Blog

  • पंजाबः इन जिलों से 5 कैबिनेट मंत्री लड़ सकते है लोकसभा चुनाव 

    चंडीगढ़ः पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपने-अपने स्तर पर तैयारी कर रही हैं। जानकारी के अनुसार आप पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन होता नहीं दिख रहा है, जिसके चलते अब आम आदमी पार्टी ने भी 13 सीटों पर उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है। इसी के तहत आम आदमी पार्टी ने नई रणनीति बनाई है। सूत्रों के मुताबिक ‘आप’ 13 लोकसभा सीटों में से 5 सीटों पर कैबिनेट मंत्रियों को उतारने जा रही है। इसके पीछे आम आदमी पार्टी का तर्क है कि कैबिनेट मंत्रियों के चुनाव मैदान में उतरने से यह भी पता चलेगा कि जनता माननीय सरकार के काम से कितनी खुश है।

    इससे अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ-साथ नगर निगम और पंचायत चुनाव के लिए भी उसी हिसाब से रणनीति बनाई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी 5 सीटों पर मंत्रियों को उतारने की तैयारी कर रही है। इनमें बठिंडा, फरीदकोट, संगरूर, पटियाला और अमृतसर शामिल हैं। हालांकि, इस संबंध में पार्टी नेता कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पार्टी सूत्रों से पता चला है कि जिन मंत्रियों को मैदान में उतारने पर विचार किया जा रहा है, उन्हें इन क्षेत्रों में तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

    इसके साथ ही सर्वे में उनका नाम भी शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि आप पार्टी  ने पिछले साल नवंबर में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, मंत्रियों, विधायकों और जिला अध्यक्षों को 5-5 ब्लॉक आवंटित किए गए हैं। जिन्हें ग्रामीण स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को कहा गया है। इसलिए पार्टी इस चुनाव में एक नए प्रयोग पर विचार कर रही है। क्योंकि ‘आप’ के पास विधानसभा में 92 सीटें हैं। सरकार को कोई खतरा नहीं है। हालांकि, AAP और कांग्रेस दोनों I.N.D.I.A. का हिस्सा हैं लेकिन, वह किस रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे, इसे लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है।

  • जालंधरः मर्चेंट नेवी के कैप्टन ने दोस्तों संग की धोखाधड़ी, मामला दर्ज 

    जालंधर, ENS: मर्चेंट नेवी कैप्टन ने अपने दोस्तों के फर्जी साइन करके पार्टनरशिप की प्रापर्टी अपने नाम करवा ली और बाद में प्रापर्टी को रेंट पर दे दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद सात की पुलिस ने दयोल नगर के रहने लखविंदर सिंह और उसकी पत्नी रविंदर कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। संत नगर बस्ती शेख के रहने वाली की रहने वाले मंदीप सिंह ने बताया कि 12 साल पहले उसने पीपीआर और मार्केट में पांच दुकानें डेढ़ करोड में खरीदी थी, जिसमें वह कमलप्रीत सिंह और लखविंदर सिंह तीन पार्टनर थे।

    मंदीप सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है और रिश्तेदार कमलप्रीत सिंह अमेरिका में सिटीजन है और लखविंदर सिंह उसके बड़े भाई की पत्नी का भाई है, जो मर्चेंट नेवी में कैपिटल है। पीड़ित ने बताया कि रिश्तेदारी होने के कारण उसका घर में आना जाना रहता था और 12 साल पहले तीनों ने पार्टनरशिप पर मिलकर पांच दुकानें ली थी और 2018 में था लखविंदर सिंह ने अपनी पत्नी रविंदर कौर के साथ मिलकर प्रापर्टी के फर्जी दस्तावेज बनाकर प्रापर्टी को अपने और अपनी पत्नी के नाम करवा लिया।

    इस बात का पता तब चला जब कमलप्रीत सिंह  विदेश से लौटने के बाद दुकानों को देखने गया तो दुकानें रेंट पर चढ़ी हुई थी और उसके बारे में उन्हें नहीं पता था। उस बारे  में जब उन्होंने लखविंदर के साथ बात की तो वह कहने लगा कि इस प्रापर्टी का मालिक वह उसकी पत्नी है, जिसके सारे कागजाद उसके पास है। पीड़ित ने बताया कि उसके बाद उन्होंने थाना सात की पुलिस को दी और पुलिस ने जांच के दौरान दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना सात के जांच अधिकारी महिंदर पाल ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की तो जांच के दौरान पता चला कि दोनों पति पत्नी विदेश रह रहे है।

  • सुबह-सुबह हुआ हादसा, 2 की मौ’त

    शिमला : हिमाचल प्रदेश में शिमला के जुन्गा स्थित अश्वनी खड्‌ड में एक मकान पर आज सुबह अचानक लैंडस्लाइड हो गया। हादसे में मकान के अंदर सो रहे 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों के शव मलबे से बाहर निकाले जा चुके हैं। जिन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए IGMC शिमला भेजा गया। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह 6:15 बजे के करीब जुन्गा मार्ग पर अश्वनी खड्‌ड में लैंडस्लाइड हुआ है। उस दौरान दोनों व्यक्ति मकान में सो रहे थे और पहाड़ी से भारी लैंडस्लाइड हो गया, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। 

    दोनों मृतक बिहार के रहने वाले हैं। मृतक की पहचान राकेश 31 साल और राजेश 40 साल के तौर पर हुई है। दोनों शिमला में मजदूरी करते थे। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों और शिमला में रह रहे परिचित लोगों को सूचित कर दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। घटना के बाद DC शिमला अनुपम कश्यप सहित पूरा प्रशासन मौके पर पहुंचा। शिमला सहित प्रदेश में बीते एक सप्ताह से निरंतर बारिश-बर्फबारी हो रही है।

  • पंजाब : बधाई लेने आए किन्नरों ने किया कुछ ऐसा, देखें वीडियो

    मोहाली : शादी की बधाई लेने आए किन्नरों ने ज्यादा पैसों की मांग से माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार खरड़ में शादी की बधाई लेने के लिए किन्नर ने एक लाख रुपये की मांग की। ज्यादा पैसों की मांग की वजह से परिवार वालों ने रुपये देने से इंकार कर दिया। दूल्हे नरिंदर सिंह ने बताया कि किन्नर हमें बद्दुआ ने रहे थे। इस पर किन्नर भड़क गए और उनमें से एक किन्नर ने दुल्हन समेत पूरे परिवार के सामने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए।

    नरिंदर ने कहा कि  किन्नरों बधाई की राशि तय की जानी चाहिए। ताकि बधाई के नाम पर लोगों को अपमानित नहीं होना पड़े। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। जब किन्नर को पता चला तो उन्होंने उनका वीडियो बना लिया है। तभी किन्नर घबरा गई हैं और उनसे कहते हैं कि चिल्लाओ मत। तुम्हें बधाई नही देनी ता कोई बात नहीं है।

  • पंजाबः रजिस्ट्रियों को लेकर CM का बड़ा ऐलान

    पंजाबः रजिस्ट्रियों को लेकर CM का बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द लोगों को बड़ी राहत देने जा रहे है। इस दौरान उन्होंने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि पंजाब में सभी प्रकार की रजिस्ट्रियों के लिए एनओसी खत्म की जा रही है। उन्होंने कहा कि विवरण जल्द ही साझा किया जाएगा।

    बता दें कि पंजाब में हर तरह की रजिस्ट्री के लिए प्लाट-मकान की NOC की शर्त अनिवार्य की गई है। गौरतलब है कि रजिस्ट्रियों पर NOC की शर्त के चलते पंजाब में रजिस्ट्रियां का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। बीते डेढ़ महीना पंजाब की वेबसाइट बंद रहने के कारण कई लोग NOC न मिलने के कारण रजिस्ट्रियां ही नहीं करवा पाए थे।

  • जालंधरः बेटी की शादी में DSP की पत्नी का पर्स हुआ चोरी

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट की वारदातों का ग्राफ इतना बढ़ गया है कि अब चोर पुलिस कर्मियों के परिजनों को भी निशाना बनाने लगे है। वहीं ताजा मामला अर्बन एस्टेट फेस-1 में स्थित वॉइट डाइमेंड रिजॉर्ट से सामने आया है। जहां डीएसपी सतनाम सिंह की बेटी की शादी  के दौरान पत्नी का पर्स चोरी हो गया। इस मामले की शिकायत डीएसपी ने थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस को दर्ज करवा दी है। जिसके बाद पुलिस ने दो अज्ञात लड़कियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि बीते दिन उनकी बेटी की वॉइट डाइमेंड रिजॉर्ट में थी। इस दौरान उनकी पत्नी का पर्स चोरी हो गया। पर्स में करीब डेढ़ लाख रुपए, एक मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज मौजूद थे। वहीं पुलिस वहां आसपास लगे सीसीटीवी के कैमरे खंगालने में जुटी हुई है। डीएसपी सतनाम सिंह ने कहा कि पार्टी के दौरान बेटी के फेरों के लिए उन्हें गुरुद्वारा पर जाना था। पूरा परिवार गुरुद्वारा पर पहुंचा और फेरों की प्रक्रिया शुरू की गई।

    ये सारा काम करीब 1.30 घंटे तक चला। जब डीएसपी सतनाम सिंह की पत्नी वहां से निकलने लगी तो उन्होंने देखा कि पर्स अपने जगह से गायब था। पूरे धार्मिक स्थल पर पर्स ढूंडा गया, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। जिसके बाद डीएसपी ने तुरंत मामले की जानकारी एरिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को धार्मिक स्थल पर लगे सीसीटीवी खंगाले तो पता चला कि परिवार के साथ दो कम उम्र की लड़कियां भी उनके बीच मौजूद थी। जोकि उनका पर्स लेकर फरार हो गई थी। पुलिस सीसीटीवी चेक करने हुए पुलिस जांच 66 फुटी रोड तक पहुंच गई है। जहां पर आखिरी बार दोनों लड़कियों को देखा गया था। 

  • इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें कहां-कहां पड़ेगा असर

    नई दिल्लीः साल 2024 में इस बार चंद्र और सूर्य ग्रहण दोनों ही लगने जा रहे हैं। लेकिन आज हम सूर्य ग्रहण के बारे में बात कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण राहु के कारण लगता है। जब सूर्य और राहु एक दूसरे के निकट होते हैं या राहु की दृष्टि सूर्य पर पड़ती है तब सूर्य ग्रहण लगता है। अभी साल 2024 की शुरुआत ही हुई है इस बार साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगने जा रहा है और इसका असर कहां-कहां दिखाई देगा आइए जानते हैं साथी ही जानेंगे इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा या नहीं।

    8 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण?

    हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 12 मिनट पर लगेगा और देर रात्रि 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 13 मिनट तक रहेगी।

    सूर्य ग्रहण का यहां दिखाई देगा असर

    साल 2024 के पहले सूर्य ग्रहण का असर अमेरिका देश में सबसे ज्यादा देखा जाएगा। इसके अलावा यह मेक्सिको सहित कनाडा में भी दिखाई देगा। इसी के साथ इस सूर्य ग्रहण का असर पश्चिम एशिया, दक्षिणी अमेरिका, दक्षिण-पश्चिम यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, उत्तरी ध्रुव,दक्षिणी ध्रुव, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र समेत आयरलैंड में देखा जा सकेगा।

    क्या रहेगा सूतक काल?

    धार्मिक मान्यता के अनुसार जब भी ग्रहण लगता है तो उसके ठीक कुछ घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य एवं भोजन नहीं किया जाता है। बात करें सूर्य ग्रहण कि तो इसका सूतक काल कुल 12 घंटे की अवधि के लिए होता है। साल के पहले सूर्य ग्रहण का असर भारत में नहीं पड़ेगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। 

  • पंजाब : दोस्त की जन्मदिन पार्टी पर गया युवक हुआ लापता, देखें वीडियो

    अमृतसर :  अजनाला के 23 वर्षीय युवक गुरलाल सिंह के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक युवक 18 तारीख को अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए घर गया था। जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिवार ने गुरलाल की तलाश की, लेकिन जब गुरलाल का कोई पता नहीं चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद कई दिनों के बाद भी गुरलाल सिंह का कोई पता नहीं चला। जिसके बाद पीड़ित परिवार से गुहार लगाई गई है। पुलिस के उच्च अधिकारियों से कहा कि उनके जवान बेटे गुरलाल सिंह को ढूंढा जाए।

    इस मौके पर 23 वर्षीय गुरलाल सिंह के माता-पिता और भाई ने बताया कि गुरलाल सिंह अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने गया था। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक गुरलाल का कोई पता नहीं चला है। उनके बेटे को जल्द से जल्द ढूंढा जाना चाहिए। इस संबंध में जब हमने SHO हरजिंदर सिंह खैरा से बात की तो उन्होंने कहा कि हमें कोई एप्लीकेशन नहीं मिली है।

  • जालंधरः आज 5 घंटे बिजली रहेगी बंद

    जालंधरः आज 5 घंटे बिजली रहेगी बंद

    जालंधर, ENS: 66 के.वी. चारा मंडी सब-स्टेशन से चलते 11 के.वी. माडल हाऊस, नकोदर रोड, विश्वकर्मा मंदिर, भार्गव कैंप फीडरों की बिजली सप्लाई 6 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी। इसके चलते उक्त फीडरों के अन्तर्गत आते चपली चौंक, भार्गव कैंप, कंठ कालोनी, कैंप अड्डा, गुरु रविदास मार्कीट, रामेश्वर कालोनी, अबादपुरा गली नं. 1 से 6, माडल हाऊस, माता रानी चौक, बुटा मंडी, बैंक कालोनी, पिशोरी मोहल्ला, बुड्ढ़ा मल्ल ग्राऊंड, कबीर मंदिर सहित दर्जनों इलाके प्रभावित होंगे।

  • पंजाब: सतलुज दरिया के पास मिला इकलौते बेटे का श+व 

    लुधियानाः माछीवाड़ा साहिब के नजदीक गांव रतीपुर में नशे की लत के कारण माता-पिता के इकलौते बेटे की मौत हो गई। मृतक का शव दो दिन पहले यहां से 10 किलोमीटर दूर बहने वाली सतलुज नदी के धूसी बांध के पास मिला था, जिसकी पुलिस पहचान नहीं कर पाई थी। जब युवक की तस्वीर अखबार में छपी तो परिवार के पैरों तले से जमीन खिसक गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रतीपुर के किसान रणजोध सिंह का इकलौता बेटा जश्नप्रीत सिंह नशे का आदी हो गया था। मिली जानकारी के अनुसार अब युवक नशा छोड़ना चाहता था, जिसके चलते वह नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करा रहा था। कुछ दिन पहले वह नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था। पुलिस को दर्ज कराए गए बयानों में परिजनों ने चिंता जताई है कि उनके बेटे जश्नप्रीत सिंह को नशीला पदार्थ खिलाकर मार डाला गया और फिर शव को सतलुज नदी के किनारे फेंक दिया गया।

    परिजनों ने बताया कि युवक बैग में कपड़े और मोबाइल फोन लेकर राड़ा साहिब के पास एक नशा मुक्ति केंद्र में जाने की बात कहकर घर से निकला था। सदस्यों ने बताया कि उन्हें मृतक के कपड़े, मोबाइल व अन्य कागजात वाला बैग नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने माता-पिता का बयान दर्ज कर धारा-174 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिवार ने बताया कि जश्नप्रीत सिंह नशा छोड़कर विदेश जाकर बसना चाहता था। उन्होंने एजेंट के पास फाइल भी दाखिल की थी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।