Home Government News>Himachal Govt मीडिया और सरकार के बीच संवाद को लेकर CM Sukhu से की मुलाकात

मीडिया और सरकार के बीच संवाद को लेकर CM Sukhu से की मुलाकात

0
मीडिया और सरकार के बीच संवाद को लेकर CM Sukhu से की मुलाकात

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने छात्रों से संवाद किया और उन्हें सरकारी संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न सुधारों की जानकारी दी।

अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए अपने छात्र जीवन और विश्वविद्यालय के दिनों के बारे में भी बताया। उनका सार्वजनिक जीवन में प्रवेश 17 वर्ष की आयु में हुआ, जब वे कक्षा प्रतिनिधि के रूप में चुने गए। इसके बाद उन्होंने एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। बाद में वे नगर निगम शिमला के पार्षद और फिर नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए।

कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री पद तक पहुंच सकता है, जिसका उदाहरण उन्होंने अपने साधारण और गैर-राजनीतिक परिवार से आने के बावजूद अपनी जीवन यात्रा से दिया। उन्होंने छात्रों को राजनीति में सक्रिय भागीदारी और जनसेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, सुरेश कुमार, हरीश जनारथा व विवेक शर्मा और प्रो. शशिकांत शर्मा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here