते ऊना जिले में 29 से 31 मई तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह आदेश प्री-प्राइमरी और प्राइमरी पाठशालाओं के साथ साथ सभी माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के लिए भी लागू होंगे। जिला दंडाधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने हीट वेव के चलते छात्रों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्पन्न जोखिमों को ध्यान में रखते हुए और भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आगामी कुछ दिन इसी प्रकार की स्थिति रहने के अनुमान को देखते हुए इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं।

    जतिन लाल ने कहा कि यह देखा गया है कि दोपहर के समय मध्य, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का संचालन जारी रहने से कई छात्रों के बीमार होने के मामले सामने आए हैं। इसलिए, किसी भी आपात स्थिति से बचने के लिए एहतियाती उपाय के रूप में प्री-प्राइमरी से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों तक जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 31 मई तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

    जारी आदेश के मुताबिक स्कूल प्रमुखों को यह सुनिश्चित बनाने को कहा गया है कि वे सभी स्कूल, जहां मतदान केंद्र हैं, वहां 31 मई और 1 जून  को एक शिक्षण कर्मचारी, एक चतुर्थ श्रेणी अथवा बहुउद्देश्यीय कर्मचारी और मिड डे मील कर्मचारी उपस्थित रहें। जिन स्कूलों में 29 से 31 मई के बीच परीक्षाएं निर्धारित हैं, वहां उनका आयोजन अनिवार्य रूप से सुबह 7 बजे से 11 बजे के बीच किया जाए। स्कूलों को परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए पीने के पानी, छायादार क्षेत्रों और परीक्षा हॉल में पंखे, कूलर या एयर कंडीशनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। इसके अलावा विद्यालयों में प्राथमिक चिकित्सा किट और हीट स्ट्रोक के किसी मामले में तुरंत उपचार के लिए डॉक्टर या नर्स की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को कहा गया है। विद्यालय स्टाफ और छात्रों को आपातकालीन प्रक्रियाओं की समुचित जानकारी देने के भी निर्देश दिए गए हैं। जतिन लाल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं।
  • गुल्लरवाला में  भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन

    गुल्लरवाला में भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन

    आचार्य हरबंस लाल शास्त्री ने राजा परीक्षित के मोक्ष का सुनाया प्रसंग

    बद्दी/ सचिन बैंसल : गुल्लरवाला में स्थानीय ग्रामीणों की ओर से कराई गई श्री मदभागवत कथा मंगलवार को पूर्ण आहुति के बाद संपन्न हो गई है। गुल्लरवाला पंचायत से सैंकड़ों लोगों ने हवन में भाग लेकर पूर्ण आहुति दी।  दोपहर बाद आचार्य हरबंस लाल शास्त्री  ने सुदामा चरित्र और राजा परिक्षित की मोक्ष की कथा सुनाई।

    उन्होंने कहा कि जीवन का रहस्य समझ आ जाए तो हम सभी परीक्षित बन सकते है। राजा परीक्षित के साधु संतो की सेवा करने के निर्णय ने उसे इस भव सागर से पार कर दिया था। उन्होंने सात दिनों के भीतर जो भागवत से ज्ञान प्राप्त किया उससे उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो गई।  उन्होंने अपनी मधुर वाणी से भगवान कृष्ण व मीरा के जीवन पर आधारित लयबद्ध भजन सुनाए। श्रद्धालुओं से भरा पंडाल भजन सुनकर मंत्र मुग्ध होकर कर नाचने को मजबूर हुए। कथा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें गुल्लरवाला, लेही, धखडूमाजरा, ओम साई काम्प्लेक्स, कड़ुआना, वर्धमान चौक के लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीकृष्ण का आर्शिवाद लिया। 

    इस अवसर पर दीवान सिंह, बाजिन्दर सिंह, रोशन लाल, परमजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, दिला राम, राजेन्द्र झल्ला, ज्ञान चंद, सीता राम,भाग सिंह चौधरी, गुरदेव सिंह, परमजीत सिंह परम्, कृष्ण कुमार, प्रकाश चंद, बहादुर सिंह, सूरत राम, गुरमेल सिंह, गुरनाम सिंह, पम्मी राम, सुरेंद्र सिंह, बग्गा पंच, भंगी राम, खुशहाल सिंह, महिमा सिंह, तारा चंद, मग्गर राम, मेला राम, जीत सिंह, डॉ राम आसरा, गगन चौधरी, गुरदीप,सोनू, अमरजीत, लक्की, राम करन, कांता चौधरी, प्रेमी देवी, तारा कश्यप, ज्योति देवी, सोमा देवी, चरणों देवी, सुनीता देवी, गुरमेल कौर, गुरमीत कौर, बग्गो देवी, शम्मी देवी, प्यारी देवी, राज कुमारी, कुसुम मौजूद रहे।
  • झूठ के कसीदे पढ़ कर जनता का नहीं मिलता समर्थन: भुट्टो

    झूठ के कसीदे पढ़ कर जनता का नहीं मिलता समर्थन: भुट्टो

    अगर कुटलैहड़ की जनता का सीएम साहब रखते ध्यान ,तो आज 46 के तापमान पर गांव गांव नहीं घुमना पड़ता 

    राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी भी हिमाचल की बेटी,क्या सुक्खू सरकार से मिल रहे प्रति माह 15 सौ रुपए: भुट्टो

    ऊना/ सुशील पंडित : राज्य की सुक्खू सरकार ने 18 वर्ष से ऊपर आयु की हर बहन और माता को प्रति माह 15 सौ देने की गारंटी दी थी अब तो राष्ट्रीय नेत्री कहे जाने बाली आदरणीय प्रियंका गांधी भी हिमाचल की बेटी बन चुकी है क्योंकि शिमला में उनका घर है। क्या उन्हे भी सुक्खू सरकार ने प्रति माह 1500 रुपए दिए है या नहीं? कम से कम कुटलैहड़ प्रवास पर आई प्रियंका गांधी मंच से कुटलैहड़ की जनता को यह बात बता देती ताकि कुटलैहड़ की माताओं बहनों को जानकारी मिल जाती। यह शब्द कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने बंगाणा में मीडिया से बात करते हुए कहे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि चुनावी समय में सीएम सुक्खू को जितनी कुटलैहड़ की याद आ रही है अगर बीते 14 माह में कुटलैहड़ की जनता का इतना ध्यान रखते तो शायद आज गांव गांव घुम कर हर मंच से भुट्टो -भुट्टो की माला जपते सांसे न फूलती। कहावत प्रसिद्ध है जो बोएगा बही पाएगा। 

    देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि सीएम साहब को मित्र मंडली को विधायक बनाने के लिए अंतिम बार यानी कांग्रेस के आखिरी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को कुटलैहड़ प्रवास पर बुलाना पड़ा। लेकिन इन नेताओं के दौरे और प्रवास से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है क्योंकि कुटलैहड़ की जनता को वह जन सेवक चाहिए जो हर समय कुटलैहड़ की जनता के बीच रहे और उनकी समस्याओं का समाधान करें। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी हर मंच से समर्थन मांग रहा है। लेकिन कुटलैहड़ की जनता बहुत समझदार है उन्हें पता है कि कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी उस परिवार का सदस्य है जिस परिवार के सदस्य ने 1977 में कुटलैहड़ से सीएम पद को छीना है। अगर 1977 में कुटलैहड़ विस क्षेत्र में स्व ठाकुर रणजीत सिंह पटियाल प्रदेश में मुख्यमंत्री होते तो आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र देश के मानचित्र पर बिकास की गाथा गाता हुआ 140 करोड़ देश वासियों को दिखाई देता। 

    भुट्टो ने कहा कि ईमानदारी का चोला पहनकर दूसरों को गद्दार धोखेबाज कहना इन बातों को कोई नहीं सुनता हैं। ईमानदार व्यक्ति अगर मंच से ईमानदारी का भाषण दे तो जनता उस पर अमल करती हैं। भुट्टो ने कहा कि 2022 के विस चुनावों में कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी ने कितनी ईमानदारी से काम किया था यह हम ही नहीं कुटलैहड़ की जनता के साथ खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री भी जानते है। 

    देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री महोदय अपनी मित्र मंडली को विधान सभा पहुंचाने के लिए दिन रात कुटलैहड़ के दौरे कर रहे हैं। लेकिन अब समय बीत चुका है। अब कुटलैहड़ की जनता ने आप को हार की सीमा पर खड़ा कर दिया है। और निश्चित रूप से कुटलैहड़ में इस बार रिकॉर्ड मतों से कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी की हार होने जा रही है। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल महामंत्री राजेंद्र मलांगड़,पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा,सुमित वशिष्ठ, शीशन ठाकुर के अलावा अन्य गणमान्य मौजूद रहे। 
  • Punjab: अंडर ब्रिज के साथ लगते जगंलात में लगी आग, देखें Video

    Punjab: अंडर ब्रिज के साथ लगते जगंलात में लगी आग, देखें Video

    मोगाः अंडर ब्रिज के साथ लगते जंगलात में आग लगने का मामला सामने आया है। दरअसल, आज दोपहर अंडर ब्रिज के साथ लगते नेचर पार्क के सामने बने जंगलात में अचानक आग लग गई, जो सुलगते सुलगते काफी दूर तक फैल गई। वही रास्ते में जा रहे राहगीरों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी तुरंत मौके पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कर्मियों ने आग पर काबू पाया। वहीं लोगों ने कहा कि किसी ने वहीं पर पर पड़े कबाड़ को आग लगाई थी। जो कि धीरे-धीरे यह आग काफी दूर तक फैल गई। वहीं इस हादसे के बारे में कोई भी मीडिया के सामने कुछ बोलने को तैयार नहीं है। 

  • मंदिर के पास जंगल में लगी भीषण आग

    मंदिर के पास जंगल में लगी भीषण आग

    नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल जिले स्थित कैंची धाम मंदिर के पास जंगल में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जंगलों में आग इतनी भीषण लगी है कि वह लगातार तेज हवा के साथ फैल रही है। जानकारी के मुताबिक कैंची धाम मंदिर के पास चीड़ के जंगल हैं। इस वजह से भी इस आग पर काबू पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। बता दें कि तेज हवाओं की वजह से यह आग आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ती जा रही है। इससे होटल और सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए भी खतरा है। गौरतलब है कि इन दिनों गर्मी की वजह से स्कूलों की छुट्टियां चल रही हैं, ऐसे में इन दिनों कैंची धाम में भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहां होटलों से लेकर सड़कों पर भारी भीड़ देखी जा रही है।

    कैंची धाम के पास जंगलों में आग ऐसे वक्त में लगी है जब राज्य के अन्य जिलों में आग के मामले अभी शांत भी नहीं हुए। बता दें कि उत्तराखंड में सबसे भीषण आग उन वनक्षेत्रों में लगी है जहां चीड़ के पेड़ हैं। गर्मी का मौसम होने की वजह से कई जंगलों में लीसा निकाला जा रहा है और यहां आग और तेजी से भड़क रही है। उत्तराखंड वन विभाग के मुताबिक, कुमाऊं मंडल में आग लगने के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं, वहीं गढ़वाल मंडल में भी आग लगने की काफी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। आग लगने से राज्य की अमूल्य वन संपदा खाक हो रही है। कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ में सबसे अधिक आग लगने की घटनाएं सामने आई थी जहां फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।

    इसके अलावा अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर जैसे जिलों के कई जंगली क्षेत्र भी आग की चपेट में आए थे जिनमें से बागेश्वर और चंपावत के अधिकांश इलाकों में आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं गढ़वाल मंडल की बात करें तो यहां नरेंद्र नगर, उत्तरकाशी, मसूरी, कोटद्वार, टिहरी गढ़वाल, गोपेश्वर, रूद्रप्रयाग जैसे कई वन्यक्षेत्र आग की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से कुछ जगहों पर आग पर काबू पा लिया गया है जबकि कुछ जगहों पर अभी भी आग धधक रही है। उत्तराखंड वन विभाग के मुताबिक, आग लगने से 749.6375 रिजर्व फॉरेस्ट एरिया (हेक्टेयर) प्रभावित हुआ है। इन दिनों उत्तर भारत में गर्मी का मौसम है और आए दिन देशभर के अलग-अलग हिस्सों से आगजनी की खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिन गुजरात के राजकोट और राजधानी दिल्ली के विवेक बिहार स्थित बेबी केयर सेंटर में भी लगी आग ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।