औरैयाः यूपी के औरैया जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना में 3 दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हुए हैं। कई बच्चों को गंभीर चोटें भी आई है। बच्चों की चीख-पुकार सुन ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर इकट्ठा हो गई। घटना फफूंद थाना क्षेत्र के भेसोल की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले गए।
Blog
-

ਪੰਜਾਬ: ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਨਿਕਾਸ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਘੇਰਿਆਂ ਬੀਡੀਪੀਓ ਦਫਤਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਜਿਲੇ ਦੇ ਕਸਬਾ ਕਾਦੀਆਂ ਵਿਖੇ ਬੀਡੀਪੀਓ ਦਫਤਰ ਦਾ ਪਿੰਡ ਭਾਮ ਦੀ ਪੰਚਾਇਤ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਸਿਆ ਵਲੋਂ ਘਿਰਾਓ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ‘ਚ ਇਕੱਠੇ ਹੋਏ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ‘ਚ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਨਿਕਾਸ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਦਫਤਰ ਦੇ ਗੇਟ ਅਗੇ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਨੂੰ ਸ਼ਾਤ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਕਾਦੀਆ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਪਹੁਚੀ। ਉਥੇ ਹੀ ਬੀਡੀਪੀਓ ਕਾਦੀਆ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਮਿਲੇ ਅਸ਼ਵਾਸ਼ਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਖਤਮ ਹੋਇਆ।
ਧਰਨੇ ਤੇ ਬੈਠੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਦੀ ਲੰਬੇ ਸਮੇ ਤੋਂ ਪਿੰਡ ਚ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਨਿਕਾਸ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਖੜੀ ਹੈ। ਜਦਕਿ ਕਈ ਵਾਰ ਸ਼ਕਾਇਤ ਕਰਨ ਤੇ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਵਲੋਂ ਅੱਜ ਪੰਚਾਇਤ ਸਮੇਤ ਮਜ਼ਬੂਰਨ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਜਦਕਿ ਪਿੰਡ ਦੇ ਹੀ ਕੁਝ ਲੋਕ ਹਨ ਜੋ ਨਾਲਾ ਨਹੀਂ ਨਿਕਲਣ ਦੇਂਦੇ ਅਤੇ ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬੀਡੀਪੀਓ ਦਫਤਰ ਵਲੋਂ ਅਸ਼ਵਾਸ਼ਨ ਮਿਲਿਆ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪਿੰਡ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਉਹ ਆਪਣਾ ਇਹ ਧਰਨਾ ਖਤਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਕਾਦੀਆ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿੰਡ ਵਸਿਆ ਦੀ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਜੋ ਮੰਗ ਹੈ ਉਸ ਬਾਰੇ ਬੀਡੀਪੀਓ ਦਫਤਰ ਵਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਜਲਦ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦਾ ਅਸ਼ਵਾਸ਼ਨ ਮਿਲ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਲੋਕ ਵੀ ਇਸ ਨਾਲ ਸਹਿਮਤ ਹਨ।
-

पंजाबः नकाबपोशो ने फिल्मी स्टाइल में रोकी बच्चों से भरी KLM International School की बस, देखें वीडियो
पठानकोटः सैली रोड पठानकोट में पिछले दिनों एक बड़ी घटना घटित हुई। जिसकी सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। जिला पठानकोट में पहली बार कुछ नकाबपोशो की ओर से दोपहर छुट्टी के समय एक स्कूल बस को फिल्मी तरीके से रोक कर बस में हुड़दंग मचाया गया। जिसके बाद से ही बस में बैठे बच्चों के साथ-साथ शहर के लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाही शुरू कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि पिछले दिनों 31 जुलाई की दोपहर छुट्टी के समय पठानकोट के KLM International School की बस को कुछ लोगों की ओर से बस के आगे कार लगा बीच बाजार में रोक लिया गया। हालांकि इन नकाबपोशो का मकसद किसी एक बच्चे को ढूंढना था, लेकिन इनके तरीके तथा हावभाव से बस में बैठे अन्य बच्चों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
इस सबंध में जानकारी देते हुए प्रदीप भाटिया (जिस बच्चे को नकाबपोश ढूंढ रहे थे के पिता) ने बताया कि उनका उनकी धर्मपत्नी माधवी के साथ लगना 9 साल पहले विवाह हुआ था, जिसके बाद ही उनकी तकरार होनी शुरू हो गई। प्रदीप भाटिया ने कहा कि अब लगभग 2 साल बीत चुके हैं हम दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। कोर्ट ने बच्चे की कस्टडी मुझे दी है। जिसके लिए मेरे पास दस्तावेजों सहित पूरे सबूत हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी अपनी पत्नी को मेरे बच्चे से मिलने के लिए मना नहीं किया, लेकिन बावजूद इसके वह अपने भाई एवं अन्य गुंडों के साथ बीते दिन मेरे बच्चे की बस को रोककर उसमें छानबीन करती है, जो कि बेहद निंदनीय है।
प्रदीप भाटिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी पत्नी एवं उसके साथ आए हुए गुंडे ना कि मेरे बच्चे को ढूंढ रहे थे, बल्कि मेरे भाई के बच्चे अनमोल भाटिया को भी उठाने की फिराक में थे। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी की ओर से यह कोशिश पहले भी की जा चुकी है, इसके संबंध में हमने पुलिस को शिकायत की थी। वहीं प्रदीप भाटिया ने कहा कि सिविल कोर्ट की ओर से साफ निर्देश दिए गए हैं कि उनकी पत्नी एवं पत्नी का परिवार उनके घर नहीं आ-जा सकता, लेकिन फिर भी हमें मेरे घर आकर डराया धमकाया जाता है। प्रदीप भाटिया ने आगे बताया कि जिले में इस तरह की गुंडागर्दी सरेआम हो रही है। उन्होंने आरोप लगाए कि यह सब कुछ उनकी पत्नी द्वारा करवाया जा रहा है। पहले भी उनकी पत्नी ऐसे कई वारदातों को अंजाम दे चुकी है। उनकी पत्नी द्वारा उनके घर पर आकर उनके पारिवारिक सदस्यों पर हमला भी किया गया।
उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया और हाईकोर्ट ने उनके बच्चे की कस्टडी उनको सौंपी है। पर उनकी पत्नी माननीय हाईकोर्ट के आदेशों को भी नहीं मानते। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पत्नी और 15 नकाबपोश जो उसके साथ उस दिन आए थे उनसे खतरा है। ऐसे में पुलिस पत्नी और नकाबपोश पर कड़ी कार्रवाई करे। दूसरी तरफ जब इस सबंधी पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शहर के एक निजी स्कूल की तरफ से उन्हें शिकायत मिली थी कि उनकी स्कूल वैन को कुछ लोगों द्वारा रास्ते में रोक उस की तलाशी ली गई थी। जिस के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर Landslide, 3 श्रद्धालुओं के शव बरामद, 8 लापता
काठमांडू: भारत में उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर क्षेत्र के पास आकस्मिक बाढ़ में एक होटल के बह जाने से कम से कम 3 नेपाली श्रद्धालुओं की मौत हो गई और आठ अन्य लापता हो गए। नेपाल सरकार के गोरखपत्र दैनिक के अनुसार गुरुवार को भारी वर्षा के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन के बाद कम से कम तीन नेपाली श्रद्धालुओं के शव बरामद किए गए जबकि आठ अन्य लापता हैं।
अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन में पूरा होटल ही बह गया जहां नेपाली नागरिक ठहरे हुए थे। पटसारी ग्राम नगरपालिका के अध्यक्ष पूर्ण सिंह बोहरा ने कहा, ‘‘ नेपाल के 11 लोगों, जो इस घटना के बाद लापता हुए, में तीन के शव बरामद हुए हैं जबकि आठ अब भी लापता हैं।’’ उन्होंने बताया कि जान गंवाने वाले ये तीनों नेपाली श्रद्धालु पटसारी के ही थे।
-

जालंधरः अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 3 कालोनियों पर चलाया पीला पंजा
जालंधर,ENS: नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम अवैध निर्माण को लेकर एक बार फिर से सक्रिय हो गई है। इसी के तहत इसी के तहत निगम और जेडीए ने संयुक्त टीम बनाकर अधीन आती 3 अवैध कोलोनियों पर पीला पंजा चलाया है। दरअसल, प्रशासन द्वारा दिन चढ़ते ही इन अवैध कोलोनियों पर कार्रवाई करते हुए बुलडोज़र चलाया गया। मामले की जानकारी देते हुए जेडीए के एटीपी प्रदीप कुमार की टीम ने पहले 3 कालोनियां गिराईं। उक्त कोलोनियां उधोपुर, फूलपुर व नंगल में है।
इसके अलावा 8 फार्म हाउस पर कार्रवाई की गई, जोकि उक्त गांवों के अलावा लांबड़ी में हैं। इसी दिन प्राइवेट इंस्टीट्यूट के कब्जे भी तोड़े गए। इलाके के कोल्ड स्टोर व नंगल गांवों में चल रहे 2 प्रोजेक्टों पर भी एक्शन हुआ है। जेडीए की सीए दीप शिखा शर्मा के आदेशों पर ये कारवाई की गई है। नाजायज कोलोनी काटकर सरकार को चूना लगाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई इसी तरह आगे भी जारी रहेगी।
-

5 कुत्तों ने बच्चे को घेरकर नोंचा, देखें वीडियो
गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से कुत्तों के आतंक का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें 5 कुत्ते घेरकर एक बच्चे को नोंच रहे हैं। बच्चे के चिल्लाने पर कुत्ते उस पर और तेज झपट्टा मारते हैं। बच्चा जब भागने की कोशिश करता है तो कुत्ते उसे काटने लगते हैं। इस बीच एक डिलीवरी ब्वॉय ने आकर मासूम की जान बचाई।
घटना राजनगर एक्सटेंशन में ऑफिसर सिटी-1 कॉलोनी की है। घटना का CCTV वायरल हो रहा है। जिसे देखकर रेजिडेंट्स बच्चों की सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। लोग सोसाइटी में स्ट्रे डॉग्स की एंट्री और एनिमल लवर्स पर सवाल उठा रहे हैं। वीडियो में एक बच्चा सोसाइटी के अंदर जाता दिख रहा है। तभी अचानक 5 कुत्ते आ जाते हैं। उन्हें देखकर बच्चा रुक जाता है। उनसे कुत्तों से बचने की कोशिश की। लेकिन वह बच्चे को घेरकर काटने लगते हैं।
बच्चा जब भागने की कोशिश करता है तो कुत्ते उसे दौड़ाने लगते हैं। इस बीच, कुत्ता एक कार के पास जाकर खड़ा होता है तब जाकर कुत्ते उसे नोंचना छोड़ते हैं। हालांकि कुछ देर के बाद कुत्ते उस पर फिर अटैक करने की कोशिश करते हैं। तभी वहां से गुजर रहा एक डिलीवरी ब्वॉय वहां आता है। इसके बाद उसने कुत्तों को वहां से भगाया। इस बीच, पीछे से एक महिला भी वहां आ जाती हैं। CA अनुज मित्तल ने इस घटना के CCTV को अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है।
-

पंजाब: हमलावारों ने तेजधार हथियारों से किया व्यक्ति का कत्ल
लुधियानाः सिधवां बेट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात हमलावारों ने तेजधार हथियार से व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय रेशम सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी खोलियां वाल पुल मलसीहां बाजण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रेशम सिंह एक जमींदार के साथ संपर्क में था और उक्त जमींदार विदेश में रहता था। इस कारण उसके घर और जमीन की देखभाल रेशम सिंह करता था। देर रात वह खेत में मोटर पर धान में पानी लगा रहा था, तभी अज्ञात हमलावारों ने उस पर तेजधार हथियारों व बेसबॉल आदि से हमला कर दिया। गांव वासियों को पता लगने पर रेशम सिंह को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में थाना सिधवां बेट के इंचार्ज इंस्पेक्टर दलजीत सिंह गिल ने बताया कि पुलिस द्वारा इस घटना की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। गांव मलसीहां बाजण के सरपंच जोगिंदर सिंह ढिल्लों, सरपंच नाहर सिंह कन्नियां हुसैनी, सरपंच जसवीर सिंह जस्सा परजियां ने बताया कि घटना के बारे में पता लगने पर वह रेशम सिंह को लेकर सिविल अस्पताल सिद्दवां बेट लेकर गए। यहां ड्यूटी डॉक्टर न होवे के कारण मौजूद नर्स ने बिना जांच किए उसे जगराओं रेफर कर दिया और सिविल अस्पताल जगराओं ने उसे आगे लुधियाना भेजने का आदेश दिया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
उक्त सरपंचों ने सिविल अस्पताल के स्टाफ पर इलाज न करने के गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वह गांव वासियों सहित रेशम सिंह का इलाज करवाने और एंबुलेंस का प्रबंध करने के लिए तीन घंटों तक इन अस्पतालों में परेशान होते रहे पर इन दोनो अस्पतालों के स्टाफ ने उनकी एक न सुनी। परेशान होकर उन्होंने एक निजी गाड़ी का प्रबंध कर रेशम सिंह को लुधियाना भेजा पर गाड़ी में इलाज की सुविधा न होने के कारण रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीन घंटों कर रेशम सिंह ठीक था पर सही इलाज न होने के कारण उसकी मौत हो गई।
-

जालंधरः नए भर्ती हुए 1090 पटवारियों को बड़ा झटका, जाने मामला
जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा पिछले साल भर्ती की गई 1090 पटवारियों को बड़ा झटका लगा है। नए भर्ती हुए पटवारियों के खिलाफ पुराने पटवारियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद 1090 पटवारियों को ट्रेनिंग और बेसिक वेतन मिलने की उम्मीद टूट गई है। कारण यह है कि नवनियुक्त पटवारियों की ट्रेनिंग सरकार द्वारा डेढ़ साल की बजाय एक साल के लिए की गई थी और उन्हें ज्वाइनिंग के पहले दिन से तीन साल तक 19900 रुपए बेसिक वेतन देने के नियम बनाए गए थे, लेकिन उक्त नियमों के लागू होने के बाद से पहले से भर्ती 710 पटवारियों द्वारा न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के कारण इन नियम एवं शर्तों के लागू होने पर रोक लगा दी है।
इस प्रकार पंजाब सरकार द्वारा पंजाब मल पटवारी (वर्ग-3) सेवा नियम संशोधन 2023 लागू नहीं सका है। हाईकोर्ट में दायर की गई रिट पटीसन मनिंदरजीत सिंह और अन्य बनाम पंजाब सरकार और अन्य सीडब्ल्यूपी 8681-2023 दिनांक 12 जुलाई 2023 के तहत जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा की अदालत में वर्तमान में ट्रेनिंग ले रहे पटवारी जोकि एक वर्ष की ट्रेनिंग भी पूरा कर चुके है, उन पर पटवारी सेवा नियम 1966 के अंतर्गत निर्दारित शर्तों पर नियम लागू करने हेतु जारी किये गये हैं।इसके बाद राजस्व एवं पुनर्वास विभाग पंजाब की ओर से 28 जुलाई 2023 को निदेशक भूमि अभिलेख, पंजाब, जालंधर को लिखे पत्र में कहा गया है कि उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करने के लिए 1090 पटवारियों का प्रशिक्षण पंजाब राजस्व पटवारी (वर्ग-3) सेवा नियम, 1966 के अनुसार, एक वर्ष की पटवारी स्कूल ट्रेनिंग और 6 महीने की फील्ड ट्रेनिंग कुल मिलाकर डेढ़ वर्ष की ट्रेनिंग सुनिश्चित की जानी चाहिए। अदालत के उक्त फैसले से जहां सरकार द्वारा पंजाब माल पटवारी (वर्ग-3) सेवा नियम, 1966 में किए गए संशोधन को झटका लगा है, वहीं ट्रेनिंग पूरी कर चुके नवनियुक्त पटवारियों को अब डेढ़ साल की ट्रेनिंग पूरी करनी होगी।
-

पशु पालक हो जाएं सावधान, ऐसी गलती पर देना होगा 1000 रुपए जुर्माना, आदेश जारी
रायपुर: जिले में सड़़क पर आवारा पशुओं के विचरण पर रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पशु पालकों द्वारा सड़कों, सार्वजनिक स्थानों, उद्यानों में विचरण करते पाए जाने पर संबधित पशुपालकों से एक हजार रुपए जुर्माना वसूला जाएगा और पशुओं को निकटतम कांजी हाउस भेजा जाएगा। पुनरावृत्ति होने पर पांच सौ रुपए जुर्माना राशि ली जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आदेश जारी किया है। जिसमें ग्राम पंचायत के सचिव को इस कार्य के लिए अधिकृत किया गया है। साथ ही पशु अतिचार अधिनियम के तहत् पशुपालकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने इस संबंध में आज बैठक ली जिसमें जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अबिनाश मिश्रा, नगर निगम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। डॉ भुरे ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न हाईवे में दुर्घटना जन्य स्थान चिन्हित किए गए है। जिसमें सेरीखेड़ी, संतोषी नगर, सिलतरा, सिंघनपुर, पारागांव-आरंग, चरौदा, उरला, फुंडहर, अभनपुर और टाटीबंध इत्यादि स्थान शामिल है। इनके सहित हाईवे में अन्य स्थानों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को संयुक्त दल द्वारा हटाया जाएगा और करीब के गौठानों में शिफ्ट किया जाएगा। इस व्यवस्था में पुलिस विभाग आवश्यक सहयोग करेगी।
उन्होंने कहा कि गौठान में चारा-पानी तथा अन्य व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंध किया जाएगा। साथ ही घायल पशुओं का ईलाज भी कराया जाएगा। नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न सड़कों में विचरण करने वाले आवारा पशुओं को गौठानों में रखा जाएं। उन्होंने आवारा पशुओं में निरंतर रेडियम लगाने तथा टैगिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि रेड़ियम बेल्ट और टैगिंग लगाने की कार्रवाई की जा रही है जिसमें रायपुर जिला प्रथम स्थान पर है। जिले में अब तक 1 हजार 769 आवारा पशुओं को रेडियम बेल्ट लगाया गया है और 1 हजार 406 पशुओं में टैगिंग की गई है। साथ ही 8 हजार 687 पशुओं को गौ-शाला और गौठानों में शिफ्ट किए गए है।
नगर निगम रायपुर के अधिकारियों ने बताया कि आवारा पशुओं से मुक्त कराने के निरीक्षण के लिए मॉनिटरिंग समिति गठित की गई है। साथ ही सभी जोन के चिन्हित स्थान पर आवारा पशुओं के न पाए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। निगम क्षेत्र के पशु पालकों को अपने पशुओं को गौशाला में रखने की समझाइस दी जाएगी। इसकें अलावा दो पालियों में काऊ कैचर गाड़ी एवं संबंधित टीम भेजकर कार्रवाई की जाएगी पशुओं को पकड़ कर गौठान और कांजी हाउस में रखा जाएगा। पशुओं को कांजी हाउस और गौठानों में शिफ्ट किया जाएगा और पशुपालक की सहमति पत्र और अर्थदंड के साथ ही पशुओं मुक्त किया जाएगा। कांजी हाउस और गौठान में पशुओं के चारा-पानी तथा अस्वस्थ्य पशुओं के ईलाज की व्यवस्था की गई है।
-

पंजाबः फर्जी निकले नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश
चंडीगढ़ः नायब तहसीलदारों के तबादलों के संबंध में 4 अगस्त को आदेश जारी किए गए थे। जिसके बाद जब यह खबर राजस्व एवं पुनर्वास विभाग तक पहुंची तो पता चला कि यह पत्र फर्जी है। नायब तहसीलदारों के तबादलों को लेकर विभाग की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किया गया। जिसके बाद उस नंबर को लेकर शिकायत दी गई है, जिससे यह पत्र प्रसारित किया गया है। पढ़ें पत्र

