शिमला के निकट जाठिया देवी में प्रथम चरण में हिमुडा 21 बीघा भूमि में लगभग 1 हजार 327 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 919 आवासीय यूनिट तैयार करेगी। इससे शिमला को भीड़-भाड़ की समस्या से निजात दिलवाने में सहायता मिलेगी और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में ओलम्पिक/एशियन गेम्स पदक विजेताओं, गैलेन्टरी अवॉर्ड विनर्स और चिल्ड्रन ब्रेवरी अवॉर्डीस के लिए हिमुडा द्वारा आवासीय प्लॉट और फ्लैट के लिए विशेष कोटा रखा जाएगा।