ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के लिए नाबार्ड द्वारा तैयार संभाव्यता युक्त ऋण योजना का विमोचन ए.डी. सी. डॉ. अमित शर्मा द्वारा बुधवार को जिला कार्यालय बचत भवन मे किया गया । संभाव्यता युक्त ऋण योजना मे गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 5 फीसदी की वृद्धि दर दर्ज की गई है। भारत सरकार की लीड बैंक स्कीम के तहत नाबार्ड की ओर से वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जिला ऊना हेतु रू 2217 करोड कि संभाव्यता युक्त ऋण योजना को तैयार किया गया है। इस दौरान नावार्ड के जिला विकास प्रबंधक अरुण कुमार, लीड बैंक मैनेजर जी सी भट्टी, आर बी आई एल डी ओ शुभम दिवेदी, उधोग विभाग से जोनल निदेशक अंशुल धीमान व विभिन्न बैंकों व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Blog
-

पंजाबः 2 तस्करों को काबू कर 10 किलो हेरोइन सहित हथियार किए बरामद
पठानकोट: पंजाब में पाक की नापाक हरकतों के नाकाम करने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल है। इसी के तहत आज सीमा पार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 तस्करों को हेरोइन और हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। काउंटर इंटेल पठानकोट ने 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 180 जिंदा कारतूस के साथ 10 किलोग्राम हेरोइन सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पाकिस्तान स्थित ऑपरेटिव के संपर्क में थे, जिसने खेप को बाड़ के माध्यम से भारत में भेजा। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के विजन के अनुरूप पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट करके दी है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि दोनों आरोपी पाक बेस्ड ऑपरेटिव के संपर्क में थे। नशे और हथियारों को सीमा पर लगी तारों के जरिए भारत पहुंचाया गया था। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
-

पंजाबः नए साल पर सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा, शिक्षा मंत्री बैंस ने कर्मचारी संगठनों की बैठक बुलाई
चंडीगढ़ः पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस 30 दिसंबर को विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक में सरकार कर्मचारियों की मांगों को मानकर उन्हें नए साल का तोहफा दे सकते है। गौर हो कि विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ शिक्षा मंत्री की यह बैठक आज सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक पंजाब भवन चंडीगढ़ में की जानी थी। जारी किए गए आदेशों के मुताबिक पंजाब भवन के कमरे खाली ना होने के कारण यह मीटिंग अब 30 दिसंबर को निर्धारित की गई है।

-

पंजाबः अब चाईना डोर बेचने वाले के खिलाफ होगा इरादा ए कत्ल का केस दर्ज!
गुरदासपुरः पतंगबाजी का शौंक पंजाब में काफी ज्यादा है। लेकिन पिछले कुछ सालों से पंजाब में ड्रैगन डोर जिसे खूनी डोर के नाम से जाना जाता है उसने पतंगबाजी का मजा खराब कर दिया है। इस चाइना डोर से जहां कई मौते हो चुकी है वहीं कई लोग इस डोर से गंभीर जख्मी भी हो चुके है। लेकिन अब जिला प्रशासन ने इस डोर के उपयोग और बिक्री के खिलाफ सख्त कदम उठाए है। गुरदासपुर के डिप्टी कमिशनर ने इस डोर की बिक्री की जानकारी देने के लिए हैल्पलाइन नंबर 01874-222710 भी जारी किया है।
थाना सिटी के एसएचओ गुरमीत सिंह ने चाइना डोर बेचने वालें दो दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि डिप्टी कमिशनर गुरदासपुर के आदेश के तहत यह कार्रवाई की गई है और गिरफ्तार दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के साथ बैठक कर दुकानदारों को इस चाइना डोर को नहीं बेचने के निर्देश दिए जाएंगे और बैठक के बाद अगर कोई दुकानदार सिंथेटिक डोर बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ धारा 307 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, बीते दिन पुलिस ने गुप्त सूनचा मिलने पर एक दुकानदार के पास से सिंथेटिक डोर से 5 गट्टू बरामद किए गए। वहीं दूसरी ओर थाना सिटी की पुलिस ने एक दुकानदार पर छापेमारी कर उसके पास से 207 सिंथेटिक डोर के गट्टू बरामद किए थे। इस दौरान पुलिस ने दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार किया। इसके बाद जिला प्रशासनने चाइना डोर पर सख्ती कार्रवाई करते हुए यह फैसला लिया है।
इस दौरान पुलिस ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे इस खून डोर की बिक्री को रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करें और चाइना डोर बेचने वाले की शिकायत जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर करें। उन्होंने कहा कि चाईना डोर बेचने वाले की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
-

पंजाबः अमृतपाल सिंह का सोशल मीडिया हैंडल हुआ बैन
चंडीगढ़ः ‘वारिस पंजाब दे’ समूह के सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह के सोशल मीडिया हैंडल को बैन कर दिया गया है। इससे पहले भारत सरकार द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए उनका ट्विटर अकाउंट भी बंद कर दिया गया था। पूरे पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के मद्देनजर सभी प्लेटफार्मों – इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब से हटा दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह का सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट @sandhuamrit1984, ट्विटर अकाउंट- @SandhuAmrit10, और YouTube चैनल- वारिस पंजाब दे, सिख उपदेशक के तीन सोशल मीडिया हैंडल हैं। जिन्हें हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि खालिस्तानी एजेंडे से संबंधित भड़काऊ तस्वीरें और दृश्य पोस्ट करने को लेकर सरकार ने यह कार्रवाई की है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, अमृतपाल सिंह की पोस्ट से पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती थी, इसलिए उनके सोशल मीडिया हैंडल को हटा दिया गया है और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
-

3 दिन में 39 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
नई दिल्लीः भारत सरकार ने बीते 24 दिसंबर से देश के सभी हवाईअड्डों पर आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का कोरोना वायरस के लिए रैपिड टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस दौरान कुल 498 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों की टेस्टिंग की गई है। कोरोना टेस्टिंग के लिए 1780 सैंपल एकत्रित किये गए। एकत्र किये गए नमूनों की संख्या 3994 है, जिनमें से 39 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी सैंपल्स को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है।
तीर्थयात्रा पर आए 5 विदेशी नागरिक कोरोना संक्रमित
बीते 26 दिसंबर को बिहार के बोधगया में तीर्थयात्रा पर आए पांच विदेशी नागरिक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से चार थाइलैंड के और एक म्यामां से है। चीन और कई अन्य देशों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बीच सरकार ने प्रत्येक उड़ान में कुल यात्रियों के दो प्रतिशत का आगमन के बाद हवाई अड्डे पर रैंडम परीक्षण कराने का फैसला किया था। देश के अधिकांश राज्यों में मंगलवार को मॉक ड्रिल किया गया।
देशभर के कोविड अस्पतालों में बीते दिन किया गया मॉक ड्रिल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मंगलवार को देशभर के कई अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान मैंने कोविड वार्ड का निरीक्षण किया और देखा कि जैसी व्यवस्था यहां है वैसी ही व्यवस्था और भी बाकी के अस्पतालों में है या नहीं। आने वाले दिनों में कोरोना केस अगर बढ़े तो उसके लिए हम पूरी तरह से तैयार होना चाहिए।
चीन ने एयरपोर्ट और बंदरगाह पर लगे प्रतिबंधों को हटाया
वहीं देश में बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच जनवरी आते-आते चीन व्यावहारिक रूप से अपनी तीन साल पुरानी ‘शून्य कोविड नीति’ और अपने अंतरराष्ट्रीय अलगाव को त्याग देगा तथा यात्रा और व्यापार के लिए अपने हवाई अड्डों और बंदरगाहों को पूरी तरह से खोल देगा।
-

पंजाबः कड़ाके की ठंड में शुरू होगा नया साल, इन जगहों पर बारिश के आसार
बठिंडाः पंजाब में कड़ाके की ठंड जारी है। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे पंजाब में सबसे कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आज से धुंध और कोहरे से कुछ राहत मिलेगी। इस दौरान दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 29 दिसंबर को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
इसी के साथ नए साल का आगाज भीषण सर्दी से होगा। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के बाद उत्तर से बर्फीली हवाएं तेजी से आएंगी। इससे 31 दिसंबर और एक जनवरी को रात व दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे पंजाब में एक बार फिर कोल्ड डे की स्थिति बनेगी। घने कोहरे और शीतलहर की वापसी होगी।
चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के आने से पंजाब में दिन व रात के पारे में थोड़ा उछाल देखने को मिलेगा। सिर्फ कुछ इलाकों में घनी धुंध छाई रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री, अमृतसर में 5.0, लुधियाना में 6.6, पटियाला में 6.9, पठानकोट में 7.2, फरीदकोट में 4.4, गुरदासपुर में 3 डिग्री दर्ज किया गया।
-

जालंधरः ACP रणधीर ने VIP लाइट लगाकर घूम रहे नकली जज को किया काबू, देखें वीडियो
जालंधर/वरुणः थाना 6 की पुलिस ने गाड़ी पर लाल और नीली रंग की बत्ती लगाकर घूम रहे युवक पर कार्रवाई करते हुए गाड़ी को कंपाउंड किया है। मामले की जानकारी देते हुए मॉडल टाउन के एसीपी रणधीर ने बताया कि माता रानी चौंक के पास एक युवक स्कार्पियों पर वीआईपी रेड ब्लू लाइट लगाकर घूम रहा था। जिस पर जब पुलिस ने कार्रवाई करनी चाही तो युवक ने बताया कि गाड़ी जज साहिब की है।
इस दौरान पुलिस ने जब चैकिंग की तो गाड़ी किसी जज साहिब की नहीं थी। उक्त युवक के पास लाइसेंस भी मौजूद नहीं था और ना ही मौके पर आरसी मौजूद थी। युवक की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी बुलंदपुर नूरपूर के रूप में हुई है। हरप्रीत की ब्लैक स्कार्पियों गाड़ी पीबी 08 डीडी 0121 को कंपाउंड कर लिया है।
गौर हो कि इससे पहले भी एसीपी रणधीर ने गाड़ी पर लाल और नीली रंग की बत्ती लगाकर घूम रहे युवक पर कार्रवाई करते हुए गाड़ी को कंपाउंड किया था। उस दौरान PPR मार्केट के इलाके में एसीपी खुद मौजूद थे तभी गाड़ी के बंपर की ग्रील पर लाल और नीली रंग की बत्ती लगाकर युवक घूमता दिखाई दिया था। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो युवक ने गाड़ी भगा ली थी। जिसे एसीपी रणधीर कुमार के गनमैन और ड्राइवर ने गाड़ी का घेराव कर अर्बन इस्टेट फेज 2 रहने वाले आशु को काबू किया था।
-

आज का राशिफल, 28 दिसंबर 2022
मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नौकरी में ट्रांसफर मिलने के कारण परिवार के सदस्यों से कुछ समय के लिए कुछ दूरी रह सकती है और व्यवसाय के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय में कुछ पुरानी योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगी। किसी सरकारी काम में अधिकारियों से पंगा ना ले, नहीं तो आपको उसमें नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं।
वृष राशिफल। आज का दिन आपके आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी बात के लिए समझौता ना करें, नहीं तो वह गलत हो सकती है। आपकी तरक्की के मार्ग बनेंगे। आप अपने घर की साज-सच्जा कराने पर भी ध्यान दे सकते हैं, जिसके लिए आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। आपको संतान द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको बिजनेस में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा करने से बचना होगा और आप यदि किसी भी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। सेहत में गिरावट के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका कार्य करने में मन भी थोड़ा कम लगेगा। आपको अपनी कुछ पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिल सकता है।
कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर अतिथि का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे और अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना का जिक्र कर सकता है, जिसमें आपको निवेश करने से बचना होगा। यदि आपको कोई चोट लगी हुई थी, तो उसमें सुधार हो सकता है। आप व्यस्तता के कारण परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को भूल सकते हैं।
सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ नरम गरम रहने वाला है। आपको भरपूर मात्रा में जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलता दिख रहा है और किसी कानूनी मामले में भी आपको पूरा ध्यान देना होगा, तभी वह सुलझेगा। आपकी आज किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको अपनी ज्यादा बातें शेयर नहीं करनी है और स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो कुछ रोग फिर से उभर सकते हैं। आपको व्यवसाय संबंधी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ रूके हुए कार्य को समय से पूरा करने के लिए रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी भी आस पड़ोस में होने वाले वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभ का सौदा लेकर आ सकता है, जो लोग बिजनेस में कोई बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं, तो उन्हें कुछ अनुभवी व्यक्तियों से सलाह मशवरा करना होगा, तभी वह आगे बढ़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा, जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, तो उनमें आज कोई कलह पनप सकती है, जिसे परिजनों की मदद से समय रहते सुलझाना होगा, नहीं तो बाद में समस्या पैदा हो सकती है। वर्क फ्रॉम होम में कार्य कर रहे लोगों को आज कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह अपने कामों को समय पर पूरा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा और अपने कामों की सुध-बुध लेनी होगी।
वृश्चिक राशिफल। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा व जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं और किसी के कहने में आकर कोई फैसला ना टाले। आपके सांसारिक सुख के साधनों में भी वृद्धि होती दिख रही है। यदि आप किसी मकान, दुकान, भूमि व वाहन आदि की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो वह इच्छा भी आज पूरी होगी।
धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको आय में वृद्धि होगी, क्योंकि आपको आपका रुका हुआ धन भी आसानी से प्राप्त हो जाएगा, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी और आपने यदि अपने किसी काम को कल पर टाला, तो वह भी आपका समय रहते पूरा होगा। माताजी से आप किसी बात पर उलझ सकते हैं। आपको किसी मित्र के कहने में आकर गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा, नहीं तो उससे आपको नुकसान हो सकता है।
मकर राशिफल। आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग किसी अच्छे पद की प्राप्ति कर सकते हैं और उन्हें दूर कहीं ट्रांसफर मिल सकता है। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को नियंत्रण करने में काफी हद तक कामयाब रहेंगे, जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे व आप किसी की परवाह किए बिना अपने प्रेम को परवान चढ़ाएंगे।कुंभ राशिफल। कुंभ राशि के जातकों को आज अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन आपको अपनी चीजों को संभालकर रखना होगा, उसके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपको अपने पुराने रोगों से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।
मीन राशिफल। आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप कुछ रुके हुए कामों को लेकर परेशान रहेंगे और कुछ आपके बढ़ते हुए खर्चे आपका सिरदर्द बन सकते हैं, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी। आप किसी कारण स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करेंगे, लेकिन वह बाद में आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें लाभ तो अच्छा मिलेगा और धन आगमन के और भी नए कई रास्ते खुलेंगे। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है।
-

जालंधरः नए खुले पब में ज्वैलर ने विवाद में निकाली रिवाल्वर?
जालंधर/वरुण : मॉडल टाउन में खुले नए पब में हुए विवाद का मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, शनिवार देर रात पब के संचालक ने स्टेज पर खुद माइक पकड़कर रंगारंग कार्यक्रम पेश करते हुए ग्राहकों का मनोरंजन करना शुरू कर दिया था। जिसे देख कर लाल परी के सरूर में एक ज्वैलर के अंदर छुपी हुई कलाकारी जाग गई और उसने शहर में अपनी कलाकारी चमकाने के लिए एक नज्म़ सुनाने की जिद्द संचालकों से की, लेकिन उसे परमिशन नहीं मिली। इसके बाद पब के संचालक और ज्वैलर के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। कल्ब में मौजूद सिक्योरिटी जब इस विवाद में नहीं पड़ी तो संचालक ने अपनी सिक्योरिटी को भी खरी-खोटी सुनाई। क्योंकि सिक्योरिटी उस ज्वैलर को पब का माहौल खराब करने से रोक नहीं पा रही थी।
संचालक और ज्वैलर में हुए विवाद को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। प्रत्याक्षियों से मिली जानकारी के अनुसार इस विवाद दौरान ज्वैलर ने संचालक के ऊपर रिवाल्वर तान दी थी। जिसे देखकर पब में आई सभी फैमिली वहां से निकल गई। गौर हो कि पब में रिवालवर तानने वाला ज्वैलर पहले भी कई बार विवादों में आ चुका है। यदि पुलिस पब की सीसीटीवी खंगाले तो सच खुद-ब-खुद सामने आ जाएगा। इस मामले में जब पुलिस से संपर्क किया तो इस घटना संबंधी कोई शिकायत ना मिलने को लेकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। लेकिन शहर में हथियार लहराने की घटनाओं से शहर के नागरिकों में दहशत फैल रही है।
जबकि पंजाब के सीएम ने पुलिस को सख्त निर्देश दे रखे है कि पंजाब में गन कल्चर को बढ़ावा न मिले। इसके बावजूद पंजाब के बहुत से रसूखदार द्वारा अपनी गुंडई दिखाने के लिए हथियार लहराना आम बात है। जिससे पुलिस और प्रशासन की नाकामी सामने आती है कि वह ऐसे तत्वों को रोकने के लिए विफल हो रहे है और उनके लाईसेंस रद्द नहीं किए जा रहे।
