5 कुत्तों ने बच्चे को घेरकर नोंचा, देखें वीडियो

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से कुत्तों के आतंक का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें 5 कुत्ते घेरकर एक बच्चे को नोंच रहे हैं। बच्चे के चिल्लाने पर कुत्ते उस पर और तेज झपट्‌टा मारते हैं। बच्चा जब भागने की कोशिश करता है तो कुत्ते उसे काटने लगते हैं। इस बीच एक डिलीवरी ब्वॉय ने आकर मासूम की जान बचाई।

घटना राजनगर एक्सटेंशन में ऑफिसर सिटी-1 कॉलोनी की है। घटना का CCTV वायरल हो रहा है। जिसे देखकर रेजिडेंट्स बच्चों की सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। लोग सोसाइटी में स्ट्रे डॉग्स की एंट्री और एनिमल लवर्स पर सवाल उठा रहे हैं।  वीडियो में एक बच्चा सोसाइटी के अंदर जाता दिख रहा है। तभी अचानक 5 कुत्ते आ जाते हैं। उन्हें देखकर बच्चा रुक जाता है। उनसे कुत्तों से बचने की कोशिश की। लेकिन वह बच्चे को घेरकर काटने लगते हैं।

बच्चा जब भागने की कोशिश करता है तो कुत्ते उसे दौड़ाने लगते हैं। इस बीच, कुत्ता एक कार के पास जाकर खड़ा होता है तब जाकर कुत्ते उसे नोंचना छोड़ते हैं। हालांकि कुछ देर के बाद कुत्ते उस पर फिर अटैक करने की कोशिश करते हैं। तभी वहां से गुजर रहा एक डिलीवरी ब्वॉय वहां आता है। इसके बाद उसने कुत्तों को वहां से भगाया। इस बीच, पीछे से एक महिला भी वहां आ जाती हैं। CA अनुज मित्तल ने इस घटना के CCTV को अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *