Blog

  • पंजुआना व बालीवाल में महिलाओं को मताधिकार बारे किया जागरूक

    पंजुआना व बालीवाल में महिलाओं को मताधिकार बारे किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र के बालीवाल व पंजुआना पंचायतों में स्वीप के अन्तर्गत स्पोर्ट्स फोर डेमोक्रेसी के माध्यम से महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। यह जानकारी देते हुए एसडीएम हरोली विकास शर्मा ने बताया कि ऐसी गतिविधियों में उन पंचायतों व पोलिंग बूथों को लक्षित किया जा रहा है जहां महिला वोटर्ज़ का लिंगानुपात 900 से कम है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि भारतीय संविधान ने देश के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रत्येक नागरिक को मतदान के माध्यम से सरकार चुनने का अधिकार दिया है। उन्होंने बताया कि चुनावों में एक-एक मत का महत्व होता है।
    प्रत्येक व्यक्ति को एक जागरुक नागरिक के नाते अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने में महिलाएं विशेष व अहम भूमिका निभा सकती हैं। उन्होने महिलाओं से आहवान किया कि यदि उनका कोई पारिवारिक सदस्य काम के सिलसिले में किसी बाहरी राज्य में रहता है और उसकी प्रदेश में वोट है, तो उसे अनिवार्य तौर पर अपने मत का प्रयोग करने की अपील करें। इस अवसर पर स्वीप कमेटी के नोडल अधिकारी गुरबक्श राय सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • किसानों के हाईवे जाम को लेकर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार, जारी किए निर्देश

    किसानों के हाईवे जाम को लेकर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार, जारी किए निर्देश

    चंडीगढ़ः दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर शाहबाद में किसानों द्वारा रोड जाम करने को लेकर मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया। इसके खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने अफसरशाही की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। हाई कोर्ट ने कहा कि क्या अधिकारियों ने पिछले साल की घटना से कोई सबक नहीं लिया। जब आंदोलनकारियों ने एसडीएम कार्यालय के पास धरना दिया तो उस समय कार्रवाई क्यों नहीं की गई। आंदोलनकारियों को नेशनल हाईवे पर क्यों जाने दिया गया। हाई कोर्ट ने कहा कि अधिकारी इस घटना को कंट्रोल करने में असफल रहे। लगता है कि वह घटना के बारे में जागरूक नहीं थे।

    सरकार की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि इस मामले में आरोपी आंदोलनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस पर कोर्ट ने सवाल पूछा कि गिरफ्तार कितने लोगों को किया गया है, यह जानकारी दें। बहस के दौरान मुख्य सचिव संजीव कौशल की तरफ से कोर्ट में घटना पर एक स्टेटस रिपोर्ट भी सौंपी गई। मुख्य सचिव की ओर से कोर्ट को बताया गया कि हाल के वर्षों में राज्य पर अपनी मांगों के लिए दबाव बनाने के लिए राजमार्ग, रेलवे को अवरुद्ध करने का चलन बन गया है। सरकार पर दबाव बनाने के लिए यह सबसे सुविधाजनक तरीका माना जाने लगा। संविधान ने लोगों को कुछ अधिकार दिए हैं, लेकिन सार्वजनिक हित के लिए ऐसे अधिकारों के कुछ प्रतिबंध भी हैं। कोर्ट को बताया गया कि हरियाणा राज्य को पहले भी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा है, जहां किसान प्रदर्शनकारियों द्वारा अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए घंटों-घंटों तक सड़क जाम करने के मामले सामने आए हैं।

    कौशल ने यह भी बताया कि कुरुक्षेत्र प्रशासन ने पिछले अनुभव को देखते हुए अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक व्यवस्था की थी। रिपोर्ट के अनुसार किसान संघ द्वारा प्रस्तावित आंदोलन के बारे में सुरक्षा एजेंसियों से इनपुट प्राप्त होने पर जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र द्वारा 22 सितंबर को बीकेयू के साथ एक बैठक आयोजित की गई, ताकि उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकेबंदी के लिए अपने आह्वान को छोड़ने के लिए राजी किया जा सके। उन्हें देर से खरीद के संबंध में परिस्थितियों के बारे में बताया गया। हालांकि, वे सरकार द्वारा धान की तत्काल खरीद के लिए अपने रुख पर अड़े रहे। उन्हें शाहाबाद में नेशनल हाईवे को अवरुद्ध करने की बजाय शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए एक स्थान की पेशकश की गई थी।

    हाई कोर्ट को बताया गया कि राजमार्गों को अवरुद्ध करने के लिए बीकेयू के प्रस्ताव के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे व निषेधाज्ञा जारी की गई थी। महत्वपूर्ण स्थानों पर क्षेत्र को बैरिकेडिंग के अलावा जिला पुलिस की पांच कंपनियों को तैनात किया गया था। मुख्य सचिव ने कहा कि 24 सितंबर को सुबह तीन बजे बीकेयू ने नाकाबंदी हटाने पर सहमति व्यक्त की और 24 सितंबर की सुबह 10 बजे यातायात सामान्य हुआ। भविष्य में राज्य के किसी भी हिस्से में ऐसी कोई नाकाबंदी को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि गुरनाम सिंह चढ़ूनी को हाई कोर्ट के नोटिस सर्व कर दिए गए हैं, लेकिन गुरनाम सिंह चढ़ूनी की तरफ से सुनवाई के दौरान कोई पेश नहीं हुआ। कोर्ट ने मामले की सुनवाई 12 दिसंबर तक स्थगित करते हुए सभी पक्षों को जवाब दायर करने का निर्देश दिया।

  • पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने बड़ी मशक्त के बाद निकाला सुरक्षा कर्मी का शव

    पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने बड़ी मशक्त के बाद निकाला सुरक्षा कर्मी का शव

    पुलिस और एनडीआरएफ की टीम सांय चार बजे निकाला शव
    बददी/सचिन बैंसल: दसोरा माजरा के एक नाले में बहा सुरक्षा कर्मी का शव  देर सांय मिल गया था लेकिन पत्थरों के बीच में फंसने के कारण यह शव को मंगलवार सांय साढ़े चार बजे बाहर निकाला।  शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेज दिया है। 
     मृतक सुरक्षा कर्मी रणजीत  सिंह (23) बिलासपुर सदर के देगथली गांव का रहने वाला था।   कर्मचारी  बद्दी स्थित  चेकमेट सक्योरिटी कंपनी में तैनात था। वर्तमान में इसकी ड्यूटी सक्योरिटी कंपनी की ओर से  दसोरामाजरा स्थित आर एम केमीकल में लगी हुई थी। 25 सितंबर को दोपहर दो बजे यह कमरे से ड़्यूटी जा रहा था तो रास्ते में एक नाले में पांव फिसलने से पानी की चपेट में आ गया। वहां से पानी में बहता हुआ यह  बद्दी बैरियर के समीप बालद नदी पर बने पुल के नीचे पत्थरों में फंस गया। उसके ऊपर से पानी जाने से उसका पता नहीं चल रहा था।
    आपदा प्रंबधन की टीम ने देर सांय शव को खोज लिया था लेकिन बाहर नहीं निकल रहा था। बद्दी के एएसपी नरेंद्र कुमार मंगलवार सुबह से शव को निकालने के लिए आपदा प्रबंधन की टीम के साथ मौके पर खडे रहे लेकिन शव मंगलवार देर सांय बाहर निकाला। एसपी नरेंद्र कुमार ने शव निकालने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ भेज दिया है। 
  • 10वीं के छात्र की मौत पर भड़के लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, फूंकी जीप 

    10वीं के छात्र की मौत पर भड़के लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, फूंकी जीप 

    उत्तर प्रदेशः औरैया में शिक्षक की पिटाई से छात्र की मौत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस प्रशासन काफी समय तक भीड़ को समझाता रहा। इसी बीच अंधेरा होते ही भीड़ भड़क गई और पथराव शुरू हो गया। आक्रोशितों ने पुलिस जीप तक फूंक दी। करीब घंटेभर अराजकता का माहौल रहा। बवाल की सूचना पर डीएम, आईजी, एसपी समेत कई थानों की फोर्स ने इलाका घेर लिया तभी कॉलेज के पीछे छिपे लोगों ने डीएम व कुछ पुलिसकर्मियों की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। एसपी ने फ्लैग मार्च कर मोर्चा संभाला तो उपद्रवी भाग खड़े हुए। 

    अछल्दा के बसोली गांव निवासी राजू सिंह दौरे का 15 साल का बेटा निखिल आदर्श इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं का छात्र था। सात सितंबर को सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अश्वनी सिंह ने टेस्ट में गलतियां होने पर लात-घूसों से पीटा था। इससे वह क्लास में बेहोश हो गया था। गंभीर होने पर परिजन उसे इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए थे। सोमवार भोर उसकी मौत हो गई। शिक्षक के खिलाफ पहले से दर्ज मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई और गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गईं। उधर, विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

    छात्र की मौत से आक्रोशित भीम आर्मी के लोग शाम को कॉलेज के पास जमा हो गए। भीड़ बढ़ने पर एडिशनल एसपी, सीओ व एसडीएम कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को हटाने की कोशिश की। इसी बीच कुछ उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव से फोर्स में भगदड़ मच गई, अफसर और पुलिस वालों को भागना पड़ा। एसडीएम बिधूना लवगीत कौर के साथ भी उपद्रवियों ने धक्का-मुक्की की। फोर्स भागी तो उपद्रवियों ने पुलिस जीप में आग लगा दी। 

  • लघु उद्यमियों का देश की जीडीपी बढ़ाने में विशेष योगदान : संजीव शर्मा

    लघु उद्यमियों का देश की जीडीपी बढ़ाने में विशेष योगदान : संजीव शर्मा

    बद्दी /सचिन बैंसल :  लघु उद्योग भारती बरोटीवाला चैप्टर के अध्यक्ष अजय चौहान की अध्यक्षता में एम एस एम ई एवं जेड के सहयोग से लघु उद्यमियों को सरकार की ओर से चलाई जा रही आयोजनों के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें लघु उद्योग भारती प्रदेश इकाई के महामंत्री संजीव शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि आज के युग में जिस तरह देश की जीडीपी बढ़ रही है उसमें लघु उद्योग का बहुत बड़ा योगदान है और सरकार द्वारा भी लघु उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए उद्यमियों को चाहिए कि वह सरकार द्वारा जो योजना चलाई जा  रही हैं उन योजनाओं का लाभ लेकर अपने व्यापार को आगे बढ़ाएं ।
    उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा लघु उद्योग स्थापित करने से लेकर मशीनरी खरीदने तक सब्सिडी के तौर पर बैंक द्वारा विभिन्न भिन्न तरह के ऋण इस समय दिए जा रहे हैं इसलिए सब को सामूहिक तौर पर एक दूसरे के साथ मिलकर संबंधित विभाग से जानकारी लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लें। इस मौके पर बरोटीवाला चैप्टर के अध्यक्ष अजय चौहान ने आए हुए लघु उद्यमियों को बताया कि सभी लघु उद्यमी सरकार द्वारा बनाई गई लाभकारी योजनाओं का फायदा लेकर अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए प्रयोग करे । इस मौके पर लघु उद्योग भारती बरोटीवाला के उपाध्यक्ष सोमनाथ पाल सिंह, महासचिव पीयूष शर्मा, कोषा अध्यक्ष हिमांशु मग्गू ,सह सचिव आशीष अग्रवाल, संजय अहूजा, शिवराज ,नवीन शर्मा, हंसराज झा सुमित आदि उपस्थित रहे।
  • बाल रक्षा भारत संस्था ने किया महिलाओ और बच्चों को पौष्टिक आहार के प्रति  जागरूक

    बाल रक्षा भारत संस्था ने किया महिलाओ और बच्चों को पौष्टिक आहार के प्रति  जागरूक

    बददी/सचिन बैंसल :बाल रक्षा भारत और मोडलेज फूड इंडिया की संयुक्त तत्वावधान में नालागढ स्वास्थ्य खंड में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया गया। नालागढ स्वास्थ्य खंड में एक माह के दौरान विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर लगाए गए। संस्था के  पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से प्रसूति महिला, बच्चा और उसके परिवार के पोषण के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं को उनके खान-पान का सही तरीका बताया गया। पंाच वर्ष से कम आयु के 170 बच्चों का बीएमआई किया गया। 19 वर्ष से कम आयु के 35 और 428 महिलाओं को इस दौरान पोषण संबंधी जानकारी दी गई। इसके अलावा माताओं ने पोषण मेला, रैली, रैसेपी प्रतियोगिता, योगा आदि के माध्यम से पौष्टिक आहार की गुणवत्ता बताई गई। 
  • शत-प्रतिशत आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करें अधिकारीः डीसी 

    शत-प्रतिशत आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करें अधिकारीः डीसी 

    ऊना/सुशील पंडित :आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा सभी विभागाध्यक्षों के साथ आज जिला परिषद सभागार में एक बैठक की। उन्होंने विस्तृत रूप से आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी अधिकारी इसकी शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर लगे फोटोयुक्त सभी सरकारी होर्डिंग्स तथा अन्य प्रचार सामग्री हटाई जाएगी, जिसके लिए सभी एसडीएम पहले ही टीमों तय कर लें। उन्होंने कहा कि निजी संपत्ति पर राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के होर्डिंग, दीवार लेखन आदि के लिए संपत्ति के मालिक से लिखित में अनुमति लेनी होगी तथा यह सूची एसडीएम कार्यालय में देनी होगी। अगर आदर्श आचार संहिता लागू होने के 72 घंटों तक राजनीतिक दल सूची देने में असमर्थ होते हैं, तो ऐसे होर्डिंग या दीवार लेखन को हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित एसडीएम इस बात को सुनिश्चित करेंगे।  राघव शर्मा ने कहा आदर्श आचार संहिता के लागू होने के तुरंत बाद कोई भी नया कार्य आरंभ नहीं किया जा सकता है।
    न ही कोई उद्घाटन या शिलान्यास अथवा नई घोषणा की जा सकती है। उन्होंने सभी विभागों से उन कार्यों की सूची मांगी, जो कार्य प्रगति पर हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग ऐसे कार्यों की सूची भी दें, जिनकी स्वीकृति मिली है लेकिन अभी तक निर्माण कार्य आरंभ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट सूची 6 अक्तूबर तक दी जाए और अंतिम सूची आदर्श आचार संहिता लागू होने की घोषणा पर देनी होगी। उन्होंने कहा कि जरूरी कार्यों को भी अधिकारी अपने स्तर पर शुरू नहीं कर सकते हैं और इसके लिए चुनाव आयोग से अनुमति लेना अनिवार्य है। राघव शर्मा ने कहा कि नगर परिषद और पंचायत समितियां बैठकें आयोजित कर सकते हैं लेकिन कोई भी नई परियोजना या नई परियोजना के लिए धन स्वीकृत जैसी घोषणाएं नहीं कर सकती हैं। 
  • पंजाबः युवक ने मंदिर में घुसकर पुजारी पर चाकू से किया हमला, ASI को भी जड़े थप्पड़

    पंजाबः युवक ने मंदिर में घुसकर पुजारी पर चाकू से किया हमला, ASI को भी जड़े थप्पड़

    तरनतारनः पंजाब में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। हमलावारों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि उन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं रहा। वहीं श्री ठाकुरद्वारा मदन मोहन मंदिर से एक मामला सामने आया है। जहां देर रात एक युवक ने मंदिर में दाखिल होकर पुजारी पंडित महावीर प्रसाद पर चाकू से हमला किया किया। हमले दौरान चाकू टूट गया। वहीं इस घटना को लेकर मंदिर में मौजूद श्री सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों ने आरोपी को जब काबू किया तो उसने एएसआई को भी थप्पड़ मारे।

    लोगों ने आरोपी की धुन्नाई करके उसे पुलिस हवाले कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। उसकी पहचान राज कुमार राजा के तौर पर हुई। श्री सनातन धर्म सभा तरनतारन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार बिट्टू ने बताया कि वह अपने बेटे ललित शर्मा सहित श्री ठाकुरद्वारा मदन मोहन मंदिर में माथा टेकने लिए पहुंचे थे। मंदिर में पुजारी महावीर प्रसाद आराधना कर रहे थे कि राज कुमार राजा निवासी मोहल्ला जसवंत सिंह मंदिर में दाखिल हुआ और उन पर चाकू से हमला कर दिया। गनीमत रही कि इस हमले दौरान राजा के द्वारा इस्तेमाल किया गया कमजोर चाकू टूट गया और पुजारी मामूली रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया।

    इस दौरान शिव सेना नेता अश्वनी कुक्कू, अभिषेक जोशी पहुंचे। आरोपी को जब काबू किया जा रहा था तो उसने एएसआई राजिंदर कुमार को थप्पड़ जड़े। इस घटना की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह विर्क, ड्यूटी अधिकारी एएसआइ सतनाम सिंह मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद हुआ है। डीएसपी (सिटी) जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरोपी विरुद्ध केस दर्ज करके जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि उसने पुजारी पर हमला क्यों किया है।

  • पंजाबः किसानों ने सरकार खिलाफ खोला मोर्चा, किया नेशनल हाईवे जाम करने का ऐलान

    पंजाबः किसानों ने सरकार खिलाफ खोला मोर्चा, किया नेशनल हाईवे जाम करने का ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने सरकार के खिलाफ 29 सितंबर को प्रदर्शन कर अमृतसर-दिल्ली नैशनल हाईवे जाम करने का ऐलान किया है। किसान संगठन दोआबा किसान कमेटी पंजाब सर्कल टांडा के सचिव सतपाल सिंह मिर्जापुर ने मीटिंग दौरान कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगे ना मानी तो वह सरकार के खिलाफ 29 को वह अमृतसर-दिल्ली नैशनल हाईवे धन्नोवाली फाटक जालंधर में 24 घंटे के लिए धरना लगाएंगे।

    मीटिंग में दोआबा किसान कमेटी पंजाब सर्कल टांडा के सचिव सतपाल सिंह मिर्जापुर, जसप्रीत टांडा, रमनजीत कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है। सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों व जथेबन्दी के राज्य प्रधान जंगवीर सिंह चौहान, जनरल सचिव प्रिथपाल सिंह गुराया, अमरजीत कुराला  ने किसानों की मांगों के प्रति आवाज बुलन्द करदे हुए कहा है कि सरकार कुदरती प्रकोप व नकली बीजों के कारण खराब हुई धान की फसल, गन्ने के रेट में सरकार तुरंत 450 रुपए बढ़ौतरी करे और मिलों को 1 नवम्बर से चलाने का सरकार नोटीफिकेशन जारी करे, पराली की सांभ संभाल के लिए सरकार किसानां को राहत 5000 रुपए प्रति एकड़ देने व अन्य मांगें रखी गई हैं। 

  • कांग्रेस पार्टी की गारंटी योजना महिला वर्ग के लिए वरदान साबित होगी: सतपाल रायजादा

    कांग्रेस पार्टी की गारंटी योजना महिला वर्ग के लिए वरदान साबित होगी: सतपाल रायजादा

    ऊना/सुशील पंडित : हर घर लक्ष्मी नारी सम्मान निधि कांग्रेस पार्टी की गारंटी योजना महिला वर्ग के लिए वरदान साबित होगी यह बात गांव लमलेहड़ा में विधायक सतपाल रायजादा ने कही। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 18 साल से 60 साल से कम तक की उम्र वाली महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता आने के बाद प्रदेश और देश की जनता को ठगा है। आज पूरे देश में जनता महंगाई और बेरोजगारी से बुरी तरह परेशान है।
    लेकिन भाजपा नेता सत्ता के नशे में चूर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग विकास कार्यों के गलत तथ्य पेश कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए बड़ी बड़ी ढ़िढोरा पीट रहे हैं। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र सहोड़, ब्लाक महिला कांग्रेसाध्यक्ष सीमा शर्मा, ब्लाक महासचिव शिव सहोड़, सुनील रिंका, कुलदीप कुमार, पूर्व उप प्रधान पवन कुमार, रामपाल, गुरमेल सिंह, नंद किशोर, पूर्व बीडीसी रमन कुमार, पूर्व बीडीसी मदन लाल, पूर्व बीडीसी संतोष कुमारी, बाबा गुरमीत सिंह, सरवन सिंह, बलबीर सिंह, जगतार सिंह, धर्म सिंह, सुनील रिंका, अनिल कुमार रूद्रा इत्यादि उपस्थित रहे।