Blog

  • शास्त्री और भाषा अध्यापकों के भरें जाएंगे चार पद

    शास्त्री और भाषा अध्यापकों के भरें जाएंगे चार पद

    ऊना/ सुशील पंडित : प्रारम्भिक शिक्षा विभाग द्वारा शास्त्री व भाषा अध्यापकों के 4 पद बैच वाइज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना देवेन्दर चंदेल ने बताया कि शास्त्री अध्यापकों के पदो ंके लिए अनारक्षित वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में एक पद अपटू डेट बैच, सामान्य वर्ग की ईडब्ल्यूएस की श्रेणी में एक पद 31.12.2004 बैच में से भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त भाषा अध्यापक के पदों हेतू ओबीसी वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में एक पद 31.12.2003 बैच तथा ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में एक पद अपटू डेट बैच में से भरा जाएगा।

    उपनिदेशक देवेंन्दर चंदेल ने बताया कि इन पदो ंके लिए काउंसलिंग 9 मार्च को प्रातः 10 बजे उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में होगी। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में वहीं अभ्यार्थी भाग ले सकता है, जो आरएंडपी नियमों के तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करता है। उपनिदेशक ने कहा कि अन्य जिला के पात्र अभ्यार्थी भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं, यदि उनका नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है। उपनिदेशक ने  बताया कि बायोडाटा फाॅर्म तथा काउंसलिंग संबंधित सम्पूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है।

  • टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल व नाॅन मेडिकल में भरे जाएंगे विभिन्न पद

    टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल व नाॅन मेडिकल में भरे जाएंगे विभिन्न पद

    ऊना/ सुशील पंडित : प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा टीजीटी (आर्ट्स मेडिकल और नाॅन मेडिकल) के विभिन्न पद बैच वाइज भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि टीजीटी आर्ट्स में ओबीसी वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में जुलाई 2003 बैच, एससी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में अपटू डेट बैच और एसटी वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में जून 2004 बैच से पद भरे जाएंगे। अनीता गौतम ने बताया कि टीजीटी नाॅन मेडिकल में सामान्य वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में मार्च 1999 बैच, ईडब्ल्यूएस वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में मार्च 2000 बैच, ओबीसी वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में अगस्त 2002 बैच, बीपीएल श्रेणी में सितम्बर 2004 बैच व स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में अपटू डेट बैच, एससी वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में सितम्बर 2005 बैच, बीपीएल श्रेणी में 2007 बैच, स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में अपटू डेट बैच और एसटी वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में अगस्त 2007 बैच व बीपीएल श्रेणी में सितम्बर 2013 बैच से भरे जाएंगे।

    इसके अतिरिक्त टीजीटी मेडिकल में ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में अपटू डेट बैच तथा एससी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में अपटू डेट बैच से पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों ंके लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित स्ट्रीम में बीएड के साथ-साथ टैट पास किया होना अनिवार्य हैं। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से आहवान किया कि वे 27 फरवरी तक अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा जिन आवेदकों के नाम पहले से दर्ज हैं वे अपने संबंधित रोजगार कार्यालय में पंजीकरण का सत्यापनन करवाना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी रोजगार कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

  • प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ों की लकड़ी से लदे वाहन वन विभाग ने पकड़े

    प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ों की लकड़ी से लदे वाहन वन विभाग ने पकड़े

    ऊना/ सुशील पंडित : वन विभाग द्वारा वन संपदा का अवैध कारोबार करने वालों पर पिछले कुछ दिनों से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की टीम ने पिछले कल गगरेट से होते हुए पंजाब जा रही 6 पिकअप गाड़ियां प्रतिबंधित लकड़ी के साथ पकड़ी हैं। विभाग ने सभी छह वाहनों को लकड़ी समेत जप्त कर लिया है। कुटलैहड क्षेत्र में हुए अवैध कटान के बाद हाई अलर्ट पर आये वन विभाग ने बीती रात्रि जिले की सीमाओं पर निगरानी बढ़ाकर पंजाब को प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी से लदे वाहनों को जप्त किया है। वन विभाग ने जो गाड़ियां पकड़ी हैं उनमें लाखों रुपए की अवैध प्रतिबंधित लकड़ी पाई गई है। वन विभाग की इस कार्रवाई से इस बात की पुष्टि भी होती है की जिला भर से अवैध कटान करके कुछ लोग अवैध कटान कर पंजाब में लकड़ी बेचने के लिए कर रहे हैं।

    वहीं बीती रात पंडोगा बैरियर पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रक संख्या (एचपी 11ए 3895)(एचपी 31सी 5954) अवैध प्रतिबंधित लकड़ी के लेकर जा रही पकड़ी हैं। पकड़ी गई एलपी गाड़ी के पास सारे कागज से परमिशन थी यह गाड़ी चेक पोस्ट के रूट के बिना किसी अलग रूट से जा रही थी जिसके कारण इसको पकड़ा गया । 

    दूसरी गाड़ी हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी सुंदर नगर  से लकड़ी लेकर पंजाब जा रही थी जिसे वन विभाग के कर्मियों ने पंडोगा फॉरेस्ट चेक पोस्ट पर रेंज ऑफिसर राहुल ठाकुर की अगुवाई में चेकिंग के लिए रोका। इन ट्रकों में प्रतिबंधित लकड़ी होने पर वन विभाग के कर्मियों ने इन्हें अपने कब्जे में लिया है। उन्होंने बताया कि इसमें एक वाहन का परमिट था पर उस परमिट पर लिखी हुई प्रजाति की लकड़ी नहीं पाई गई। जिला वन अधिकारी सुशील राणा ने कहा कि अब यह पता लगाया जा रहा है कि यह कटान सरकारी कटान तो नहीं है अगर यह सरकारी पाया गया तो इंडियन फारेस्ट एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी ।

    वन विभाग की टीमें लगातार चेक पोस्टों पर कड़ी निगरानी रख रही हैं किसी भी व्यक्ति को अवैध कटान या प्रतिबंधित लकड़ी काटने का अधिकार नहीं दिया जाएगा।  किसी भी व्यक्ति की अवैध कटान मामले में संलिप्तता पाई जाएगी तो उस पर विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपनी निजी भूमि से लकड़ी कटवाने से पहले विभाग को सूचित करें या रेंज ऑफिसर से संपर्क करने के बाद ही लकड़ी का कटान करवाएं।

  • पंजाब कोटकपुरा गोलीकांड: SIT ने कोर्ट में 7 हजार पन्नों की दाखिल की चार्जशीट, बादल सहित कई चर्चित नाम शामिल

    पंजाब कोटकपुरा गोलीकांड: SIT ने कोर्ट में 7 हजार पन्नों की दाखिल की चार्जशीट, बादल सहित कई चर्चित नाम शामिल

    चंडीगढ़ः साल 2015 के कोटकपूरा गोलीकांड केस की जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने फरीदकोट में जेएमआईसी अजयपाल सिंह की अदालत में सात हजार पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी है। एसआईटी प्रमुख एडीजीपी एलके यादव और एसएसपी बठिंडा गुलनीत सिंह खुराना की अगुवाई में SIT की टीम ने फरीदकोट की अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। सूत्रों के मुताबिक 7 हजार पेज की चार्जशीट में पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का नाम भी शामिल है। उन पर साजिश को अंजाम देने का आरोप है। इसके अलावा सुखबीर बादल, सुमेध सैनी चरणजीत शर्मा, उमानंगल, एसएसपी सुखमिंद सिंह एसएचओ गुरदीप सिंह सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं।

    मामले में धारा 307, 153, 119, 109, 34, 201, 217, 218, 167, 193, 465, 466, 471, 427, 120बी आईपीसी, 25/27 -54/59 आर्म्स एक्ट जोड़ा गया है। पेश चालान में प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल, सुमेध सैनी के अलावा आईजी परम राज उमरानंगल (साजिश को अंजाम देने वाले), डीआईजी अमर सिंह चहल (साजिशकर्ता), एसएसपी सुखमंदर सिंह मान (साजिश/तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करना), एसएसपी चरनजीत सिंह (षड्यंत्र), एसएचओ गुरदीप सिंह (तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करना)। 7 हजार पेज की चार्जशीट दाखिल की गई है। इस मामले में 307, 120 समेत कई धाराएं लगाई गई हैं।

    सरकार ने बहिबल इंसाफ मोर्चा को 28 फरवरी तक कार्रवाई करने का भरोसा दिया था। कोटकपूरा गोलीकांड केस की आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह की अगुवाई में हुई जांच रिपोर्ट को अप्रैल 2021 में रद्द कर दिया गया था। इसके बाद सरकार को नई एसआईटी गठित करके नए सिरे से जांच के आदेश दिए गए थे। उस समय तत्कालीन डीजीपी सैनी, आईजी परमराज उमरानंगल, एसएसपी चरणजीत शर्मा, पूर्व अकाली विधायक मनतार सिंह बराड़ समेत करीब 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुईं थी।

  • जालंधरः GIIPS के मालिक पर परिवार से लाखों की ठगी के लगे आरोप, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः GIIPS के मालिक पर परिवार से लाखों की ठगी के लगे आरोप, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में एजेंटों द्वारा ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी का शिकार बना रहे है। वहीं आज ग्लोबल इनोवेटिव इमिग्रेशन एंड प्लेसमेंट सर्विसेज के दफ्तर में भारी हंगामा देखने को मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर का रहने वाला परिवार ग्लोबल इनोवेटिव इमिग्रेशन एंड प्लेसमेंट सर्विसेज के दफ्तर में आज आया था। बताया जा रहा है कि परिवार की ओर से दफ्तर में भारी हंगामा किया गया।

    परिवार वालों ने ग्लोबल इनोवेटिव इमिग्रेशन एंड प्लेसमेंट सर्विसेज के मालिक सिंद्धात कटारिया पर ढाई लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया है। परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने उक्त ट्रेवल एजेंट से कनाडा जाने के लिए फैमिली का वीजा लगवाया था। काफी समय हो गया है अभी तक वीजा नहीं मिला और ना ही पैसे वापिस किए जा रहे है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए न्यू बारादरी थाने के एएसआई सुखदीप सिंह ने बताया कि यहां पर हंगामा होने की उन्हें फोन के जरिए सूचना मिली थी।

    जिसके बाद वह यहां पर आए है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वह यहां आए तो उन्हें पता चला है कि पीड़ित महिला का बेटा और बेटी शिकायत देने के लिए थाने चले गए है। मीडिया को जानकारी देते हुए एएसआई ने बताया कि उन्हें यहां आकर जानकारी मिली है कि ग्लोबल इनोवेटिव इमिग्रेशन एंड प्लेसमेंट सर्विसेज के मालिक सिंद्धात कटारिया एजेंट पर लाखों रुपए की ठगी के आरोप लगे है। उनका लाइसेंस के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। अभी पीड़ित की ओर से कोई उनके पास नहीं आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी। 

  • पंजाबः हमलावारों ने तेजधार हथियार से 2 युवकों को किया घायल, देखें CCTV

    पंजाबः हमलावारों ने तेजधार हथियार से 2 युवकों को किया घायल, देखें CCTV

    पटियाला: शहर में दिनदहाड़े दो युवकों को घेरकर हमलावारों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में शादी समारोह में जा रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक को पीजीआई और दूसरे को राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि एक शादी समारोह में शामिल 2 युवक कार से किसी काम से जा रहे थे।

    सीसीटीवी वीडियो रिकॉर्डिंग के मुताबिक, कुछ युवक पहले से ही एक मोहल्ले में खड़े होकर रास्ता रोक रहे थे। इसी दौरान हमलावारों ने उनकी कार रोका और एक युवक के बाहर निकलने पर उस पर हमला कर दिया। उसे बचाने आए दूसरे युवक को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा और वह बेहोश हो गया। इस हमले में 24 वर्षीय लड़के दीपांशु और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। करीब 10 लड़कों और उनके साथियों के उन्हें घेरने की संभावना है।

    यह मामला पटियाला के डिवीजन नंबर 2 में दर्ज किया गया है और पुलिस जांच शुरू कर रही है और सीसीटीवी पर और सबूत हासिल कर रही है। थाना डिवीजन नंबर 2 के प्रभारी गुरसिमरन बीर सिंह गिल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। बल्कि उन्हें संबंधित धाराओं के तहत दंडित किया जाएगा और न्याय किया जाएगा. पीड़ितों को दिया जाए।

  • फर्जी शिवसेना के नाम पर राजनीतिक चमकाने वाले सावधान :-शिवदत्त विशिष्ट

    फर्जी शिवसेना के नाम पर राजनीतिक चमकाने वाले सावधान :-शिवदत्त विशिष्ट

    ऊना/सुशील पंडित: शिवसेना प्रमुख हिमाचल प्रदेश शिवदत्त वशिष्ठ ने एक बयान में कहा कि सुप्रीम कोर्ट में भी चुनाव आयोग द्वारा शिवसेना शिंदे गुटका शिवसेना नाम और धनुषबाण निशान पर मोहर लगा दी है । और उन्होंने आगे कहा कि यह एक सत्य की जीत है और उन्होंने बताया कि शिवसेना असल शिवसेना है ।और इस संगठन का नाम और निशान का उपयोग ना करें अगर किसी ने अपनी कोई फर्जी शिवसेना बना रखी है तो वह शिवसेना का नाम लिखने से परहेज करें नहीं तो उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

    उन्होंने मीडिया को भी यह कहा है कि अगर कोई शिवसेना नाम से खबर लगवाता है तो उससे स्पष्टीकरण लेकर ही प्रकाशित करें ।क्योंकि यहां कई प्रकार की फर्जी शिवसेना काम कर रही है असल शिवसेना वही है जिसका निशान धनुषबाण है ।

  • गृहमंत्री अमित शाह के दौरे पर स्टिंगर मिसाइल का खतरा, हाई अलर्ट जारी

    गृहमंत्री अमित शाह के दौरे पर स्टिंगर मिसाइल का खतरा, हाई अलर्ट जारी

    पटना: शनिवार को यानि कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले उनकी यात्रा को लेकर पटना से पश्चिम चंपारण तक हाई अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक ने राजधानी पटना और पश्चिम चंपारण के DM, SSP और SP को चिट्ठी भेजी है। जानकारी दी गई है कि बिहार में आतंकियों के पास रॉकेट स्टिंगर मिसाइल है, इससे खास लोगों की जान को खतरा है।

    वैसे पहले से ही अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर राजधानी पटना और पश्चिम चंपारण की किलेबंदी की गई है। अब तो उनके लिए राज्य प्रशासन ने हाई अलर्ट तक जारी कर दिया है। अपर पुलिस महानिदेशक (सिक्योरिटी) ने पटना और पश्चिम चंपारण दोनों जिले के डीएम, एसएसपी और एसपी को खत भी भेजा है। इस खत में महाबोधि मंदिर में विस्फोटक बरामदगी के केस में फरार आतंकियों के मामले में जरूरी कार्रवाई करने की कहा गया है। ऐसे में सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की यात्रा में बदलाव भी हो सकता है।

    छपरा के मढ़ौरा में लश्कर ए मस्तफा के कमांडर को हथियार भिजवाने के आरोपी जावेद आलम के अलावा कई और वारदातों का जिक्र किया गया है। इसी में बताया गया है कि आतंकियों को रॉकेट स्टिंगर मिसाइल मिल जाने से खतरा काफी बढ़ गया है। इस अलर्ट में हेलीपैड पर भी चर्चा की गई है और कहा गया है कि उसे मानकों के हिसाब से ही बना हुआ होना चाहिए। उधर पुलिस के अलर्ट में ताकीद की गई है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में पूरे फोर्स की तैनाती रहे। आतंकियों के पास रॉकेट स्टिंगर मिसाइल होने की खबर के बाद खतरा बढ़ने की बात भी कही गई है। इसी को लेकर पुलिस हेलीपैड वाले क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करेगी।

  • पंजाबः जेल से रिहा हुआ लवप्रीत तूफान, देखें वीडियो

    पंजाबः जेल से रिहा हुआ लवप्रीत तूफान, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला से बड़ी खबर सामने आई है। वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह का साथ लवप्रीत सिंह तूफान अमृतसर की केंद्रीय जेल से रिहा हो गया है। पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद लवप्रीत सिंह तूफान ने कहा कि सिख समुदाय को एक साथ रहने की जरूरत है। तूफान ने कहा कि एक सिख होने के नाते उनका पूरा सम्मान किया गया है। इसलिए वे सभी पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं।

    जिसके बाद अमृतपाल सहित उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। लवप्रीत के रिहा होने के बाद अब सभी सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब नतमस्तक होने के लिए रवाना हो गए है। भाई अमृतपाल सिंह भी अपने जत्थे के साथ श्री दरबार साहिब के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने संगत से एक साथ श्री दरबार साहिब पहुंचने की अपील की है।

    बता दें कि आज एसएसपी ने बताया था कि लवप्रीत को लेकर जल्द ही कोर्ट में गुहार लगाई गई। जिसके बाद कोर्ट ने लवप्रीत की रिहाई के ऑर्डर जारी कर दिए। हालांकि लवप्रीत की रिहाई आज शाम तक बताई जा रही थी। लेकिन उससे पहले ही लवप्रीत जेल से रिहा हो गया। इससे पहले एसएसपी ने कहा था कि तूफान ने सबूत पेश किए कि वह मौके पर मौजूद नहीं था। हमने इसे कोर्ट में जमा कर दिया है। अमृतपाल के साथी पप्पल प्रीत सिंह ने कहा कि अमृतपाल निजी लड़ाई नहीं लड़ रहा है, वह सिख कौम की लड़ाई लड़ रहा है।

  • पंजाबः चुनावों से भाजपा ने की नई नियुक्तियां

    पंजाबः चुनावों से भाजपा ने की नई नियुक्तियां

    पठानकोट/अनमोलः गांव जैनी ऊपरली में भाजपा मंडल की विशेष बैठक का आयोजन नवनियुक्त अध्यक्ष अमन वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें विशेष तौर पर जिला अध्यक्ष विजय शर्मा व पूर्व विधायक सुजानपुर ठाकुर दिनेश सिंह बब्बू शामिल हुए। वहीं अध्यक्ष अमन वर्मा ने अपनी टीम की नियुक्तियां की।

    जिसमें बलविंदर सिंह मक्खन व शिवचरण सिंह को मामून मंडल महासचिव, बलदेव सिंह, छज्जू राम, कुलदीप सिंह अख्वाना, बलराम सिंह, मान सिंह को उपाध्यक्ष, रिंका पुरी, ईशान पठानिया, मुनेश्वर सिंह, सुदेश पठानिया को सचिव, मिंटू सलारिया को आफिस सचिव, सरूप चंद को कैशियर, कुलदीप शर्मा को सोशल मीडिया इंचार्ज एव प्रेस सचिव प्रेम सिंह को नियुक्त किया गया। वही जिला एग्जीक्यूटिव मेंबर संतोख सिंह, प्यारा सिंह, कश्मीर सिंह, बलबीर सिंह को नियुक्त किया गया। इसी तरह 27 मंडल एग्जीक्यूटिव मेंबर भी नियुक्त किए गए।

    इस मौके पर विजय शर्मा व दिनेश बब्बू नियुक्त किए गए। सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। वही मंडल अध्यक्ष अमन वर्मा ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस उपेक्षा के साथ पार्टी ने उनहे मंडल अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है वह और उनकी पूरी टीम पूरी तन देही से इस जिम्मेवारी को निभाएंगे। यह सभी पार्टी कार्यकर्ताओ को एक साथ एक मंच पर लेकर आएंगे और पार्टी का विस्तार और प्रचार करेंगे।