Blog

  • गैंगस्टर Lawrence Bishnoi को दिल्ली लेकर जाएगी NIA टीम, जाने मामला 

    गैंगस्टर Lawrence Bishnoi को दिल्ली लेकर जाएगी NIA टीम, जाने मामला 

    चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पिछले साढ़े चार‌ महीने से पुलिस की हिरासत में रह रहे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। गैंगस्टर बिश्नोई को राष्ट्रिय जांच एजेंसी (NIA) ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर एनआईए ने UAPA आतंकी व गैरकानूनी गतिविधियों मैं शामिल होने के आरोप लगाए हैं।  इसी के तहत एनआईए ने लॉरेंस पर मामला दर्ज किया है। NIA को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 10 दिन के लिए कस्टडी मिली है।

    बता दें कि असल में लॉरेंस बिश्नोई के आतंकवाद से भी कनेक्शन जुड़ रहे थे, कई तरह के इनपुट सामने आ रहे थे। उसी मामले में NIA ने उसके खिलाफ ये एक्शन लिया है। एनआईए ने बिश्नोई को बठिंडा जेल से गिरफ्तार किया है, एजेंसी आज दिल्ली लेकर जाएगी।

  • जालंधर: JDA ने ज्योति चौक के पास बनी रेड क्रॉस मार्केट में 32 दुकानों को किया सील

    जालंधर: JDA ने ज्योति चौक के पास बनी रेड क्रॉस मार्केट में 32 दुकानों को किया सील

    नगर निगम ने प्रताप बाग, जगराता चौक व मंडी रोड पर दुकाने की सील

    जालंधर/वरुण: विकास प्राधिकरण (JDA) ने शहर में बड़ी कार्रवाई की है। JDA की सीए दीपशिखा शर्मा के निर्देशों पर यह कार्रवाई ज्योति चौक के पास बनाई गई मार्किट में की है। यहां पर जालंधर विकास प्राधिकरण ने 32 दुकानों को सील कर दिया है। इन दुकानों में जो दुकानदारों का सामान पड़ा था उसे भी JDA के अधिकारियों ने दुकानों में ही लॉक करके ऊपर से सील लगा दी है। 

    सीलबंदी की कार्रवाई करने आए JDA के अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण ने ज्योति चौक के पास पास मार्किट का निर्माण कर  64 दुकानें (32 नीचे और 32 ऊपर हैं)  बनाई थीं। नीचे की 32 दुकानें तो बिक गई थीं लेकिन ऊपर की 32 दुकानें अभी कर सेल नहीं हुई थी। इन खाली दुकानों पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया था। इनमें अपना सामान रख लिया था। एसडीओ अभिषेक ढल्ल ने बताया कि ऊपरी मंजिल 32 की 32 दुकानों पर ही अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। जिन्हें सामान के साथ ही सील कर दिया गया है। 
    अधिकारियों मे जब मार्किट मे दबिश दी तो इसरी भनक दुकानदारों को भी नहीं लगी। अधिकारी अकेले नहीं बल्कि पुलिस फोर्स के साथ आए थे। यदि दुकानदारों को JDA की कार्रवाई का पहले पता चल जाता तो वह दुकानों से सामान निकाल लेते। लेकिन अचानक दबिश से उन्हें सामान निकालने का मौका ही नहीं मिला। जब अधिकारी फोर्स के साथ वहीं पर सीलबंदी की कार्रवाई करने पहुंचे तो कई दुकानदारों  ने अधिकारियों के समक्ष सामान निकालने की गुजारिश भी की लेकिन अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों की अधिकारियों की एक न सुनी और अपना सीलबंदी का काम जारी रखा। 
    JDA की टीम ने जब मार्किट में दबिश दी तो बहुत सारी दुकानों पर बड़े-बड़े ताले लटके हुए थे। अधिकारियों ने कर्मचारियों की मदद से पहले ताले तोड़े उसके बाद अंदर दुकानें देखीं उनकी बाकायदा फोटोग्राफी की उसके बाद सरकारी ताला जड़कर सील लगाई। जिन दुकानों के ताले तोड़े गए उनमें अंदर माल भरा हुआ था। दुकानदारों ने ऊपरी मंजिल पर अपने गोदाम बना रखे थे। लेकिन अधिकारियों ने दुकानदारों के ताले हटाकर उन पर अपने ताले लगाकर दुकानों को सील कर दिया।

    वहीं दूसरी ओर नगर निगम में नए कमिश्नर अभिजीत कपीलश के आने के बाद बिल्डिंग ब्रांच फिर से सक्रिय हो गई है। नगर निगम ने दोबारा फिर से रात को सीलबंदी की कार्रवाई शुरू कर दी है। देर रात बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने नगर निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश और सहायक कमिश्नर शिखा भगत के आदेश पर कार्रवाई करते हुए शहर में प्रताप बाग, जगराता चौक और मंडी रोड पर दुकानों में अवैध उसारी पर इन्हें सील कर दिया है। प्रताप बाग में जिन दो दुकानों को सील किया गया है। उन्हें पहले भी सील किया गया था। शॉप कम ऑफिस कॉम्प्लेक्स में दुकानों को दुकानदारों ने अपनी मर्जी से मॉडिफाई कर दिया था। इन पर पहले भी निगम की टीम ने कार्रवाई की थी और इन्हें सील किया था। लेकिन दीवाली के सीजन के आसपास दुकानों ने मालिकों ने सील तोड़ कर दुकानों को खोल दिया था। अब एक बार फिर से निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने दुकानों को सील कर दिया है। 

    नगर निगम के मौके पर गए एटीपी सुखदेव विशिष्ठ ने कहा कि अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं और प्रापर्टीज को सील किया गया है। इनसे उसारी के संबंध में दस्तावेज मांगे गए हैं। यदि यह दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाए तो डिमोलिशन की कार्रवाई भी इन पर हो सकती है। नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने देर रात मंडी रोड पर भी एक फैक्ट्री और जगराता चौक के पार चार दुकानों को सील किया है। बिल्डिंग ब्रांच ने देर रात मंडी रोड पर भी एक फैक्ट्री और जगराता चौक के पार चार दुकानों को सील किया है।

  • आज का राशिफल, 24 नवंबर 2022

    आज का राशिफल, 24 नवंबर 2022

    मेष: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

    वृष: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।

    मिथुन: सुख के साधन प्राप्त होंगे। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    कर्क: धार्मिक अनुष्ठान पूजा-पाठ इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। मानसिक शांति रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समय अनुकूल है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शारीरिक कष्ट संभव है।
    राशि फलादेश

    सिंह: कुसगंति से बचें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में मातहतों से कहासुनी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें।

    कन्या: शरीर में कमर व घुटने आदि के दर्द से परेशानी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है।

    तुला: व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। यश बढ़ेगा। दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

    वृश्चिक: किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी वरिष्ठ प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कष्ट व भय सताएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।

    धनु: राजभय रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश सोच-समझकर करें।

    मकर: पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

    कुंभ: शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति पर व्यय होगा। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा।

    मीन: प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चोट व रोग से बचें। विवाद न करें। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। किसी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध हो सकता है।

  • जालंधर: BMS Fashion पर GST  विभाग की दबिश

    जालंधर: BMS Fashion पर GST विभाग की दबिश

    जालंधर/वरुण: महानगर में जीएसटी विभाग की एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है किशनपुरा चौक के पास कपड़ों के मशहूर शोरूम पर जीएसटी विंग ने दबिश दी और मौके पर मौजूद सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया।

    BMS Fashion नाम से चलाए जा रहे इस शोरूम पर जीएसटी विभाग ने लगभग 4 घंटे तक जांच-पड़ताल की तथा इस दौरान सभी सेल्स रिकॉर्ड और स्लिप पैड टीम ने अपने कब्जे में ले लिए। उक्त शोरूम मालिक पर सेल टैक्स में गड़बड़ी करने के आरोप लगे हैं, जिसके मद्देनजर जीएसटी विंग ने शिकंजा कसा है।

  • जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला में JDA ने शुरू की 117 संपत्तियों की ई-नीलामी 

    जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला में JDA ने शुरू की 117 संपत्तियों की ई-नीलामी 

    जालंधर/वरुणः विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने जिला जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर के निवासियों को 117 प्रमुख स्थानों पर संपत्ति खरीदने का एक और सुनहरा अवसर देते हुए ई-नीलामी शुरू की है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए मुख्य प्रशासक जेडीए दीपशिखा शर्मा ने कहा कि प्राधिकरण 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक व्यावसायिक, आवासीय और चंक स्थलों पर 117 प्रमुख संपत्तियों की ई-नीलामी कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि इस ई-नीलामी में 62 व्यावसायिक, 54 आवासीय और एक चंक साइट शामिल है। उन्होंने कहा कि आवासीय संपत्ति की कीमत 20.85 लाख से शुरू होगी जबकि व्यावसायिक संपत्ति की कीमत 14.65 लाख से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह चंक साइट की कीमत 14.22 लाख रुपए रिजर्व की गई है। इस दौरान इच्छुक खरीदार और निवेशक इस अवधि के दौरान ई-नीलामी में भाग ले सकते हैं। 

    जानकारी देते हुए जेडीए ने बताया कि इन प्रमुख संपत्तियों के बारे में अधिक जानकारी पुडा की वेबसाइट www.puda.e-auctions.in पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर स्थित प्रमुख संपत्तियों के प्रति जालंधर विकास प्राधिकरण को लोगों से बड़ी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए इन संपत्तियों के उचित मूल्य तय किए गए हैं।

    इस पर और अधिक प्रकाश डालते हुए मुख्य प्रशासक ने कहा कि लोगों की गहरी दिलचस्पी को देखते हुए प्राधिकरण ने एक हेल्पलाइन नंबर 81960-40008 स्थापित किया है जिसका कोई भी इच्छुक व्यक्ति और अधिक जानकारी ले सकता है।  उन्होंने कहा कि इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर ई-नीलामी के लिए आवेदन करने वाले लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जो लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए बाध्य हैं। 

    उन्होंने कहा कि इसी तरह जेडीए ई-नीलामी के संबंध में लोगों को जागरूक एवं सहयोग प्रदान करने के लिए गांधी वनिता आश्रम वाली जगह पर में 3 से 5 दिसम्बर तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि इन शिविरों का आयोजन शनिवार और रविवार को किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक खरीदार और निवेशक इन शिविरों का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि ई-नीलामी में अर्बन एस्टेट कपूरथला, अर्बन एस्टेट फेज-1 व फेज-2, अर्बन एस्टेट सुल्तानपुर लोधी, पुरानी जेल साइट जालंधर, सीड फार्म कपूरथला, कैनाल रेस्ट हाउस साइट जालंधर, सीड फार्म मुकेरियां, गांधी वनिता आश्रम, होशियारपुर रोड गांव शेखे व छोटी बारांदरी पार्ट-1 व पार्ट-2 की प्रमुख साइटें शामिल हैं।

  • बेटी ने किया पापा को फ़ोन जल्दी आओ कुछ लड़के पीछा कर रहे हैं, फिर हुई बेटी लापता  

    बेटी ने किया पापा को फ़ोन जल्दी आओ कुछ लड़के पीछा कर रहे हैं, फिर हुई बेटी लापता  

    जयपुर: जयपुर में कांग्रेस नेता गोपाल सिंह केसावत की बेटी का अपहरण हो गया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शाम 5 :40 बजे घर से सब्जी मंडी गई थी और 06:03 बजे उसका फोन आया, उसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। केसावत ने बताया कि सोमवार की देर रात प्रताप नगर थाने में संदिग्ध बदमाशों के खिलाफ बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया।

    जानकरी के अनुसार अभिलाषा केसावत (21) शाम को स्कूटी से सब्जी लेने के लिए एनआरआई सर्किल गई थी. उसने कुछ देर बाद अपने पिता को अपने फोन किया और कहा कि पापा मेरे पीछे लड़के पड़ गए, तुरंत गाड़ी लेकर आओ। इसके बाद कांग्रेस नेता परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तुरंत गाड़ी लेकर एनआरआई सर्किल के पास पहुंचे लेकिन वो वहां नहीं मिली. जब बेटी को फोन लगाया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला. इसके बाद देर रात प्रतापनगर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया गया।

    पुलिस को नहीं मिला सुराग

    प्रतापनगर सीआई भजन लाल ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज किया गया, हमारी टीमें छापा मार रही है। उन्होंने कहा कि तेजी से जांच जारी है, लेकिन अभी तक कुछ भी सबूत हाथ नहीं लगा है। जहां पर लोकेशन की बात की गई वहां लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर शाम को भीड़ ज्यादा हो जाती है, इसलिए थोड़ी मुश्किल हो रही है। सीआई ने कहा कि वहां पर हमने लोगों से पूछा भी लेकिन कोई कुछ नहीं बता पाया. सीसीटीवी में अभिलाषा केसावत (21) की कोई फुटेज नहीं मिलने से पुलिस भी हैरान है। हालांकि प्रतापनगर सीआई ने ये जरूर कहा कि जल्द सफलता मिलनी चाहिए।

    दो साल पहले मांगी थी सुरक्षा

    गोपाल सिंह केसावत ने बताया कि वर्ष 2014 से मैं नशे के खिलाफ आंदोलन चला रहा हूं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कोई मुझसे राजनीतिक रंजिश निकालने के लिए ऐसा कुछ किया हो। उन्होंने यह भी बताया कि दो साल पहले मैंने डीजीपी को पत्र लिखकर अपने पूरे परिवार को सुरक्षा मुहैया कराये जाने की मांग की थी। सीआईडी से जांच भी हुई थी लेकिन उसका कोई जवाब नहीं मिला. तीन महीने पहले भी मेरी गाड़ी का शीशा तोड़ा गया था लेकिन पुलिस राजनीतिक रंजिश के एंगल से जांच नहीं कर रही है।

  • जालंधरः फगवाड़ा नेशनल हाइवे पर बेकाबू हुआ ट्रक, कई कारें व दुकाने क्षतिग्रस्त, देखें सीसीटीवी

    जालंधरः फगवाड़ा नेशनल हाइवे पर बेकाबू हुआ ट्रक, कई कारें व दुकाने क्षतिग्रस्त, देखें सीसीटीवी

    जालंधर/वरुणः जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां फगवाड़ा नेशनल हाईवे तेज रफ्तार ट्रक ने कई कारों को अपनी चपेट में लिया। इसके बाद बेकाबू ट्रक हाईवे पर स्थित दुकानों में जा घुसा। इस घटना के दुकानों सहित कई कई कारें क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं दूसरी ओर ट्रक ड्राइवर की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

    स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना आज दोपहर 3 बजे की है। वहीं हादसे में घायल ट्रक ड्राइवर को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। 

  • पंजाबः डेंगू रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    पंजाबः डेंगू रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा डेंगू और मच्छरों से पैदा होने वाली अन्य बीमारियों सम्बन्धी मौजूदा स्थिति का जायज़ा लिया। बता दें कि जौड़ामाजरा आम आदमी पार्टी के लिए इस समय गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए वह डिजिटल माध्यम के द्वारा अलग-अलग स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब में अब तक डेंगू के 9559 मामले दर्ज किये गए हैं और इनमें से 8323 मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं।

    पंजाब में डेंगू के सिर्फ़ 1206 एक्टिव मरीज़ हैं, जिनमें से 102 मरीज़ सरकारी अस्पतालों में, 91 निजी अस्पतालों में दाखि़ल हैं और 1012 अपने घरों में ठीक हो रहे हैं। जो मरीज़ घरों में मौजूद हैं, उनकी विभाग की रैपिड रिस्पांस टीमों से तरफ से रोज़मर्रा के आधार पर नज़र रखी जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि इस साल डेंगू के कारण 16 व्यक्तियों की मौत हुई है जबकि पिछले साल डेंगू से 55 मौतें हुई थीं। इसलिए फ़िलहाल स्थिति काफ़ी हद तक काबू में है, परन्तु उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि वह अपनी मुस्तैदी को ढीला न पड़ने दें। उन्होंने राज्य में डेंगू रोकथाम गतिविधियों को और तेज़ करने के भी निर्देश दिए।

    जौड़ामाजरा ने कहा कि डेंगू और मलेरिया महामारी रोग एक्ट, 1897 के अधीन नोटीफाईड बीमारियां हैं और इस अनुसार पंजाब राज्य के सभी प्राईवेट अस्पतालों को डेंगू और मलेरिया के मामलों की रिपोर्ट स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को पेश करनी पड़ती है जिससे डेंगू के किसी भी मामले में विभाग की तरफ से समय पर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को फोगिंग को और तेज करने के लिए स्थानीय निकाय और ग्रामीण विकास विभाग के साथ तालमेल करने के लिए कहा और डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता पैदा करने पर ज़ोर दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को डेंगू के फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों की पालना करने की अपील भी की और भरोसा दिलाया कि वह ज़मीनी स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

  • पंजाबः SSP ने ASI पर लिया एक्शन, किया गिरफ्तार, जाने मामला 

    पंजाबः SSP ने ASI पर लिया एक्शन, किया गिरफ्तार, जाने मामला 

    लुधियानाः पंजाब में पुलिस द्वारा रिश्वत मामले के लेकर एसएसपी ने एएसआई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। दरअसल, यह कार्रवाई एसएसपी दयामा हरीश कुमार ओम प्रकाश ने रिश्वत के मामले को लेकर की है। एसएसपी ने एएसआई हरपाल सिंह को 5 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

    मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस कर्मचारी ने पायल थाना में किसी व्यक्ति के लड़ाई झगड़े में उसका पक्ष लेते हुए 5 हजार रुपये रिश्वत ली थी। मामला उच्चाधिकारियों के ध्यान में आते ही इसकी जांच की गई। बताया जा रहा है कि जांच में एएसआई पर आरोप सही पाए जाने के बाद एसएसपी ने एएसआई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर कहा जा रहा है कि पुलिस मामले की अभी भी गहराई से जांच कर रही है।

  • AIIMS का सर्वर डाउन होने से मरीजों को आ रही परेशानी, हैकिंग की आशंका!

    AIIMS का सर्वर डाउन होने से मरीजों को आ रही परेशानी, हैकिंग की आशंका!

    नई दिल्‍लीः एम्स को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। एम्स का सर्वर पिछले 9 घंटों से डाउन है। इस सर्वर पर बेहद संवेदनशील जानकारी है जिसमें प्रधानमंत्री, राष्‍ट्रपति समेत कई हस्तियों के मेडिकल रिकॉर्ड शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि यह हैकिंग का प्रयास हो सकता है। बता दें कि बीते 9 घंटों से नई दिल्‍ली एम्स का सर्वर रिस्‍पांस नहीं कर रहा है। टेक्‍नीशियन इसकी वजह जानने के प्रयास में लगे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि संभव है कि सर्वर को हैक करने का प्रयास किया गया है।

    एम्स के सूत्रों के मुताबिक सर्वर हैक होने की वजह से काम नहीं कर रहा है। एम्स प्रशासन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अस्पताल का सर्वर बुधवार सुबह 7 बजे से ही काम नहीं कर रहा है और यह बुधवार देर शाम तक भी ठप पड़ा हुआ है। इसकी वजह से ओपोडी में आने वाले मरीजों का पंजीकरण नहीं हो पाया।

    मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने में भी दिक्कत हुई है। कई मरीजों को सर्वर डाउन होने को वजह से भर्ती नहीं किया जा सका है। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी मिलने में भी बड़ी परेशानी आ रही है। सर्वर न चलने की वजह से कई मरीजों को छुट्टी भी नहीं मिल सकी है। सर्वर डाउन होने की वजह से मरीजों की जांच बुरी तरह प्रभावित हुई। बारकोड की सुविधा न कल पाने के कारण मरीजों के सैंपल जांचने में काफी परेशानी आई है।

    इसी के साथ एम्स नई दिल्‍ली के सर्वर पर देश की सभी बड़ी और नामचीन हस्तियों के मेडिकल रिकॉर्ड और अन्‍य जानकारियां है। इसमें राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और कई अन्‍य मंत्रियों का डेटा शामिल है। ऐसे में सर्वर पर मौजूद जानकारी काफी संवेदनशील मानी जा रही है।